WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Friday, 6 June 2025

आमिर खान को पहली शादी जल्दबाजी में करने का पछतावा:बोले- किसी को भी शादी का फैसला हड़बड़ी में नहीं करना चाहिए

आमिर खान अपने काम के साथ पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल-फिलहाल वो नई गर्लफ्रेंड गौरी की वजह से भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो प्यार, फैमिली, फिल्में और जिंदगी में लिए फैसलों पर बात करते नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर राज शमानी को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने हर मुद्दे पर दिल खोलकर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान राज आमिर से पूछते हैं कि उनके हिसाब से प्रोफेशनल या पर्सनल लाइफ में उनकी सबसे बड़ी गलती क्या है? इस पर आमिर कहते हैं- ‘मैंने लाइफ एक नहीं बहुत गलतियां की है। आज जो मैं हूं वो न सिर्फ कामयाबी की वजह से बल्कि उन गलतियों की वजह हूं। मैं एक सिंपल चीज कहता हूं। मैंने और रीना ने बहुत जल्दी शादी की थी। मैं 21 साल का था और वो 19 साल की थीं। शादी के पहले हम एक-दूसरे के बस चार महीने से ही जानते थे। उन चार महीनों में भी हमने एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय बिताया था। हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत प्रेम था इसलिए हमने शादी की। आज जब मैं देखता हूं तो लगता है कि शादी जैसा जरूरी कदम, आपको बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। उस वक्त जवानी के जोश में आप बहुत सारी चीजें नहीं समझते हो, लेकिन बाद में आपको एहसास होता है। हालांकि, रीना के साथ मेरी जिंदगी बहुत अच्छी कटी है। तो आप इसमें ये मतलब बिल्कुल नहीं निकालिए की रीना गलती थी।’ आमिर आगे कहते हैं- ‘रीना शानदार इंसान हैं। हम एक-दूसरे के साथ बड़े हुए हैं। हम एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। एक-दूसरे के लिए दिल में बहुत प्यार है। मुझे लगता है कि किसी को भी इतनी जल्दी, यंग एज में, हड़बड़ाहट में, इतना बड़ा कदम शायद नहीं लेना चाहिए। तो आज जब मैं देखता हूं लगता है कि अगर मैंने वो फैसला नहीं लिया होता तो मैं आज आपके सामने नहीं बैठा होता। मैं उसे गलती नहीं मना सकता क्योंकि उस शादी से मुझे दो सबसे प्यारे गिफ्ट जुनैद और इरा मिले हैं। रीना के साथ मुझे 16 साल बिताने के मिले। ये सारी बातें गलतियां नहीं अच्छी चीजें हैं। एक तरह से मैं गलती बोलूंगा कि चार महीने में आपने तय कर लिया कि आप शादी कर रहे हैं। इतना बड़ा फैसला इतनी जल्दी ले लिया। ऐसी कई सारी चीजें मेरी लाइफ में हुई हैं। आदमी गलती करता है और उसी से सीखता है।’ बता दें कि आमिर ने अपनी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत’ की शूटिंग के दौरान ही रीना दत्त से शादी कर ली थी। साल 2000 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों के दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान। साल 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की और साल 2021 में दोनों अलग हो गए। उन दोनों का एक बेटा आजाद है। आजकल वो गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BqGW3N
via IFTTT

No comments: