WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Thursday, 13 November 2025

दून फिल्म फेस्टिवल में जमा हुईं बॉलीवुड हस्तियां:उत्तराखंड की 30 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, युवाओं को मिलेगा टैलेंट दिखाने का मौका

देहरादून के सेंट्रियो मॉल में दसवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की हस्तियों का रंग जमने लगी है। फिल्म फेस्टिवल को लेकर मुंबई से 8 बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर देहरादून पहुंच चुके हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 70 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी जिसमें से 30 से ज्यादा फिल्में उत्तराखंड की होगी। इस साल शुरू हुए दून फिल्म फेस्टिवल में मुंबई से बॉलीवुड कलाकार मुकेश खन्ना, रणवीर शौरी, दर्शन जरीवाला, लिलिपुट, जमील खान, इनाम उल हक और फिल्म निर्माता सुदिप्तो सेन के साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से 20 फिल्म निर्माता देहरादून पहुंचे हैं। जिन्होंने फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में हिस्सा लिया। दून फिल्म फेस्टिवल की PHOTOS... हर प्रदेश की राजधानी में होने चाहिए आयोजन देहरादून फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे दर्शन जरीवाला का कहना है कि पिछले कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सारे नए प्रयोग हुए हैं और इस तरह के फेस्टिवल होने से नई फिल्मों के साथ दर्शन भी जोड़ते हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि इस तरह के आयोजन देश के सभी राज्यों की राजधानी में होने चाहिए। एक्टर मुकेश खन्ना ने की उत्तराखंड के टैलेंट की सराहना बॉलीवुड दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना ने कहा कि दुनिया भर में इस तरह के फेस्टिवल होते रहते हैं। जिसमें भारतीय फिल्मों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाता है और इन फिल्म फेस्टिवल के जरिए फिल्मों को एक आउटलेट मिलता है जो अच्छी प्रगति है। उन्होंने उत्तराखंड के टैलेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं हैं जिन्हें केवल एक मौके की तलाश है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके डेस्टिनी में एक्टर बनना लिखा है तो वह जरूर एक्टर बनेंगे। युवाओं को आगे बढ़ने का मौका फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह के फिल्म फेस्टिवल से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। जो इस प्रदेश की आर्थिक की की सबसे बड़ी कड़ी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी फिल्म नीति में कई सुविधाएं दी हैं और जब फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड कलाकार और निर्माता उत्तराखंड पहुंचते हैं तो उन्हें उत्तराखंड के सौंदर्य को देखने का भी मौका मिलता है। जो निर्माता को प्रदेश में फिल्म बनाने की तरफ आकर्षित करता है और इस तरह के आयोजन से उत्तराखंड की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। दून फिल्म फेस्टिवल क्यों है खास ?

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mKwetTo
via IFTTT

No comments: