WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 21 September 2026

करीना कपूर@46; ‘पू’ से डीसीपी अजूनी कोहली तक:26 साल के करियर में एक्ट्रेस ने निभाए ग्लैमर से लेकर गंभीर किरदार

21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना कपूर आज 46 साल की हो गई हैं। करीब ढाई दशक से ज्यादा लंबे करियर में करीना ने हिंदी सिनेमा में कई तरह के किरदार निभाए हैं। शुरुआत में जहां उनकी पहचान ग्लैमरस और कमर्शियल फिल्मों की हीरोइन के तौर पर बनी, वहीं समय के साथ उन्होंने ऐसे किरदार चुने जिनमें ग्लैमर से ज्यादा कहानी और किरदार की गहराई नजर आई। करीना ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘अजनबी’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों ने उन्हें मेनस्ट्रीम सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस बना दिया। खासकर ‘कभी खुशी कभी गम’ की पू यानी पूजा शर्मा का किरदार उनकी ग्लैमरस इमेज का बड़ा हिस्सा बना। इसके बाद कुछ सालों तक करीना के करियर में रोमांटिक, ग्लैमरस और कमर्शियल फिल्मों का दबदबा रहा। ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘खुशी’ और ‘क्योंकि’ जैसी फिल्मों में वह मुख्यधारा की हीरोइन के तौर पर नजर आईं। हालांकि इसी दौर में उन्होंने ऐसे किरदार भी किए, जिन्होंने आगे उनके करियर की दिशा बदलने का रास्ता तैयार किया। ‘चमेली’ ने बदली इमेज करीना के करियर में सबसे बड़ा बदलाव 2004 की फिल्म ‘चमेली’ से आया। इसमें उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। यह उनके पहले के ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग था। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘देव’ में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जिसकी जिंदगी गुजरात दंगों की हिंसा से प्रभावित होती है। इसके बाद विशाल भारद्वाज की ‘ओमकारा’ में उन्होंने डॉली मिश्रा का किरदार निभाया, जो शेक्सपियर के ‘ओथेलो’ की डेसडेमोना से प्रेरित था। ‘देव’ और ‘ओमकारा’ दोनों फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला था। यानी करीना का करियर शिफ्ट सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहा। ‘चमेली’ के बाद उन्होंने यह दिखाना शुरू कर दिया कि वह सिर्फ ग्लैमरस हीरोइन की भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। ‘जब वी मेट’ में ग्लैमर से ज्यादा किरदार की ताकत 2007 में आई ‘जब वी मेट’ को करीना के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में उन्होंने गीत का किरदार निभाया था। गीत चुलबुली और बातूनी जरूर थी, लेकिन उसका पूरा किरदार सिर्फ ग्लैमर के आसपास नहीं घूमता था। कहानी का बड़ा हिस्सा उसके व्यक्तित्व, फैसलों और जिंदगी में आए बदलावों पर आधारित था। 2012 में दिखे करियर के कई रंग 2012 करीना के करियर का ऐसा साल था, जिसमें उन्होंने एक ही साल में बिल्कुल अलग तरह के किरदार किए। ‘एक मैं और एक तू’ में वह हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आईं, तो ‘हीरोइन’ में उन्होंने एक परेशान और अस्थिर फिल्म एक्ट्रेस का किरदार निभाया। ‘हीरोइन’ में उनका किरदार माही अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपी असुरक्षा और निजी परेशानियों से जूझता है। इसी साल आई ‘तलाश’ में करीना ने रोजी का किरदार निभाया, जो फिल्म की रहस्यमयी कहानी का अहम हिस्सा था। यहां से करीना की फिल्मोग्राफी में एक दिलचस्प बदलाव दिखने लगा। वह बड़ी कमर्शियल फिल्मों का हिस्सा बनी रहीं, लेकिन साथ ही ऐसे किरदार भी चुनती रहीं जिनमें उनके लिए एक्टिंग की ज्यादा गुंजाइश थी। शादी और मां बनने के बाद भी बदली नहीं एक्टिंग की रेंज 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी की। इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों से दूरी पूरी तरह नहीं बनाई। ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में वह कम स्क्रीन टाइम के बावजूद नजर आईं। ‘बजरंगी भाईजान’ में उन्होंने रसिका का किरदार निभाया था। 2016 में ‘की एंड का’ और ‘उड़ता पंजाब’ ने फिर उनकी अलग-अलग रेंज दिखाई। ‘की एंड का’ में वह एक ऐसी महिला के किरदार में थीं जो करियर को लेकर महत्वाकांक्षी है, जबकि ‘उड़ता पंजाब’ में उन्होंने डॉ. प्रीत साहनी का रोल किया। यह फिल्म पंजाब में ड्रग्स की समस्या के इर्द-गिर्द बनी थी। दूसरी पारी में ग्लैमर से ज्यादा कहानी अगर करीना के हाल के काम को देखें तो उनकी फिल्मों में इंटेंस और गंभीर कहानियों की संख्या बढ़ी है। ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी कमर्शियल फिल्मों के बीच उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी काम किया। 2022 में ‘लाल सिंह चड्ढा’ आई, जिसमें उन्होंने रूपा का किरदार निभाया। इसके बाद 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जाने जान’ में वह माया डिसूजा के किरदार में नजर आईं। ‘जाने जान’ करीना की स्ट्रीमिंग डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी महिला का था जो अपने अतीत से बचकर नई जिंदगी जीने की कोशिश कर रही है। यहां करीना को उनके पुराने ग्लैमरस अवतार से बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया। इसके बाद 2024 में ‘द बकिंघम मर्डर्स’ आई। इसमें करीना ने ब्रिटिश-इंडियन डिटेक्टिव जस्मीत ‘जैस’ भामरा का किरदार निभाया, जो एक बच्चे की हत्या की जांच करती है। फिल्म से करीना पहली बार इस तरह के सीरियस इन्वेस्टिगेटिव रोल में नजर आईं। ‘दायरा’ में पुलिस ऑफिसर बनीं करीना करीना की इस इंटेंस फिल्मों वाली पारी में 2026 की ‘दायरा’ भी शामिल हो गई है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में करीना ने डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी डीसीपी रमन कुमार के रोल में हैं। 18 सितंबर 2026 को रिलीज हुई ‘दायरा’ की कहानी एक गंभीर अपराध और उसके बाद होने वाली पुलिस जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना का किरदार एक एनकाउंटर की जांच करता है और इसी के जरिए कानून, न्याय और पुलिस की जवाबदेही जैसे सवाल सामने आते हैं। 26 साल में बदली करीना की स्क्रीन इमेज करीना कपूर का करियर देखें तो इसे सिर्फ ‘ग्लैमरस से सीरियस’ बदलाव कहना भी पूरी तस्वीर नहीं होगी। उन्होंने अपने करियर के अलग-अलग दौर में कमर्शियल फिल्मों, रोमांटिक फिल्मों, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और सोशल इश्यू बेस्ड फिल्मों में काम किया है। ………………. यह खबर भी पढ़ें… अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने करीब तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सोशल ड्रामा जैसी कई तरह की फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय अपने को-स्टार्स के साथ मजाक-मस्ती और प्रैंक करने के लिए भी मशहूर हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अक्षय के साथ काम करने के दौरान सुनाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iC7sPIK
via IFTTT

No comments: