WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Wednesday, 4 June 2025

मां बनने के लिए मौत से लड़ीं थीं दीया मिर्जा:एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्नेंसी का अनुभव, नर्सों ने बच्चे को छूने से किया था मना

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने मां बनने के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उनकी और उनके बेटे की जान खतरे में थी। दीया ने 39 साल की उम्र में बेटे अव्यान आजाद रेखी को जन्म दिया, लेकिन ये सफर आसान नहीं था। प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में दीया की अपेंडिक्स की सर्जरी हुई। इसके बाद उन्हें एक खतरनाक बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया। गर्भावस्था के दौरान हुआ इन्फेक्शन और खतरे की घड़ी यूट्यूब चैनल 'ऑफिशियल पीपल ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में दीया ने बताया, “मेरे प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में मेरी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई थी। हो सकता है उसी के कारण मुझे एक तेज बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया। छठे महीने के आखिर में हमें पता चला कि मेरा प्लैसेंटा हेमरेज कर रहा है और मेरे शरीर में सैप्सिज फैल रहा है। अगर उस समय बच्चे को जन्म न दिया जाता, तो मैं और बच्चा, दोनों नहीं बचते। वो वक्त बहुत डरावना था।” सिर्फ बेटे को बचाने की गुजारिश की थी जब दिया को अस्पताल ले जाया गया, तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह सिर्फ उनके बेटे को बचा लें, लेकिन उनके गायनेकोलॉजिस्ट ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दोनों को बचाया जा सकता है। जब अव्यान पैदा हुआ, तब उसका वजन सिर्फ 810 ग्राम था और उसे सीधे NICU में रखा गया। उस वक्त दिया खुद एंटीबायोटिक इंजेक्शन्स पर थीं। पैदा होने के 36 घंटे के अंदर अव्यान की पहली सर्जरी दीया ने बताया, “बच्चे के जन्म के 48 घंटे बाद डॉक्टरों को पता चला कि मेरे शरीर में जो बैक्टीरिया था, वो जानलेवा था। अव्यान को पैदा होने के 36 घंटे के अंदर सर्जरी से गुजरना पड़ा। उसके आंत में छेद था और डॉक्टरों को उसकी आंत शरीर के बाहर लाकर एक स्टोमा लगाना पड़ा।” बेटे को गोद में लेने तक का लंबा इंतजार दिया ने बताया, “मैं हफ्ते में सिर्फ दो बार अव्यान से मिलने जा सकती थी। मैं उसे तब तक गोद में नहीं ले सकती थी, जब तक उसका वजन 2.5 किलो नहीं हो गया। जब मैं उसे घर लाई, तो वह सिर्फ 20 दिन मेरे पास रहा। कोई भी नर्स उसे छूने को तैयार नहीं थी क्योंकि यह वास्तव में एक भयानक दृश्य था। इसलिए मैंने ड्रेसिंग की। जब उसका वजन 3.5 किलोग्राम हो गया, तो उनकी एक और सर्जरी हुई जो 3-4 घंटे तक चली, और स्टोमा को ठीक किया गया।" मई 2021 में हुआ अव्यान का जन्म बता दें कि दिया मिर्जा की शादी 2014 में साहिल संघा से हुई थी, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए। फिर 2021 में उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें एक महिला पंडित ने वैदिक विधि से रस्में कराईं। दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। मई 2021 में दिया ने अपने बेटे के जन्म की खबर शेयर की थी। वह समय से पहले जन्मा और दो महीने NICU में रहा।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7KasdAg
via IFTTT

No comments: