headlines

    3:24 PM

WHAT’S HOT NOW

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

» » » 'देवदास से ज्यादा प्रॉफिटेबल मूवी थी राज':डीनो मोरिया बोले- कमाई के मामले में शाहरुख की फिल्म को पीछे छोड़ा, फिर भी अवॉर्ड नहीं मिला
SGK ADVERTISING ADDA

डिनो मोरिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म राज की तुलना शाहरुख खान की देवदास से की। उन्होंने कहा कि देवदास एक ज्यादा बजट वाली फिल्म थी और इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था, जबकि राज को छोटे पैमाने पर रिलीज किया गया था। फिर भी राज ने देवदास से ज्यादा अच्छी कमाई की। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला, जिससे वह काफी निराश हैं। पिंकविला से बातचीत में डिनो मोरिया ने कहा, 'फिल्म राज एक बड़ी हिट थी। उसी साल शाहरुख खान की देवदास भी रिलीज हुई थी। लेकिन अगर आप दोनों फिल्मों की कमाई और खर्च को देखें, तो हमारी फिल्म (राज) ने देवदास के मुकाबले ज्यादा कमाई की और वह उस साल की बड़ी हिट भी साबित हुई।' डिनो ने आगे कहा, 'इसके बाद भी हमें सिर्फ दो पुरस्कार मिले। बिपाशा और मुझे न्यू जोड़ी का अवॉर्ड मिला, जबकि राज फिल्म के गाने इतने पॉपुलर थे कि लोग आज भी उन्हें सुनते हैं। लेकिन फिर भी हमें गानों के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला।' दोनों फिल्मों की कमाई सैकनिल के मुताबिक, देवदास का बजट 30 करोड़ रुपए का था और उसने दुनियाभर में करीब 90 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि राज ने 35 करोड़ रुपए की कमाई की और उसका बजट करीब 5 करोड़ रुपए था। 2002 में रिलीज हुई थी देवदास-राज फिल्म देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, किरण खेर जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था, जबकि राज भी उसी साल रिलीज हुई थी। इसमें डिनो मोरिया और बिपाशा बसु नजर आए थे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VoDZ0Ak
via IFTTT

«
Next
ऐश्वर्या राय से होती थी दीया मिर्जा की तुलना:एक्ट्रेस बोलीं- उनकी तरह दिखने के लिए लेंस पहने, फिर पता चला असली खूबसूरती क्या होती है
»
Previous
Punic jar burial necropolis found in Sardinia

No comments: