headlines

    3:15 P

WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

» » » कृष्णा अभिषेक अपनी बहन के जन्म से अनजान थे:बोले- 9 की उम्र में आरती के बारे में जाना, रक्षाबंधन पर पहली बार उससे मिला था
SGK ADVERTISING ADDA

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने खुलासा किया है कि लगभग 8 साल तक उन्हें पता ही नहीं था कि उनकी बहन भी हैं। 9 साल की उम्र में वे पहली बार आरती से मिलने लखनऊ गए थे। अर्चना पूरन सिंह के हालिया व्लॉग में कृष्णा ने कहा- आरती का जन्म मुझसे 2 साल पहले हुआ था। दुख की बात है कि उसके जन्म के कुछ समय बाद ही मां का निधन हो गया था। उन्हें यूट्रस कैंसर था। तब मामा गोविंदा की भाभी ने आरती को गोद ले लिया था और अपने साथ लखनऊ ले गई थीं। इस वजह से मुझे यह भी नहीं पता था कि मेरी कोई बहन भी है। 9 साल की उम्र में आरती को पहली बार देखा था कृष्णा ने आगे बताया कि जब उन्हें पहली बार आरती के बारे में पता चला था तो वे बहुत खुश हुए थे। उस समय वे 9 साल के थे और आरती 7 साल की थीं। उन्होंने परिवार से कहकर लखनऊ के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराई थी और आरती से मिलने गए थे। उन्होंने कहा- रक्षाबंधन के दिन हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा था। तब से हमारा रिश्ता अटूट हो गया है। कृष्णा अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। वे कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस-18 में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। अब वे रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। वहीं, आरती सिंह टेलीविजन का फेमस चेहरा हैं। उन्हें परिचय, उतरन और वारिस जैसे फेमस शोज में देखा गया है। वे बिग बॉस-13 में भी दिखी थीं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Cysj9w
via IFTTT

«
Next
Medusa mask matrix found in Sicily
»
Previous
तंत्र विद्या सीख रही थी मॉडल आंचल, फिर हुई हत्या:रोजाना आते थे 800 कॉल्स, भाई के नाम पर पाला कुत्ता, नहर में मिली पत्थर से बंधी लाश

No comments: