WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Wednesday, 7 May 2025

पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर:बोले- इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा; इफ्तिखार ने भारतीयों को दी थी धमकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर की धमकी पर पंजाबी फिल्म स्टार और कॉमेडियन बीनू ढिल्लो भड़क गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह भविष्य में ऐसे आदमी के साथ कभी काम नहीं करेंगे। बीनू ढिल्लो ने यह भी कहा कि इफ्तिखार ठाकुर को अब पंजाब भी नहीं आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, उसे यहां कलाकारी दिखाने का मौका भी नहीं मिलना चाहिए। दरअसल पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने पाकिस्तानी टीवी चैनल्स के एक प्रोग्राम में भारतीयों को शायराना अंदाज में धमकी दी थी। इसी से बीनू ढिल्लो नाराज हो गए। पंजाब में मीडिया से बातचीत में बीनू ढिल्लो ने पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसरों से भी अपील की कि वह पाकिस्तान के कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लें। पाकिस्तानी कॉमेडियन ने भारतीयों के लिए क्या कहा था... पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी टॉक शो 'गपशप' में पहुंचे कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा- ये मैसेज मेरा भारतीयों के लिए है। ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा- फिजाओं से आओगे तो हवा में उड़ा दिए जाओगे। समुद्र के पानी से आओगे तो डुबो दिए जाओगे। जमीनी रास्तों से आओगे तो दफना दिए जाओगे। पंजाबी फिल्म स्टार बीनू ढिल्लो की 3 अहम बातें.. जिंदगी में कभी ऐसे कलाकारों के साथ काम नहीं करूंगा बीनू ढिल्लो ने कहा- इफ्तिखार ठाकुर ने जो भी बयान दिया है, मैं उसकी पुरजोर निंदा करता हूं। ऐसा बयान उन्हें बिल्कुल नहीं देना चाहिए था। साथ ही ये बात तो पुख्ता है कि जो व्यक्ति हमारे देश के लिए ऐसा बोल रहा है, उसके साथ हम कभी काम नहीं करेंगे। खासकर मैं तो सारी जिंदगी ऐसे कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा। जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी बीनू ढिल्लों ने आगे कहा- पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहे हैं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं आएंगे और ना ही इन कलाकारों को पंजाब में आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, वो हमारा भी विरोधी होगा। मुझे नहीं लगता कि ऐसे लोगों को हमारे देश में काम करने और अदाकारी दिखाने का मौका मिलना चाहिए। समझदार कलाकार इनके साथ काम नहीं करेंगे बीनू ने आगे कहा- ये मेरी गारंटी है कि मैं ऐसे शख्स के साथ काम नहीं करूंगा। जो बाकी कलाकार भी समझदार होंगे, वह भी ऐसा नहीं करेंगे। पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से भी पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लेने का आग्रह किया है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/L0RtAIu
via IFTTT

No comments: