WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 5 August 2024

बहन सुहाना के साथ पार्टी में शामिल हुए आर्यन खान:रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने भी किया जॉइन, बादशाह और अहान शेट्‌टी भी नजर आए

शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान रविवार रात मुंबई में एक पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल लारिसा बोनेसी भी नजर आईं। वो आर्यन और सुहाना के पहुंचने के बाद पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में जहां आर्यन फेडेड जींस और ब्लैक टी-शर्ट में पहुंचे। वहीं सुहाला फ्लोरल थाई स्लिट गाउन में नजर आईं। इस पार्टी में आर्यन का फैशन ब्रैंड डी’यावोल को-स्पॉन्सर भी था। लारिसा यहां आर्यन और सुहाना के पहुंचने के कुछ देर बाद पहुंचीं। वो ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इससे पहले भी लारिसा, आर्यन के साथ कई इवेंट में नजर आ चुकी हैं। दोनों ने साथ में कॉन्सर्ट भी अटैंड किया था। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। पार्टी में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, रैपर बादशाह, सुनील शेट्‌टी के बेटे अहान शेट्‌टी, सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, माहिरा शर्मा, सिंगर खानजादी और यश बिड़ला भी नजर आए। वर्क फ्रंट पर आर्यन इन दिनों अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘स्टारडम’ पर काम कर रहे हैं। इसमें बॉबी देओल और मोना सिंह नजर आएंगे। वहीं सुहाना की अगली फिल्म ‘किंग’ है। इसमें उनके साथ शाहरुख खान भी दिखाई देंगे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DNay1FS
via IFTTT

No comments: