WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Wednesday, 25 June 2025

अमिताभ बोले - हां, मैं अभिषेक की प्रशंसा करता हूं:यूजर ने पूछा- जया और ऐश्वर्या की तारीफ क्यों नहीं करते हैं? एक्टर ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आमतौर पर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जवाब नहीं देते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ट्रोल्स को सीधे जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ ने एक फेसबुक पोस्ट पर अपने बेटे अभिषेक को लेकर लिखा था- "जी हां मैं प्रशंसा करता हूं अभिषेक की तो !!???" इसके बाद एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह अपनी बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया बच्चन की तारीफ क्यों नहीं करते? इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, "हां मैं उन्हें दिल से सराहता हूं… लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं… महिलाओं के लिए सम्मान है।" मंगलवार को भी अमिताभ ने एक पोस्ट री पोस्ट की, जिसमें अभिषेक की तारीफ की गई थी। पोस्ट में लिखा था, "भैय्यू जी (अभिषेक) एक मेहनती कलाकार हैं। वे हमेशा अपनी कला को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी पूरी दुनिया ने तारीफ करती है। 'कालीधर लापता' के लिए अग्रिम बधाई।" 'कालीधर लापता' में अभिषेक का लीड रोल हैं हाल ही में फिल्म 'कालीधर लापता' का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में अभिषेक के साथ दैविक भगेला और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है। अभिषेक इससे पहले 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। उनकी पिछली फिल्में 'बी हैप्पी' और 'आई वांट टू टॉक' ज्यादा सफल नहीं रहीं। वहीं, ऐश्वर्या को आखिरी बार 2023 में 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। जबकि, अमिताभ पिछले साल रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' में वह जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1cAWCtZ
via IFTTT

No comments: