WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Tuesday, 21 July 2026

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया गया कि वह अपने बेटे विवान शाह के साथ प्रदर्शन के समर्थन में वहां पहुंचे थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नसीरुद्दीन शाह ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया और चुपचाप एक खंभे के सहारे खड़े होकर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद लौटते छात्रों को देखते रहे। इन दावों के साथ वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के बाहर का है। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। यह फुटेज सबसे पहले राजेश गौर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में कैमरा घुमाकर रीगल सिनेमा के बाहर का सीन भी दिखाया गया है, जहां फिल्म 'राजा शिवाजी' और 'पति पत्नी और वो 2' का प्रदर्शन हो रहा था। दूसरी फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आए हैं। वहीं, वायरल क्लिप में वीडियो का वह हिस्सा हटा दिया गया, जिससे यह साफ होता था कि नसीरुद्दीन शाह थिएटर के बाहर थे, न कि जंतर-मंतर पर। वीडियो में रीगल सिनेमा लिखा और 'राजा शिवाजी' व 'पति पत्नी और वो 2' के पोस्टर दिख रहे हैं। राजेश गौर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने यह वीडियो पहली बार 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और 20 जुलाई को दोबारा शेयर किया। बाद में सोमवार को इसे इस दावे के साथ वायरल किया गया कि नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं, खास बात यह है कि सोमवार को ही नसीरुद्दीन शाह का 76वां जन्मदिन था। शबाना आजमी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचीं गौरतलब है कि शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कई सेलेब्स आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे। पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर खत्म कराया। पूरी खबर यहां पढ़ें भले ही नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने CJP के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रिएक्शन दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया था। उन्होंने बिगड़ती सेहत को देखते हुए सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध करते हुए कहा था, 'यह लड़ाई एक मैराथन है, कोई स्प्रिंट (छोटी दौड़) नहीं। देश के युवाओं के नेतृत्व के लिए हमें आगे आपकी जरूरत है, इसलिए सेहत बचाना जरूरी है।'

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wSdaDhk
via IFTTT

No comments: