WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Friday, 26 September 2025

प्रीति जिंटा ने हिमाचल आपदा प्रभावितों को दी राहत राशि:किंग्स-XI पंजाब की तरफ से की मदद, आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था को ट्रांसफर किए रुपए

हिमाचल की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों की मदद को 30 लाख रुपए का अंशदान दिया है। प्रीति जिंटा ने किंग्स-XI पंजाब की ओर से यह आर्थिक मदद की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह राशि हिमाचल बेस्ड आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था को ट्रांसफर की है। संस्था के संस्थापक सरबजीत बॉबी ने इस मदद के लिए प्रीति जिंटा का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इस राशि से कुल्लू और मंडी के आपदा प्रभावितों की मदद की जाएगी। बॉबी ने बताया- 10 दिन से पैसे ट्रांसफर का प्रोसेस चल रहा था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बीते शनिवार को यह राशि आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के खाते में आ गई है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इस राशि से कुल्लू में आपदा प्रभावितों को 50 लाख रुपए देगी। 25-25 हजार रुपए की राशि प्रति परिवार दी जाएगी। प्रीति का परिवार सेवा के काम में लगा रहता है: बॉबी सरबजीत ने बताया कि प्रीति जिंटा का परिवार समय समय पर सेवा के काम में लगा रहता है। 2 दिन पहले ही प्रीति की माता और भाई शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में संस्था द्वारा चलाए जा रहे लंगर में शामिल हुए थे। शिमला के रोहड़ू की रहने वाली हैं प्रीति जिंटा प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू से संबंध रखती हैं। उन्होंने, शिमला से ही कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी की। वह, बीच बीच में शिमला और रोहड़ू आती रही हैं। उन्होंने 29 फरवरी 2016 को ही अमेरिका निवासी जीन गुडइनफ से शादी की। सराज आपदा प्रभावितों को दिए 1 करोड़ आलमाइटी ब्लेसिंग संस्था इससे पहले मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रभावित परिवारों की कर चुकी है। इस संस्था ने प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। यह संस्था कई सालों से शिमला IGMC समेत कई जगह मुफ्त लंगर लगा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के प्रभावित परिवारों को भी 1 करोड़ दे चुकीं हिमाचल में आपदा प्रभावितों की मदद से पहले प्रीति जिंटा ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए दान कर चुकी हैं। पंजाब के आपदा प्रभावितों को भी प्रीति जिंटा 33 लाख रुपए दान कर चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मदद की अपील सरबजीत बॉबी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हिमाचल के दूसरे लोगों से भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपकी मदद से हिमाचल के आपदा प्रभावितों के दर्द को कुछ कम किया जा सकता है। हिमाचल से कई कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हैं। इनमें कंगना रनोट, यामी गौतम, अनुपम खेर, प्रीति जिंटा के अलावा रुबीना दिलैक इत्यादि शामिल हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3G5Efl8
via IFTTT

No comments: