WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Showing posts with label IFTTT. Show all posts
Showing posts with label IFTTT. Show all posts

Sunday, 8 November 2026

तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई

शनिवार शाम महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताजनक खबरें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के चलते अमिताभ बच्चन ने केबीसी की शूटिंग रोक दी है। अब बिग बी ने रविवार तड़के भावुक अंदाज में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हाथ में दिक्कत हो रही है। अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा हमेशा हमे घेरे रहे। आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उन्हें इतनी बधाई और तोहफे मिलते हैं कि अब उनके पास इन्हें रखने की भी जगह कम पड़ने लगी है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी तरफ से तोहफे भेजने वालों को पत्र लिखकर जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। खुद जवाब देना चाहता हूं, लेकिन जिस हाथ से लिखते हैं, उस हाथ को चलाने में कष्ट हो रहा है। देरी के लिए माफी चाहता हूं। ब्लॉग के अगले हिस्से में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बन रही है जिससे उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ रही है। इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक X अकाउंट से दो पोस्ट शेयर कीं। पहले में लिखा, ‘हो हो हो गया।’ और दूसरे में लिखा, ‘और क्या? बस।’ दावाः तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई केबीसी की शूटिंग न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत में सुधार होने पर अमिताभ बच्चन जल्द ही नए एपिसोड शूट करेंगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि वो रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SnhIgjl
via IFTTT

पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान भावुक हो गए। शो में सिंगर मोहित चौहान बतौर गेस्ट पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मोहित ने कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाए। मोहित चौहान ने सलमान खान से कहा, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। इस पर सलमान ने उन्हें शुक्रिया कहा। आगे मोहित चौहान ने कहा, लेकिन मैं उससे भी बड़ा फैन हूं आपके पिता जी का। आगे मोहित ने साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म बचपन का गाना, ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाया। मोहित का गाना सुनकर सलमान खान बेहद भावुक हो गए और आंसू नहीं रोक सके। बता दें कि इस गाने को लीजेंड्री गायक मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी। इस फिल्म में सलमान के पिता सलीम खान लीड रोल में थे। उन्होंने 1960 की फिल्म बारात से बतौर हीरो करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी शुरुआती कुछ फिल्में सफल नहीं रहीं। इसी बीच उन्होंने फिल्म बचपन की। इस फिल्म में हेलन ने भी छोटी सी भूमिका निभाई, जिनसे सालों बाद सलीम खान ने दूसरी शादी की थी। बिग बॉस के दिवाली स्पेशल एपिसोड में गेस्ट से भिड़ीं लव गिल मोहित चौहान से पहले शो में कॉमेडियन गौरव गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के विवादित मसाज सीन पर भी जोक किया, जिस पर लव गिल भड़क गईं। उन्होंने तुरंत कॉमेडियन से बहस करना शुरू कर दी और निजी बातों का मजाक उड़ाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद स्काउट ने भी गौरव की जमकर आलोचना की। गौरव ने इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स पर रोस्ट किया, जिस पर सब जमकर हंसे। गौरव के अलावा करण जौहर, शनाया कपूर समेत कई और गेस्ट भी शो में पहुंचे हैं। मनीष गोयल हो सकते हैं शो से बाहर बता दें कि बिग बॉस 20 से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रिती तिवारी, अमन गांधी, मैरी कॉम एलिमिनेट हो चुकी हैं। बीते हफ्ते एक्टर आसिफ खान कम वोट मिलने से शो से बाहर हुए थे। वहीं इस हफ्ते एक्टर मनीष गोयल के एलिमिनेट होने की संभावना जताई जा रही है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5t7KMHv
via IFTTT

सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

फिल्ममेकर जे.पी.दत्ता की दिवाली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं। अर्जुन कपूर, सारा अली खान, राशा थडानी से लेकर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी इस पार्टी का हिस्सा बने हैं। वहीं सिंगर कनिका कपूर, तलाक अनाउंस करने के बाद पहली बार पब्लिकली दिखी हैं। देखिए दिवाली पार्टी से सेलेब्स के लुक-

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4oXc0Hh
via IFTTT

दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से

देशभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई दिवाली पर जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर पढिए हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली पर हुए यादगार किस्से। अमिताभ के हाथ में फटा था बम, पॉकेट में छिपाया था जख्मी हाथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर दिवाली के एक बड़े हादसे का जिक्र किया था। दिवाली पर पटाखे जलाते समय उनके हाथ में ही एक बम फट गया था, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था। अंगूठे और उंगलियों की मूवमेंट ठीक होने में उन्हें दो महीने से ज्यादा का समय लगा। उस दौरान फिल्मों की शूटिंग रुकने न देने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने फिल्म 'इंकलाब' की शूटिंग के दौरान हाथ पर रुमाल बांधा और फिल्म 'शराबी' के दौरान अपना जख्मी हाथ पैंट की जेब में रखकर सीन शूट किए। दर्शकों ने इसे उनका नया स्टाइल मान लिया था। पटाखे में लगी आग, माधुरी के जल गए थे बाल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन की एक दिवाली पर उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया था। वे अपनी सहेलियों के साथ पटाखे फोड़ रही थीं, तभी एक लड़के ने उनके हाथ में पकड़े पटाखे में आग लगा दी। पटाखा तेजी से फूटा और आग उनके बालों तक फैल गई। गनीमत रही कि उनका चेहरा बच गया, लेकिन काफी बाल जल जाने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए गंजा रहना पड़ा था। इस हादसे के बाद से माधुरी दिवाली पर हमेशा पटाखों से दूरी बनाकर रखती हैं। लहंगे में लगी आग, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई 2019 में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' में आयोजित दिवाली पार्टी के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद का लहंगा एक दिए के संपर्क में आने से जलने लगा। वहां मौजूद अभिनेता शाहरुख खान ने तुरंत अपनी जैकेट उतारी और उसकी मदद से आग को बुझा दिया। इस दौरान शाहरुख खान के हाथ भी हल्के झुलस गए थे, लेकिन उनकी समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के कमरे में बीती प्रियंका की दिवाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने एक इंटरव्यू में दिवाली से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा साझा किया था। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा जब कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के अस्पताल में भर्ती थे, तब बाहर लोग दिवाली का जश्न मना रहे थे। प्रियंका अस्पताल के कमरे में बैठकर अपने पिता के सफल ऑपरेशन के लिए प्रार्थना कर रही थीं। ऑपरेशन सफल रहने के बाद जब वे घर लौटे, तो परिवार ने पिता की सलामती की खुशी को दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने बताया कि उस दिन उन्हें अहसास हुआ कि अपनों की अच्छी सेहत ही सबसे बड़ी दिवाली है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1oaW4vs
via IFTTT

Saturday, 7 November 2026

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। थिएटर्स में फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला। रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस खास स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट, सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता ग्रैस, आशीष चंचलानी के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए। देखें इवेंट की तस्वीरें कल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म का यानी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0FkoX2w
via IFTTT

Monday, 2 November 2026

शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत पर पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान… पर्दे पर कभी मोहब्बत के लिए दुनिया से लड़ते दिखे, तो कभी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते। लेकिन असल जिंदगी में भी शाहरुख का एक ऐसा अंदाज रहा है, जिसने कई बार सुर्खियां बटोरीं। जब बात परिवार की हो, आत्मसम्मान की या फिर अपने काम और इज्जत की, तो शाहरुख ने कैमरे के सामने ही नहीं, कैमरे के पीछे भी कई बार एक्शन किया है। एक बार तो शाहरुख को-एक्ट्रेस से शारीरिक संबंध बनाने की बात छापने वाले पत्रकार को मारने तलवार लेकर उसके घर पहुंच गए थे। वहीं एक बार यूनिट की लड़कियों को छेड़ने वालों की लाठी से पिटाई की थी। आज शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर पढ़िए उनके ऑफ कैमरा झगड़ों की कहानी- किस्सा- 1 हीरोइन से अफेयर की खबर छापने वाले से कहा- काट डालूंगा, जिंदा गाड़ दूंगा शाहरुख नए-नए फिल्मों में आए थे और उनकी शादी भी नई-नई थी। इसी समय उन्हें दीपा सेन के साथ फिल्म मामा मेमसाब (1993) में कास्ट किया गया। फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी एक मैगजीन ने कवर पेज पर शाहरुख की बड़ी सी तस्वीर के साथ लिखा कि शूटिंग में हीरोइन के साथ सहज महसूस करने के लिए उन्होंने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। मैगजीन घर पहुंची, तो शाहरुख की पत्नी गौरी खान डर गईं। शाहरुख ने पढ़ते ही सीधे मैगजीन की एडिटर को कॉल मिलाया और कहा- ‘ये क्या छापा है?’ जवाब मिला- ‘शाहरुख, ये मजाक है।’ शाहरुख ने गालियों की बौछार कर दी और कॉल पर ही धमकी दे डाली। उसी शाम शाहरुख, शादी में आर्मी ऑफिसर ससुर से घुड़चड़ाई के समय मिली तलवार लेकर मैगजीन के रिपोर्टर के घर पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने उस रिपोर्टर की टांगों के बीच में तलवार अड़ा दी। गाली-गलौज हुई और शाहरुख ने उसके पेरेंट्स से कहा- ‘मैं इसे काट डालूंगा।’ उस रोज रिपोर्टर के घर में एक पार्टी थी, जिसमें कई लोग आए हुए थे, लेकिन शाहरुख ने आव देखा न ताव सीधे बखेड़ा खड़ा कर, जमकर मारपीट की और गालियां बरसाईं। उन्होंने धमकी दी कि दोबारा ऐसा हुआ, तो वो सबको जिंदा गाड़ देंगे। शाहरुख तमतमाते घर लौट आए। अगले दिन उनका गुस्सा शांत हो चुका था। शाम को वो दूसरी फिल्म कभी हां कभी ना की शूटिंग करने चले गए। सेट पर पुलिस आईं, शाहरुख को लगा फैन हैं। कुछ तस्वीरें क्लिक करने के बाद पुलिस ने कहा- आपको स्टेशन बुलाया गया है। शाहरुख को लगा कोई अफसर उनसे मिलना चाहता है। वो स्टाइल में पुलिस स्टेशन गए। जैसे ही वो कुर्सी पर बैठने को हुए, अफसर ने तेज आवाज में कहा- बैठने की जरुरत नहीं है। तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है। शाम के 6 बजकर निकल गए थे, तो बेल की भी उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने उन्हें एक कॉल करने की इजाजत दी। लेकिन शाहरुख ने परिवार, वकील या दोस्तों की जगह सीधे शिकायत करने वाले रिपोर्टर को कॉल लगाया और कहा- ‘अब तो मैं जेल आ गया हूं, निकलकर तुझे छोड़ूंगा नहीं।’ शाहरुख को फॉर्मेलिटी के बाद जेल में डाला गया, तब नाना पाटेकर ने उन्हें बेल दिलवाई थी। ये किस्सा खुद शाहरुख ने 2012 के थिंक फेस्ट में सुनाया था। किस्सा- 2 लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की कर दी पिटाई शाहरुख खान और सलमान खान राजस्थान में फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान कई लोग उनकी शूटिंग देखने इकट्ठा होते थे। एक दिन शाहरुख के गाने की शूटिंग हुई, जिसमें कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश की टीम की कई लड़कियां भी शामिल हुईं। शूटिंग के बीच कुछ लड़के आकर, उन लड़कियों पर कमेंट कर बदतमीजी करने लगे। पहले तो टीम ने लड़कों को समझाकर भगाने की कोशिश की, लेकिन जब वो तब भी लगातार बदतमीजी करते रहे, तो शाहरुख और सलमान ने लाठी से उन लड़कों की पिटाई कर दी। सेट के लोग डर गए कि कहीं वो लड़के हंगामा न खड़ा कर दें, इस वजह से उन लड़कियों को हड़बड़ी में सेट से होटल तक सुरक्षित पहुंचाया गया था। किस्सा- 3 अंडरवर्ल्ड की धमकी मिली, तो जवाब में कहा- पठान हूं 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का हस्तक्षेप बढ़ने लगा। कई प्रोड्यूसर्स से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर लाखों वसूले जाते, तो कई हीरो-हीरोइन पर कुछ प्रोड्यूसर की फिल्में करने का दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती। ऐसे ही प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई और राजीव राय को धमकाया गया। राकेश रोशन पर भी हमला हुआ। एक दिन सलमान खान फिल्म दिल तो पागल है की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पास अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अबू सलेम का कॉल आया। उन पर एक प्रोड्यूसर की फिल्म करने का दबाव बनाया गया। शाहरुख ने पहले बड़ी विनम्रता से कहा कि वह पहले ही कई फिल्मों में बिजी हैं, ऐसे में कोई नई फिल्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन कॉल पर उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। कहा गया- ‘मैं तुम्हारे पास एक आदमी भेज रहा हूं, तुम्हें अपनी जान की परवाह है तो फिल्म कर लेना।’ शाहरुख ने जवाब दिया- ‘मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो। डरता नहीं हूं।’ कुछ दिन बीत गए। शाहरुख फिल्म डुप्लीकेट की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पास छोटा शकील का कॉल आया। शाहरुख ने फिर इनकार कर दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा ली और बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी। शाहरुख को 2013 में भी अंडरवर्ल्ड की धमकी मिल चुकी है। किस्सा- 4 मन्नत पर पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई, तो दे डाली धमकी साल 2007 में शाहरुख खान ने सैफ अली खान के साथ आईफा अवॉर्ड होस्ट किया था। होस्टिंग के बीच शाहरुख ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह का मजाक बनाते हुए कहा था कि उनकी आंखों में दरिंदगी दिखती है। उस समय तो सभी जोर-जोर से हंस पड़े, लेकिन शो टेलीकास्ट होने के बाद सपा नेता के सपोर्टर्स शाहरुख को धमकियां देने लगे। सपोर्टर्स ने 5 मार्च 2007 को शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर हंगामा किया। शाहरुख खान, शूटिंग पर थे और पत्नी गौरी खान किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं, लेकिन बच्चे घर में ही थे। जल्द ही गुस्साई भीड़ ने नारेबाजी करते हुए घर में पत्थर मारने शुरू कर दिए। ये देखकर शाहरुख की बेटी सुहाना खान जोर-जोर से रोने लगीं, जो 6 साल की थीं। बड़े बेटे आर्यन भी रो रहे थे और शाहरुख की बहन की तबीयत खराब थी। घर से कॉल आते ही शाहरुख ने शूटिंग कैंसिल की और पुलिस को खबर थी। जल्द ही पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया। शाहरुख भी तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। शाहरुख इस इंसिडेंट से काफी नाराज हुए। कुछ दिनों बाद मिड-डे को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा, मुझे अपना शूट कैंसिल कर घर भागना पड़ा था, क्योंकि मेरी 6 साल की बेटी सुहाना रो रही थी। मेरे घर के बाहर लोग हल्ला कर रहे थे, चिल्ला रहे थे। मेरा बेटा आर्यन डरा हुआ था कि कहीं कोई पत्थर न फेंक दे। अगर आप ये कहकर मुझे डराना चाहते हो कि मुझे नुकसान पहुंचाओगे, तो मैं डर जाऊंगा, क्योंकि मेरे न रहने के बाद मेरे बच्चों को कौन देखेगा। अगर मुझे नुकसान पहुंचाओगे, तो मैं अपने बारे में नहीं सोचूंगा। आगे शाहरुख ने कहा, मैं एक पठान हूं और अपने परिवार को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर मैं पुलिस के आने से पहले आ जाता, तो मैंने अपनी बेटी को रुलाने वाले उन सभी लोगों को रुला दिया होता। ये एक पठान का वादा है, मैंने उन्हें बख्शा नहीं होता। किस्सा- 5 काम का मजाक उड़ाया तो सलमान से हुई हाथापाई, संजय दत्त ने किया बीच-बचाव शाहरुख सलमान 90 के दशक में अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ फिल्में भी करते थे। फिर जब शाहरुख ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म चलते-चलते की शूटिंग शुरू की, तो इस दोस्ती में दरार आ गई। दरअसल, सलमान बार-बार सेट पर आकर ऐश्वर्या की वजह से हंगामा करते थे। शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म से हटाकर रानी को ले लिया। सलमान-शाहरुख में अनबन तो हुई, लेकिन फराह खान ने अपनी शादी में दोनों की फिर सुलह करवा दी। दोस्ती फिर चर्चा में आ गई। फिर साल 2008 में शाहरुख पत्नी के साथ सलमान की गर्लफ्रेंड कटरीना की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। मजाक-मजाक में सलमान ने शाहरुख के टीवी शो क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं का मजाक उड़ा दिया। शाहरुख काम का मजाक बनता देख चिढ़ गए और दोनों की वहीं बहस शुरू हो गई। बहस के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। संजय दत्त ने बीच-बचाव करवाया और शाहरुख तुरंत वाइफ गौरी खान के साथ पार्टी छोड़कर निकल गए। झगड़े के बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की, हालांकि अब दोनों फिर दोस्त बन चुके हैं। किस्सा- 6 फिल्म का मजाक उड़ाने पर दोस्त फराह के पति को मारा थप्पड़ संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ हिट रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने घर में एक सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में संजय के करीबी दोस्त शाहरुख खान भी पहुंचे। इनके अलावा शाहरुख की दोस्त फराह खान भी पति शिरीष कुंदर के साथ पहुंचीं। उसी समय शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की मेगा बजट फिल्म रा.वन फ्लॉप हुई थी। पार्टी में बातचीत के बीच शिरीष कुंदर ने शाहरुख की रा.वन के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। शाहरुख ने सुना तो वो गुस्सा काबू नहीं कर सके और सीधे शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। फराह तुरंत पार्टी छोड़कर निकल गईं। डब्बू रत्नानी, अमीषा पटेल, जैसे कई लोगों ने माना, गलती शिरीष की थी। झगड़ा खबरों में रहा, फिर अगले ही दिन गलती का एहसास होने पर शिरीष कुंदर ने शाहरुख से माफी मांगकर मामला शांत कर दिया। किस्सा- 7 आमिर ने शाहरुख के नाम का कुत्ता पाला, जो जवाब में आमिर खान को छिछोरा कहा मई 2008 की बात है। पंचगनी के एक फार्महाउस से आमिर खान ने ब्लॉग लिखा- शाहरुख मेरे पैरों को चाट रहा है और मैं बीच-बीच में उसे बिस्किट खिला रहा हूं। इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं?" आमिर का बयान आते ही साफ हो गया कि उनके और शाहरुख के बीच सालों से चला आ रही कॉल्ड वॉर, अब पब्लिक होने वाली है। 25 दिसंबर 2009 को आमिर की फिल्म 3 इडियट्स रिलीज होनी थी और कुछ दिनों बाद 12 फरवरी 2010 में शाहरुख की फिल्म माय नेम इज खान आनी थी। दोनों रिलीज में चंद दिनों की दूरी थी। आमिर फिल्म के प्रमोशन के लिए भेष बदलकर पब्लिक प्लेस में जा रहे थे। वहीं शाहरुख भी प्रमोशन में व्यस्त थे। एक इवेंट में शाहरुख से आमिर के गेटअप बदलकर प्रमोशन करने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ये शब्द इस्तेमाल करने के लिए माफी, लेकिन ये छिछोरापन है। मुझे नहीं लगता कि एक लेवल पर आकर फिल्ममेकर्स या हम फिल्म की पब्लिसिटी के लिए ये छिछोरापन करेंगे। किस्सा- 8 बेटी से बदतमीजी की तो स्टेडियम में लड़ पड़े शाहरुख, बच्चे नाराज हुए तो दी सफाई 17 मई 2012 में शाहरुख, पत्नी गौरी खान, बच्चों आर्यन और सुहाना समेत करीब 40 बच्चों को मैच दिखाने ले गए थे। उस दिन शाहरुख की IPL टीम किंग नाइट राइडर का मैच चेन्नई सुपर किंग से था। सुहाना और आर्यन दूसरे बच्चों के साथ एक तरफ खड़े थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने आकर उनसे बदसलूकी करना शुरू कर दी। वो बच्चों को वहां से भद्दी भाषा में हटा रहा था। उस समय तो शाहरुख वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि गार्ड ने उनके बच्चों के साथ बुरा सलूक किया, वो आपा खोते हुए उस गार्ड को मारने पहुंच गए। जमकर हंगामा और मारपीट हुई। नतीजतन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख की वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री पर 5 साल का बैन लगा दिया। उस दिन मारपीट कर जब शाहरुख घर लौटे, तो गौरी और बच्चे उनके रवैये पर नाराज थे। बेटे आर्यन ने साफ कहा कि उन्हें मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। जब शाहरुख ने कहा कि वो बच्चों को गाली दे रहा था, तो सुहाना ने भी कहा- ये इतनी बड़ी बात नहीं थी कि आप इतना गुस्सा हो जाओ। आप एक बड़े स्टार हो। आपको तमीज से पेश आना चाहिए। शाहरुख ने आप की अदालत में इस मुद्दे पर बात की और अपने रवैये पर देश की जनता से भी माफी मांगी। अब पढ़िए, कैसे हीरो बने शाहरुख खान- शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद का जन्म अफगानिस्तान में ही हुआ था। 1946 में वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत करने भारत आए थे, हालांकि इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से शुरू हुए दंगों के बाद वो अफगानिस्तान नहीं लौट सके। शाहरुख के पिता ने वकालत पूरी करने के बाद फर्नीचर बिजनेस किया। ये सफल नहीं रहा तो उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन और केरोसीन डीलिंग जैसे काम किए। बाद में उन्होंने दिल्ली के विलिंगन हॉस्पिटल के पीछे चाय की दुकान खोल ली। 1956 में मीर ताज मोहम्मद, लतीफ फातिमा से शादी कर दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में किराए के घर में रहने लगे। एक बेटी के बाद 2 नवंबर 1965 को उनके घर बेटे शाहरुख का जन्म हुआ। शाहरुख ने 5 साल मैंगलोर में अपने नाना-नानी के साथ गुजारे। देखिए शाहरुख खान के बचपन की तस्वीरें- उनके नाना इफ्तिखार अहमद, पोर्ट में चीफ इंजीनियर थे। शाहरुख की मां लतीफ फातिमा भी पढ़ी-लिखी थीं। इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वालीं लतीफ फातिमा फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट थीं। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी थीं और उनके साथ सोशल वर्क किया करती थीं। स्पोर्ट्समैन बनना चाहते थे, कंधे में लगी चोट से टूटा सपना शाहरुख खान ने पढ़ाई सेंट कोलंबस स्कूल से की। वो पढ़ाई के साथ हॉकी और फुटबॉल में भी माहिर थे। खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें स्कूल का सबसे बड़ा सोर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड मिला था। वो स्पोर्ट्समैन बनना चाहते थे, लेकिन एक दिन खेलते हुए उनके कंधे पर इतनी गहरी चोट लगी, जिससे डॉक्टर्स ने उन्हें खेल से दूर रहने की सलाह दी। स्पोर्ट्स छोड़ने के बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के साथ प्ले में हिस्सा लेना शुरू किया। दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप से जुड़कर उन्हें बैरी जॉन से एक्टिंग सीखने का मौका मिला। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली के ही जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्यूनिकेशन के मास्टर्स में दाखिला लिया। फिर एक्टर बनने के लिए पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। खुद को हीरो बनने लायक नहीं समझते थे शाहरुख नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखते हुए शाहरुख की मुलाकात फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से हुई। सबसे पहले उन्हें लेख टंडन के टीवी शो दिल दरिया में काम मिला था, जिसकी शूटिंग 1988 में शुरू हुई थी। हालांकि ये शो बनने में देरी हो गई और उन्होंने राजकुमार कपूर के निर्देशन में बने 1989 के शो फौजी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वो अजीज मिर्जा के शो सर्कस (1989-1990), मणि कौल के शो इडियट (1992) और उम्मीद (1989) का भी हिस्सा रहे। शाहरुख के दमदार अभिनय की तुलना दिलीप कुमार से की जाती थी। कई लोग उनसे कहते थे कि उन्हें टीवी सीरियल में नहीं बल्कि फिल्मों में काम करना चाहिए, हालांकि वो खुद को फिल्म में हीरो बनने लायक नहीं समझते थे। एक दिन शाहरुख खान के पास हेमा मालिनी की भतीजी का कॉल आया था। उन्होंने कहा था कि एक फिल्म के सिलसिले में हेमा आपसे बात करना चाहती हैं। शाहरुख को लगा कि कोई मजाक कर रहा है, हालांकि कुछ ही समय में हेमा मालिनी कॉल पर थीं। उन्होंने शाहरुख को मिलने बुलाया, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं करनी थीं, तो वो गए ही नहीं। कुछ समय बाद मां का निधन हो गया और शाहरुख बुरी तरह टूट गए। सदमे से उबरने के लिए वो दिल्ली छोड़कर मुंबई चले आए। तब भी हेमा मालिनी अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म दिल आशना है के लिए एक हीरो की तलाश में थीं, तो शाहरुख खान उनसे मिलने चले गए। हेमा मालिनी ने बोलने का स्टाइल देखकर कर दिया था रिजेक्ट हेमा मालिनी की ऑटोबायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल के मुताबिक, हेमा को शाहरुख के बाल और उनके जल्दी-जल्दी बोलने का तरीका पसंद नहीं आया, जिसके चलते उन्होंने शाहरुख को रिजेक्ट कर दिया। कुछ समय बाद जब हेमा मालिनी को उनकी फिल्म दिल आशना है के लिए कोई हीरो नहीं मिला, तो उन्होंने शाहरुख खान को ही कास्ट कर लिया। सालों पहले गुरु मां ने की थी भविष्यवाणी- ये लड़का एक दिन इंडस्ट्री का चेहरा बदल देगा शूटिंग शुरू होने के बाद हेमा मालिनी अपनी गुरु मां इंदिरा के पास शाहरुख खान की तस्वीर लेकर पहुंची थीं। तब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ये लड़का इंडस्ट्री का चेहरा बदल देगा। सालों बाद गुरु मां की कही बात सच साबित हुई। 1991 में शाहरुख खान की एक साथ 4 फिल्में दिल आशना है, दीवाना, राजू बन गया जेंटलमैन और चमत्कार रिलीज हुईं और सारी हिट रहीं। इन फिल्मों की बदौलत शाहरुख खान को 1992 की फिल्म बाजीगर मिली। फिल्म बाजीगर और डर में नेगेटिव रोल निभाकर शाहरुख खान स्टार बन गए। 1991 से लेकर अब तक शाहरुख खान 80 फिल्मों में बतौर हीरो काम कर चुके हैं। पिछले साल उन्हें फिल्म पठान के लिए पहला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख अब जल्द ही किंग में नजर आने वाले हैं, जो 2027 में रिलीज होगी। शाहरुख के बारे में ये फैक्ट्स भी पढ़िए-

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pzPGfwA
via IFTTT

‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

CID में ACP प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम ने शो के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर दुख जताया। बीपी सिंह का मंगलवार को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। साटम ने उन्हें अपना मेंटर, दोस्त और शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि बीपी सिंह के निधन के बाद उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया। साटम ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया। वह महान इंसान और अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे सब कुछ सीखा। मैं थिएटर से आया था और स्टेज पर एक्टिंग करना जानता था। लेकिन बीपी सिंह ने मुझे कैमरे के सामने एक्टिंग करना सिखाया। साटम ने बताया कि CID की टीम ने एक ही टेक में 111 मिनट लंबा एपिसोड शूट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद सिंह लगातार काम करते रहे। हार्ट सर्जरी के सिर्फ तीन महीने बाद वह जंगल में कैमरा लेकर चेज सीक्वेंस शूट कर रहे थे। साटम ने बताया कि दूसरी सर्जरी के छह-सात महीने बाद सिंह ने 111 मिनट का सिंगल-शॉट एपिसोड तैयार किया। उन्होंने कैमरामैन नितिन राव को पूरे शूट के दौरान मार्गदर्शन दिया था। बता दें कि इस उपलब्धि को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। शिवाजी साटम ने भारतीय टेलीविजन में बीपी सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा, “उन जैसे इंसान को पद्मश्री मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें इसकी कभी परवाह नहीं रही। वह कहते थे, ‘छोड़ो, इससे क्या फर्क पड़ता है? हमारे दर्शक हमारे साथ हैं, है ना?’ आज भी दर्शक हमारे साथ हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।” दयानंद शेट्टी ने भी दी श्रद्धांजलि दयानंद शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बीपी सिंह को याद किया। शेट्टी ने कहा, “बीपी सिंह जी की जिंदगी में कंटेंट बनाने के अलावा कुछ और नहीं था। वह अपने काम के लिए समर्पित थे और उनमें बहुत जुनून था।” उन्होंने कहा, “वह हमारे सबसे अच्छे कैमरामैन में से एक थे। वह काफी समय से बीमार थे और मंगलवार सुबह नहीं उठे।” अंतिम संस्कार में CID के कई कलाकार शामिल हुए बुधवार को बीपी सिंह के अंतिम संस्कार में शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी समेत CID के कई कलाकार और दूसरे सेलिब्रिटीज पहुंचे। देखें अंतिम संस्कार की तस्वीरें— देहरादून में हुआ था जन्म, FTII से पढ़ाई की थी बीपी सिंह का जन्म 1949 में देहरादून में हुआ था। उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की। साल 1973 में उन्होंने दूरदर्शन में न्यूज कैमरामैन के तौर पर करियर शुरू किया। करीब 10 साल तक कैमरे के पीछे काम करने के बाद वह मुंबई आ गए। उन्होंने दूरदर्शन के लिए मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘सिर्फ चार दिन’ बनाई। इस दौरान पुलिस की क्राइम ब्रांच में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। बाद में उन्होंने ‘एक शून्य शून्य’ और कई मराठी सीरियल भी बनाए। साल 1995 में उनका हॉरर शो ‘आहट’ प्रसारित होना शुरू हुआ। शुरुआत में यह सस्पेंस पर आधारित था, लेकिन बाद में इसमें भूत-प्रेत की कहानियां भी दिखाई जाने लगीं। साल 1998 में बीपी सिंह ने ‘सीआईडी’ शो बनाया। इसमें उन्होंने निर्माण और निर्देशन के साथ समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया। साल 2010 में उनके शो की ओर से ‘सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की गई थी। उन्होंने ‘गुटुर गू’, ‘रात होने को है’, ‘सूर्या द सुपर कॉप’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स’ जैसे शो भी बनाए। साथ ही, वेब सीरीज ‘अभय’ को भी प्रोड्यूस किया था। CID बनाने से पहले सिंह की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी बीपी सिंह का सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें कई साल तक काम नहीं मिला। देवांग भट्ट को दिए इंटरव्यू में बीपी सिंह ने बताया था कि उनके करियर में सफलता और मुश्किलें, दोनों आईं। उनका मराठी सीरियल ‘एक शून्य शून्य’ काफी हिट हुआ था, लेकिन 31 एपिसोड के बाद वह बंद हो गया। इसके बाद करीब चार-पांच साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। बीपी सिंह ने इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि एक दिन उनके घर पर सिटी बैंक का एक कर्मचारी आया। उसने कहा कि बैंक उन्हें लोन देना चाहता है। दरअसल, बीपी सिंह ने पहले कार लोन लिया था और उसकी सभी किस्तें समय पर चुकाई थीं। इसी वजह से बैंक ने उन्हें पर्सनल लोन देने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में बीपी सिंह को भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन बैंक कर्मचारी ने उन्हें सोचने का समय दिया और दोबारा घर आया। आखिरकार, उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपए का लोन मिला और उन्होंने करीब पांच लाख रुपए जमा किए। फिर CID का पायलट एपिसोड बनाया। एक डॉक्टर की बात से आया CID का आइडिया बीपी सिंह ने बताया कि CID का विचार उन्हें फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी एक बातचीत के दौरान आया था। उनकी मुलाकात एक फॉरेंसिक डॉक्टर फतनानी से हुई थी। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि मुर्दा कभी झूठ नहीं बोलेगा, जिनसे अपराध का पता लगाया जा सकता है। यह बात बीपी सिंह को बेहद दिलचस्प लगी। उन्होंने सोचा कि अगर इन वैज्ञानिक तरीकों को कहानियों के जरिए दिखाया जाए, तो दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी किताबें पढ़ीं। उन्होंने अपने लेखकों को भी इस बारे में जानकारी दी। इसी सोच ने CID की कहानियों को एक अलग पहचान दी। शिवाजी साटम और दया की कास्टिंग कैसी हुई थी बीपी सिंह ने बताया था कि शिवाजी साटम और उनकी दोस्ती काफी पुरानी थी। साटम बैंक में काम करते थे, तब से वे एक-दूसरे को जानते थे। बीपी सिंह को लगता था कि शिवाजी साटम की आंखों में एक ईमानदारी नजर आती है। यही बात ACP प्रद्युम्न के किरदार के लिए जरूरी थी। इंस्पेक्टर दया की कास्टिंग का किस्सा भी दिलचस्प था। सिंह ने बताया था कि एक दिन उनकी टीम के एक सदस्य ने दया के किरदार के लिए एक्टर दयानंद शेट्टी को बुलाने की सलाह दी। करीब दो घंटे बाद दयानंद शेट्टी ऑडिशन देने पहुंचे। बीपी सिंह ने उन्हें दो पन्नों का डायलॉग दिया। दयानंद शेट्टी ने उसे याद करके भाव के साथ सुनाया। बीपी सिंह को लगा कि उन्हें अपने किरदार के लिए सही कलाकार मिल गया है। बीपी सिंह के निधन के बाद लोगों ने उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च किया, जिसके बाद वह ट्रेंड करने लगे

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Xbk0K9N
via IFTTT

Sunday, 1 November 2026

आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी आखिरी फिल्म दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी शक्तिशालिनी में काम किया। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की खासियत इसकी कहानी और स्टारकास्ट के साथ उसकी दुनिया भी है। यह पारंपरिक हॉरर-कॉमेडी से अलग है। इसमें सोशल सिचुएशन, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड घटनाओं और चंबल के बीहड़ों को अहमियत दी गई है। नाना का किरदार कॉमिक अंदाज के बजाय गंभीरता और बागी तेवरों वाला है। फिल्म को मुंज्या और थामा फेम आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है और गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह ने कहानी लिखी है। हॉरर-कॉमेडी नहीं, सोशल हॉरर-ड्रामा है फिल्म सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को हॉरर-कॉमेडी की कैटेगरी में रखना सही नहीं होगा। इसकी कहानी गंभीर ड्रामा पर आधारित है, जिसमें सोशल सिचुएशन से पैदा होने वाला डर और टेंशन अहम हैं। फिल्म में हॉरर एलिमेंट है, लेकिन कॉमेडी के जरिए दर्शकों को डराना इसका मकसद नहीं है। कहानी की परिस्थितियों और सोशल बैकग्राउंड से बेचैनी पैदा करने की कोशिश की गई है। इसलिए इसे सोशल हॉरर-ड्रामा माना जा रहा है। रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड है कहानी फिल्म की कहानी रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। हालांकि, इंस्पिरेशन लेने और किसी घटना को हूबहू पर्दे पर दिखाने में फर्क है। अभी साफ नहीं है कि स्क्रिप्ट वास्तविक घटनाओं को किस हद तक फॉलो करती है और कहां क्रिएटिव लिबर्टी ली गई है। सूत्र इसकी कहानी और बैकग्राउंड को दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से अलग बता रहे हैं। चंबल, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई शूटिंग जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग चंबल रीजन, ग्वालियर और आसपास की लोकेशंस पर हुई। भिंड और मुरैना में भी शूटिंग का जिक्र है। इन जगहों की भौगोलिक बनावट, बीहड़ों का फैलाव और माहौल फिल्म को अलग विजुअल अपील दे सकता है। ऐसी फिल्मों में लोकेशन सिर्फ बैकग्राउंड नहीं होती, बल्कि किरदारों की सोच और स्ट्रगल समझने में भी मदद करती है। 40 डिग्री तापमान में नाना ने की शूटिंग सूत्रों के मुताबिक, शूटिंग का शेड्यूल लंबा था और कलाकारों ने गर्म मौसम में भी काम किया। ग्वालियर और बीहड़ वाले इलाकों में करीब 40 डिग्री तापमान में शूटिंग हुई। नाना पाटेकर के लिए बीहड़ों में शूटिंग अलग अनुभव था। बताया जाता है कि उन्होंने पहले इस तरह के माहौल में शूटिंग नहीं की थी। इसके बावजूद उन्होंने पेशेवर अंदाज में शूटिंग पूरी की। नाना का किरदार होगा सीरियस, कॉमेडी से बिल्कुल अलग नाना पाटेकर का किरदार गंभीर और बागी तेवरों वाला है। इसे उनके लोकप्रिय कॉमिक किरदारों की अगली कड़ी नहीं माना जा रहा। किरदार बीहड़ों की उस दुनिया से जुड़ा है, जहां संघर्ष, सोशल प्रेशर और अपने तरीके से जीने की जिद अहम है। हालांकि, उसकी पूरी बैकस्टोरी और कहानी में भूमिका को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। अनीत पड्डा ने नाना से लिए एक्टिंग टिप्स सूत्रों के मुताबिक, नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान युवा कलाकारों से अपने अनुभव साझा किए। अनीत पड्डा के करियर के लिहाज से यह बड़े स्केल का प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। नाना जैसे सीनियर एक्टर के साथ काम करना उनके लिए सीखने का मौका रहा। उनका एक्टिंग एक्सपीरियंस, सीन समझने का तरीका और किरदार की बारीकियों पर ध्यान देने की आदत युवा कलाकारों के लिए उपयोगी रही। अनीत ने भी उनसे एक्टिंग के टिप्स लिए। नाना को कहानी सुनाने के लिए फार्महाउस पहुंचे आदित्य सरपोतदार नाना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मराठी फिल्मकार आदित्य सरपोतदार पहले उन्हें अपनी दो मराठी फिल्मों के लिए अप्रोच कर चुके थे, लेकिन डेट्स और दूसरी वजहों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़े। आखिरकार शक्तिशालिनी में दोनों साथ काम कर सके। कहानी सुनाने के लिए आदित्य और राइटर दुर्गेश सिंह कई बार नाना के फार्महाउस गए। नैरेशन एक सिटिंग में पूरा नहीं हुआ। कई मुलाकातों में कहानी पर विस्तार से चर्चा हुई और कुल करीब आठ से दस घंटे नैरेशन चला। कहानी सुनते हुए खाना भी बनाते थे नाना पाटेकर सूत्रों के मुताबिक, फार्महाउस पर कहानी सुनाने का सिलसिला फॉर्मल मीटिंग तक सीमित नहीं था। बातचीत के दौरान नाना के खुद खाना बनाते हुए कहानी सुनने का जिक्र आया। कहानी पर चर्चा के साथ उनकी सामान्य दिनचर्या भी चलती रहती थी। किसी सीनियर एक्टर को किरदार के लिए तैयार करने में कहानी का आइडिया ही काफी नहीं होता। उसकी बैकस्टोरी, नेचर और फिल्म की ओवरऑल विजन समझाना भी जरूरी होता है। इरफान खान को बेहतरीन एक्टर्स में गिनते थे नाना बीहड़ों पर चर्चा के दौरान दिवंगत अभिनेता इरफान खान का जिक्र हुआ। नाना पाटेकर उनकी एक्टिंग की तारीफ करते थे और उन्हें बेहतरीन एक्टर्स में गिनते थे। चंबल और बागी जीवन के सिनेमाई संदर्भ में इरफान की फिल्म पान सिंह तोमर का जिक्र भी आया। सूत्रों के मुताबिक, नाना को यह फिल्म बहुत पसंद थी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि शक्तिशालिनी उसकी स्टोरी या स्टाइल को फॉलो करती है। दोनों फिल्मों की तुलना से ज्यादा अहम किरदार और उसकी दुनिया को रियलिस्टिक बनाने पर दिया गया ध्यान है। एडिटिंग शुरू, म्यूजिक से सचिन-जिगर का नाम जुड़ा फिल्म की एडिटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है। तकनीकी तौर पर इसे एडिट लॉक स्टेज कहते हैं। फिल्म फरवरी तक रिलीज हो सकती है। निर्माताओं ने इसे थामा या भेड़िया की तरह हेवी वीएफएक्स वाली फिल्म नहीं बनाया है। म्यूजिक के लिए पुराने सहयोगी सचिन-जिगर का नाम सामने आया है। किसी पुराने गाने को रीक्रिएट करने पर चर्चा हुई, लेकिन इसे फाइनल म्यूजिक प्लान नहीं माना जा सकता। फिल्म को मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से जोड़ना जल्दबाजी होगी, क्योंकि इसका जॉनर और ट्रीटमेंट अलग बताया जा रहा है। नाना पाटेकर के लिए यादगार रहेगा यह प्रोजेक्ट नाना पाटेकर का गंभीर और बागी किरदार इस फिल्म का खास पहलू है। रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड कहानी, चंबल की लोकेशंस और अनीत पड्डा जैसे युवा कलाकारों के साथ उनका काम प्रोजेक्ट को अलग पहचान दे सकता है। मैडॉक फिल्म्स के लिए भी यह अपनी हॉरर-कॉमेडी इमेज से आगे बढ़कर अलग कहानी पेश करने का मौका है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DHnWVEC
via IFTTT

Wednesday, 28 October 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने सुरक्षा न मिलने पर बॉलीवुड को उत्तर प्रदेश शिफ्ट करने की चेतावनी दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में FWICE प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा कि इस बार टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि जान से मारने के इरादे से की गई थी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुलिस कमिश्नर और प्रोड्यूसर बॉडीज को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर मुंबई में भयमुक्त माहौल नहीं बना, तो फिल्म इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश जैसे सुरक्षित राज्यों में शिफ्ट हो सकती है। डराने के लिए नहीं, जान लेने की नीयत से हुई फायरिंग बीएन तिवारी ने कहा कि इससे पहले सलमान खान या रोहित शेट्टी जैसे कलाकारों को धमकियां मिलती थीं या दीवारों पर गोलियां चलाई जाती थीं। लेकिन टाइगर श्रॉफ के मामले में हमलावरों ने सीधे जान लेने की नीयत से गोलियां चलाई हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है और पूरी इंडस्ट्री इस समय खौफ के माहौल में काम कर रही है। तिवारी ने कहा कि पिछले 6 महीनों के भीतर इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिली हैं और कई मामले तो सामने भी नहीं आ पाए हैं। 1-2 या 10 शूटरों को पकड़ने से समस्या खत्म नहीं होगी बीएन तिवारी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जड़ तक जाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल 2, 5 या 10 शूटरों को गिरफ्तार कर लेने से अपराध खत्म नहीं होगा, जब तक कि इस पूरे सिंडिकेट और जड़ को समाप्त नहीं किया जाता। तिवारी के मुताबिक, बॉलीवुड को सॉफ्ट टारगेट समझा जाता है क्योंकि यहां करोड़ों रुपए का काम होता है। उन्होंने कहा कि जब तक कलाकारों को सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वे खुलकर अभिनय या डांस नहीं कर पाएंगे। मुंबई में डर का माहौल रहा तो यूपी शिफ्ट हो सकती है इंडस्ट्री बीएन तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र बॉलीवुड का बेस है और कोई भी नहीं चाहता कि इंडस्ट्री यहां से बाहर जाए। लेकिन अगर कलाकारों और क्रू मेंबर्स की जान ही जोखिम में रहेगी, तो लोग काम करने के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि आज यूपी में भयमुक्त वातावरण है और अगर मुंबई में सुरक्षा नहीं मिली, तो फिल्म मेकर्स को यूपी में जाकर शूटिंग शुरू करनी पड़ेगी। जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी अंधाधुंध फायरिंग यह पूरा विवाद 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई उस घटना के बाद शुरू हुआ, जब बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस स्टेशन के पास और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। अब समझिए FWICE क्या है? फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और कलाकारों के हितों की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसकी शुरुआत साल 1956 में हुई थी और 1958 में इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। फेडरेशन काम बंद कर दे तो शूटिंग कैंसिल FWICE के पास फिल्म इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को नियंत्रित करने की बड़ी ताकत है। ये खबर भी पढ़ें टाइगर पर हमले से पहले शूटर्स ने की प्रैक्टिस:आरे जंगल में 3-4 दिन निशाना लगाना सीखा, अब फिल्मों के सेट पर सुरक्षा के लिए सख्ती बरती जाएगी टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों संदिग्ध शूटर 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में हैं। क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला है कि उन्होंने वारदात से पहले आरे के जंगल में शूटिंग प्रैक्टिस की थी। पूरी खबर पढ़ें

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UMf3Iyr
via IFTTT

Monday, 26 October 2026

रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, जो लड़का पसंद था, उसने चोटी खींचकर मोटी कहा, अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

‘टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था। पर्दे पर उनकी अदाओं के दीवाने थे, उनकी खूबसूरती के चर्चे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते थे। लेकिन जिस रवीना पर एक दौर में पूरा जमाना फिदा था, उनकी अपनी मोहब्बत की कहानी इतनी आसान नहीं थी। बचपन में कभी जिस लड़के को पसंद किया, उसने चोटी खींचकर मोटा कह दिया। बचपन का क्रश ऋषि कपूर किसी और के हो गए, तो रवीना उनकी शादी में मुंह फुलाए घूमती रहीं। बड़े होकर अजय देवगन के साथ रिश्ते को लेकर ऐसी बयानबाजी हुई कि मामला सार्वजनिक विवाद बन गया। फिर अक्षय कुमार से सगाई हुई, शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं, लेकिन रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंचा। दिलचस्प बात यह है कि रवीना की जिंदगी में जब अनिल थडानी आए, तब भी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। वैलेंटाइन्स डे की एक पार्टी में पहली बार उन्हें देखकर दिलचस्पी जगी, लेकिन उस वक्त अनिल किसी और को डेट कर रहे थे। आखिरकार, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद रवीना को वह साथी मिला, जिसके साथ उन्होंने जिंदगी बिताने का फैसला किया। आज उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनकी जिंदगी के पांच ऐसे किस्से, जिनमें बचपन की मासूम मोहब्बत से लेकर टूटे रिश्तों और शादी तक का सफर दर्ज है। लव स्टोरी-1 ऋषि कपूर थे क्रश, शादी में नाराज घूमती रहीं, मनाने के लिए लाए गए तोहफे रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे। घर में फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था। इसी माहौल में रवीना का बचपन बीता और इसी दौरान उन्हें एक ऐसे सितारे से लगाव हो गया, जो उनसे उम्र में करीब 20 साल बड़े थे। वह सितारा थे ऋषि कपूर। रवीना के पिता ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘खेल खेल में’ बनाई थी। इसी फिल्मी मेलजोल के बीच रवीना को ऋषि कपूर एकतरफा पसंद आ गए। रवीना ने लहरें को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर जब भी विदेश जाते, उनके लिए कोई न कोई गुड़िया लेकर आते थे। इन तोहफों ने उनके मन में ऋषि के लिए खास जगह बना दी थी। लेकिन फिर आया 1980, जब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी कर ली। रवीना के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि ऋषि की शादी से वह इतनी नाराज थीं कि पूरी शादी के दौरान मुंह फुलाए घूमती रहीं। रवीना के मुताबिक, ऋषि कपूर की शादी में उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें लंदन से बोलने वाली गुड़िया लाकर दी गई थी। जिस सितारे को कभी वह अपना क्रश मानती थीं, बाद में उसी के साथ फिल्म ‘साजन की बाहों में’ में रोमांस करने का मौका भी मिला। रवीना के मुताबिक, तब ऋषि कपूर हंसते थे कि अब उन्हें ‘चिंटू अंकल’ की जगह ‘चिंटू जी’ कहना पड़ेगा। लव स्टोरी-2 14 साल की उम्र में भाई के दोस्त से हुआ प्यार, चोटी खींचकर बोला- ‘मोटी’ रवीना की जिंदगी में अगला किस्सा किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी में शुरू हुआ था। वह महज 14 साल की थीं, जब उन्हें घर के पास रहने वाले अपने बड़े भाई राजीव के एक दोस्त से एकतरफा प्यार हो गया। वह लड़का उम्र में उनसे बड़ा था और कॉलेज जाता था। रवीना को उसकी एक झलक पाने का इंतजार रहता था। वह छत पर बैठकर उसके कॉलेज से लौटने का इंतजार करतीं और उस दौरान पंकज उधास के गाने सुना करती थीं। जब वह लड़का उनके भाई से मिलने घर आता, तो रवीना की नजरें उसी पर टिकी रहतीं। आखिरकार एक दिन उन्होंने उससे बात करने की हिम्मत जुटाई और भाई के कमरे में पहुंच गईं। लेकिन वहां उनका इंतजार किसी रोमांटिक जवाब ने नहीं, बल्कि एक ऐसे तंज ने किया, जिसे वह लंबे समय तक याद रखने वाली थीं। रवीना के कमरे में आते ही लड़के ने उनकी चोटी पकड़कर मजाक उड़ाया और कहा, ‘मोटी, कैसी हो?’ रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में यह किस्सा सुनाते हुए बताया था कि उस प्रतिक्रिया से उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने वजन कम करने की ठान ली। दो साल में रवीना ने खुद को बदल लिया। 16 साल की उम्र तक वह पहले से काफी फिट हो चुकी थीं। फिर एक दिन वही लड़का उनके पास आया और डेट पर चलने के लिए कहा। लेकिन अब कहानी का किरदार बदल चुका था। इस बार जवाब देने की बारी रवीना की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वजन तो उन्होंने कम कर लिया, लेकिन वह अपनी हाइट का क्या करेगा? रवीना के मुताबिक, तब तक वह उस लड़के से करीब तीन इंच लंबी हो चुकी थीं। लव स्टोरी-3 अजय देवगन से जुड़ा रिश्ता बना विवाद, लव लेटर के आरोप पर अभिनेता ने कहा- ‘पागलों के डॉक्टर की जरूरत’ रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे उन्होंने जीना मरना तेरे लिए, परम्परा जैसी कई फिल्में कीं। फिर साल 1994 की फिल्म दिलवाले में उन्हें अजय देवगन के साथ कास्ट किया गया। दरअसल, रवीना और अजय दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। अजय रवीना के सीनियर थे और कॉलेज के दिनों में दोनों कार एक्सचेंज भी करते थे। फिर जब दोनों को फिल्म दिलवाले में साथ कास्ट किया गया, तो ये दोस्ती और पक्की हो गई। साथ काम करते हुए दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। इसी बीच अजय देवगन फिल्म ‘जिगर’ में करिश्मा कपूर के साथ काम कर रहे थे। मीडिया में अजय और करिश्मा की नजदीकियों की खबरें भी आने लगीं। रवीना ने उस समय फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और करिश्मा के आने से अब वह उनसे दूरी बना रहे हैं। अजय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इंटरव्यू में अजय ने रवीना के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें ‘पागलों के डॉक्टर’ की जरूरत है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि रवीना ने उनके नाम से खुद को ही पत्र लिखे थे। अजय ने उनके साथ प्रेम-संबंध होने की बात से इनकार किया था। रवीना ने भी अजय के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। इस विवाद के दौरान अजय ने एक अन्य इंटरव्यू में चेतावनी दी थी कि अगर रवीना ने उन पर आरोप लगाने बंद नहीं किए, तो वह उनके कई राज खोल देंगे। कई मैगजीन में रवीना की मानसिक स्थिति और कथित आत्महत्या की कोशिश को लेकर भी दावे किए गए थे। तब अजय ने कहा था कि ये सिर्फ रवीना का पब्लिसिटी स्टंट है। लव स्टोरी-4 अक्षय कुमार ने शादी का प्रस्ताव रखा, फार्महाउस में हुई थी सगाई 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ ने रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब लोकप्रियता दिलाई। साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और उनके रिश्ते की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं। रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में बताया था कि एक दिन अक्षय ने उनसे डेट पर चलने के लिए कहा। रवीना ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह किसी अफेयर या डेटिंग के लिए तैयार नहीं हैं। इस पर अक्षय ने उनसे कहा था कि वह उन्हें सिर्फ डेट करने के लिए नहीं, बल्कि शादी के नजरिए से देखते हैं। रवीना के मुताबिक, अक्षय ने उनसे कहा था कि वह ऐसी लड़की हैं, जिससे वह शादी करना चाहेंगे। रवीना ने जब उनसे पूछा कि क्या वह समझते हैं कि क्या कह रहे हैं, तो अक्षय ने जवाब दिया कि वह उनके पिता से बात करेंगे। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। रवीना शादी करके घर बसाना चाहती थीं। उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला भी किया। सिमी गरेवाल से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्मों से दूरी बनाई थी, क्योंकि उन्हें लगा था कि शादी के बाद वह सामान्य पारिवारिक जिंदगी जीना चाहेंगी। 19 अप्रैल 1995 को दोनों की सगाई होने की खबरें सामने आईं। यह समारोह रवीना के फार्महाउस पर हुआ था। दोनों परिवार मौजूद थे, पंडित ने पूजा-पाठ कराया और रवीना के सिर पर लाल चुनरी रखी गई। समारोह इतना पारंपरिक था कि कई लोगों को लगा कि दोनों की शादी हो चुकी है। फिर रिश्ते में दरार आने लगी। उस समय अक्षय और शिल्पा शेट्टी के कथित रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आईं और रवीना की सगाई टूट गई। रिश्ता टूटने के बाद रवीना ने फिल्मों में वापसी की और ‘जिद्दी’, ‘दूल्हे राजा’ तथा ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम किया। लव स्टोरी-5 पार्टी में अनिल थडानी को देखा, दो साल बाद शुरू हुई बातचीत, दो महीने में की सगाई रवीना टंडन की जिंदगी में आखिरकार वह शख्स आया, जिसके साथ उनकी कहानी शादी तक पहुंची। नाम था अनिल थडानी। वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे और फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े थे। इस मुलाकात का किस्सा रवीना ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। उन्होंने बताया कि साल 2001 में वह अपने कुछ सिंगल दोस्तों के साथ वैलेंटाइन्स डे मनाने निकली थीं। एक क्लब में उनकी नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो अपने दोस्तों के साथ आया था। रवीना ने अपने पास बैठे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से पूछा कि वह कौन है। मनीष ने हैरानी से कहा कि वह उसे नहीं जानतीं, जबकि वे एक ही इंडस्ट्री से जुड़े हैं। तब रवीना को पता चला कि वह शख्स अनिल थडानी हैं और उन्होंने ही उनकी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ डिस्ट्रीब्यूट की थी। यानी जिस शख्स पर उस रात उनकी नजर ठहरी, वह उनके करियर की शुरुआत से ही किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ था। हालांकि, उस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कोई रिश्ता शुरू नहीं हुआ। रवीना को यह भी पता चला कि अनिल पहले तलाक ले चुके थे और उस समय लंदन की एक लड़की को डेट कर रहे थे। कहानी में अगला मोड़ करीब दो साल बाद आया। रवीना अपनी फिल्म ‘स्टंप्ड’ प्रोड्यूस कर रही थीं और अनिल उसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े थे। रवीना के मुताबिक, 4 अगस्त 2003 को दोनों की मुलाकात हुई और इसी दौरान उनकी बातचीत आगे बढ़ी। इसके बाद चीजें तेजी से बदलीं। रवीना ने बताया था कि दोनों ने करीब दो महीने डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली। नवंबर 2003 में उनकी सगाई हुई और 22 फरवरी 2004 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन रवीना की जिंदगी में शादी सिर्फ दो लोगों का साथ आना नहीं थी। वह पहले ही छाया और पूजा नाम की दो बेटियों को गोद ले चुकी थीं। ऐसे में अनिल के साथ रिश्ता आगे बढ़ाते हुए उनके लिए यह जरूरी था कि वह उनकी बेटियों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानें। रवीना ने अनिल के सामने अपनी बेटियों और अपने परिवार को स्वीकार करने की बात रखी। अनिल ने इस रिश्ते को अपनाया और समय के साथ बेटियों के जीवन में पिता जैसी भूमिका निभाई। शादी के बाद रवीना और अनिल के दो बच्चे हुए, बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JVWExhk
via IFTTT

Sunday, 25 October 2026

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और पृथ्वीराज कपूर जैसे दिग्गजों की यादों से जुड़ा मुंबई का ऐतिहासिक रॉयल ओपेरा हाउस एक बार फिर चर्चा में है। 23 अक्टूबर को दोबारा खुलने के 10 साल पूरे होने पर यहां विशेष संगीत और इमर्सिव प्रोजेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर गोंडल के महाराजा हिमांशु सिंह और ओपेरा हाउस प्रबंधन से जुड़े आशीष दोषी ने इसकी विरासत, पुनरुद्धार और सांस्कृतिक सफर के बारे में बताया। बदहाली के कारण बंद पड़ा यह थिएटर अब मुंबई में कला और संगीत का प्रमुख केंद्र बन चुका है। 1908 में बनी योजना, 1911 में हुआ उद्घाटन रॉयल ओपेरा हाउस की कहानी 1908 में शुरू हुई। मनोरंजन जगत से जुड़े मौरिस बैंडमैन और पारसी कारोबारी जहांगीर फ्रामजी कराका ने मुंबई में भव्य ओपेरा हाउस बनाने की योजना बनाई। इसकी आधारशिला 1909 में रखी गई। ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम ने 1911 में भारत यात्रा के दौरान इसका उद्घाटन किया। इमारत का निर्माण 1916 में पूरा हुआ। यूरोपीय और भारतीय स्थापत्य शैली के मेल से बनी यह इमारत मुंबई की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बन गई। पृथ्वीराज कपूर करते थे नाटक, ऋषि कपूर ने सुनाई बचपन की याद ओपेरा हाउस का रिश्ता भारतीय सिनेमा और रंगमंच के कई दिग्गजों से रहा है। पृथ्वीराज कपूर यहां नाटक प्रस्तुत करते थे। लता मंगेशकर ने यहां पहला सार्वजनिक मंचीय प्रदर्शन किया था। अमिताभ बच्चन ने 2016 में दोबारा उद्घाटन के दौरान बताया था कि मुंबई आने के बाद उन्होंने पहली बार फिल्म यहीं देखी थी। उनकी कई फिल्में यहां लंबे समय तक चली थीं। फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के मीडिया आयोजन में ऋषि कपूर ने बताया था कि बाल कलाकार के रूप में उनका पहला मंचीय प्रदर्शन इसी ओपेरा हाउस में हुआ था। यह इमारत भारतीय सिनेमा और रंगमंच के इतिहास की गवाह भी है। 1952 में गोंडल राजपरिवार ने खरीदा, 1993 में बंद हुआ 1952 में गोंडल के महाराजा विक्रमसिंहजी ने रॉयल ओपेरा हाउस खरीदा। समय के साथ सिनेमा देखने का तरीका बदला और आधुनिक वातानुकूलित सिनेमाघर लोकप्रिय हुए। रखरखाव की चुनौतियों और दर्शकों की बदलती पसंद के चलते यह थिएटर 1993 में बंद हो गया। करीब दो दशक तक इसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रही। पिता ने लिया पुनरुद्धार का फैसला, 2016 में फिर खुला महाराजा हिमांशु सिंह के मुताबिक, उनके पिता महाराजा ज्योतेंद्रसिंहजी जडेजा ने इस धरोहर को बचाने का फैसला किया। संरक्षण वास्तुकार आभा नारायण लांबा के मार्गदर्शन में इमारत को मूल स्वरूप के करीब लाया गया। पुराने डिजाइन और स्थापत्य विशेषताओं को सहेजते हुए इसमें आधुनिक सुविधाएं, नई सीटें, एयर कंडीशनिंग और बेहतर साउंड सिस्टम जोड़े गए। 2016 में इसे जनता के लिए दोबारा खोल दिया गया। हिमांशु सिंह ने कहा कि इस पहल का मकसद सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि मुंबई के लोगों को उनकी ऐतिहासिक धरोहर लौटाना है। उन्होंने पुनरुद्धार में आभा नारायण लांबा के योगदान की सराहना भी की। 10 साल में नाटक से संगीत तक हजारों रंग ओपेरा हाउस प्रबंधन से जुड़े आशीष दोषी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में यहां नाटक, संगीत, स्टोरीटेलिंग, बच्चों के कार्यक्रम और कॉर्पोरेट आयोजन हुए। वर्षगांठ पर ‘तबला एंड सन्स’ की प्रस्तुति के साथ पूरे थिएटर पर प्रोजेक्शन के जरिए इमर्सिव शो दिखाया गया। दोषी ने गोंडल राजपरिवार के योगदान को मुंबई के लिए उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच विभिन्न विधाओं के कलाकारों के लिए खुला है। 2017 में रॉयल ओपेरा हाउस को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को के एशिया-पैसिफिक अवॉर्ड ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया था।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ixLKSem
via IFTTT

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां

पंजाबी संगीत की दुनिया में ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास ने जयपुर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। सिंगर ने फिल्म ‘किक’ का सॉन्ग ‘यार ना मिले’, ‘इश्क दा सूटा’, ‘रात जश्न दी’, ‘बंब जट्ट’, ‘मीठी मीठी’, ‘तरस’, ‘धुरंधर’ टाइटल ट्रैक और ‘शरारत’ जैसे सॉन्ग सुनाए। वहीं कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस में मौजूद जैस्मीन की मां बेटी को मंच पर परफॉर्म करते देख खुद को थिरकने से रोक नहीं सकीं। जयपुर में प्रस्तुति के दौरान जैस्मीन ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ाव दिखाया। उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’ को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं पारंपरिक अंदाज वाले बंधेज ड्रेस में सजी जैस्मीन ने अपने लुक और स्टेज प्रेजेंस से भी ध्यान खींचा। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने शनिवार को अपने सुपरहिट गानों के साथ एल्बम के गीत भी पेश किए। उनकी गाने और डांस से दर्शक शुरू से लेकर आखिरी पलों तक झूमते रहे। जैसे-जैसे उनके लोकप्रिय गानों की धुनें गूंजती गईं। ऑडियंस भी तालियों, हूटिंग और डांस के साथ उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं। इवेंट के फोटोज यहां देखिए… बंधेज परिधान में मंच पर दिखा पंजाबी अंदाज जैस्मीन की परफॉर्मेंस में उनके पहनावे और मंच पर मौजूदगी का भी खास आकर्षण रहा। बंधेज परिधान में नजर आईं सिंगर ने अपने लुक को पंजाबी संगीत की ऊर्जा और अंदाज के साथ पेश किया। गानों के दौरान उनका लगातार डांस करना और दर्शकों को अपने साथ झूमने के लिए प्रेरित करना कॉन्सर्ट की खासियत रहा। जैस्मीन ने अपने लोकप्रिय गीतों को पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। फैन ने भेंट किया लाइव स्केच, जैस्मीन ने लगाया गले कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन के एक फैन ने उन्हें खास तोहफा दिया। एक फैन ने उनका लाइव स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया। इस कलाकृति को देखकर जैस्मीन ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी। वह कार्यक्रम के यादगार पलों में शामिल हो गया। उन्होंने स्केच को गले लगाया और उसमें गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे व्यक्ति को ‘चौधरी जी’ कहकर संबोधित किया। कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों की पसंद भी साफ तौर पर सामने आई। ऑडियंस की ओर से ‘धुरंधर’ के गाने की सबसे ज्यादा डिमांड की गई।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dJkQ2y5
via IFTTT

Saturday, 24 October 2026

वामिका गब्बी से कहा गया- ‘तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा’:फिर ‘जुबली’ से मिली पहचान, दो बड़े प्रोजेक्ट बंद हुए और एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया

एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में करीब 6-7 साल बिताने के बाद भी करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा था, जिसका उन्होंने सपना देखा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे कहा गया कि अपने हुनर पर काम करो, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा। इसी बीच नेटफ्लिक्स की दो सीरीज- ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से जुड़ने का मौका मिला, लेकिन दोनों प्रोजेक्ट पर्दे तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि, एक अधूरी सीरीज ने उनके करियर की दिशा बदल दी। विशाल भारद्वाज की वर्कशॉप ने उन्हें एक्टिंग का नया नजरिया दिया, जबकि विक्रमादित्य मोटवानी की ‘जुबली’ से उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान मिली। आज वामिका बड़े सितारों के साथ फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में वामिका गब्बी के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें। बचपन में कैमरे के सामने आईं, ‘जब वी मेट’ से शुरू हुआ सफर वामिका गब्बी का जन्म 29 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता गोवर्धन गब्बी पंजाबी लेखक हैं। साहित्य और कला के माहौल में पली-बढ़ीं वामिका को बचपन से अभिनय में दिलचस्पी थी। उनके पिता मजाक में उन्हें ड्रामेबाज कहते थे। 2007 में रिलीज इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ वामिका के करियर की शुरुआती फिल्मों में शामिल थी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। वामिका ने करीना के किरदार गीत की कजिन का छोटा-सा रोल निभाया था। सिनेमा एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान वे आठवीं क्लास में थीं। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली आज भी उन्हें ‘छोटी वाली’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने ‘जुबली’ देखकर उनके अभिनय की तारीफ की, तो यह उनके लिए बेहद खास पल था। पहली फिल्म में छोटा रोल मिलने के बाद वामिका ने अभिनय जारी रखा। वे ‘लव आज कल’ (2009), ‘मौसम’ (2011) और ‘बिट्टू बॉस’ (2012) में नजर आईं। हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें करियर को नई ऊंचाई देने वाली पहचान नहीं मिली। ‘तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा’, कम उम्र में सुननी पड़ी यह बात वामिका के शुरुआती करियर का एक किस्सा उनके संघर्ष को दिखाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान उनकी उम्र करीब 16-17 साल थी। पूरी टीम डिनर के लिए बैठी थी। तभी एक शख्स उनके पास आया और कहा- अपने क्राफ्ट पर काम करो, अच्छी एक्टर बनना, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन तो लेगा नहीं। कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले किसी भी कलाकार के लिए भविष्य को लेकर ऐसी टिप्पणी सुनना आसान नहीं होता। वामिका की कहानी ऐसे बयानों तक सीमित नहीं है। करियर में कई बार उन्हें अपने काम पर दोबारा विचार करना पड़ा। कभी सही रोल नहीं मिले, तो कभी अच्छे प्रोजेक्ट्स बनने से पहले ही बंद हो गए। कई बार उन्हें लगा कि शायद वे सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने अभिनय जारी रखा। छोटे रोल से शुरुआत कर अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया और फिर हिंदी सिनेमा में लीड रोल हासिल किया। पंजाबी फिल्मों से पहचान मिली, साउथ सिनेमा में भी आजमाया हुनर हिंदी फिल्मों में शुरुआती काम के बाद वामिका ने पंजाबी सिनेमा में जगह बनाने की कोशिश की। 2013 में रिलीज पंजाबी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में वे नजर आईं। फिल्म में उनके साथ अमरिंदर गिल और यो यो हनी सिंह थे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में लगातार काम किया। वामिका ने ‘इश्क ब्रांडी’, ‘निका जैलदार 2’ और अन्य पंजाबी फिल्मों से दर्शकों के बीच पहचान मजबूत की। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया। तमिल फिल्म ‘मलाई नेरथु मयक्कम’ और मलयालम फिल्म ‘गोधा’ उनके क्षेत्रीय सिनेमा के सफर की अहम फिल्में हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने से वामिका को कई तरह के किरदार निभाने का अनुभव मिला। हालांकि, कई साल काम करने के बाद भी हिंदी सिनेमा में उन्हें मनचाही पहचान नहीं मिली। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि 2019 तक वे मुंबई में करीब सात साल बिता चुकी थीं। फिर भी उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। वे अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए। 2019 में एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया, फिर मिला विशाल भारद्वाज का प्रोजेक्ट वामिका के करियर का अहम मोड़ 2019 में आया। उस साल उनकी पांच पंजाबी फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से तीन सफल रही थीं। इसके बावजूद वे अपने काम से खुश नहीं थीं। फिल्मफेयर को नवंबर 2023 में दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया कि उस दौर में वे करियर को लेकर उलझन में थीं। उनके पिता हमेशा कहते थे कि वही काम करना चाहिए, जिसमें खुशी मिले। वामिका ने सोचा था कि कुछ और फिल्में करके पैसे कमाएंगी और फिर दुनिया घूमने निकल जाएंगी। इसी दौर में उन्हें फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के प्रोजेक्ट ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला। यह प्रोजेक्ट लेखक सलमान रुश्दी के चर्चित उपन्यास पर आधारित था। वामिका के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में ऑडिशन को गंभीरता से नहीं लिया था, क्योंकि लगातार रिजेक्शन के बाद उन्हें इस बार भी चयन की उम्मीद नहीं थी। लेकिन किरदार के लिए सीन करते हुए उन्हें मजा आया। वे सहज महसूस कर रही थीं और यह अनुभव उन्हें पिछले ऑडिशन से अलग लगा। इसके बाद उन्हें बताया गया कि चुने गए कलाकारों को एक्टिंग कोच अतुल मोंगिया के साथ तीन दिन की वर्कशॉप करनी होगी। वामिका उसमें शामिल हुईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह अनुभव अभिनय और करियर को लेकर उनका नजरिया बदल देगा। तीन दिन की वर्कशॉप से सीखा- बेहतर एक्टर बनने के लिए खुद को समझना जरूरी वामिका के लिए ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ का ऑडिशन बड़े प्रोजेक्ट में काम पाने के साथ-साथ अभिनय को नए सिरे से समझने का मौका भी था। उन्होंने बताया था कि वर्कशॉप के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग का मतलब खुद को छिपाना या किसी दूसरे की नकल करना नहीं है। अभिनय बेहतर बनाने के लिए पहले खुद को समझना जरूरी है। जब इंसान खुद के प्रति संवेदनशील, स्वीकार करने वाला और कम जजमेंटल होता है, तो वह अपने किरदार को भी बेहतर समझ पाता है। इस अनुभव से वामिका का अभिनय के प्रति उत्साह लौटा। जिस काम को छोड़ने के बारे में वे सोच रही थीं, उसी में उन्हें नई खुशी मिलने लगी। विशाल भारद्वाज ने भी उनके टैलेंट पर भरोसा जताया। फिल्मफेयर से बातचीत में वामिका ने बताया था कि प्लेटफॉर्म लोकप्रिय चेहरे की तलाश में था, लेकिन विशाल भारद्वाज उन्हें चुनना चाहते थे। वामिका के मुताबिक, उन्होंने उनके टैलेंट पर भरोसा जताते हुए कहा था कि इस लड़की में कुछ खास है। किसी अनुभवी फिल्ममेकर का भरोसा एक युवा कलाकार के लिए बड़ी बात होती है। वामिका के लिए यह सिर्फ रोल मिलने की खबर नहीं, बल्कि अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ने का भरोसा भी था। ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ बंद हुई, लेकिन वामिका के लिए नए रास्ते खुले ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ में वामिका को पार्वती के किरदार के लिए चुना गया था। वे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही थीं, लेकिन शूटिंग शुरू होने से करीब एक महीने पहले इसे रोक दिया गया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका मार्च 2019 में ऑडिशन के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं। सीरीज नहीं बन पाई, लेकिन ऑडिशन और वर्कशॉप ने उनके करियर को नई दिशा दी। वामिका ने कई इंटरव्यू में बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए उनका परिचय विशाल भारद्वाज से हुआ और इंडस्ट्री में उनके काम की चर्चा शुरू हुई। बाद में उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्मों और सीरीज में अहम भूमिकाएं मिलीं। जिस प्रोजेक्ट के बंद होने से उन्हें निराशा हो सकती थी, वही भविष्य के अवसरों की शुरुआत बना। उनके करियर के इस मोड़ पर फिल्म या सीरीज के रिलीज होने से ज्यादा अहम उससे मिला अनुभव और इंडस्ट्री में बने संपर्क साबित हुए। ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ में युवा शिवगामी बनने की तैयारी थी वामिका के करियर का एक और अधूरा प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स की ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ था। यह एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ फिल्मों से पहले की कहानी पर आधारित प्रस्तावित सीरीज थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वामिका को इसमें युवा शिवगामी की भूमिका के लिए चुना गया था। ‘बाहुबली’ की कहानी में शिवगामी का किरदार अहम है। फिल्मों में यह भूमिका राम्या कृष्णन ने निभाई थी। इस भूमिका के लिए वामिका ने तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली थी। दिसंबर 2023 में प्रकाशित इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि निर्देशक बदलते रहे, लेकिन वे तलवारबाजी का अभ्यास करती रहीं। उन्हें उम्मीद थी कि प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, लेकिन आखिरकार इसे बंद कर दिया गया। प्रोजेक्ट बंद होने की वजहों पर अलग-अलग रिपोर्टें आईं, लेकिन किसी एक कारण की निर्णायक पुष्टि नहीं हुई। वामिका इसकी तैयारी कर रही थीं, लेकिन दर्शक उन्हें इस भूमिका में नहीं देख सके। यह उनके लिए एक और ऐसा अवसर था, जिसमें काफी तैयारी के बावजूद अंतिम नतीजा उनके हाथ में नहीं था। फिर भी उन्होंने अभिनय और नए किरदारों की तलाश जारी रखी। ‘जुबली’ में नीलोफर बनकर बदली किस्मत, पहले इस रोल के लिए हुई थीं रिजेक्ट वामिका को हिंदी दर्शकों के बीच पहचान 2023 में आई विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘जुबली’ से मिली। इस पीरियड ड्रामा में उन्होंने नीलोफर कुरैशी का किरदार निभाया, जो अभिनेत्री बनने और फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती है। वामिका को शुरुआत में इस भूमिका के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि ऑडिशन अच्छा गया था, लेकिन निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी उनके चयन को लेकर आश्वस्त नहीं थे। बाद में वामिका के इंस्टाग्राम वीडियो और अन्य कंटेंट देखकर उन्हें लगा कि उसमें नीलोफर के किरदार के लिए जरूरी चंचलता और अलग अंदाज है। इस तरह सोशल मीडिया पर वामिका का व्यक्तित्व भी भूमिका दिलाने में मददगार बना। नीलोफर महत्वाकांक्षी है। वह फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन उसका सफर आसान नहीं है। वह ऑडिशन देती है, मौके तलाशती है और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करती है। वामिका ने इस किरदार को सिर्फ महत्वाकांक्षी महिला के रूप में नहीं देखा, बल्कि उसकी परिस्थितियों और भावनाओं को समझने की कोशिश की। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि ‘जुबली’ के बाद अपने नाम और अभिनय की तारीफ सुनना उनके लिए अविश्वसनीय अनुभव था। सालों के काम के बाद आखिरकार उन्हें उस पहचान मिलने लगी, जिसका इंतजार था। ‘खुफिया’, ‘चार्ली चोपड़ा’ और ‘मॉडर्न लव’ में दिखाए अभिनय के अलग-अलग रंग ‘जुबली’ की सफलता के बाद वामिका को कई नए अवसर मिले। विशाल भारद्वाज की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘खुफिया’ में उन्होंने चारु का किरदार निभाया। फिल्म में उनके साथ तब्बू और अली फजल भी थे। ‘खुफिया’ में उनका किरदार ‘जुबली’ की नीलोफर से अलग था। विशाल भारद्वाज की सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली’ में वे जासूस की भूमिका में नजर आईं। यह अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास ‘द सिट्टाफोर्ड मिस्ट्री’ से प्रेरित थी। इससे पहले वे ‘मॉडर्न लव मुंबई’ और ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ जैसे एंथोलॉजी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही थीं। इनसे उन्हें अलग-अलग कहानियों और किरदारों में काम करने का अवसर मिला। वामिका ने विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे उन्हें जीवन और रिश्तों को समझने का नया नजरिया मिला। दोनों ओशो के विचारों पर भी बातचीत करते थे। वामिका का विशाल भारद्वाज के साथ जुड़ाव सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा। ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से शुरू हुआ यह रिश्ता आगे कई प्रोजेक्ट्स तक पहुंचा और उनके करियर का अहम हिस्सा बना। कम इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के कारण भी झेलना पड़ा रिजेक्शन वामिका का संघर्ष सिर्फ अच्छे किरदार न मिलने तक सीमित नहीं था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की लोकप्रियता मापने के तरीकों का भी सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें इसलिए रिजेक्ट किया, क्योंकि वे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री चाहते थे। यह अनुभव दिखाता है कि कास्टिंग में कलाकार की प्रतिभा के साथ सोशल मीडिया लोकप्रियता को भी महत्व दिया जाता है। वामिका के मामले में दिलचस्प यह है कि बाद में सोशल मीडिया वीडियो ने उन्हें ‘जुबली’ में नीलोफर का किरदार दिलाने में मदद की। यानी जिस माध्यम के कारण उन्हें कभी रिजेक्शन मिला, उसी के कंटेंट ने अहम अवसर भी दिलाया। यह विरोधाभास उनके करियर को दिलचस्प बनाता है। सोशल मीडिया न तो उनके लिए सफलता की गारंटी रहा और न ही सिर्फ रिजेक्शन की वजह। आखिरकार निर्देशक को उनके व्यक्तित्व और अभिनय में अपने किरदार की झलक दिखाई दी। ‘बेबी जॉन’ से ‘भूत बंगला’ तक, बड़े सितारों के साथ बढ़ा दायरा ‘जुबली’ के बाद वामिका ने हिंदी फिल्मों में काम जारी रखा। वे वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ में नजर आईं, जो दिसंबर 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मई 2025 में राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज हुई। ‘भूल चूक माफ’ रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें वामिका और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आई। इस फिल्म से उन्होंने हल्के-फुल्के मनोरंजन वाले सिनेमा में भी काम किया। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में वे अलग किरदार में दिखीं। ‘प्रहार’ में राजकुमार राव के साथ नजर आईं वामिका की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें राजकुमार राव ने वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और वामिका ने उनकी पत्नी ज्योति निकम की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है। यह उज्ज्वल निकम के पेशेवर जीवन और उन कानूनी मामलों पर आधारित है, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। एक साल में नहीं बदली किस्मत, दस साल की मेहनत के बाद मिला मुकाम वामिका गब्बी के करियर में बदलाव किसी एक फिल्म की रिलीज से अचानक नहीं आया। ‘जब वी मेट’ में छोटा रोल मिलने से लेकर ‘जुबली’ में मुख्य किरदार निभाने तक उन्होंने करीब डेढ़ दशक का सफर तय किया। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने कहा था कि कभी-कभी जिंदगी में ऐसे साल का इंतजार करना पड़ता है, जो पिछले दस साल की मेहनत को नई दिशा दे। उनके लिए 2023 ऐसा ही साल रहा, जब ‘जुबली’, ‘खुफिया’, ‘चार्ली चोपड़ा’ और ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ जैसे प्रोजेक्ट्स दर्शकों तक पहुंचे। इस दौर में उन्हें नए किरदारों के साथ प्रतिभा दिखाने के ज्यादा अवसर मिले। इससे पहले वे एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन अब अपने काम से ज्यादा संतुष्ट महसूस करने लगीं। ____________________________________ पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़ें.. दृश्यम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने ऑडिशन के लिए शादी छोड़ी:साउथ में सुपरस्टार बनीं, बॉलीवुड में स्ट्रगल किया, बोलीं- नॉमिनेशन मिला, अवॉर्ड शो में नहीं बुलाया माता-पिता चाहते थे कि श्रिया सरन पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में आएं, लेकिन एक म्यूजिक वीडियो ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से करियर शुरू करने वाली श्रिया ने साउथ की फिल्मों में पहचान बनाई, लेकिन बॉलीवुड में संघर्ष करना पड़ा। ‘तुझे मेरी कसम’, ‘शुक्रिया’ और ‘मिशन इस्तांबुल’ से उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।पूरी खबर पढ़ें...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9ZTbqVk
via IFTTT

Friday, 23 October 2026

अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से जुड़ा नाम:अब नए रिश्तों की चर्चा; बेटे अरहान से पूछा- तुमने वर्जिनिटी कब खोई थी?

मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब 19 साल की शादी, तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबा रिश्ता और ब्रेकअप के बाद नए लोगों से नाम जुड़ने तक, उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है। डिनो मोरिया का नाम उनसे जोड़ने की चर्चाएं हुईं, तो डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता और अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी के साथ तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें बढ़ाईं। अप्रैल 2024 में बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में मलाइका का सवाल भी वायरल हुआ था। उन्होंने पूछा था, 'तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?' अरहान का रिएक्शन और फिर मां से उनकी शादी के बारे में पूछना सुर्खियों में रहा। मलाइका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के चर्चित पहलुओं पर एक नजर डालते हैं। छैंया-छैंया से मिली पहचान, निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग और टेलीविजन से करियर की शुरुआत की थी। 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया-छैंया' में डांस से उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे गानों ने लोकप्रियता बढ़ाई। उन्होंने रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी पहचान बनाई और फिटनेस, फैशन तथा लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं। मलाइका की पेशेवर उपलब्धियों के साथ निजी रिश्ते भी चर्चा का विषय रहे हैं। अरबाज खान से शादी के बाद कई साल तक वह चर्चित सेलिब्रिटी कपल का हिस्सा रहीं। तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता सार्वजनिक हुआ, तो उम्र के अंतर और शादी की संभावनाओं पर सवाल उठे। अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका के साथ किसी पुरुष की तस्वीर सामने आने पर नए रिश्ते की अटकलें लगने लगीं। जनवरी 2026 में 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उनके रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियां बनती हैं। उन्होंने कहा कि पुराने या शादीशुदा दोस्त अथवा मैनेजर के साथ बाहर निकलने पर भी उन्हें उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस दखलअंदाजी को 'बॉर्डरलाइन वॉयूरिज्म' यानी निजी जिंदगी में हद से ज्यादा झांकने जैसा बताया। अरबाज खान से पहली मुलाकात, प्यार और 1998 में शादी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों करीब आए और दिसंबर 1998 में शादी कर ली। उस समय मलाइका मॉडलिंग में पहचान बना रही थीं, जबकि अरबाज अभिनेता और फिल्म निर्माता के तौर पर काम कर रहे थे। शादी के बाद दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। दोनों ने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए कई साल साथ बिताए। लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। मार्च 2016 में अलग होने की खबर सामने आई। तलाक की प्रक्रिया के बाद 11 मई 2017 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को कानूनी रूप से अलग कर दिया। 'एनडीटीवी' की 11 मई 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक आपसी सहमति से हुआ था। 'इंडिया टुडे' ने अगस्त 2017 में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया था कि यह फैसला उनके लिए भावनात्मक रूप से आसान नहीं था। रिश्ता खत्म होने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। अरबाज ने बाद में शूरा खान से शादी की, जबकि मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। तलाक के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में आईं मलाइका अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। दोनों पार्टियों, फिल्मी कार्यक्रमों और छुट्टियों में साथ नजर आए। शुरुआत में उन्होंने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से साथ दिखने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2018 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका की सोशल मीडिया पोस्ट को रिश्ते के सार्वजनिक होने का अहम पड़ाव माना गया। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा उम्र के अंतर को लेकर हुई। मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने इसे रिश्ते में बाधा नहीं बनने दिया। दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते और साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। उनके रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें लगती रहीं। मीडिया में कई बार दोनों की शादी की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने किसी तारीख या योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की। जून 2024 में 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि उन्होंने सच्चे प्यार में विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि वह प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। उस समय उनके और अर्जुन के अलग होने की अटकलें तेज हो रही थीं। छह साल का रिश्ता कैसे खत्म हुआ? 2024 में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। दोनों पहले की तरह साथ नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। लंबे समय तक दोनों ने अलग होने पर खुलकर कुछ नहीं कहा। अक्टूबर 2024 में मुंबई में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में लोगों ने मलाइका का नाम लिया, तो अर्जुन ने कहा, 'नहीं, अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।' उनके बयान को मलाइका के साथ करीब छह साल चले रिश्ते के खत्म होने की सार्वजनिक पुष्टि माना गया। इसके बाद मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा से परहेज किया। दिसंबर 2024 में 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच से बात करना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि इससे अनावश्यक अटकलें बढ़ती हैं। अर्जुन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के संबंधों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रही। बाद में मलाइका ने स्पष्ट किया कि उनकी जिंदगी केवल प्रेम संबंधों तक सीमित नहीं है। अर्जुन से अलग होने के बाद हर्ष मेहता से जुड़ा नाम अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम कथित नए रिश्ते को लेकर फिर चर्चा में आया। अक्टूबर 2025 में मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में मलाइका एक व्यक्ति के साथ नजर आईं। नवंबर 2025 में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे। 'इंडिया टुडे' की 26 नवंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्सर्ट में मलाइका के साथ दिखा व्यक्ति एयरपोर्ट पर भी नजर आया था। दो सार्वजनिक मौकों पर साथ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में उस व्यक्ति की पहचान डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के रूप में की गई। इसके बाद मलाइका और हर्ष की डेटिंग की खबरें फैलने लगीं। सार्वजनिक कार्यक्रम या एयरपोर्ट पर साथ नजर आना अपने आप में प्रेम संबंध का प्रमाण नहीं है। संबंधित रिपोर्ट में दोनों के साथ दिखने और उससे पैदा हुई अटकलों का जिक्र था, लेकिन रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। डिनो मोरिया के साथ अफेयर की चर्चा मलाइका अरोड़ा के कथित रिश्तों की चर्चा में अभिनेता डिनो मोरिया का नाम भी सामने आया है। हालांकि, डिनो और मलाइका के प्रेम संबंध या 2025 में रिश्ता शुरू होने के दावों की पुष्टि करने वाला कोई विश्वसनीय सार्वजनिक बयान या ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है। सोराब बेदी के साथ वायरल तस्वीरों ने फिर बढ़ाई चर्चा मार्च 2026 में मलाइका अरोड़ा का नाम अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी से जोड़ा जाने लगा। सोराब रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' में नजर आ चुके हैं। मलाइका के जूहू स्थित रेस्टोरेंट के एक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी और दोनों की तस्वीरों के बाद डेटिंग की अटकलें लगने लगीं। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोराब ने कहा कि वह और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं और कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। सोराब ने कहा कि पहले वह मलाइका के साथ तस्वीरें साझा करते थे, लेकिन तब उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे। अब उनके चर्चित होने के बाद लोग तस्वीरों को अलग नजरिए से देखने लगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और सम्मानजनक व्यवहार की अपील की। सोराब ने डेटिंग की अटकलों को खारिज कर दिया। मार्च 2026 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका ने सोराब के साथ डेटिंग की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बार-बार किसी से उनका नाम जोड़ना उन्हें परेशान करता है। उन्होंने बताया कि वह और अरहान ऐसी चर्चाओं पर कई बार हंसते हैं। मलाइका ने कहा- मेरी जिंदगी सिर्फ रिश्तों तक सीमित नहीं जनवरी 2026 में 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द नम्रता जकारिया शो' में मलाइका ने रिश्तों और निजी जिंदगी पर होने वाली चर्चा पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते हमेशा खबरों में रहे हैं और कई बार लोगों का ध्यान जिंदगी के दूसरे पहलुओं से हटकर केवल उनकी निजी जिंदगी पर केंद्रित हो जाता है। मलाइका ने कहा कि उन्हें अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। वह ऐसे काम करना चाहती हैं जिनसे उन्हें खुशी मिलती है। वह चाहती हैं कि लोग उनकी पहचान को केवल रिश्तों से जोड़कर न देखें। अर्जुन कपूर के बारे में उन्होंने स्वीकार किया कि रिश्ता खत्म होने के बाद गुस्सा, दुख और निराशा जैसे भाव आना स्वाभाविक है। समय के साथ इनसे उबरना भी जिंदगी का हिस्सा है। यह बयान उनके निजी जीवन पर अलग नजरिया सामने रखता है। सोशल मीडिया पर नए अफेयर्स की चर्चा होती रही, वहीं मलाइका ने निजी जिंदगी की सीमाएं तय करने और काम पर ध्यान देने की बात कही। बेटे अरहान के पॉडकास्ट में पूछा था वर्जिनिटी वाला सवाल मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चित घटनाओं में से एक उनके बेटे अरहान खान का पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' है। मलाइका अपने बेटे के शो में मेहमान के रूप में शामिल हुई थीं। बातचीत में निजी जिंदगी, रिश्तों और शादी जैसे विषय शामिल थे। मलाइका ने अरहान से पूछा, 'When did you lose your virginity?' यानी 'तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?' अचानक आए सवाल पर अरहान हैरान रह गए और उन्होंने केवल 'वाओ' कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से पूछा, 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस सवाल-जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा। मलाइका अपने बेटे से उसकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल कर रही थीं, जबकि अरहान अपनी मां से शादी की योजना जानना चाहते थे। सवाल पर सोशल मीडिया में क्यों छिड़ी बहस? पॉडकास्ट का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे मां-बेटे के बीच खुलकर बातचीत का उदाहरण माना, जबकि कुछ ने सेक्स और वर्जिनिटी जैसे निजी विषय पर सवाल पूछने पर आपत्ति जताई। भारतीय समाज में परिवार के भीतर ऐसे विषयों पर बातचीत अक्सर निजी मानी जाती है। इसलिए सार्वजनिक पॉडकास्ट में ऐसी बातचीत मनोरंजन से आगे बढ़कर सामाजिक बहस का विषय बन गई। इस बातचीत को केवल एक सवाल तक सीमित करके देखना उचित नहीं होगा। मां-बेटे के बीच सवाल-जवाब चल रहा था और अरहान ने मलाइका से उनकी शादी की योजना के बारे में भी पूछा था। इस घटना ने सवाल उठाया कि सेलिब्रिटी परिवारों की निजी बातचीत सार्वजनिक मंच पर आने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसे बदलती है। लोग ऐसे कार्यक्रमों में बेबाक बातचीत देखना चाहते हैं, जबकि कुछ दर्शक निजी विषयों को सार्वजनिक करने पर सवाल उठाते हैं। __________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. किम कार्दशियन@46, क्लोदिंग स्टोर वर्कर से बनीं ग्लोबल स्टार:बॉयफ्रेंड ने सेक्स टेप रिलीज किया, गन पॉइंट पर बंदी बनाई गईं, 17100 करोड़ है संपत्ति ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 17 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम जिंदगी जीती थीं। एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Sohn6g0
via IFTTT

Wednesday, 21 October 2026

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। कहना है कि वह हरियाणा में ही कहीं छिपा बैठा है। शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है। इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं…. नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे अमन पर 5-6 मुकदमे, समीर और बोनी से पूछताछ जारी रेहान की मां और बरोदा के नाबालिग के पिता के बयानों में अमन पर बच्चों को फंसाने, जमानत करवाने और परिवारों से संपर्क साधने के आरोप सामने आए हैं। सोनीपत-गोहाना के एक वकील के अनुसार, अमन पर अवैध हथियारों से जुड़े 5 से 6 मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर, मामले में समीर और बोनी उर्फ रौनक की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने फायरिंग वाली रात समीर को पूछताछ के लिए उठाया था, जबकि बोनी को 19 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। ग्राफिक्स में जानिए कौन है रेहान और अनिल पंडित --------------------- टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eCqyovt
via IFTTT

किम कार्दशियन@46, क्लोदिंग स्टोर वर्कर से बनीं ग्लोबल स्टार:बॉयफ्रेंड ने सेक्स टेप किया रिलीज, गन पॉइंट पर बंदी बनाई गईं, 17100 करोड़ है संपत्ति

ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 18 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम सी जिंदगी जीती थीं और एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से उनकी दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया, फिर साल 2007 में आया एक सेक्स टेप, जिसे कथित तौर पर किम ने खुद बेचा था। इस टेप से कई विवाद हुए। कभी कहा गया कि ये टेप उनके बॉयफ्रेंरे जे. ने नशे में बनाया और बिना उनकी अनुमति बेचा, तो कभी कहा गया कि किम ने जानबूझकर इसे सार्वजनिक किया। चाहे ये पब्लिसिटी स्टंट हो या धोखा, किम ने रातोंरात पहचान बना ली और फिर हर वो काम किया, जो लोगों का ध्यान खींच सकता था। कभी उन्होंने खुद पर वीडियो गेम बनाया, कभी परफ्यूम फ्रेग्नेंस बनाई, तो कभी सौतेली बहनों और परिवार के साथ जिंदगी पर रियलिटी शो बना दिया। समय के साथ किम ने पॉपुलैरिटी हासिल की और आज वो दुनिया की सबसे रईस सेलिब्रिटीज में शामिल हैं। लग्जरी जिंदगी की शौकीन किम कार्दशियन ने एक प्राइवेट जेट भी खरीदा है, जिसे वो किम एयर कहती हैं। 1300 करोड़ के इस जेट से एक बार किम महज एक 1300 रुपए का चीजकेक खान पेरिस गई थीं। आज किम कार्दशियन के बर्थडे के खास मौके पर जानिए क्लोदिंग स्टोर की नौकरी से लेकर ग्लोबल स्टारडम हासिल करने और साथ मिले कुछ विवादों की कहानी- 21 अक्टूबर 1980 को किम कार्दशियन का जन्म लॉस एंजिलिस में मशहूर वकील रॉबर्ट कार्दशियन और बिजनेसमैन क्रिस कार्दशियन के घर हुआ। किम से बड़ी बहन कोर्टनी हैं, जिनके बाद छोटी बहन क्लो और भाई रॉब। 1991 में उनकी मां क्रिस ने 1976 समर ओलिंपिक के विनर कैटलिन जेनर (ब्रूस) से शादी की। इस शादी से हुईं केंडल जेनर और काइली जेनर उनकी सौतेली बहने हैं। किम ने लॉस एंजिलिस के मैरीमाउंट हाईस्कूल से पढ़ाई की। टीनएज में किम की दोस्ती पेरिस हिल्टन से हुई। पेरिस हिल्टन, हिल्टन होटल के फाउंडर कोनार्ड हिल्टन की पोती हैं। बढ़ती उम्र के साथ पेरिस हिल्टन, सेलिब्रिटी बन गईं। उनके साथ पार्टी और इवेंट में जाते हुए किम कार्दशियन का परिचय फेम से हुआ। कार एक्सीडेंट के बाद पिता के कहने पर की कपड़ों की दुकान में नौकरी किम 16 साल की थीं, जब उनका कार एक्सीडेंट हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो पिता ने इस शर्त पर दूसरी कार दिलाई कि उन्हें इसका खर्चा खुद निकालना होगा। पिता की इस शर्त के अनुसार, किम ने महज 16 साल की उम्र में लॉस एंजिलिस की बॉडी नाम की कपड़ों की दुकान में 4 सालों तक काम किया। किम 19 साल की थीं, जब उन्हें म्यूूजिक प्रोड्यूसर डेमन थॉमस से प्यार हो गया। परिवार ने आपत्ति जताई तो किम ने 2000 में घर से भागकर शादी कर ली। किम ने नौकरी भी छोड़ दी। लेकिन चंद महीनों में ही दोनों अलग हो गए। किम ने आरोप लगाए कि डेमन ने शादी के दिन एक्ष्टसी नाम का नशीला पदार्थ दिया और साथ ही शारीरिक-भावनात्मक शोषण किया। तलाक की प्रोसेस के बीच वह सिंगर-एक्ट्रेस ब्रांडी की पर्सनल स्टाइलिस्ट बनीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ब्रांडी के भाई रैपर रे जे. से हुई। तलाक के बाद किम ने रे जे. को डेट करना शुरू कर दिया। नामी लोगों के साथ समय बिताते हुए किम कार्दशियन लाइमलाइट में रहने लगी और उन्हें खूब मीडिया अटेंशन भी मिली। लेकिन साथ ही कुछ बड़े आरोप भी हिस्से में आए। 2004 में ब्रांडी और बॉयफ्रेंड रे जे. की मां सोंजा ने आरोप लगाए कि उन्होंने किम को एक मामूली खर्चे के लिए अपना अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड दिया था, लेकिन किम ने बिना बताए बहनों कोर्टनी और ख्लोए के लिए डेढ़ लाख डॉलर का सामान खरीद लिया। विवादों के बीच रे जे. ने दोनों के बीच समझौता करवाया और मुकदमा खत्म कर दिया गया। विवाद के बीच किम, सिंगर ब्रांडी का काम छोड़कर पेरिस हिल्टन की पर्सनल स्टाइलिस्ट बन गईं। वो पेरिस हिल्टन की रियलिटी सीरीज द सिंपल लाइफ में भी नजर आई थीं। उन्हें कई मौकों पर पेरिस हिल्टन के साथ स्पॉट किया गया। किम आज भी अपनी पॉपुलैरिटी का क्रेडिट पेरिस हिल्टन को देती हैं। सेक्स टेप रिलीज होने से विवादों से घिरीं, सफाई में कहा- बॉयफ्रेंड ने नशे में रिकॉर्डिंग की फरवरी 2007 में विविड एंटरटेनमेंट ने किम कार्दशियन और बॉयफ्रेंड रे जे. का एक सेक्स टेप रिलीज किया, टाइटल था किम कार्दशियन सुपरस्टार। कथित तौर पर ये सेक्स टेप किम और रे ने 2003 में वेकेशन के दौरान बनाया था। टेप रिलीज होते ही किम ओवरनाइट चर्चा में आ गईं। सफाई में उन्होंने कहा कि ये टेप, नशे देकर बनाया गया और इसे रिलीज करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। किम ने मानहानि का मुकदमा किया। 3 महीने बाद ये मुकदमा 5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ में सेटल हुआ। 6 हफ्तों में ही टेप की बिक्री करीब 15 करोड़ की हुई। चर्चा में आने के बाद किम कार्दशियन, उनकी मां, सौतेले पिता और भाई-बहनों के सआथ एक टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन शुरू हुआ। रियलिटी शो में परिवार की लग्जरी लाइफ काफी पसंद की गई और शो हिट हो गया। आगे इसके स्पिन ऑफ कोर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क और कोर्टनी एंड किम टेक मियामी भी रिलीज किए गए। ये सीरीज 2007 से शुरू होकर 2021 तक चली। इसके कुल 294 एपिसोड आए, जिससे सिर्फ किम ही नहीं उनकी सौतेली बहनों कोर्टनी जेनर और केंडल जेनर को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो से ही किम कार्दशियन इंटरनेशनल स्टार बनीं। अमेरिकी कंपनी ने किम की बनाई सेक्स डॉल, विवाद हुआ 2010 में अमेरिकन कंपनी पाइपड्रीम प्रोडक्ट ने किंकी किम फिल्थी लव डॉल नाम की एडल्ट सेक्स डॉल बनाई। डॉल काफी हद तक किम से मिलती थी। किम का नाम रखने पर जमकर विवाद हुआ, किम ने केस कर प्रोडक्शन रोकने की मांग की। हालांकि कंपनी ने सफाई में कहा कि नाम और बनावट मिलना महज संयोग है। रॉबरी में गनपॉइंट पर बनाया गया बंधक 2 अक्टूबर 2016 को पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के दौरान किम कार्दशियन के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट हुई। पांच लोग पुलिस अधिकारियों के भेष में उस अपार्टमेंट में घुसे, जहां किम ठहरी हुई थीं। उन्होंने किम के हाथ-पैर बांध दिए, उनका मुंह बंद कर दिया और करीब 1 करोड़ डॉलर (तब लगभग 67 करोड़ रुपये) के गहने लूट लिए। किम के कमरे तक पहुंचने के बाद उन्होंने उनके सिर पर बंदूक तान दी और अंगूठी देने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने किम के हाथों और पैरों को जिप टाई से बांध दिया और उनकी आंखों और मुंह पर डक्ट टेप लगा दी। किम ने किसी तरह अपनी कलाइयों पर बंधी जिप टाई से हाथ छुड़ाए और मदद के लिए चिल्लाईं। गहनों का बॉक्स मिलने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। निजी जिंदगी से भी बटोरीं सुर्खियां 19 की उम्र में शादी, 3 साल बाद तलाक लिया 19 साल की उम्र में किम ने घर से भागकर म्यूजिक डायरेक्टर से शादी की, जो 3 साल में टूट गई। आगे उन्होंने रैपर रे जे. को डेट किया, लेकिन सेक्स टेप रिलीज होने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद 2007 में उनका रिश्ता फुटबॉल प्लेयर रेगी बुश से रहा। जुलाई 2009 में दोनों अलग हुए और सितंबर में फिर पैचअप कर लिया। हालांकि जल्द ही दोनों पूरी तरह अलग हुए। 2010 में किम ने कुछ महीनों के लिए नेशनल फुटबॉल लीग प्लेयर माइल्स ऑस्टिन को भी डेट किया। 72 दिन में टूट गई दूसरी शादी 2011 में किम ने बास्केटबॉल प्लेयर क्रिस हम्फ्रीज से सगाई गई। इसी साल दोनों ने शादी भी की। इनकी शादी की तैयारियों पर भी एक टीवी रियलिटी शो बनाया गया। शादी के 72 दिन बाद ही किम ने तलाक की अर्जी दे दी। तब कहा गया कि किम की शादी महज एक पब्लिसिटी स्टंट थी। तब टीवी चैनल से किम की शादी से जुड़े सभी शो हटाने के लिए एक पिटीशन भी चलाई गई थी। कान्ये वेस्ट ने तलाक का लिया बदला, हमशक्ल से की शादी तलाक की प्रोसेस के बीच ही किम ने 2012 में रैपर कान्ये वेस्ट को डेट करना शुरू कर दिया। जबकि उनका तलाक 2013 में हुआ। इसी साल किम ने बर्थडे के दिन कान्ये से सगाई की। मई 2014 में दोनों ने शादी की। शादी के बाद से ही किम की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में बढ़ने लगी और वो बड़ी ब्रांड डील साइन करते हुए रईस सेलेब्स में गिनी गईं। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए। ये शादी लंबी चली, लेकिन फरवरी 2021 में किम ने तलाक फाइल कर दिया। 2022 में तलाक हुआ, जिसके बाद दोनों को बच्चों की जॉइन्ट कस्टडी मिली। किम से तलाक लेने के बाद कान्ये ने आर्टिस्ट बियान्का से शादी की, जो हूबहू किम कार्दशियन की तरह दिखती हैं। कान्ये से अलग होने के बाद किम एक्टर-कॉमेडियन पेट डेविडसन के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन 1 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद किम की जिंदगी में फुटबॉल प्लेयर ओडेल बेकहम जूनियर आए। ओडेल से ब्रेकअप के बाद अब किम ब्रिटिश फॉर्मुला वन ड्राइवर लूइस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं। क्लोदिंग स्टोर से लेकर परफ्यूम ब्रांड, वीडियो गेम तक बिजनेस में बनाई पकड़ 2006- DASH बुटीक: किम ने अपनी बहनों कर्टनी और ख्लोए के साथ कैलिफोर्निया में DASH नाम से कपड़ों और फैशन एक्सेसरीज का बुटीक शुरू किया। इसके स्टोर लॉस एंजिलिस, मियामी और न्यूयॉर्क में भी खुले। 2013 में कार्दशियन कलेक्शन से करीब ₹3,600 करोड़ की बिक्री होने की खबर थी। रियलिटी शो में इन स्टोर्स को प्रमुखता मिली, लेकिन अप्रैल 2018 में सभी स्टोर बंद कर दिए गए। 2009- शू डेजल: किम ने बिजनेसमैन ब्रायन ली और रॉबर्ट सफिरो के साथ शू डेजल नाम का ऑनलाइन फुटवियर बिजनेस शुरू किया। ये सब्सक्रिप्शन मॉडल था। बाद में यह कंपनी JustFab के साथ जुड़ गई। इस बिजनेस ने किम को फैशन रिटेल के डिजिटल मॉडल से जोड़ा। 2011- कार्दशियन कलेक्शन: किम ने अपनी बहनों के साथ सियर्स के लिए कार्दशियन कलेक्शन नाम से कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज की लाइन लॉन्च की। 2014- किम कार्दशियन हॉलीवुड वीडियो गेम: किम ने मोबाइल गेमिंग कंपनी ग्लू मोबाइल के साथ मिलकर यह गेम लॉन्च किया। इसमें खिलाड़ी अपने किरदार को फैशन, मॉडलिंग, एक्टिंग और सेलिब्रिटी इवेंट्स के जरिए हॉलीवुड स्टार बना सकते थे। गेम ने इन-ऐप खरीदारी से उस साल का सबसे पॉपुलर गेम बना। हालांकि, 8 अप्रैल 2024 को इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। 2015- किमोजी: किम ने अपने चेहरे के एक्सप्रेशंस, स्टाइल पर आधारित Kimoji ऐप लॉन्च किया। इसमें कस्टम इमोजी और डिजिटल स्टिकर्स उपलब्ध थे। ऐप ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। 2017- KKW ब्यूटी: किम ने जून 2017 में अपना मेकअप ब्रांड KKW ब्यूटी लॉन्च किया। इसकी शुरुआत क्रीम कंटूर और हाइलाइटर किट से हुई। बाद में लिपस्टिक, लिप लाइनर, आईशैडो और दूसरे कॉस्मेटिक्स भी लॉन्च हुए। जून 2020 में Coty ने उनके ब्यूटी बिजनेस की 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 200 मिलियन डॉलर की डील की। 2022 में KKW ब्यूटी बंद हो गया। 2017- KKW फ्रेंग्नेंस: किमोजी के नामों से प्रेरित चैरी, पीच, वाइब जैसे परफ्यूम लॉन्च किए गए। मई 2022 में ब्रांड की वेबसाइट बंद कर दी गई। 2019- SKIMS: किम ने बिजनेसमैन जेन्स ग्रेडे के साथ मिलकर SKIMS की शुरुआत की। यह शेपवियर, इनरवियर और लाउंजवियर ब्रांड है।2022 में कंपनी का वैल्यूएशन 3.2 अरब डॉलर, 2023 में 4 अरब डॉलर और नवंबर 2025 में 5 अरब डॉलर (47 हजार करोड़) पहुंच गया। 2022- SKKN बाय किम: KKW ब्यूटी बंद होने के बाद किम ने SKKN BY KIM नाम से स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया। 2024 में ब्रांड के तहत मेकअप प्रोडक्ट्स भी पेश किए गए। हालांकि, जून 2025 में SKKN बाय किम बंद कर दिया गया। 2025- NikeSKIMS: किम ने Nike के साथ साझेदारी करके NikeSKIMS नाम से महिलाओं के लिए एक्टिववेयर ब्रांड पेश किया। इसका फोकस स्पोर्ट्स ब्रा, लेगिंग्स, ट्रेनिंग कपड़ों और फिटनेस से जुड़े परिधानों पर है। 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, किम SKIMS के तहत ब्यूटी प्रोडक्ट्स की नई लाइन 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। साल दर साल बढ़ी कमाई, मौजूदा नेटवर्थ 17,100 करोड़ किम कार्दशियन की मई 2014 में संपत्ति करीब ₹270 करोड़ थी। 2015 में फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई 2014 के ₹168 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹318 करोड़ हो गई थी। 2013 में किम एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए लगभग ₹1.8 करोड़ से ₹3 करोड़ तक लेती थीं। जुलाई 2018 तक उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब ₹2,100 करोड़ हो गई थी। अप्रैल 2021 में वह अरबपति बनीं। उनकी संपत्ति बढ़ने में शेपवियर कंपनी SKIMS, KKW ब्यूटी, रियलिटी टीवी, ब्रांड एंडोर्समेंट की अहम भूमिका रही। दिसंबर 2024 तक फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति करीब ₹14,450 करोड़ आंकी थी। इस तरह किम दुनिया की सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में शामिल हो गईं। 2023 तक किम एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ₹15 करोड़ चार्ज करती थीं। मौजूदा समय में वह हर पोस्ट के 47 करोड़ चार्ज करती हैं। फोर्ब्स, सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, किम कार्दशियन की मौजूदा नेटवर्थ 1.9 अरब डॉलर यानी करीब ₹17,100 करोड़ रुपए है। किम के घरों और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की कुल अनुमानित कीमत 100 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹900 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। किम कार्दशियन अपने काम से दूर खाली वक्त में अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बनी अपनी हवेली पर रहना पसंद करती हैं। 2022 में उन्होंने इस हवेली को खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4,239 स्क्वायर फीट में फैली इस हवेली की कीमत 500 करोड़ रुपए है। किम के पास Gulfstream G650ER प्राइवेट जेट है, जिसे Kim Air कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान की खरीद और कस्टमाइजेशन पर कुल करीब 150 मिलियन डॉलर यानी ₹1,350 करोड़ खर्च हुए। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में प्रेग्नेंट किम को पेरिस के होटल कॉस्टेस का स्पेशल चीजकेक खाने की क्रेविंग हुई। वह अमेरिका में थीं। चीजकेक खाने के लिए वह प्राइवेट जेट से पेरिस पहुंच गईं। किम कार्दशियन ने चंद रुपए के चीजकेक के लिए लाखों रुपए खर्च किए। होटल कॉस्टेस में चीजकेक की कीमत लगभग 1200 से 1300 रुपए है। किम कार्दशियन लग्जरी घड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास 1 करोड़ की ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक कैलेंडर रोजगोल्ड वॉच है, जिसे बनाने में 1 साल से ज्यादा का समय लगता है। ऑडेमर्स पिगुएट SA लग्जरी घड़ी बनाने वाली एक स्विस कंपनी है। ये कंपनी 1875 से घड़ियां बना रही है। इसके दुनियाभर में 400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। किम के पास एक घड़ी 61 लाख की भी है। ऑजैकब एंड को कैसियो जी-शॉक × बैप DW-6900 डॉयमंड वॉच नाम की यह घड़ी एक लिमिटेड एडिशन वॉच है। इस मॉडल की केवल 100 घड़ियां बनाई गई हैं। भारतीय खाने को कहा घिनौना, विवाद होने पर माफी मांगी किम के रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशयिन के एक एपिसोड में अपनी बहनों केंडल और काइली जेनर से पूछा कि क्या उन्होंने कभी भारतीय खाना खाया है। केंडल ने जवाब दिया, यह घिनौना है। इस पर किम ने भी कहा, “घिनौना है न?” एपिसोड आते ही विवाद हो गया, जिस पर किम ने सफाई में अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनका इरादा भारतीय लोगों या उनकी संस्कृति का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी पसंद का मामला था। भारत में खोया डायमंड, भगवान गणेश की मूर्ति के पोज देने पर भी हुआ विवाद किम कार्दशियन पहली बार 11 जुलाई 2024 को अनंत-राधिका की शादी के लिए भारत आई थीं। किम के साथ उनकी बहन क्लोए भी भारत आईं। दोनों ने इंडियन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे पहने। वेडिंग सेरेमनी के दौरान दोनों ने हैवी डायमंड जूलरी पहनी। ऐश्वर्या से बात करते हुए उनके हार का एक डायमंड टूटकर गिर गया था। कुछ समय बाद किम ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ एक तस्वीर शेयर की, पोज की आलोचना होने पर किम को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। दोनों ने भारत में बिताए 48 घंटों को रियलिटी शो द कार्दशियन में दिखाया था। इस दौरे के बाद किम कार्दशियन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जिस तरह के मसालों के बाजार अलादीन में दिखाए जाते हैं, वैसे ही उन्हें देखने मिलेंगे, लेकिन भारत आकर उन्हें ऐसा कुछ देखने नहीं मिला। उनका ये बयान भी विवादों में रहा था।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GU1jZH
via IFTTT

Tuesday, 20 October 2026

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ:घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या

जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। सुनील ने फायरिंग की घटना पर चिंता जताई इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।” सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं। दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने? टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की। दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है। शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है। शरद ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था। शरद ने कहा कि जो हुआ, गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी। राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी। ........................ यह खबर भी पढ़ें... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UMGIsvd
via IFTTT

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं, जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।” सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं। फायरिंग केस में दो और लोग हिरासत में दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों, समीर और बोनी को भी हिरासत में लिया है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रह चुका है। हालांकि, सोनीपत पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे। इनमें 22 साल का ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामू महतो है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था। दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है। वह हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रशीदुद्दीन अंसारी है। तीसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। ऋतिक को लेकर रैपिडो ने दी सफाई टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े ऋतिक को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से वह चिंतित है। कंपनी ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। रैपिडो ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कंपनी के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था। कंपनी के मुताबिक, गिग इकोनॉमी में लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं। रैपिडो ने बताया कि वह जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मांगी गई सभी जानकारी दे चुका है। .............. यह खबर भी पढ़ें... टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का दावा: अनजान शख्स ने 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले सोनीपत के रेहान को गिरफ्तार किया गया है। रेहान की मां शमशीदा ने दावा किया है कि किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें शक था कि उसी शख्स ने रेहान को गलत काम में फंसाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qUs75hl
via IFTTT

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान से जुड़ीं कई चौंकाने जानकारियां सामने आई हैं। परिवार ने उसका एडमिशन पिछले साल ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में कक्षा दस में करवाया था। वह पढ़ाई में ठीक चल रहा था। 12वीं पास करने के बाद पुलिस में भर्ती होना चाहता था, लेकिन दसवीं में एडमिशन लेने के तीन महीने बाद ही स्कूल छोड़ दिया। इसके बाद अगस्त 2026 में हथियारों के साथ फोटो सामने आने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कुछ दिन घर पर रहा, लेकिन फिर काम के सिलसिले में गुरुग्राम जाने की कहकर निकल गया, जिसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। ये खुलासे किए रेहान की मां शमशीदा ने। दैनिक भास्कर से बातचीत में शमशीदा ने बताया कि सोमवार को पुलिस का परिवार के पास फोन आया कि रेहान को मुंबई में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद सुबह कुछ पुलिसवाले घर भी आए और उसके डॉक्यूमेंट आदि ले गए। हमने रेहान के बारे में पूछा कि वह इस वक्त कहां है? लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। शमशीदा ने दावा किया कि किसी व्यक्ति ने उसके बेटे को एक साल में दो लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें आशंका है कि उसी आदमी ने उसके बेटे केा गलत काम में फंसाया। यह आदमी कौन है? इस सवाल पर मां ने सिर्फ इतना कहा कि यह तो पुलिस ही पता करेगी, हमें नहीं मालूम। सोनीपत के शूटर रेहान की कहानी, उसकी मां की जुबानी… पिता ने भी गोहाना के अमन के संपर्क में रहने की बात बताई वहीं, बरोदा गांव के आरोपी रेहान के पिता रईसुद्दीन अंसारी ने उसके गोहाना निवासी अमन के संपर्क में रहने की जानकारी दी। इस अमन ने रेहान की मां शमशीदा को फोन कर अवैध हथियारों में उसकी गिरफ्तारी की बात कहकर जमानत कराने को कहा था। पिता के अनुसार, घर में बहन के साथ खीर को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने रेहान को पीट दिया था। इसके बाद वह घर छोड़कर गोहाना में अमन के पास जाकर रहने लगा था। पिता के मुताबिक, अमन के खिलाफ भी अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, रेहान और अमन के बीच किस तरह का संपर्क था और इसका मुंबई की घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। दूसरा शूटर और जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित भी हरियाणा का मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने भेजा था। अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत के रेरकलां गांव रहने वाला है। उसके पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं और मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन शादीशुदा है, जबकि छोटा भाई अभिषेक है। परिवार के मुताबिक, पिता ने जमीन बेचकर अनिल को वर्ष 2022 में नौकरी के सिलसिले में दुबई भेजा था, जहां से वह 2024 में 'डंकी रूट' के जरिए अमेरिका पहुंच गया।भार त छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मामला दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया। हाल ही में उसने हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके बाद पानीपत में भी अनिल के खिलाफ 10 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे के आपराधिक रिकॉर्ड के कारण ही उसके पिता बीते एक साल से जेल में हैं। दूसरी ओर, फायरिंग करने वाले दूसरा आरोपी नाबालिग है और हरियाणा के सोनीपत का ही रहने वाला है। उसके पिता ने बताया कि एक महीने पहले आरोपी की अपनी बहन से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर वह एक महीने पहले ही घर छोड़कर गोहाना निवासी अमन नाम के युवक के साथ रहने चला गया था। इससे पहले पंजाब में हुई बाइक चोरी के मामले में उसका नाम आया था। उस समय परिवार ने पुलिस को स्पष्ट किया था कि बेटे ने घर से पैसे लेकर और अपने दादा की पेंशन मिलाकर वह बाइक खरीदी थी, लेकिन बाद में वह गाड़ी चोरी की निकली। रेहान और नाबालिग आरोपी 10 दिन पहले सोनीपत से मुंबई पहुंचे थे फायरिंग में शामिल रेहान और नाबालिग आरोपी करीब 10 दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। दोनों गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले समीर ने रेहान की अनिल पंडित से बात करवाई थी। अनिल पंडित ने समीर के जरिए रेहान को 35 हजार रुपए देने और विदेश भेजने का ऑफर दिया था। वारदात के बाद आरोपी टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे। सूरत से ट्रेन में चढ़े। सूरत स्टेशन के सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गईं। तीनों बदमाश ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे। रास्ते में उनसे जुर्माना भी वसूला गया। बदमाशों के पास एक बैग मिला है, जिसमें तीनों के 1-1 जोड़ी कपड़े थे। दो बदमाशों के पास 1-1 मोबाइल मिला है, जबकि एक बदमाश ने रास्ते में मोबाइल फेंक दिया था। पूछताछ में सामने आया है कि रेहान ने ऋतिक को भी 35 हजार रुपए और विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में था। एक और जानकारी सामने आई कि डेढ़ महीने पहले रेहान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अमृतसर में किसी व्यापारी पर डराने के लिए फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद अनिल पंडित को सूचना दी गई थी। उसके इशारे पर ही तीनों आरोपी मुंबई से सूरत भागे थे। सूरत से पुणे-जयपुर ट्रेन से कोटा आए। यहां से उनका जयपुर आकर नेपाल भागने का प्लान था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7vklDM9
via IFTTT