WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » मलेशिया की रानी- सुपरमॉडल, जिसकी हत्या हुई:पेड़ पर मिली सड़ती लाश, काले जादू के शक में महल में रची गई साजिश

जनवरी 2002 की बात है… मलेशिया के 62 साल के राजा जफर मुदा मूसा ने मलेशिया की 26 साल की मशहूर सुपरमॉडल हस्लेजा इशाक से थाइलैंड में दूसरी शादी की थी। रॉयल रीति-रिवाजों से हुई शादी के बाद हस्लेजा को मलेशिया की रानी का दर्जा मिला था। राजा की पहली पत्नी रानी नोर महानी के साथ ही हस्लेजा को शाही महल में रखा गया था। राजा और हस्लेजा की शादी के चंद हफ्ते ही बीते थे कि महल में कुछ अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगीं। देर रात होते ही बड़ी रानी को महल में रोते-बिलखते बच्चे की आवाज सुनाई देती थी, जबकि महल में कोई बच्चा नहीं था। महल में सिर कटे पंछी का मिलना भी आम हो चला था। कभी खून से सने हुए सैनिटरी पेड महल की छत पर मिलते, तो कभी बांस पीटने की आवाजें बड़ी रानी को तंग किया करती थीं। चंद महीने बीते ही थे कि अक्टूबर 2002 में सुपरमॉडल और मलेशिया की छोटी रानी की सड़ी हुई लाश एक ताइपिंग के झरने के पास पेड़ पर मिली। हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला काटा गया था। हस्लेजा के कत्ल के बाद जो खुलासे हुए तो रॉयल परिवार का स्कैंडल पूरे देश में सनसनी बन गया। आज अनसुनी दास्तानें के 3 चैप्टर्स में पढ़िए किसी परीकथा सी जिंदगी जीने वाली रानी हस्लेजा, काले जादू , रॉयल स्कैंडल और दर्दनाक हत्या की भयावह कहानी- हस्लेजा इशाक का पूरा नाम चे पुआन हस्लेजा इशाक था। उनका जन्म 1976 में मलेशिया में हुआ था। फिल्म या मलेशियन इतिहास में कहीं भी हस्लेजा इशाक के जन्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं। कम उम्र में ही हस्लेजा ने खूबसूरती की बदौलत ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा और मॉडलिंग की दुनिया में नाम बना लिया। मॉडलिंग के बड़े प्रोजेक्ट के साथ-साथ उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे। 90 के दशक के आखिर तक हस्लेजा ने पूरे मलेशिया में पहचान बना ली। इसी बीच उनकी शादी मलेशिया के किंग राजा जफर राजा मुदा मूसा से हुई। राजा को हस्लेजा इस कदर पसंद आईं कि उन्होंने हस्लेजा को शादी का प्रस्ताव दे दिया। जबकि राजा मुदा पहले से शादीशुदा थे और उम्र में हस्लेजा से 36 साल बड़े थे। इन सबके बावजूद हस्लेजा ने शादी का प्रस्ताव कबूल कर लिया। राजा मुदा के साथ हस्लेजा की शादी थाइलैंड में शाही रीति-रिवाजों से हुई, जिसके बाद उन्हें मलेशिया की रानी घोषित कर दिया गया। शाही घराने से ताल्लुक जुड़ने के बाद हस्लेजा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। शादी के 7 महीने ही बीते थे कि अक्टूबर के एक रोज अचानक हस्लेजा गुमशुदा हो गईं। लंबे समय तक जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो उन्हें ढूंढने की कवायद शुरू की गई। सामने आया कि रानी को आखिरी बार 6 अक्टूबर को कुछ लोगों ने देखा था। पेरान की राजधानी इपोह में दो लोग उन्हें जबरदस्ती घसीटकर एक वैन में डाल रहे थे। स्थानीय लोगों के बयान की बदौलत पुलिस ने किडनैपिंग की दिशा में जांच शुरू कर दी। रॉयल घराने की छोटी रानी हस्लेजा की किडनैपिंग से पूरे मलेशिया में सनसनी मच गई। पुलिस पर उन्हें जल्द-से-जल्द ढूंढने का दबाव था। कुछ दिनों बाद रानी हस्लेजा की कार मिली, जिसमें उनके कुछ बाल, खून के ट्रेसेस और 3 सिगरेट बड्स मिलीं। खून मिलने से पुलिस भांप चुकी थी कि शायद वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। जांच जारी थी कि 5 दिन बाद 11 अक्टूबर को महल से चंद किलोमीटर दूर मशहूर टूरिस्ट स्पॉट ताइपिंग के वॉटरफॉल के पास स्थित एक पेड़ में किसी महिला की सड़ी-गली लाश मिली। देखकर साफ मालूम होता था कि लाश कई दिनों से पेड़ पर ही लटकी होगी। जब लाश उतारी गई तो देखा कि हाथ और पैरों को रस्सी से कसकर बांधा हुआ था और गले को काटा गया था। वो लाश किसी औऱ की नहीं बल्कि मलेशिया की रानी और सुपरमॉडल हस्लेजा इशाक की थी। रानी हस्लेजा की लाश के साथ हुई बर्बरता देखते हुए मलेशियन पुलिस चीफ नोरेन माय ने इसे क्राइम ऑफ पैशन करार दिया था। हस्लेजा की लाश मिलते से रॉयल परिवार सुर्खियों में आ गया और जांच की रफ्तार तेज कर दी गई। पुलिस ने शक में महल में काम करने वाले 5 नौकरों की गिरफ्तारी की। नौकरों की गिरफ्तारी इस केस की अहम कड़ी साबित हुई। गिरफ्तार हुए 5 नौकरों में 2 बोमोहज थे। बोमोहज, मलेशिया के उन लोगों को कहा जाता है, जो भूत-प्रेत और आत्माओं पर काबू पाने के लिए तंत्र-मंत्र करते हैं। जबकि, बाकी 3 लोग महल के नौकर थे। जब उन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो तंत्र-मंत्र करने वाले मात साद ईसा ने हस्लेजा के कत्ल के आरोप कबूल कर कहा- हमने हस्लेजा को किडनैप किया और उसकी गर्दन काट दी। इकबाल-ए-जुर्म में मात साद ईसा ने जो खुलासे किए वो सुनकर हर कोई हैरान था। उसने बताया कि उन्होंने ये सब किसी और के नहीं बल्कि महल की बड़ी रानी मुदा नोर महानी के कहने पर किया था। आरोपियों के इकबाल-ए-जुर्म के बाद रानी मुदा महानी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक रॉयल परिवार की रानी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए आसान नहीं था। पूरे देश में इस रॉयल स्कैंडल की चर्चा तेज हो गई और रॉयल घराने पर उंगलियां उठने लगीं। काला जादू रोकने के लिए करवाई गई हस्लेजा की हत्या पुलिस पूछताछ में तांत्रिक मात साद ईसा ने बताया कि हस्लेजा के महल में आने के बाद से ही महल में कुछ अजीबो-गरीब भूतिया घटनाएं हो रही थीं। राजा, दूसरी पत्नी हस्लेजा को ही तवज्जो देते थे, जो बात बड़ी रानी मुदा नोर महानी को खटकती थी। उसने आगे बताया कि बड़ी रानी पर काला जादू किया गया था, जिसके चलते उन्हें कभी बच्चों के रोने की आवाज आती थीं, तो कभी उन्हें कमरे में सांप दिखने लगते थे, जो चंद सेकेंड में ही गायब हो जाते थे। महल की फर्श पर सिर कटे पंछियों का दिखना भी आम हो गया था। बड़ी रानी को अक्सर आधी रात को बांस पीटे जाने की आवाजें आती थीं, वहीं महल की छत पर कई बार खून से सने हुए सैनिटरी पैड मिला करते थे। कई बार रानी को अचानक उल्टियां हुआ करती थीं, जिनसे क्रिस्टल निकलते थे। इन वाक्यों से परेशान होकर रानी ने अपने भतीजे रहीम इस्माइल से मदद मांगी, जो तंत्र विद्या जानता था। रहीम अपने तांत्रिक दोस्त मात साद ईसा को भी महल में ले आया। रानी को शक था कि राजा को हासिल करने के लिए हस्लेजा ने उन पर काला जादू करवाया है। उन्हें लगता था कि हस्लेजा के काले जादू के कारण ही राजा उनसे दूर हो रहे हैं। बड़ी रानी ने राजा के करीब जाने के लिए तांत्रिकों की मदद ली थी। उन तांत्रिकों ने बड़ी रानी को भैंस की नाक में पहनाया जाने वाला स्ट्रिंग दिया था, जिसे वो पानी में डालकर, वो पानी पिया करती थीं। उसी पानी को बड़ी रानी, राजा के खाने और पानी में भी मिलाती थीं। जब तंत्र-मंत्र के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया, तो रानी ने तांत्रिकों को आदेश दिया कि वो हस्लेजा के काले जादू को खत्म कर दें। उन तांत्रिकों ने काला जादू रोकने के लिए हस्लेजा को किडनैप किया और फिर उनका गला काटकर हत्या कर दी। कत्ल किए जाने के बाद उन लोगों ने रानी हस्लेजा के हाथ-पैर बांधे और उन्हें ब्रिज से नीचे फेंक दिया, जिससे उनका शरीर वॉटरफॉल के पास स्थित एक पेड़ पर जाकर लटक गया। जब बड़ी रानी मुदा नोर महानी से पूछताछ कि तो उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने तांत्रिकों को हायर किया था। हालांकि, अपने बचाव में उन्होंने कहा कि तांत्रिकों को काला जादू खत्म करने का आदेश दिया गया था, न कि हस्लेजा का कत्ल करने का। सबूतों की कमी के चलते बड़ी रानी को महज 1 हफ्ते में ही छोड़ दिया गया। जबकि दोनों तांत्रिकों को छोटी रानी हस्लेजा की हत्या करने के आरोप में 14 साल की सजा सुनाई गई। इस पूरे मामले में राजा मुदा का कहीं नाम नहीं था, न ही उनसे पूछताछ की गई थी। 3 अक्टूबर 2017 में रानी मुदा नोर महानी के निधन के बाद साल 2019 में राजा जफर ने पेराक रॉयल फैमिली की नजहतुल शिमा से तीसरी शादी की थी। (डिस्क्लेमर- दैनिक भास्कर किसी भी तरह से न तो अंधविश्वास और न ही भूत-प्रेत जैसी बातों का समर्थन करता है, न ही इस तरह की कहानियों को बढ़ावा देता है। ये स्टोरी महज आपकी जानकारी के लिए बनाई गई है।) अगले शनिवार पढ़िए कहानी कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया की कहानी, जिसने अपने ही दोस्त के 300 टुकड़े कर दिए। हालांकि एक फोन कॉल से इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। फिल्मों और सितारों की ये अनसुनी दास्तानें भी पढ़िए- पाकिस्तानी डांसिंग डॉल किस्मत बेग:सड़क पर 11 गोलियां मारकर शरीर छलनी किया, हत्यारे ने मारते हुए कहा- अब कभी डांस नहीं कर सकोग “तुम्हें इतना गहरा जख्म देंगे कि आज के बाद कभी डांस नहीं कर सकोगी” ये कहते ही हत्यारों ने किस्मत बेग के पैरों पर गोली मार दी। किस्मत दर्द से सिहर उठीं और अपने बच्चों का वास्ता देने लगीं, लेकिन हत्यारे नहीं रुके। उन्होंने फिर पैरों पर एक और गोली चलाई। पैर बचाने के लिए जब किस्मत ने हाथ आगे बढ़ाए, तो अगली गोली हाथ पर चलाई गई। खून से लथपथ किस्मत जिंदगी और रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन कातिलों ने उनकी एक न सुनी और उनके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया। आगे पढ़िए... पाकिस्तानी किम कार्दशियन थीं कंदील बलोच:भाई ने बदनामी होने पर गला घोंटा, ऐलान किया था T-20 में भारत को हराया तो स्ट्रिप डांस करूंगी पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की। पाकिस्तान के छोटे से गांव की कंदील ने कभी मशहूर होने का ख्वाब देखा था। अपनी छोटी बहनों से वो अक्सर कहा करती थीं- "देखना बड़ी होकर हीरोइन बनूंगी और सारे शौक पूरे करूंगी, पूरी दुनिया मुझे जानेगी।" बीतते सालों के साथ कंदील ने ये ख्वाब सच कर दिखाया, लेकिन अफसोस वो अपना सपना पूरा होते देखने के लिए इस दुनिया में नहीं रहीं। एक मुफ्ती को एक्सपोज करने के बाद उनकी लाश उन्हीं के घर में मिली। कत्ल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका अपना भाई थी, जिसे बदनामी का डर था। आगे पढ़िए...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tb1huwW
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: