जंतर-मंतर में शबाना आजमी ने खत्म कराया छात्रों का अनशन:कविता कौशिक पुलिस से बोलीं- मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्रों की मांगों के समर्थन में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। आज उनका प्रस्तावित संसद मार्च है। जंतर-मंतर पर पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। ये तीनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े हैं। एक्ट्रेस शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। इससे पहले रविवार को भी शबाना आजमी और प्रकाश राज जंतर-मंतर में मौजूद थे। कविता कौशिक ने वीडियो शेयर किया टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की कि प्रदर्शनकारियों के साथ संयम और मानवीय व्यवहार किया जाए। वीडियो में कविता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भी अपनी फैमिली होती है और उन्हें यह याद रखना चाहिए कि सामने खड़े लोग भी देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार चाहता है कि मेडिकल इमरजेंसी के समय उसे एक योग्य डॉक्टर मिले और इसी वजह से कई छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कविता ने पुलिस से अनुरोध किया कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों या आम नागरिकों पर हाथ न उठाया जाए और उनके खिलाफ बल का प्रयोग न किया जाए। गौरतलब है कि इस प्रदर्शन में एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके हैं, जिनमें सोनी राजदान, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, रूबीना दिलाइक, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अनुराग कश्यप, फातिमा सना शेख और अतुल कुलकर्णी जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। ये सभी वांगचुक के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, इससे पहले प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
…………….. यह खबर भी पढ़ें…. 3 इडियट्स के 'चतुर' बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में वीडियो पोस्ट करते हुए एक्टर ओमी वैद्य ने उन्हें प्रेरणादायक बताते हुए उनकी जान बचाने की अपील की थी। वहीं, जीनत अमान ने सरकार से बातचीत शुरू करने की मांग की और कहा था कि यह देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। पूरी खबर यहां पढें…
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3crbn4w
via IFTTT





No comments:
Post a Comment