WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » सिंगर सुजैन तमीम, जिनकी गला रेतकर हत्या की:पति से जान बचाकर भागीं, इजिप्शियन लीडर को शादी के लिए इनकार किया तो दे डाली सुपारी

28 जुलाई 2008, इस दिन लेबनान की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुजैन तमीम का शव उनके जुमेराह बीच अपार्टमेंट में मिला। उनका गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। कभी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर सिंगर का आखिरी वक्त में जिसने भी चेहरा देखा, वो सिहर उठा। सुजैन कुछ समय पहले ही पति से बचते हुए दुबई आकर छिप गई थीं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। कुछ महीनों पहले ही पति ने उन पर चोरी और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। इसके बाद सुजैन का इजिप्ट के बडे़ राजनेता हिशाम से भी नाम जुड़ा। गानों से पॉपुलर हुईं सुजैन की जिंदगी दूर से देखने में जितनी चमचमाती हुई लगती थी, हकीकत उससे एकदम उलट थी। जिस खूबसूरती ने सुजैन तमीम को मशहूर बनाया, वही खूबसूरती उनकी मौत का कारण बनी। आज अनसुनी दास्तान के 3 चैप्टर में पढ़िए फेम, अधूरे रिश्तों, सिरफिरेपन, साजिश और हत्या की सिलसिलेवार कहानी- 23 सितंबर 1977 लेबनान के बेरूत में जन्मीं सुजैन तमीम बेहद खूबसूरत थीं। आस-पड़ोस के लड़के उन पर जान छिड़कते थे। इसके साथ ही उन्हें बचपन से गाने का शौक था। उनकी आवाज में एक अलग खनक थी। सुजैन के परिवार ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था कि घर में आने वाले हर मेहमान को वो धार्मिक गाने सुनाती थीं और हर बार उन्हें तारीफें मिलती थीं। हालांकि मुस्लिम कंजर्वेटिव परिवार से ताल्लुक रखने वालीं सुजैन के पिता को उनका गाना पसंद नहीं था। समय के साथ सुजैन इस कदर खूबसूरत हो गईं कि आए दिन उनकी शादी के रिश्ते आने लगे। पिता भी चाहते थे कि बेटी शुरुआती तालीम हासिल कर शादी कर सेटल हो जाए, लेकिन सुजैन म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती थीं। खूबसूरती के चलते उनके पिता काफी सख्ती किया करते थे। उन्हें घर से अकेले निकलने की इजाजत नहीं थी। कॉलेज में हुआ प्यार, परिवार खिलाफ हुआ तो भागकर की शादी शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद सुजैन ने बेरूत अरब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। कॉलेज में उनकी मुलाकात अली मोजान्नर से हुई। समय के साथ दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। सुजैन जानती थीं कि उनका परिवार कभी उनकी शादी के लिए राजी नहीं होगा। ऐसे में उन्होंने 1996 में अली के साथ भागकर शादी कर ली। शुरुआत में सुजैन इस शादी से बेहद खुश थीं। उन्हें इस रिश्ते में अपने सिंगिंग के सपने को जीने की आजादी मिली थी। शादी के कुछ समय बाद सुजैन ने अरब के पहले स्टार मेकर टैलेंट शो स्टूडियो अल-फैन में हिस्सा लिया। शो में वो अपने लुक्स और परफॉर्मेंस से चर्चा में रहीं। 1996 में उन्होंने ये कॉम्पिटिशन जीता, जिससे उन्हें अरब म्यूजिक वर्ल्ड में खासी पहचान मिल गई। उन्होंने कई म्यूजिक एलबम लॉन्च किए जो हिट रहे और उन्हें फेम मिल गया। गानों की बदौलत पूरे अरब में सुजैन तमीम की तगड़ी फैन फॉलोइंग होने लगी। उन्हें कई बड़े ऑफर मिल रहे थे। खूबसूरती की बदौलत उनके गाए हुए गानों में उन्हें ही बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया जाने लगा था। हालांकि समय के साथ इसका बुरा असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ने लगा। जहां एक तरफ पति अली मोजान्नर सुजैन के मैनेजर बनकर उनकी कमाई पर गुजारा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर वो बेहद कंट्रोलिंग हो गए थे। नतीजतन दोनों के बीच जमकर झगड़े होने लगे। झगड़ों से परेशान होकर सुजैन ने अपने परिवार से माफी और मदद मांगी। घरवाले उन्हें अपने पास ले आए और तलाक की अर्जी डलवा दी। तलाक के बाद सुजैन को इंटरनेशनल फेम मिलने लगा। साल 2002 में पेरिस कॉन्सर्ट के दौरान सुजैन की मुलाकात अरब के पॉपुलर प्रोड्यूसर एडेल माटौक से हुई। कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी कर ली, लेकिन अफसोस कि ये शादी महज 8 महीने चली। एडेल लगातार सुजैन पर सिंगिंग छोड़कर हाउसवाइफ बनकर रहने का दबाव बनाने लगे। झगड़ों से तंग आकर साल 2004 में सुजैन घर छोड़कर भाग गईं। इस समय उनके पति एडेन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें कहा गया कि वो उनके घर से 3 लाख 50 हजार डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपए) लेकर भागी हैं। साथ ही पति ने ये भी आरोप लगाए कि सुजैन ने उनकी हत्या करवाने की कोशिश की। वो लेबनान में ड्राइव कर रहे थे, तभी उन पर गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि वो किसी तरह बच निकले। सुजैन के पति एडेल बेहद पावरफुल थे। वो जानती थी किं अगर वो लेबनान में ही रहीं, तो किसी तरह वो उन्हें ढूंढ लेंगे। यही वजह रही कि वो बिना किसी को बताए चोरी-छिपे लंदन में रहने लगीं। इस समय उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। कुछ समय के लिए सुजैन लंदन में रहीं और फिर दुबई शिफ्ट हो गईं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में रहते हुए साल 2004 में सुजैन की मुलाकात रेड सी रिसॉर्ट में इजिप्ट के बिजनेस टायकून, मशहूर राजनेता और इजिप्ट के संसद सदस्य हिशाम तलत मुस्तफा से हुई। हिशाम इजिप्ट की बेहद पावरफुल पर्सनैलिटी थे। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। सुजैन को पति एडेल का डर सता रहा था। इस मामले में उन्होंने हिशाम तलत से मदद मांगी। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया और दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी। हिशाम, सुजैन पर काफी पैसे खर्च किया करते थे और उन्होंने दुबई में उनकी घर ढूंढने में भी मदद की थी। समय के साथ हिशाम, सुजैन की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हो गए कि वो उनके लिए बेहद पजेसिव और कंट्रोलिंग होने लगे। वो सुजैन से शादी करना चाहते थे। जब इसकी खबर हिशाम के परिवार को मिली तो खूब हंगामा हुआ। वो पहले से शादीशुदा थे, लिहाजा उनकी कंजर्वेटिव फैमिली ने इस नाजायज रिश्ते पर खूब हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ दो नाकाम शादियों और मर्दों का बुरा रवैया झेल चुकीं सुजैन तीसरी शादी के लिए तैयार नहीं थीं। हिशाम ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया और ये भी कहा कि अगर उन्होंने ठुकराया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बावजूद सुजैन ने प्रस्ताव ठुकरा दिया और उनसे बातचीत लगभग बंद कर दी। इस समय सुजैन का आए दिन लंदन आना-जाना था। लंदन में रहते हुए सुजैन की मुलाकात इराक-ब्रिटेन के मशहूर किक बॉक्सिंग प्लेयर रियाद-अल-जव्वादी से हुई। चंद मुलाकातों के बाद ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस समय सुजैन ने उन्हें बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। रियाद ने द संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इन धमकियों की शिकायत लंदन पुलिस से भी की थी, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। किक बॉक्सर रियाद के अनुसार, दोनों ने साल 2007 में सगाई की थी और साथ रह रहे थे। कुछ समय बाद सुजैन ने दुबई के जुमैराह बीच रेसिडेंशियल अपार्टमेंट में घर ले लिया। जहां 28 जुलाई 2008 को उनकी लाश मिली। सुजैन तमीम हत्याकांड के कुछ महीनों बाद 2 सितंबर 2008 में एजिप्शियन बिजनेसमैन और राजनेता हिशाम तलत की गिरफ्तारी हुई। इसी समय किक बॉक्सर रियाद का द संडे टाइम्स को दिया गया इंटरव्यू भी सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हिशाम ने सुजैन को रियाद को छोड़कर उनके साथ रहने के लिए 50 मिलियन डॉलर (430 करोड़ रुपए) की पेशकश की थी। साथ ही ये भी कहा था कि अगर वो शादी नहीं करेंगी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। हालांकि सुजैन ने ऑफर ठुकरा दिया था। जांच में सामने आया कि हिशाम ने पूर्व पुलिस ऑफिसर मोहसिन अल सुकारी को 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 17 करोड़ रुपए में सुजैन की सुपारी दी थी। ये बात मोहसिन ने कोर्ट में कबूल की थी। अपनी सफाई में हिशाम ने कोर्ट में कहा कि उनका सुजैन की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। वो सुजैन से शादी जरूर करना चाहते थे, लेकिन परिवार के आपत्ति जताने पर उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि सबूतों के आधार पर कोर्ट ने उन्हें दोषी माना। 21 मई 2009 को एजिप्शियन कोर्ट ने हाशिम और मोहसिन को सजा-ए-मौत मुकर्रर की। साल 2010 में इस केस का ट्रायल दोबार हुआ और इस बार कोर्ट ने हिशाम को 15 साल की जेल की सजा और मोहसिन को उम्रकैद की सजा सुनाई। साल 2017 में रिलीज हुई स्वीडिश फिल्म द नाइल हिल्टन इंसीडेंट, सुजैन तमीम की हत्या और जांच पर आधारित है। मौत से एक दिन भेजा था ई-मेल किक बॉक्सर रियाद ने द नेशनल न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 28 जुलाई को हुई हत्या से महज एक दिन पहले सुजैन ने रात 11 बजकर 56 मिनट पर उन्हें एक मेल भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि वो उनका जिंदगी भर इंतजार करेंगी और इस जिंदगी के बाद भी, लेकिन आने में ज्यादा देर मत लगाना। रियाद ने बताया कि वो जल्द ही शादी कर दुबई में सेटल होने वाले थे। काम के चलते उन्हें कुछ दिन और इंग्लैंड में ही रुकना था, जिसके बाद वो भी दुबई जाने वाले थे। लेकिन अफसोस उससे पहले ही सुजैन की हत्या हो गई।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tU5bOLC
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: