WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Friday, 6 June 2025

नेहा कक्कड़@37, गाने के लिए फैलाई प्रेग्नेंसी की झूठी खबर:ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से गुजरीं; वजन बढ़ने पर लोगों ने कहा- छोटा हाथी आया

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने सेकेंड हैंड जवानी, काला चश्मा और बद्री की दुल्हनिया जैसे हिट गाने बॉलीवुड को दिए हैं। बिना किसी गॉडफादर के म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम कमाना उनके लिए कभी भी आसान नहीं रहा। अपने परिवार के साथ कभी एक कमरे के मकान में रहने वालीं नेहा ने कई रातें माता के जगरातों में भक्ति गीत गाए हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपए मिलते थे। जैसे-तैसे परिवार का गुजारा चलता था, लेकिन एक दिन उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया और सालों के संघर्ष के बाद उन्हें पहचान मिली। नेहा को प्यार में धोखा भी मिला और शादी के बाद उनका नाम विवादों से भी जुड़ा। इतना ही नहीं, अपनी हाइट, कपड़ों, आवाज और वजन के कारण भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेहा कक्कड़ आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ खास किस्से.. गरीबी में बीता बचपन, पिता लगाते थे समोसे की दुकान नेहा कक्कड़ का बचपन बेहद गरीबी में बीता। ऋषिकेश में जैसे-तैसे उनका गुजारा हुआ करता था। परिवार के साथ एक कमरे के किराए के घर में रहती थीं। गरीबी का आलम ऐसा था कि इनके घर में किचन तक नहीं था। ऐसे में मां ने कमरे में ही एक टेबल रखकर उसे किचन बना लिया। दो साल की उम्र में ही नेहा का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। परिवार का गुजारा चलाने के लिए उनके पिता स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे, जहां उनकी बहन सोनू कक्कड़ पढ़ती थीं। इस वजह से नेहा की बहन को स्कूल में उनके क्लासमेट काफी चिढ़ाते थे। शर्मिंदगी होने पर सोनू ने अपना स्कूल बदल लिया था। जगरातों में गाए गाने, मिलते थे सिर्फ 500 रुपए परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि उन्हें जगरातों में गाकर गुजारा करना पड़ता था। शुरुआत में सिर्फ नेहा की बड़ी बहन सोनू पिता के साथ जगरातों में जाती थीं, लेकिन धीरे-धीरे नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी शामिल हो गए। नेहा ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। एक जगराते के बदले परिवार को सिर्फ 500 रुपए मिलते थे, जिससे घर चलाना बेहद मुश्किल होता था। 16 साल की उम्र में भाई के साथ पहुंच गईं मुंबई नेहा अपने छोटे भाई टोनी कक्कड़ के साथ साल 2004 में मुंबई पहुंच गईं। यहां उन्होंने कई बार सिंगिंग कॉम्पिटिशन के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और फिर साल 2006 में इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में हिस्सा लेने का मौका मिला। नेहा टॉप-12 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल भी थीं, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही एलिमिनेट कर दिया गया। इस सीजन में संदीप आचार्य विजेता रहे थे। आज नेहा खुद इंडियन आइडल शो में बतौर जज नजर आती हैं। 2008 में लॉन्च किया एल्बम, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ नेहा ने साल 2008 में मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर खुद का एल्बम नेहा द रॉकस्टार लॉन्च किया। नेहा ने इसी समय रोमियो जूलियट एल्बम रिकॉर्ड किया। मीराबाई नॉट आउट (2008) में नेहा ने सुखविंदर सिंह के साथ गाना गाकर बॉलीवुड में एंट्री की। एआर रहमान के कंपोजिशन में बनी फिल्म ब्लू (2009) में नेहा को कोरस वोकल में आवाज देने का मौका मिला। साल 2009 में नेहा ने कलर्स चैनल के शो ना आना इस देश मेरी लाडो का टाइटल ट्रैक गाया। ये गाना काफी हिट हुआ था, जिससे नेहा को इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। नेहा ने 2010 में इसी लाइफ में फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। वहीं इन्होंने कॉमेडी सर्कस में भी कपिल शर्मा और अली असगर के साथ काम किया। नेहा को 2010 तक बॉलीवुड में तो कोई खास जगह नहीं मिल सकी। हालांकि उन्हें कन्नड़, तेलुगु फिल्मों के गानों में काम मिलने लगा। कॉकटेल फिल्म से मिला बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक साल 2012 में नेहा कक्कड़ को कॉकटेल फिल्म में प्रीतम ने अपने कंपोजिशन में बने गाने सेकेंड हैंड जवानी गाने का मौका दिया। इस गाने ने नेहा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान दिला दी। इसके बाद नेहा बोतल खोल, जादू की झप्पी, धतिंग नाच, मनाली ट्रांस, लंदन ठुमकदा जैसे हिट गाने गए। हिमांश से ब्रेकअप के बाद टूट गईं, उठा प्यार से भरोसा नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों साथ में फोटोज भी शेयर करते थे, लेकिन फिर अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात को कन्फर्म किया था। इस ब्रेकअप के बाद नेहा टूट गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं। कई बार तो नेहा शोज में रोते हुए भी नजर आईं। उनका प्यार पर से विश्वास उठ गया था। जिसके बाद नेहा ने अपने काम पर फोकस किया और डिसाइड किया कि अब वह फिर रिलेशनशिप में नहीं आएंगी। रोहनप्रीत से कहा- डेटिंग नहीं, सीधा शादी करनी है हिमांश कोहली के बाद नेहा की मुलाकात एक गाने के शूट के दौरान रोहनप्रीत से हुई। रोहनप्रीत को नेहा काफी पसंद आईं और उन्होंने नेहा से उनकी स्नैपचैट आईडी मांगी। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन की बातचीत के बाद रोहनप्रीत ने नेहा को प्रपोज कर दिया, लेकिन नेहा ने कहा कि वह अब रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती हैं और उनका टारगेट अब सीधा शादी करना है। रोहनप्रीत नेहा से छह साल छोटे हैं, उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें लगा कि अभी उनकी उम्र शादी करने की नहीं है। इस वजह से दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे बंद हो गई, लेकिन जब नेहा से संपर्क पूरी तरह टूट गया, तब रोहनप्रीत को एहसास हुआ कि वो नेहा के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद रोहनप्रीत ने नेहा को एक दिन कॉल किया और कहा कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं। उस समय रोहनप्रीत ने ड्रिंक कर रखी थी तो नेहा को लगा कि वह ड्रिंक किए हुए हैं इसलिए अभी ऐसा कह रहे हैं और अगले दिन सुबह वह सब भूल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अगले दिन रोहनप्रीत, नेहा से मिलने आए और फिर वही बात कही। इसके बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगीं, लेकिन लोगों को विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि इसी दौरान उनका गाना 'नेहू दा व्याह' रिलीज हुआ, जिससे लोगों को लगा कि ये सिर्फ प्रमोशन है, लेकिन जब दोनों ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, तब साफ हो गया कि वे सच में शादी कर रहे हैं। गाने के लिए फैलाई प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें नेहा और रोहनप्रीत साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के ठीक दो महीने बाद जब नेहा ने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था, तब खबरें आने लगीं कि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि यह उनकी म्यूजिक वीडियो, 'ख्याल रख्या कर' की एक फोटो है। नेहा कक्कड़ की पोस्ट को देखकर लोग भड़क गए थे और उन्होंने जमकर सिंगर को ट्रोल किया था। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, 'आप पब्लिसिटी के लिए इन चीजों का मजाक कैसे बना सकते हैं? मैं आपका बहुत बड़ा फैन था, लेकिन अगर यह सिर्फ गाने की पब्लिसिटी के लिए था तो फिर आप पर लानत है।' हाइट और ड्रेसिंग को लेकर बना मजाक नेहा कक्कड़ को अक्सर उनकी हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। इतना ही नहीं, कभी उनके कपड़ों तो कभी उनकी आवाज को लेकर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। साल 2019 में किकू शारदा और गौरव गेरा ने एक कॉमेडी वीडियो में नेहा कक्कड़ की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। इस वीडियो में उन्होंने नेहा से मिलते-जुलते एक किरदार को दिखाया, जिसका नाम 'नेहा शक्कर' रखा गया था। इस किरदार के जरिए न सिर्फ नेहा की गायकी बल्कि उनके लुक्स और हाइट का भी मजाक बनाया गया था। यह सब देखकर नेहा कक्कड़ काफी नाराज हो गई थीं और उन्होंने दोनों कलाकारों को जमकर लताड़ लगाई थी। नेहा ने लिखा था, 'इतना ज्यादा एंजॉय करते हो मेरे गानों पर। मेरे गानों पर इतनी पार्टियां की हैं। अपनी गर्लफ्रेंड, अपने बॉयफ्रेंड को मेरे लव सॉन्ग सुनाए हैं। शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। नहीं तो आजकल खुशियां कितनी मुश्किल से मिलती हैं। मेरे अपने लोग जानते हैं कि मैं कॉमेडी की कितनी इज्जत करती हूं, लेकिन यह वाली बकवास है। मुझसे इतनी ही नफरत है तो बंद करो मेरे नाम का इस्तेमाल, मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो।' नेहा कक्कड़ पर लगे कई मशहूर गानों की नकल करने के आरोप नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ पर कई मशहूर गानों की नकल करने के आरोप लग चुके हैं। उन पर कई बार भारतीय क्लासिक और पॉप गानों के बोल, म्यूजिक और वीडियो कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। 90s के सुपर-डुपर हिट ट्रैक 'मैंने पायल है छनकाई' के रीमिक्स वर्जन 'ओ सजना' को रिलीज कर नेहा कक्कड़ जबरदस्त ट्रोल हुई थीं। सिर्फ यूजर्स ही नहीं बल्कि गाने की ओरिजिनल सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी उन्हें लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह म्यूजिक राइट्स का महत्व जानती तो नेहा के खिलाफ लीगल एक्शन लेती।' सोशल मीडिया पर ओ सजना गाने के बाद नेहा को उनके वजन को लेकर लगातार ट्रोल किया गया। एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उनके बैकग्राउंड में ‘हाथी आया... हाथी आया’ गाना चल रहा था। इसके अलावा कई लोगों ने उन्हें 'छोटा हाथी' जैसे नामों से चिढ़ाया भी। नेहा कक्कड़ के हालिया विवाद नेहा की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने हाल ही में छोटे भाई-बहन टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। इसकी जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। हालांकि चर्चा गर्म होने के बाद सोनू ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। हालांकि बाद में यह विवाद सुलझ गया और तीनों एक साथ नजर आए। मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर भी हुआ था विवाद नेहा कक्कड़ मेलबर्न के एक कॉन्सर्ट के चलते विवादों से घिरी थीं। सिंगर पर आरोप था कि उन्होंने मेलबर्न में 3 घंटे तक फैंस को इंतजार करवाया और फिर मंच पर आकर माफी मांगते हुए रो पड़ीं। आरोप ये भी था कि उन्होंने 1 घंटे तक परफॉर्म भी नहीं किया। विवादों से घिरने के बाद नेहा ने ऑर्गेनाइजर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पैसे नहीं दिए गए थे और न ही रुकने और खाने का इंतजाम था। इसके बावजूद उन्होंने परफॉर्मेंस दी। हालांकि, ऑर्गेनाइजर्स की मानें तो नेहा के 3 घंटे देरी से आने की वजह इंतजाम नहीं बल्कि कम भीड़ थी। नेहा ने जब देखा की उनके कॉन्सर्ट में 700 लोग हैं, तो उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स से कहा कि जब तक स्टेडियम फुल नहीं होता वो नहीं गाएंगी। _______________________*********__________________________ बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.. सोनाक्षी @38, मोटी कहकर फिल्म से निकाली गईं:रैंप पर मॉडल ने कहा- अब गाय भी वॉक करेगी?; जहीर से पहले पांच लोगों को किया डेट अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को एक समय मोटापे की वजह से काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। ​​​​​​पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uA1KYhe
via IFTTT

No comments: