WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » अंडरगार्मेंट्स में डक्ट में मिली मॉडल अर्पिता की लाश:15वीं मंजिल से गिरीं, देर रात BF के दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, गुत्थी आज भी अनसुलझी

10 दिसंबर 2017 की बात है मॉडल और एंकर अर्पिता तिवारी, अपने बॉयफ्रेंड पंकज जाधव के साथ मुंबई के मीरा रोड इलाके में स्थित मानवस्थल बिल्डिंग की 15वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1501 में पहुंचती हैं। उस फ्लैट में पहले से ही पंकज के 4 दोस्त और एक कुक मौजूद थे। सभी का पार्टी करने का प्लान था। देर रात तक शराब पीते हुए सभी जमकर मस्ती करते हैं। पार्टी सुबह करीब 4 बजे खत्म होती है और सभी सोने का फैसला करते हैं। अर्पिता, बॉयफ्रेंड पंकज और उनका दोस्त अमित तीनों हॉल में ही सोते हैं, जबकि बाकी दो दोस्त दूसरे कमरे में चले जाते हैं। लेकिन अगली सुबह, उस फ्लैट में मौजूद हर शख्स के लिए भयावह थी। जब सुबह एक दोस्त की नींद खुली तो उसने देखा अर्पिता अपनी जगह पर नहीं हैं। उनकी तलाश शुरू की गई तो कुछ घंटों बाद उनकी अर्धनग्न लाश दूसरी मंजिल के AC डक्ट में झूलती मिली। खून से लथपथ लाश में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स ही थे। रात भर शराब के नशे में मस्ती कर रहे 5 दोस्तों में से एक की मौत हो चुकी थी और बाकी के 4 शक के दायरे में थे। लेकिन क्या हुआ, इसकी भनक किसी को नहीं थी। आखिर देर रात ऐसा क्या हुआ? अर्पिता के शरीर से कपड़े किसने हटाए? अर्पिता 15वीं मंजिल से नीचे कैसे गिरीं? ऐसे तमाम सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए भी आसान नहीं था। आज अनसुनी दास्तान के 4 चैप्टर्स में पढ़िए अर्पिता तिवारी की मौत की सिलसिलेवार कहानी, जिसकी गुत्थी 8 साल बाद भी अनसुलझी ही है- दूसरी मंजिल के डक्ट में अर्पिता की लाश मिलने से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस को इत्तला कर जैसे-तैसे अर्पिता की लाश उतारी गई। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए उस पार्टी और फ्लैट में मौजूद हर शख्स से पूछताछ शुरू कर दी। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह 7 बजकर 30-45 मिनट पर कुछ गिरने की आवाज सुनी थी। जाहिर है हादसा उसी वक्त हुआ होगा। पंकज ने करीब 9 बजकर 30 मिनट पर अर्पिता की बहन को घटना की जानकारी दी। वो रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने यहां पहुंचकर पिता को इस बात की जानकारी दी तो वो टूट गए। सुबह दोस्त की नींद खुली तो अर्पिता जगह पर नहीं थीं अर्पिता और उनके बॉयफ्रेंड पंकज जाधव के दोस्त अमित हजारा के बयान के अनुसार, सब पार्टी कर 4 बजे सोए थे। अगली सुबह करीब 7 बजे उसकी नींद खुली। उसने देखा कि अर्पिता अपने बिस्तर पर नहीं थीं। वो उन्हें फ्लैट में ढूंढने लगा, तब उसकी नजर बाथरूम पर पड़ी। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे लगा अर्पिता अंदर हैं, ऐसे में वो दोबारा सोने चला गया। करीब आधे घंटे बाद उसकी नींद फिर खुली। उसने देखा कि अर्पिता अब भी बिस्तर पर नहीं हैं। बाथरूम का दरवाजा अब भी बंद था। गड़बड़ी लगने पर उसने अर्पिता के बॉयफ्रेंड पंकज जाधव को जगाया और पूरी बात बताई। दोनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने हालात संदिग्ध लगने पर दरवाजा तोड़ने का फैसला किया। दरवाजा खुलते ही दोनों हैरान रह गए। अंदर कोई नहीं था। उनकी नजर बाथरूम की खिड़की पर पड़ी, जिसके शीशे टूटे हुए थे। दोनों घबराकर नीचे दौड़ पड़े। जब वो ग्राउंड फ्लोर पर नहीं मिलीं तो दोनों ने बिल्डिंग के गार्ड से मदद मांगी। अर्पिता के बॉयफ्रेंड पंकज को लगा कि शायद वो बिना किसी को बताए घर लौट गई होंगी। उसने अर्पिता को कॉल किया तो कॉल उठा नहीं। ऐसे में उसने अर्पिता की छोटी बहन विनीता को कॉल किया। उसने पूछा कि क्या अर्पिता घर लौट चुकी हैं। विनीता उस समय ऑफिस में थीं, तो उन्होंने कहा कि वो अपने पिता से पूछकर बताती हैं। विनीता ने अपने पिता को कॉल किया, जिन्होंने बताया कि वो घर पर नहीं हैं। जब विनीता ने दोबारा कॉल कर पंकज को ये बताया तो उसने सोसाइटी में ही उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बिल्डिंग के एक शख्स के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। सब पास पहुंचे तो देखा कि एक लड़की की अर्धनग्न लाश दूसरी मंजिल के डक्ट पर लटकी हुई थी। वो लाश किसी और की नहीं बल्कि अर्पिता तिवारी की थी। जिन हालातों में अर्पिता की लाश मिली, उससे कई सवाल खड़े हुए। पहला सवाल क्या ये हत्या थी? अगर हां, तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से लॉक कैसे था। क्या अर्पिता ने आत्महत्या की? अगर हां, तो उसने बाथरूम से कूदने से पहले कपड़े क्यों उतारे होंगे? क्या ये हादसा था? अगर हां तो अर्पिता ऊंचाई पर स्थित खिड़की तक कैसे पहुंची होगी। अर्पिता की मौत की वजह, मल्टीपल इंजरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अर्पिता की मौत मल्टीपल इंजरी से हुई है, हालांकि ये साफ नहीं हो सका कि वो इंजरी 15वीं मंजिल से गिरने से हुई या मौत से पहले उनके साथ मारपीट हुई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे एक्सीडेंट माना, लेकिन जब अर्पिता के पिता और बहन ने हत्या का शक जताया तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी। इस मामले में अर्पिता का बॉयफ्रेंड पंकज जाधव और दोस्त अमित हजारा प्राइम सस्पेक्ट थे। अर्पिता की बहन के मुताबिक बीते कुछ दिनों से अर्पिता और पंकज के बीच अनबन चल रही थी। परिवार ने ये भी बताया कि अर्पिता उस रोज घर में झूठ बोलकर निकली थीं। उन्होंने कहा था कि एसेल वर्ल्ड में हो रहे एक प्रोग्राम में उन्हें एंकरिंग के लिए जाना है। जब 10 दिसंबर की रात 9 बजे पिता ने उन्हें कॉल कर वापसी का समय पूछा तो उन्होंने कहा वो लेट हो जाएंगी, लेकिन खाना साथ खाएंगीं। 11 बजे तक अर्पिता का इंतजार करने के बाद उनके पेरेंट्स सोने चले गए क्योंकि अर्पिता शोज में एंकरिंग किया करती थीं, ऐसे में अक्सर काम से देर रात ही लौटती थीं। यही वजह थी कि घरवालों ने भी ज्यादा पूछताछ नहीं की। पुलिस ने कुछ दिनों बाद ही हत्या, हादसा और सुसाइड के एंगल को बारीकी से समझने के लिए तीनों तरह से क्राइम सीन रीक्रिएट किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के एंगल पर ज्यादा तवज्जो दी, क्योंकि अर्पिता का शव बिना कपड़ों के मिला था। वहीं अर्पिता का परिवार भी बार-बार पंकज जाधव पर हत्या का आरोप लगा रहा था। उनका कहना था कि अर्पिता एक खुशमिजाज लड़की थी। उसने मौत से एक दिन पहले ही पिता से कहा था कि वो गोल्ड में निवेश करने वाली है, ऐसे में वो आत्महत्या क्यों करती। मौत से पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना चाहती थीं अर्पिता पुलिस जांच में सामने आया कि अर्पिता तिवारी, पंकज जाधव से रिश्ते में खुश नहीं थीं। वो जल्द ही ब्रेकअप करना चाहती थीं। मौत से पहले भी उन्होंने पंकज से अलग होने की बात कही थी। इस बात को पंकज जाधव ने भी पुलिस बयान में कबूल किया था। मौत से पहले अर्पिता ने प्रोड्यूसर लकी शर्मा की अपकमिंग फिल्म टोफी साइन की थी। इस फिल्म से वो एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर लकी शर्मा ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अर्पिता की निजी जिंदगी का बुरा असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था। एक-दो बार वो रिहर्सल में देरी से पहुंची थीं, जब लकी ने नाराजगी जाहिर की तो अर्पिता ने उन्हें बताया था कि उनकी निजी जिंदगी में दिक्कतें चल रही हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश नहीं हैं और अलग होना चाहती हैं। वो उन्हें जबरदस्ती पार्टी में ले जाकर शराब पिलाता है और उनके पैसे खर्च करवाता है। अर्पिता से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था बॉयफ्रेंड का दोस्त अमित जांच में ये भी सामने आया कि पंकज का दोस्त अमित लगातार अर्पिता से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। वो उनसे एकतरफा प्यार करता था। अर्पिता की मौत से महज 6 दिन पहले ही दोनों की फेसबुक पर लंबी बात हुई थी। इस दौरान अमित, अर्पिता पर अकेले मुलाकात करने का दबाव बना रहा था। वो ये भी जानता था कि अर्पिता जल्द ही पंकज से ब्रेकअप करने वाली हैं। अर्पिता के बॉयफ्रेंड पंकज ने पुलिस को बताया कि पार्टी के दौरान अमित लगातार अर्पिता के नजदीक आने की कोशिश कर रहा था। जब अर्पिता नशे में थीं, तो वो उनकी कमर पकड़ रहा था और उनकी जांघों में हाथ फेर रहा था। वो बार-बार उनसे कपड़े बदलने की जिद भी कर रहा था। उसकी हरकतों से असहज होकर अर्पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी। नौकर बोला- देर रात अर्पिता के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा था दोस्त उस रात घर में मौजूद नौकर कृष्णा ने पुलिस बयान में कहा, जब सभी सोने गए तो सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर उसकी नींद खुली थी। इस समय अमित हजारा अर्पिता के शरीर से कपड़े हटाने की कोशिश कर रहा था। उसने जैसे ही देखा कि नौकर उसे देख रहा है तो वो आंख बंद करके सोने का ढोंग करने लगा। नौकर को लगा कि ये सब अर्पिता की मर्जी से हो रहा होगा, इसलिए वो भी सोने चला गया। लाई डिटेक्टर टेस्ट में फेल हुआ फ्लैट में मौजूद दोस्त पुलिस का मानना था कि घटना के समय फ्लैट में मौजूद लोग ही इस घटना की सच्चाई जानते हैं। हालांकि पूछताछ में कोई अहम कड़ी सामने नहीं आ रही थी। ऐसे में सभी का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ टेस्ट) किया गया। एक हफ्ते बाद सामने आई रिपोर्ट में बॉयफ्रेंड पंकज समेत 3 के बयान तो उनके असली बयानों से मैच हो गए, लेकिन अमित हजारा की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव रही। उसने अपने बयान में कई बातें झूठ कही थीं। टेस्ट रिपोर्ट, पंकज और नौकर के बयान के आधार पर पुलिस ने 18 जनवरी 2018 को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में अमित हजारा को गिरफ्तार किया। करीब दो महीने तक पुलिस ने हर तरह से अमित हजारा के खिलाफ सबूत ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बाद में सबूतों की कमी के चलते उसे जमानत दे दी गई। अर्पिता की मौत को आज 8 साल बीत चुके हैं, हालांकि उसकी मौत कैसे हुई, आज तक सामने नहीं आ सका है। हीरोइन बनने का ख्वाब और सपनों का शहर मुंबई झारखंड के घोड़ाबांधा में जन्मीं अर्पिता तिवारी बचपन से ही फैशन और एक्टिंग में दिलचस्पी लेती थीं। हिल टॉप स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद अर्पिता हीरोइन बनने का ख्वाब लिए मुंबई पहुंची थीं। यहां उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग स्कूल में भी दाखिला ले लिया। एक्स्ट्रा कमाई के लिए अर्पिता मॉडलिंग और इवेंट में एंकरिंग जैसे काम भी किया करती थीं। अर्पिता महज 19 साल की थीं, जब मुंबई में उनकी मुलाकात पंकज जाधव से हुई। पंकज एक एनिमेशन एडिटर था और उनसे 6 साल बड़ा था। दोनों अक्सर समय साथ बिताते थे। साल 2016 में छठ के मौके पर पंकज, अर्पिता के साथ उनके घर भी आया था। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के बारे में जानते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे और इससे उनके परिवारवालों को भी आपत्ति नहीं थी। हालांकि वो ये भी जानते थे कि दोनों के बीच अक्सर अनबन होती है। ---------------------------------------------------------- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इन हस्तियों की भी अनसुनी दास्तानें पढ़िए- फैशन व्लॉगर ऋतिका सिंह हत्याकांड:हाथ-गला बांधकर चौथी मंजिल से फेंका, घर के बाथरूम में रोता-बिलखता मिला लिव-इन पार्टनर, जानिए क्या थी वजह आगरा, वो शहर जो मोहब्बत की निशानी ताजमहल के लिए मशहूर है, लेकिन साल 2022 में इस शहर में ऐसा कुछ हुआ, जब मोहब्बत, रिश्ता और इंसानियत शर्मसार हो गई। तारीख- 24 जून 2022, जगह- ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट, आगरा दोपहर का समय था। सोसाइटी सुनसान थी कि अचानक गार्ड और अपार्टमेंट के लोगों को पहले एक चीख सुनाई दी और फिर धड़ाम से कुछ गिरने की। पूरी खबर पढ़िए... टिकटॉक स्टार अली, जिसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया:पत्नी की जासूसी कर गोली मारी, मां को लाश दिखाई और कहा- मैंने उसे मार दिया ‘मैंने उसे मार दिया’ 21 अक्टूबर 2021, टिकटॉक स्टार अली अबूलाबान ने मां वारा को कॉल कर जब ये बात कही, तो वो सिहर उठीं। उन्होंने जवाब में कहा, ‘ये मजाक की बात नहीं है, ये मत कहो, ये मजाक नहीं है।’ जब मां ने अली की बात पर यकीन करने से इनकार किया तो उसने कॉल कट कर उन्हें कुछ तस्वीरें भेजीं। अली द्वारा भेजी गई तस्वीरों में खून से लथपथ दो लाशें थीं। उनमें से एक लाश अली की पत्नी ऐना की थी। पूरी खबर पढ़िए...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gCBzsVt
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: