WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » BA पास एक्ट्रेस, जिसने अपना ही गला काटा:वो खून से लथपथ तड़पती रहीं, दोस्त वीडियो बनाने में लगी थी; आखिरी शब्द थे- मर्दों की गलती

मॉडल शिखा जोशी फर्श पर खून से लथपथ तड़प रही थी। गला काटा था और हर तरफ खून ही खून था। सफेद टाइल्स वाला बाथरूम सुर्ख लाल हो चुका था। साथ रहने वाली फ्लैटमेट मधू को कुछ समझ नहीं आया और उसने झट से मोबाइल निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कंपकंपाती आवाज में लड़की ने पूछा- शिखा तुमने ये क्यों किया? बताओ? शिखा ने दर्द में कहा- मुझे नहीं पता। मधू ने फिर कहा- शिखा, शिखा, शिखा, बताओ क्यों किया, पुलिस हमसे पूछेगी। कराहती आवाज में शिखा ने कहा- डॉक्टर शर्मा... मधू ने फिर पूछा- और? शिखा ने आवाज संभालते हुए लड़खड़ाती आवाज में कहा- शादीशुदा मर्द। मधू ने फिर आवाज तेज में पूछा- शादीशुदा मर्द कौन-कौन? शिखा ने कुछ देर कुछ नहीं कहा, फिर धीमी आवाज में कहा- बहुत सारे। मधू ने फिर कहा- जहां कटा है, वहां रूमाल रखो, वर्ना खून निकलेगा। इसके बाद पूरे फ्लैट में हलचल मच गई और वीडियो में शिखा के कराहने की आवाजें तेज होने लगीं। भीड़ लग चुकी थी और आस-पड़ोस के लोगों में फुसफुसाहट बढ़ रही थी। अरे! बच्ची को यहां मत लाओ। क्या एम्बुलेंस आ रही है? क्या कहा उसने? कौन डॉक्टर शर्मा? वीडियो में उसने कहा है? पूरा खून-खून हो रहा है गाड़ी में कैसे लेकर जाएंगे? हम इसे कैसे ले जा सकते हैं? ये पुलिस केस है। करीब एक घंटे तक शिखा तड़पती रहीं, जिसके बाद उन्हें घर से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण था एक्सेसिव ब्लड लॉस। कुछ देर पहले अगर शिखा को हॉस्पिटल लाया जाता तो उनके बचने की कुछ उम्मीद हो सकती थी। अब सवाल ये थे कि क्या कोई शख्स अपना ही गला इतनी बेरहमी से काट सकता है। उनका वीडियो बनाने की बजाय उन्हें अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया और क्या वाकई गला कटने के बाद कोई इस तरह बयान रिकॉर्ड करवा सकता था? इन सभी सवालों के जवाबों और शिखा जोशी की मौत की वीभत्स कहानी को पढ़िए, अनसुनी दास्तान के इन 4 चैप्टर्स में- दिल्ली में पली-बढ़ीं शिखा जोशी हीरोइन बनने का ख्वाब लिए मायानगरी मुंबई पहुंची थीं। शुरुआत मॉडलिंग से हुई और फिर समय के साथ टीवी शोज में काम मिलने लगा। साल 2013 में शिखा जोशी अवॉर्ड विनिंग फिल्म BA पास में नजर आई थीं। हालांकि कुछ समय से उनके पास कोई काम नहीं था, जिसके चलते उनका मुंबई में गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा था। वो वर्सोवा की न्यू MHADA कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थीं। वो ये फ्लैट दोस्त मधू भारती और उनके पति रियाज पठान के साथ शेयर करती थीं। दरअसल, मधू भारती भी एक एक्ट्रेस हैं। वो महाभारत जैसे कई शोज में काम कर चुकी थीं। एक टीवी शो के सेट पर ही उनकी शिखा से मुलाकात हुई थी। 16 मई 2015 की बात है शिखा जोशी कुछ दिनों से बेहद परेशान थीं। दो हफ्तों तक वो घर से निकली भी नहीं थीं। सिर्फ अपने परिवार से कॉल पर बात किया करती थीं। उस रोज वो देरी से उठी थीं। दोपहर के साढ़े 12 बजे ही थे कि शिखा ने शराब पीना शुरू कर दिया। मधू ने भी उन्हें कंपनी दी और उनकी एक दोस्त अनू भी घर आ गई थी। मधू के पति रियाज पठान सुबह ही काम पर निकल चुके थे। शाम 4 बजे तक सभी लिविंग रूम में बैठकर बातें करते रहे और शाम करीब साढ़े 4 बजे मधु की आंख लग गई। करीब 5 बजकर 45 मिनट पर मधू की नींद खुली तो उसने देखा कि दोस्त अनू पास बैठी मोबाइल चला रही थी, लेकिन शिखा नजर नहीं आ रही थीं। वो शिखा को आवाज देते हुए फ्लैट में इधर-उधर ढूंढने लगीं, तभी उन्हें बाथरूम से सामान गिरने की आवाज आई। उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन शिखा अंदर से कोई जवाब नहीं दे रही थीं। मधू ने अब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इतने में अंदर से आवाज आई- 'I Am Finish (मैं खत्म हो गई हूं)।' ये सुनकर मधू घबरा गईं और वो लगातार शिखा से बाहर आने की जिद करने लगीं। शिखा ने फिर कहा- लोग मुझे पकड़ लेंगे। मधू ने फिर कहा- तुम डर क्यों रही हो, हम लोग हैं तुम्हारे साथ, पूरी दुनिया है तुम्हारे साथ। शिखा ने फिर धीमी आवाज में कहा- अब तुम लोग मुझे नहीं बचा पाओगे। ये सुनकर मधू डर गईं और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए कहने लगीं- तुम जल्दी बाहर आओ, दरवाजा खोलो। वर्ना मैं दरवाजा तोड़ दूंगी। खून से लथपथ तड़प रही थीं शिखा कुछ देर के लिए शांति हुई और फिर शिखा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही मधू के सामने एक भयावह मंजर था। पूरा बाथरूम खून से लाल हो चुका था। शिखा का गला कटा हुआ था और उसके मुड़ते ही किचन का एक चाकू उसके हाथ से छूट कर जमीन पर आ गिरा। मधू सिहर उठीं और जोर से चीख मारकर अनू के पास पहुंचीं। उन्होंने अनू से कहा- देखो शिखा ने क्या कर लिया है। अनू भागती हुई बाथरूम पहुंची और सहम गईं। वो बिना कुछ कहे फ्लैट से बाहर भाग गईं। अकेली पड़ चुकीं मधू ने तुरंत अपने पति रियाज पठान को कॉल पर पूरी घटना के बारे में बताया। पति मलाड में था, जिन्हें घर पहुंचने में समय लग रहा था। रियाज ने तुरंत मधू से कहा कि पुलिस आएगी तो सीधा इल्जाम तुम पर आ जाएगा, तुम उसका वीडियो बना लो। तब तक उनकी दोस्त अनू भी बिल्डिंग के 4-5 लोगों को मदद के लिए ला चुकी थी। मधू ने तुरंत अनू का मोबाइल लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मधू बार-बार शिखा से उनके इस कदम की वजह पूछती रहीं। मधू ने 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, तब तक शिखा का काफी खून बह चुका था। 10 मिनट बाद रियाज पठान भी पहुंच गए। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पड़ोसी बार-बार पूछ रहे हैं कि एम्बुलेंस बुलाई गई है या नहीं, लेकिन 10 मिनट बाद भी एम्बुलेंस नहीं बुलाई गई थी। वीडियो में मधू बार-बार आसपास के लोगों से ये कहती सुनाई दीं कि वो बोल रही है कि डॉक्टर शर्मा की वजह से मैं मर रही हूं। शादीशुदा मर्दों ने मेरा शोषण किया। इतने में एक पड़ोसी की आवाज आई- गाड़ी में ले चलो। इस पर मधू ने कहा, तो ले चलो न, हम थोड़ी लेकर जाएंगे। इतने में एक और महिला की आवाज आई, जिसने कहा- गाड़ी में कैसे लेकर जाएंगे, इतना खून हो रहा है। शिखा के गले में थे चाकू के 3 कट अफरातफरी के बीच रियाज पठान ने पड़ोसियों की मदद से शिखा को अपनी कार में रखा और हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनूसार, गले में कट के तीन निशान थे, जिनमें से दो हल्के और एक 8 सेंटीमीटर गहरा। वर्सोवा पुलिस ने मधू और वहां मौजूद लोगों के बयान के आधार पर ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दायर कर जांच शुरू कर दी। शिखा जोशी के परिवार ने मुंबई पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। उनके भाई विशेष जोशी का कहना था कि अगर शिखा खून से तड़प रही थीं, तो 1 घंटे तक उन्हें अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया। इसकी बजाय उनकी रिकॉर्डिंग क्यों की गई। अगर समय रहते उन्हें हॉस्पिटल पहुंचा दिया जाता, तो वो बच सकती थीं। मौत से पहले मां से कॉल पर बात की, कहा- घर आना चाहती हूं पुलिस पूछताछ में शिखा की मां ने बताया कि मौत से पहले दोपहर करीब 3-4 बजे शिखा से उनकी बात हुई थी। शिखा ने उनसे कहा था कि एक केस की सुनवाई है। इसके बाद वो जल्दी मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगी। उनके पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने मां से कहा था कि दिल्ली की टिकट के लिए मैं अपना मोबाइल बेच दूंगी। शिखा के पिता ने पुलिस को बताया कि मौत से एक रोज पहले शिखा ने उन्हें मैसेज कर बताया था कि वो कोडरेड की शूटिंग में आई हैं, जहां कुछ गड़बड़ है। साजिश है। पुलिस ने जांच में उस वीडियो को अहम सबूत माना, जो मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया थी और डॉक्टर शर्मा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वीडियो से छेड़छाड़ होने का भी संदेह था, इसलिए वीडियो को टेक टीम के पास भेजा गया, जिससे साफ हो सके कि वीडियो में शिखा की ही आवाज है। अब सवाल ये था कि आखिर डॉक्टर शर्मा कौन हैं और उनका शिखा से क्या लेना-देना था। डॉक्टर विजय शर्मा मुंबई के मशहूर कॉस्मेटिक सर्जन हैं, जिन्होंने हेलन, टीना मुनीम, रेखा, श्रीदेवी, प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन समेत कई एक्ट्रेसेस का ट्रीटमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा और हेमा मालिनी भी डॉक्टर विजय शर्मा के इवेंट्स में शामिल हो चुकी हैं। विजय शर्मा ने पॉडकास्ट में खुद एक्ट्रेसेस पर सर्जरी करने की बात स्वीकारी थी। इंटरव्यू में डॉक्टर विजय शर्मा ने हेलन की एंटी एजिंग सर्जरी पर भी बात की थी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि वो एंग्लो इंडियन थीं। सर्जरी के बाद जब उनके चेहरे से पट्टी खोली गई तो उनकी स्किन पर्पल हो गई थी। सब डर गए थे, जिसके बाद उन्हें कई तरह की दवाएं दी गई थीं, लेकिन तीसरे हफ्ते रिजल्ट देख हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वो बहुत यंग दिख रही थीं। सर्जरी के पांचवे हफ्ते वो फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में गई थीं। वो इतनी सुंदर थीं कि देश के सबसे बड़े सुपरस्टार (सलमान) के पिता (सलीम) उनकी खूबसूरती देख खुद को रोक नहीं सके और उनसे निकाह कर लिया। डॉक्टर विजय शर्मा का दावा है कि 4 नवंबर 1987 को उन्होंने भारत का पहला सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट किया था। साल 2006 में भी डॉक्टर विजय शर्मा पर रेप के आरोप लग चुके थे। खार पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि क्लिनिक में डॉक्टर शर्मा ने सर्जिकल नाइफ से धमकाते हुए उनका रेप किया था। शिखा ने डॉक्टर शर्मा से करवाया था ब्रेस्ट इम्प्लांट शिखा जोशी ने साल 2006 में मुंबई के अंधेरी में स्थित जाने-माने कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर विजय शर्मा के क्लिनिक में ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाए थे। इसके बाद से ही वो उनकी रेगुलर क्लाइंट बन चुकी थीं। साल 2011 में शिखा ने खार पुलिस स्टेशन में डॉक्टर शर्मा के खिलाफ बदसलूकी करने और इलाज के दौरान गलत तरीके से छूने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय डॉक्टर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने नेशनल कमीशन फॉर विमेन को भी लेटर लिखा था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस बात से नाराज शिखा ने अपने भाई विशेष के साथ मिलकर उनके घर में पत्थर फेंके थे। डॉक्टर ने इसकी शिकायत की तो शिखा और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में शिखा के भाई ने बताया कि वो डॉक्टर के खिलाफ एक्शन न लिए जाने से काफी परेशान चल रही थीं, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि इस न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी। शिखा की मौत के कुछ दिनों बाद ही इस शोषण के केस की सुनवाई होनी थी। वीडियो की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज की। उनकी तलाश की गई, लेकिन डॉक्टर शर्मा से संपर्क नहीं हो सका। वहीं शिखा के परिवार ने इसे आत्महत्या की जगह हत्या कहा और जांच सीबीआई को सौंपे जाने का दबाव बनाया। शिखा की मौत के 4 दिन बाद डॉक्टर शर्मा खुद वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और बयान दर्ज करवाया। उनके बयान के अनूसार 2005 में उनकी मुलाकात शिखा से हुई थी। 2006 में उन्होंने शिखा के ब्रेस्ट इम्प्लांट किए थे। साल 2011 में शिखा ब्रेस्ट इम्प्लांट रिप्लेस करवाना चाहती थीं। उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि इस रिप्लेसमेंट सर्जरी के वो पैसे नहीं देंगी। जब डॉक्टर ने मुफ्त में सर्जरी करने से इनकार कर दिया, तो शिखा उन्हें ब्लैकमेल करने लगीं। शिखा ने कई बार उन्हें धमकी दी थी कि अगर सर्जरी नहीं की, तो वो आत्महत्या कर लेंगी। डॉक्टर को लगातार धमका रही थीं शिखा जोशी डॉक्टर शर्मा ने ये भी कहा कि साल 2012 में उन्हें अपने घर के मेल बॉक्स में एक सीडी मिली थी, जिसमें शिखा हॉस्पिटल बेड में नजर आ रही थीं। उस समय उन्होंने पिल्स के ओवरडोज से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने उन्हें बचा लिया था। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शिखा ने डॉक्टर को कई कॉल किए और कहा कि वो उनका नाम सुसाइड कर फंसा देंगी। शिखा जोशी की मौत के 17 महीने बाद डॉक्टर विजय शर्मा को उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई। कोर्ट के फैसले के बाद शिखा जोशी के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और मर्डर के लिए CBI जांच की मांग की। उन्होंने कई बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी की, लेकिन केस को कई री-ओपन नहीं किया गया। शिखा जोशी महज 16 साल की थीं, तब उन्होंने दिल्ली के एक कला मंच में दाखिला लिया था। वो कई किलोमीटर पैदल चलकर अभिनय सीखने जाया करती थीं। वो महज 19 साल की ही थीं, जब उनकी शादी हो गई। शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटी श्रावणी को जन्म दिया। कुछ समय बाद ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और शिखा ने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद बेटी की कस्टडी हासिल करने के लिए शिखा ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। इसके बाद ही वो बेटी का खर्च उठाने के लिए मुंबई आ गईं। उनकी बेटी नाना-नानी के साथ दिल्ली में ही रहती थी। शिखा के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करने वालीं एक्ट्रेस और रूममेट मधू ने एपीबी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी 5 साल पहले शिखा से एक शो के सेट पर मुलाकात हुई थी। दोनों कई बार साथ काम कर चुके थे, जिससे दोनों का अक्सर मिलना-जुलना हो जाया करता था। साल 2015 में एक दिन अचानक शिखा ने उन्हें कॉल कर कहा कि उन्हें मदद की जरूरत है। उनके पास पैसे नहीं हैं, उनकी बेटी कॉलेज में है, जिसकी फीस भी भरनी होती है। यही वजह थी कि मधू ने उन्हें अपने घर में ही जगह दे दी और आर्थिक मदद भी की। मौत से महज 3 महीने पहले ही शिखा उनके साथ रहने आई थीं। मधू ने ये भी बताया था कि शिखा ने मौत से 2 साल पहले एक शख्स से शादी की थी, जिसके साथ वो मलाड में रहती थीं, लेकिन फिर अचानक उनका पति अमेरिका चला गया और शिखा अकेली पड़ गईं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Li8kmXB
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: