सोनाक्षी-जहीर ने की रजिस्टर्ड मैरिज:लाल जोड़े में रिसेप्शन में दिखीं एक्ट्रेस; टाइट सिक्योरिटी के बीच आखिर में पहुंचे सलमान, रेखा-भंसाली समेत कई सेलेब्स दिखे
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। दैनिक भास्कर की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए। शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे। अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल हुए। सीरीज हीरामंडी की लगभग सभी स्टारकास्ट ने भी शिरकत की। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। सामने आईं तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी का हाथ थामे नजर आए। देखिए सोनाक्षी-जहीर की शादी के इनसाइड वीडियोज- सोनाक्षी ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, 'आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।' रजिस्टर्ड मैरिज के बाद सोनाक्षी-जहीर का रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखा गया है। यहां हुमा कुरैशी, जहीर के पेरेंट्स समेत कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं। शादी से पहले सोनाक्षी के घर में पूजा हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शनिवार शाम को उनके घर ‘रामायणा’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा रखी गई। हमें जो विजुअल्स मिले, उसमें देखा जा सकता है कि घर में पूजा-अर्चना हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा भी इस पूजा के दौरान मौजूद रहीं। सलमान की पार्टी में पहली बार मिले थे जहीर-सोनाक्षी सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। फिर कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए। दोनों को साथ में कई वेकेशन पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई थी। जहीर-सोनाक्षी का सलमान से खास कनेक्शन सोनाक्षी और जहीर के करियर को संवारने में सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का है। सलमान की 2010 की फिल्म दबंग से सोनाक्षी से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं, बचपन से ही जहीर, सलमान के बहुत क्लोज हैं। जहीर के पिता और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने ही 2019 की फिल्म द नोटबुक के जरिए जहीर को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इससे पहले सलमान ने उन्हें 2014 की फिल्म जय हो में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका दिया था। जहीर ने पहला इनविटेशन सलमान खान को भेजा जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि जहीर ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन सलमान खान को भेजा है। जाहिर है कि वे और सलमान एक दूसरे से बहुत क्लोज हैं। राजू ने कहा, ‘जहीर, सलमान भाई के लाडले हैं। बचपन से ही जहीर को सलमान भाई ने बहुत प्यार दिया है। जहीर को हीरो के तौर पर तैयार करने में उनका ही रोल है। दूसरी तरफ जहीर भी सलमान भाई को बहुत मानते हैं। शादी का फैसला करने से पहले भी उन्होंने सलमान भाई को एक मैसेज किया था। जवाब में सलमान भाई ने सहमति जताई थी। सलमान भाई पहले शख्स हैं, जिन्हें शादी में इनवाइट किया गया।’ जहीर-सोनाक्षी की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... 23 जून को सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन:शादी में शरीक हो रहे मेकअप आर्टिस्ट का दावा- सलमान को गया पहला कार्ड होने वाले दामाद जहीर के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा:नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी देखी गईं शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा:दूल्हे जहीर के पिता ने किया कन्फर्म; बोले- यह एक सिविल मैरिज होगी शादी से पहले सोनाक्षी के घर पूजा:मां पूनम सिन्हा मौजूद दिखीं; दुल्हन सोनाक्षी के लिए लहंगा लाया गया
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vC7PLzg
via IFTTT





No comments:
Post a Comment