WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Wednesday, 29 October 2025

‘बसीर के साथ मेरा रिश्ता अब खत्म’:BB 19 से निकलने के बाद नेहल बोलीं-अमाल दोगला है छोड़ूंगी नहीं

‘बिग बॉस सीजन 19’ से हाल ही में बाहर आईं कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने शो के बाद अपने रिश्तों और घर के अंदर हुई कंट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की। उन्होंने बसीर, फरहाना, अमाल मलिक और तान्या मित्तल जैसे हाउस मेट्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।इस खास बातचीत में नेहल ने बताया कि बसीर के साथ उनका रिश्ता कितना सच्चा था, फरहाना से दोस्ती में क्या गलतफहमी हुई, और आखिर किसे वह शो का असली विनर मानती हैं। नेहल, आपके और बसीर के रिश्ते पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग इसे फेक लव कह रहे हैं। क्या ये रिश्ता रियल था ? हमारी ‘बिग बॉस’ के अंदर बहुत अच्छी दोस्ती थी। एक प्यार भरा कनेक्शन हमने एक-दूसरे के साथ शेयर किया, जो शायद ही मैंने किसी और के साथ किया हो। बस शुरुआत में थोड़ी-सी मिसअंडरस्टेंडिंग थी, लेकिन बाद में चीजें क्लियर हुईं और बसीर के साथ एक अच्छा कंफर्ट था। शो से बाहर आने के बाद हम दोनों ने कुछ ऐसी वीडियोज देखीं जिन्हें देखकर थोड़ा शॉक लगा, और इसलिए अब हमारी बात बंद है। कुछ ऐसी बातें उन्होंने कही थीं जो मुझे पसंद नहीं आईं। शायद कुछ टाइम बाद हम कभी साथ बैठकर इस पर बात करें, क्योंकि अभी सौ लोगों से मिलना है और बहुत काम हैं। लेकिन हां, अगर वो कभी सामने से आकर इस पर बात करें तो मुझे चीजें क्लियर करने में कोई दिक्कत नहीं है, और अगर नहीं आएंगे तो आप हमें अब कभी भी साथ नहीं देखेंगे। बसीर के फैंस आपको टारगेट कर ‘बैड लक’ और बसीर के घर से एविक्ट होने का कारण बता रहे हैं। क्या कहना चाहेंगी इस पर? अगर मैं बैड लक होती तो ये बात सबसे पहले बसीर को पता चलती, ना कि किसी और को। अगर बसीर का मेरी वजह से गेम ड्रॉप हो रहा था तो उसे समझ जाना चाहिए था और मुझसे दूरी बना लेनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वो पहले भी इस तरह के शो कर चुका है। बस चीजें इसलिए हमारे बीच खराब हुईं क्योंकि फरहाना का थोड़ा ‘बच्चा दिमाग’ है। उसने मेरे सामने बसीर को लेकर कुछ ऐसे कमेंट कर दिए जो बसीर को पता चलने के बाद अच्छे नहीं लगे। मेरे अंदर बसीर को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर था, और मैं फरहाना को ऐसा बोलने से मना करती थी लेकिन उसने मेरी सुनी ही नहीं। फरहाना भट्ट से आपकी दोस्ती शो में लगभग खत्म होती दिखी, लेकिन अचानक से बाहर आकर आप उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं और वो आपके लिए रो रही हैं। देखिए, प्यार की बात ही यही है कि वो कभी खत्म नहीं होता। वक्त के साथ दरारें जरूर आ जाती हैं। हमारी दोस्ती सच्ची थी और हमेशा दिल में रहेगी। मैं चाहूंगी कि फरहाना ही शो जीते और मैं उसे बाहर से जरूर सपोर्ट करूंगी। अमाल मलिक कैसा गेम खेल रहे हैं? क्या जिस तरह से ‘बिग बॉस’ से बाहर आए कंटेस्टेंट उन्हें ‘दोगला’ बोल रहे हैं, आपको भी लगता है कि वो ऐसे ही हैं? अमाल मलिक बहुत ही ज्यादा दोगले हैं। जब मैं ‘सीक्रेट रूम’ से बाहर निकली थी, तो मेरे पास मौका था उनकी असलियत सभी के सामने लाने का लेकिन न जाने मैंने ऐसा क्यों नहीं किया। अब अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं उन्हें छोड़ूंगी नहीं। चाहे वो बसीर हो या जीशान, सबके साथ ही अमाल मलिक ने दोगलापन किया है, जो अब ‘बिग बॉस’ से निकलने के बाद सबको साफ दिख रहा है। आपने घर में तान्या मित्तल के साथ काफी दिन बिताए हैं। क्या वो वैसी ही हैं जैसी वो शो में दिखती थीं? क्या वो सच में एक नंबर की झूठी हैं? मुझे तो लगता है कि तान्या मित्तल ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद मीडिया को इंटरव्यू ही नहीं देंगी। ये सोचकर कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। या फिर हो सकता है कि दे भी दें, क्योंकि तान्या मित्तल बहुत शातिर हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि कैसे चीजों को अपने हिसाब से मोड़ना है। क्या लगता है, कौन होगा ‘बिग बॉस सीजन 19’ का विनर? और अगर आप नहीं तो किसे इस हफ्ते घर से एविक्ट होना चाहिए था? मुझे लगता है कि मेरी जगह इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ से प्रणित को एविक्ट होना चाहिए था और रही बात ‘बिग बॉस’ के विनर की, तो मुझे लगता है फरहाना या गौरव में से ही कोई विनर होगा। ये दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BhbY9dn
via IFTTT

No comments: