WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » दिशा पाटनी@33, महज ₹500 रुपए लेकर पहुंचीं मुंबई:किराया निकालना भी था मुश्किल;बदसूरत कहने पर भड़क गईं, बायसेक्शुअल BF ने दिया धोखा तो किया ब्रेकअप

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनके बोल्ड अंदाज और स्टाइलिश लुक के लिए कई लोग उन्हें नेशनल क्रश भी कहते हैं। ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में प्रियंका झा के किरदार से दिशा ने सबका दिल जीता, वहीं ‘मलंग’, ‘भारत’ और ‘राधे’ जैसी फिल्मों से उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की। आज दिशा पाटनी के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं- दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। वो एक हिंदू कुमाऊनी राजपूत परिवार से हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी यूपी पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं और मां स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना की पूर्व मेजर हैं और परिवार में एक छोटा भाई सूर्यांश भी है। दिशा पाटनी ने खुद को बताया था 'टॉमबॉय' दिशा पाटनी को लोग भले ही फैशन आइकॉन मानते हों, लेकिन खुद दिशा इस टैग को मानने से इनकार करती हैं। रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं थोड़ा टॉमबॉय हूं। बचपन में मेरे बाल आर्मी कट हुआ करते थे और मैं लड़कों जैसी दिखती थी।" उन्होंने बताया था कि उन्हें आरामदायक कपड़े पहनना पसंद हैं, जैसे बास्केटबॉल शॉर्ट्स, लूज हूडी और टी-शर्ट। दिशा शुरू से पढ़ाई में तेज थीं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग शुरू की थी, लेकिन दूसरे साल में ही ग्लैमर की दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। 2018 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए दिशा पाटनी ने कहा था, "मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। शायद उस वक्त मैं तैयार नहीं थी। मैंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और मुंबई आ गई थी। एक कॉलेज की लड़की के लिए एक नए शहर में आना, जहां कोई जान-पहचान न हो, आसान नहीं था। मैं अकेले रह रही थी, अपने पैसे खुद कमा रही थी और कभी भी अपने परिवार से पैसे नहीं मांगे। मैं सिर्फ ₹500 लेकर मुंबई आई थी और कुछ समय बाद मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे।” दिशा पाटनी ने आगे कहा था, "मैं बहुत सारे ऑडिशन देती थी, ज्यादातर टीवी विज्ञापनों के लिए। मेरे ऊपर लगातार ये प्रेशर होता था कि अगर इस महीने कोई काम नहीं मिला, तो किराया कैसे दूंगी। उस समय मुझे जो भी काम मिला, वो सिर्फ काम था, जब तक कि मुझे एक्टिंग से प्यार नहीं हो गया।” दिशा पाटनी ने ये भी कहा था कि उन्हें करियर की शुरुआत में कई रिजेक्शन झेलने पड़े। उनकी पहली फिल्म से भी उन्हें हटा दिया गया था, लेकिन वह मानती हैं कि हर रिजेक्शन इंसान को मजबूत बनाता है। साल 2011 में दिशा ने मिस लखनऊ कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। साल 2013 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया इंदौर’ में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐड किए। 2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थीं दिशा टाइगर श्रॉफ और दिशा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रही। हालांकि टाइगर से पहले दिशा ने टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट किया था। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पाटनी और पार्थ समथान का रिश्ता लगभग तीन साल चला। शुरुआत में सबकुछ ठीक था। पार्थ उस समय टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा चुके थे, जबकि दिशा स्ट्रगल कर रही थीं। पार्थ ने न सिर्फ दिशा का साथ दिया, बल्कि आर्थिक मदद भी की, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, रिश्ते में परेशानियां आने लगीं। पार्थ बहुत ज्यादा पजेसिव हो गए थे। वह दिशा का फोन चेक करते थे। बाद में जब दिशा को पार्थ की बेवफाई का पता चला, तो उन्होंने भी पार्थ का फोन चेक करना शुरू किया। एक बार दिशा ने उन्हें माफ कर दिया, लेकिन दूसरी बार उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा और पार्थ के ब्रेकअप की वजह टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को बताया जाता है। दरअसल, 2016 में पार्थ ने विकास पर मॉलेस्टेशन के आरोप लगाए थे जबकि दोनों गे रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट की मानें तो पार्थ बायसेक्शुअल हैं और उनका दिशा के साथ-साथ उस दौरान विकास से भी अफेयर चल रहा था। ऐसे में जब ये बात दिशा को पता चली कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं तो उन्होंने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का डिसीजन ले लिया। विकास गुप्ता ने खुद को बायसेक्शुअल बताया था और ये भी बताया था कि वो पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा दोनों के साथ रिश्ते में थे। वहीं, 2016 में एकता कपूर ने डीएनए को बताया था कि पार्थ और विकास एक-दूसरे के काफी करीब थे और रिलेशनशिप में थे। पार्थ ने विकास पर 7 दिसंबर, 2013 को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया, लेकिन 20 दिन बाद ही वो दोनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे थे। एकता ने कहा था, “मैं भी वहीं न्यू ईयर मनाने गई थी और मैंने पार्थ के कई वीडियो देखे हैं, जिसमें वो विकास से प्यार जताते हैं।” हालांकि पार्थ समथान ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी सेक्शुअल पहचान के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने विकास गुप्ता के साथ रिश्ते की बात को भी साफ तौर पर नकार दिया है। एक म्यूजिक वीडियो के जरिए हुई थी टाइगर श्रॉफ से पहली मुलाकात पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा ने टाइगर को डेट किया। दोनों की दोस्ती 2016 में ‘बेफिकरा’ म्यूजिक वीडियो से शुरू हुई। आगे ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ (केमियो) में साथ काम कर दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री मजबूत हुई। वे अक्सर पार्टीज और छुट्टियों में साथ दिखे, जिससे अफवाहें तेज हो गईं। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा शादी चाहती थीं, लेकिन टाइगर तैयार नहीं थे। इसके बावजूद दिशा टाइगर के परिवार से जुड़ी रहीं। नवंबर 2023 में टाइगर ने कहा था कि फिलहाल वो सिंगल हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं। कोविड नियम तोड़ने पर दर्ज हुई एफआईआर जून 2021 में मुंबई पुलिस ने दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज की थी। मामला तब सामने आया था जब दिशा और टाइगर लॉकडाउन के दौरान जिम सेशन के बाद कार ड्राइव पर निकले थे। पुलिस ने जब उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा, तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। उस समय लॉकडाउन के नियम सख्त थे। 2019 में दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के गाने ‘स्लो मोशन’ में दिखीं, जो जबरदस्त हिट रहा। इसके बाद सलमान ने दिशा को 2021 की फिल्म राधे में बतौर एक्ट्रेस लिया। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आमतौर पर फिल्मों में किसिंग सीन से बचते हैं, लेकिन उनकी फिल्म ‘राधे' में एक ऐसा सीन था जिसे लोगों ने किस सीन कहा। इस फिल्म में सलमान दिशा को किस करते हैं, लेकिन ये किस बिल्कुल भी पारंपरिक नहीं था। सलमान ने बताया था कि किसिंग सीन में दिशा के होठों पर टेप लगाया गया था। उन्होंने मजाक में कहा, "किस टेप पर था... टेप पर!" दरअसल, फिल्म में दिशा ने मुंह पर टेप लगाया था और टेप पर सलमान ने किस किया था। सर्बियन मॉडल ने बनवाया दिशा का टैटू टाइगर के बाद दिशा का नाम सर्बियन मॉडल अलेक्जेंडर इलिक से जुड़ा। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन दिशा ने इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। सबसे खास बात ये है कि अलेक्जेंडर के हाथ पर दिशा पाटनी का टैटू भी बना है। यह टैटू दिशा के चेहरे की स्पष्ट छवि को दर्शाता है। 2022 में दिशा ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आईं, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। 2024 में फिल्म ‘योद्धा’ में दिशा ने एक आतंकवादी का रोल निभाया। उनके एक्शन सीन्स की तारीफ हुई, पर फिल्म नहीं चली। 2024 में दिशा की तेलुगु फिल्म ‘काल्कि 2898 ए.डी.’ आई, जिसमें वो प्रभास के साथ थीं। ये फिल्म ₹1200 करोड़ से ज्यादा कमा कर साल की सबसे बड़ी हिट बनी और ‘मलंग’ के बाद दिशा की पहली बड़ी हिट। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ काम किया। हालांकि फिल्म में दिशा का रोल बहुत छोटा बताया गया। फिल्म ‘कंगुवा’ के गाने को लेकर विवाद फिल्म ‘कंगुवा’ के गाने ‘YOLO’ – यू ओनली लिव वन्स’ को लेकर विवाद हुआ था। सेंसर बोर्ड को दिशा पाटनी के डीप क्लीवेज लुक पर आपत्ति थी। CBFC ने तीन सेकेंड के सीन को हटाने या मॉडिफाई करने की सलाह दी थी। हालांकि फैन्स को गाना काफी पसंद आया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि उन्होंने इस गाने के लिए 21 कॉस्ट्यूम बदले। गाने की शूटिंग चार दिन चली और कई लोकेशनों पर हुई। दिवाली पर स्पोर्ट्स ब्रा पहनने पर हुई ट्रोलिंग दिशा अक्सर अपने बोल्ड आउटफिट्स और बिकिनी लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। 2018 में दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया था। उन्होंने लहंगे और दुपट्टे के साथ कैल्विन क्लेन की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी। बता दें कि तस्वीर के वायरल होते ही ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। लोगों ने कहा था कि यह "भारतीय परंपरा का अपमान" है। कुछ ने इसे "शर्मनाक" बताया था। दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रोलिंग उनके लिए मायने नहीं रखती। बदसूरत कहने पर दिशा ने चैनल को फटकार लगाई थी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की स्कूल ड्रेस में एक पुरानी फोटो वायरल हुई थी। 2018 में एक न्यूज चैनल ने फोटो शेयर कर उन्हें बदसूरत कह दिया था। इस पर दिशा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चैनल को फटकार लगाई थी। दिशा पाटनी ने ट्वीट कर तंज कसा था कि क्या उन्हें 7वीं क्लास में गाउन पहनना चाहिए था। उन्होंने कहा था, "माफ कीजिए कि मैं एक बदसूरत बच्ची थी।" दिशा ने सवाल उठाया था कि क्या ये ब्रेकिंग न्यूज थी? उन्होंने कहा था, मीडिया को और भी जरूरी खबरें दिखानी चाहिए। फिल्म ‘केटीना’ से दिशा पाटनी को किया गया था बाहर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में दिशा पाटनी को एकता कपूर की फिल्म ‘केटीना’ से बाहर कर दिया गया था। यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की और ज्योतिष में उसके विश्वास पर आधारित है, जो एकता कपूर की निजी जिंदगी से प्रेरित मानी जा रही थी। शुरुआत में दिशा इस फिल्म की लीड थीं, लेकिन दिशा को अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते फिल्म से हटा दिया गया। लॉकडाउन के बाद दिशा और प्रोडक्शन टीम के बीच कई क्रिएटिव डिफरेंस सामने आए। शूटिंग के दौरान भी असहमति बढ़ती गई, जिससे एकता कपूर को यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि मीडिया में 2022 के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नई अपडेट या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स’ में दिखेंगी दिशा 2025 में दिशा ने हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स’ साइन की है, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं केविन स्पेसी। इसमें दिशा एक इंडियन एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म वेलकम टु जंगल में नजर आएंगी। ------------------------------------- बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. सोनम कपूर @40, सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं:वेटर की नौकरी की, उधार के कपड़े भी पहने; पिता से कहा था- जिंदगी बर्बाद कर दी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस मानी जाने वाली सोनम कपूर अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं। अपनी बेबाक और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाने वाली सोनम अक्सर कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना होती है। कभी नेपोटिज्म के मुद्दे पर ट्रोल किया जाता है, तो कभी सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/orBHmN0
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: