ब्रेकअप से परेशान हो गए थे विवेक ओबेरॉय:बोले- शादी नहीं करना चाहता था, मैंने रिलेशनशिप में बहुत स्ट्रेस और कॉम्प्लिकेशन झेल लिए थे
विवेक ओबेरॉय कभी शादी नहीं करना चाहते थे। ये बात उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कुछ साल पहले कही थी। विवेक ने कहा था कि पत्नी प्रियंका अल्वा से मुलाकात के पहले तक उन्होंने शादी करने का इरादा छोड़ दिया था। विवेक ने कहा, मैं शादी नहीं करना चाहता था, मैं किसी से अलग हो रहा था, मुझे लगता था कि अब कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहिए। बहुत स्ट्रेस हो गया और बहुत कॉम्प्लिकेशन झेल लिए। मुझे मेरे भांजे-भतीजियों से फादरहुड की फीलिंग आती थी तो मुझे लगता था कि शादी करने की क्या जरूरत है। मेरी मां ने एक दिन कहा कि तुम इस लड़की (प्रियंका) से मिल लो, अगर तुम्हें पसंद न आए तो फिर किसी और से कभी मिलने के लिए नहीं कहूंगी। इसके बाद मैं प्रियंका से मिला। प्रियंका से पहली मुलाकात का जिक्र इससे पहले ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा था, मेरी मासी प्रियंका से पहले मिली थीं, उसके बाद मैं उनसे मिला था। प्रियंका उस समय न्यूयॉर्क में थीं और MBA की पढ़ाई कर रही थीं।मेरे रिश्तेदारों ने सारी चीजें सेट कीं। विवेक ने प्रियंका से 29 अक्टूबर 2010 को शादी की थी। विवेक का ऐश्वर्या से हुआ था ब्रेकअप प्रियंका से शादी के पहले विवेक का ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था। ऐश्वर्या और विवेक ने साल 2004 में फिल्म 'क्यों।। हो गया ना' में साथ काम किया था। इसी फिल्म से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, बाद में सलमान से विवाद के चलते विवेक और ऐश्वर्या का ब्रेक अप हो गया था। 'क्यों हो गया ना' में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में थे।
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vWxNn6r
via IFTTT





No comments:
Post a Comment