WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Tuesday, 6 August 2024

प्रियंका ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग:फोटो में इंटेंस एक्शन सीन शूट करती दिखीं, रैप पार्टी में जाते हुए शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म की रैप अप पार्टी में जाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका कार में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के हिट गाने 'आजा शाम होने आई' पर लिप सिंक करती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े कई बिहाइंड द सीन फोटो और वीडियो शेयर किए थे।फोटो और वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म में प्रियंका जबरदस्त एक्शन सींस करती हुई नजर आएंगी। इनमें प्रियंका नकली खून से लथपथ दिखाई दे रही थीं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें उनके गले में गहरा कट नजर आ रहा था। जून में शुरू हुई थी शूटिंग प्रियंका ने जून में 'द ब्लफ' की शूटिंग शुरू की थी। वो शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए बेटी मालती के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थीं। शूटिंग के बाद प्रियंका बेटी और पति निक जोनस के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती थीं। पिछले दिनों उन्होंने मालती का एक फोटो शेयर किया था जिसमें मालती रोटी बेलती नजर आ रही थी। कार्ल अर्बन के अपोजिट नजर आएंगी पीसी प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था। इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे। 'द ब्लफ' फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखेंगी एक्ट्रेस वर्कफ्रंट पर प्रियंका इस फिल्म के अलावा जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल 2' भी है। वहीं बॉलीवुड में वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली थीं। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आतीं, लेकिन फिलहाल यह फिल्म ही ठंडे बस्ते में है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Z8zwJm0
via IFTTT

No comments: