WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 18 May 2026

PBKS के लिए प्रीति जिंटा गोल्डन टेंपल में नतमस्तक:लंगर हॉल में सेवा की; बोलीं- पंजाब का भरपूर प्यार मिला, प्लेऑफ में जरूर पहुंचेंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शनिवार रात अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की। इस दौरान प्रीति जिंटा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा की। उन्होंने संगत को लंगर वितरित किया। मीडिया से बात करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा- बाबा जी का बुलावा आया था, उन्होंने बुलाया था तो हम आ गए। उन्होंने बताया कि 11 मई को उनकी पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी और प्लेऑफ में पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से सरपंच बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही प्यार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है। प्रीति की टीम का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन इन समीकरणों से प्लेऑफ में बना सकती है जगह हालांकि, अब भी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आईपीएल 2026 के ताजा समीकरणों के अनुसार, पंजाब किंग्स (PBKS) की स्थिति काफी मजबूत है। फिर भी टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आगे भी बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। पंजाब टीम यदि बाकी बचे अपने सभी 4 मुकाबले जीतती है तो वह पॉइंट टेबल में टॉप भी कर सकती है। इससे उसे क्लालीफायर खेलकर फाइनल में पहुंचने के 2 अवसर मिलेंगे। जबकि, यदि टीम कम से कम 2 मैच और जीत ले तो 17 अंकों के साथ भी टॉप-4 में निश्चित रूप से अपनी जगह पक्की कर लेगी। टीम अगले 4 मैचों में से केवल 1 मैच जीतकर भी 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है, लेकिन तब टीम को नेट रन रेट (NRR) और दूसरी टीमों (जैसे RCB, RR, GT) के मैचों के नतीजों पर डिपेंड रहने पड़ेगा।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SQiYkmK
via IFTTT

No comments: