WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Thursday, 5 June 2025

'तेरे पैर में गोली मार दूंगा':जब आलिम से अभिषेक ने कहा; मजाक में प्रॉप गन से चली गोली,10 दिन तक नहीं चल पाए हेयरड्रेसर

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने हाल ही एक्टर अभिषेक बच्चन से जुड़ा एक पुराना मजेदार किस्सा बताया है। ये वाकया फिल्म 'दस' की शूटिंग के दौरान हुआ था, जो कनाडा में शूट हो रही थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान, शिल्पा शेट्टी, राइमा सेन, ईशा देओल और दीया मिर्जा ने काम किया था। यूट्यूब चैनल 'गलाटा इंडिया' से बातचीत में आलिम हाकिम ने कहा, "मैं फिल्म 'दस' के लिए सभी का हेयर स्टाइल कर रहा था, लेकिन जब अनुभव सिन्हा (फिल्म के निर्देशक) के सभी असिस्टेंट बीमार हो गए, तो मुझे उनकी जगह बुलाया गया। अभिषेक बच्चन खुद भी असिस्टेंट बन गए और मैं अभिषेक बच्चन का असिस्टेंट बन गया।” आलिम हाकिम ने आगे कहा, "मैं पांच दिन तक शूटिंग के दौरान हेयर डिपार्टमेंट और सीन की कॉन्टिन्यूटी संभालता रहा। एक दिन अभिषेक ने मजाक में कहा – ‘आलिम, अगर तूने बाल बनाते-बनाते कॉन्टिन्यूटी मिस की, तो तेरे पैर में गोली मार दूंगा।’ उनके पास एक प्रॉप गन थी।” बुलेट लगने से आलिम 10 दिन न चल सके आलिम हाकिम ने ये भी बताया कि एक दिन जब आलिम से वाकई गलती हो गई, तो अभिषेक ने मजाक में जमीन की ओर प्रॉप गन से फायर करना शुरू किया, लेकिन एक बुलेट जाकर आलिम को लग गई। आलिम ने कहा, "उस गोली ने बहुत दर्द दिया, मैं दस दिन तक चल भी नहीं पाया। इस घटना के बाद बाकी एक्टर्स ने अभिषेक से कहा, ‘तेरे मजाक की वजह से अब हमारे बाल कौन बनाएगा।’ अभिषेक बहुत बड़े प्रैंकस्टर हैं। सुनील शेट्टी और अजय देवगन भी बहुत मजाकिया हैं।" इसी इंटरव्यू में आलिम ने बताया कि उनके पिता का बच्चन परिवार से 50 साल पुराना रिश्ता है। अमिताभ बच्चन के बाल काटते समय उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। साथ ही, जब अभिषेक बच्चन छोटे थे, तब उनके सिर के बाल उनके पिता ने मुंडवाए थे। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वे एक सिटिंग के ₹1 लाख चार्ज करते हैं और जब बात प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट की हो, तो वे कोई छूट नहीं देते।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t65zE9w
via IFTTT

No comments: