फोगाट फैमिली को आमिर खान की शादी का न्योता नहीं:गीता की शादी में भिवानी आ चुके, बर्थडे में भी निमंत्रण मिला; गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी
बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में फोगाट फैमिली को न्योता नहीं मिला है। दंगल मूवी रिलीज होने के बाद ये पहला बड़ा मौका है, जब फोगाट फैमिली आमिर खान के निजी फंक्शन में शामिल नहीं होगी। आमिर खान खुद भी गीता फोगाट के फैमिली फंक्शन में आ चुके हैं। आमिर ने बेटी इरा खान की शादी में भी फोगाट परिवार को निमंत्रण भेजा था। आमिर की बर्थ-डे पार्टी में भी ये परिवार शामिल हो चुका है। अब आमिर खान 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट और उनकी बेटी गीता फोगाट का कहना है कि इस बार उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। गीता फोगाट की शादी में आए थे आमिर खान आमिर खान नवंबर 2016 में भिवानी में गीता फोगाट की शादी में आए थे। वे मुंबई से दिल्ली तक एयर प्लेन और दिल्ली से भिवानी चार्टर्ड प्लेन से आए थे। यहां गीता के फैमिली ने उनकी अगवानी की थी। इसके बाद आमिर सीधे गीता के गांव बलाली पहुंचे थे। शादी में उनके साथ दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, गीता की मां दयाकौर का किरदार निभा रही साक्षी तंवर, गीता का किरदार निभा रही फातिमा शेख, बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा भी शादी में शामिल हुई थी। आमिर के बर्थ-डे में शामिल हुई फोगाट फैमिली 2017 में आमिर खान के 52वें जन्मदिन पर फोगाट परिवार शामिल हुआ था। आमिर के जन्मदिन की पार्टी में महावीर सिंह फोगाट और उनके परिवार को खासतौर पर आमंत्रित किया गया था। आमिर खान ने मुंबई स्थित घर पर जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी जिसमें फोगाट परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। बेटी की शादी का निमंत्रण मिला था गीता फोगाट ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- आमिर खान ने उन्हें अपनी बेटी इरा खान की शादी का निमंत्रण भेजा था। मगर वो शादी में व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे। 3 जनवरी 2024 को फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखारे के साथ आमिर खान की बेटी की शादी हुई थी। इसके बाद मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन हुआ था। गीता और बबीता फोगाट पर बनी दंगल 23 सितंबर 2016 को गीता और बबीता फोगाट की कहानी पर बनी दंगल मूवी रिलीज हुई थी। इसमें मूवी में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव के महावीर सिंह फोगाट और फैमिली पर फोकस किया गया था। फिल्म मुख्य रूप से उनकी बेटियों, गीता फोगाट और बबीता फोगाट के संघर्ष और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण व रजत पदक जीतने के सफर को दिखाया गया। इस फिल्म ने करीब 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आमिर की पहली शादी 1986 में हुई आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया। गुरुवार को उन्होंने पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं।
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/M96hJaw
via IFTTT





No comments:
Post a Comment