WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Friday, 21 March 2025

राकेश रोशन को मिली थी सलाह:रेखा को फिल्म में मत लेना, सेट पर लेट आती है, कहा- वो उन्हें परेशान करती हैं, जो पैसे नहीं देता

राकेश रोशन ने अपने करियर में बतौर एक्टर और डायरेक्टर रेखा के साथ खूबसूरत, खून भरी मांग, आक्रमण, औरत जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक समय ऐसा था, जब लोगों ने राकेश को सलाह दी थी कि रेखा को फिल्म में कास्ट न किया जाए क्योंकि वो सेट पर लेट आती हैं या भाग जाती हैं। हालांकि राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें कभी उनके साथ काम करने में ऐसी कोई दिक्कत नहीं हुई। हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने रेखा पर बात की। उन्होंने कहा, रेखा के पास वो क्वालिटी हैं, जो कम एक्ट्रेसेस के पास होती हैं। मैंने बतौर एक्टर उनके साथ 2-3 फिल्में की हैं। मैंने उनके साथ औरत की, आक्रमण की। जब मैं उनके पास खून भरी मांग में मां के रोल के लिए गया, तो लोगों ने मुझसे कहा था, तुम पिक्चर बना रहे हो, रेखा तो टाइम पर आती नहीं है भाग जाती है। मैं ये सुनता रहता हूं, लेकिन मैंने उनके साथ बतौर हीरो 3-4 पिक्चरें की हैं, मैंने तो कभी ऐसा नहीं देखा। आगे राकेश ने कहा, जब मैं रेखा के पास गया, मैंने उनसे कहा देखो भाई, ये मेरी दूसरी फिल्म है (बतौर डायरेक्टर), ये वुमन ओरिएंटेड फिल्म है। मैं रिस्क ले रहा हूं क्योंकि कहानी भी ऐसी है कि एंड मैं बीवी अपने हसबैंड को मारती है। मुझे आप तंग तो नहीं करेंगी। इसके जवाब में रेखा ने कहा, क्या गुड्डू जी (राकेश रोशन का निक नेम), ये क्या सवाल कर रहे हो। क्या मैंने कभी ऐसा किया है, लोग सिर्फ ऐसी बातें करते हैं। अगर वो लोग मुझे पैसे नहीं देते या अपने कमिटमेंट पूरे नहीं करते, तब मैं ये सब करती हूं। बातचीत में राकेश रोशन ने ये भी बताया है कि जब वो चाहते थे कि रेखा फिल्म कोई मिल गया में मां का रोल करें, तो उन्होंने चालाकी से उनसे बात की थी। उन्होंने रेखा को डायरेक्ट फिल्म ऑफर करने की बजाए उन्हें बस फिल्म की कहानी सुनाई थी और उनका ओपिनियन मांगा था। इस पर रेखा समझ गईं कि राकेश चाहते हैं कि फिल्म में वो काम करें।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PDXyzR8
via IFTTT

No comments: