WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

Ad Code

Responsive Advertisement

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

PDF Life Edited

PDFLifeEdited - Free Online PDF Compression Tool

PDFLifeEdited

Compress and optimize your PDF files while preserving quality. Perfect for email, web, and storage.

Drag & Drop Your PDF Here

or click to browse files (PDF documents only)

Medium

Downscaling

Quality

Format

0 MB
Original Size
0 MB
Compressed Size
0%
Size Savings

Advertisement

Google AdSense Ad Unit

Ad Unit ID: YOUR_AD_UNIT_ID

Premium Features

Upgrade to Pro for Batch Processing

Unlock premium features

Fast Compression

Compress PDFs in seconds with our optimized algorithm

Secure & Private

All processing happens in your browser - no server uploads

Mobile Friendly

Works perfectly on all devices and screen sizes

High Quality

Maintain document quality while reducing file size

Optimize Your PDFs for Better Performance

PDF compression is essential for efficient document management. Large PDF files can be difficult to share via email, take up unnecessary storage space, and slow down website loading times. Our free online PDF compressor helps you reduce file size without compromising on quality, making your documents more accessible and easier to share.

Compressed PDFs improve your website's performance metrics, which are crucial for SEO. Search engines prioritize websites that offer excellent user experiences, and fast-loading pages are a key component of that. By using our tool, you can ensure your PDFs are optimized for both desktop and mobile viewing.

Our tool includes advanced image optimization options that allow you to reduce the size of images within your PDF documents. You can choose different compression levels, downscaling options, and output formats to achieve the perfect balance between file size and visual quality.

© 2025, Styler Theme. Made with passion by Mr. Gopal Krishna Varik. Distributed by SGK. All Rights Reserved.

» » » साई पल्लवी@34, लव लेटर मिलने पर मार पड़ी:फिल्म ऑफर करने वाले को समझा स्टॉकर, कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं रामायण की सीता

इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वालीं साई पल्लवी आज 34 साल की हो चुकी हैं। साई पल्लवी कभी एक डांस रियलिटी शो की आम सी कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। बचपन में वो कंगना रनोट की फिल्म में बतौर जूनियर आर्टिस्ट भी नजर आईं। आज अपने हुनर और सादगी से साई पल्लवी साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर उनके बचपन, करियर और बेहतरीन किस्सों पर- फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को समझ लिया स्टॉकर 9 मई 1992 साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु के कोएम्बटूर में हुआ। पिता एक्साइज ऑफिसर और एक फुटबॉल प्लेयर थे और मां राधा एक डांसर थीं। बचपन में साई भी अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं। साई महज 13 साल की उम्र में फिल्म कस्तूरी मान (2005) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2008 की तमिल फिल्म धाम धूम में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया। वो उस वक्त छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। मां के नक्शेकदम पर चलते साई को डांस में रुचि होने लगी। टीनएज में उन्होंने तमिल डांस शो उंगालिल यार उधुता प्रभु देवा (कौन बनेगा अगला प्रभू देवा) (2008) में हिस्सा लिया। शो के एक एपिसोड में सामंथा रुथप्रभू साई के डांस से इंप्रेस हुई थीं और जमकर तारीफ की थी। तब से ही साई को थोड़ी-बहुत पहचान मिलने लगी। कौन बनेगा अगला प्रभू देवा में अगर साई फाइनलिस्ट होतीं, तो उन्हें प्रभू देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन सेमी फिनाले में ही शो से बाहर होने पर वो प्रभु देवा से नहीं मिल सकीं। लेकिन संयोग से सालों बाद प्रभू देवा ने उनके लिए डांस कोरियोग्राफ किया, जिसने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। साई वो डांस रियलिटी शो तो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस समय साउथ के डायरेक्टर अल्फोंस पुथ्रेन अपनी एक फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे कि तभी एक दिन फेसबुक पर उनकी नजर एक डांस वीडियो पर पड़ी। वो वीडियो साई पल्लवी के डांस क्लिप का था। उन्हें साई इतनी पसंद आई कि वो जैसे-तैसे उनका नंबर ढूंढने लगे। एक रोज कॉल कर अल्फोंस ने साई को फिल्म ऑफर कर दी। शौकिया तौर पर डांस रियलिटी शो करने वालीं साई को असल में डॉक्टर बनना था। उनकी एक कजिन डॉक्टरी पढ़ने जॉर्जिया जा रही थी, तो साई ने भी वहीं एडमिशन ले लिया। यही वजह रही कि उन्होंने डायरेक्टर अल्फोंस की फिल्म भी ठुकरा दी। साई छुट्टियों में भारत आती थीं और बाकी समय जॉर्जिया में रहती थीं। साउथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई शुरुआत में जॉर्जिया नहीं जाना चाहती थीं, तब उनकी मां ने कहा था कि अगर वो नहीं गईं, तो उनकी कजिन वहां गोरी हो जाएंगी, अच्छी अंग्रेजी सीखेंगी और उन्हें अच्छे रिश्ते भी मिलेंगे। इसी लालच में मां ने उन्हें जॉर्जिया जाने के लिए राजी किया। जब साई के फाइनल ईयर के एग्जाम नजदीक आए तो वो पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कोएम्बटूर आ गईं। ये वही समय था, 6 साल पहले साई को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अल्फोंस ने फिल्म प्रेमम शुरू की। इस फिल्म में वो असिन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फिर मलयाली बोलने वाली एक्ट्रेस की चाह में उन्होंने असिन का नाम ड्रॉप कर दिया। एक रोज उन्हें फिर साई पल्लवी का ख्याल आया और उन्होंने झट से साई को कॉल कर प्रेमम फिल्म ऑफर कर दी। पढ़ाई पर फोकस कर रहीं साई इस कॉल से डर गईं। उन्हें लगा कि कहीं कोई उन्हें स्टॉक तो नहीं कर रहा, जो बार-बार ऐसे कॉल करता है। साई ने पहले तो कॉल पर जमकर बातें सुनाईं और फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाना चाहा। खुशकिस्मती से डायरेक्टर ने अपनी पूरी प्रोफाइल और फिल्म के बारे में बताकर ये गलतफहमी दूर कर दी। इसके बाद साई ने मलयाली फिल्म प्रेमम में काम करने के लिए हामी भर दी। साल 2014 में 5 लोग खासकर साई का ऑडिशन लेने उनके होमटाउन पहुंचे थे। ऑडिशन सफल रहा और उन्हें फिल्म प्रेमम में एक लेक्चरर मलार का रोल मिला। फिल्म साइन करने से पहले साई ने 3 शर्तें रखीं। पहली शर्त- शूटिंग कॉलेज की छुट्टियों में ही होगी, दूसरी शर्त- वो फिल्म में वही कपड़े पहनेंगी, जिनमें वो सहज रहें और तीसरी शर्त- वो फिल्म में मेकअप नहीं करेंगी। आमतौर पर हर एक्ट्रेस चाहती है कि वो कैमरे पर बेदाग और परफेक्ट दिखे, जिसके लिए मेकअप का इस्तेमाल करना बेहद आम बात है। तब करीब 22 साल की साई पल्लवी के चेहरे पर कई मुहांसे थे। कोई भी लड़की इन्हें फिल्म में छिपाना चाहती, लेकिन साई ने मेकअप न करने का फैसला किया। छुट्टियों में ही साई ने पूरी फिल्म शूट की और फिर जॉर्जिया जाकर एग्जाम दिए। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए साई जॉर्जिया से भारत आईं। जैसे ही थिएटर में फिल्म खत्म हुई, पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए न्यूकमर साई पल्लवी को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 डेब्यू अवॉर्ड मिले थे। उनके बिना मेकअप काम करने की भी काफी चर्चा रही। फिल्म प्रेमम की बदौलत साई पल्लवी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 2015 में वो दुलकर सलमान के साथ मलयाली फिल्म काली में नजर आईं। ये फिल्म भी हिट रही और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला। मलयाली फिल्मों में स्टारडम हासिल करने के बाद साई ने 2017 में तेलुगु फिल्म फिदा की, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को 100 ग्रेटेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डीकेड्स में शामिल किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। आगे उन्होंने मिडल क्लास अब्बाई, मारी 2, एथिरन, लव स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्में करते हुए खुद को साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल किया। साई पल्लवी से जुड़े ये किस्से और विवाद भी पढ़िए- लव लेटर लिखने पर घर में हुई पिटाई नेटफ्लिक्स के शो माय विलेज में साई पल्लवी ने बचपन से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार 7वीं क्लास में एक लड़के ने उनके बैग में लव लेटर रख दिया था। शाम को जब उनके पिता ने उनका बैग चेक किया तो उसमें लेटर निकला। ये देखकर उन्हें पिता की खूब मार पड़ी थी। प्रभु देवा से मिलने का पुराना सपना हुआ पूरा, 10 साल बाद उन्हीं के साथ बनाया इतिहास साई पल्लवी ने डांस रियलिटी शो कौन बनेगा अगला प्रभु देवा किया था। फाइनलिस्ट को प्रभु देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन साई पल्लवी सेमी फिनाले में ही बाहर हो गईं और प्रभू देवा से नहीं मिल सकीं। जब उन्हें 2018 की फिल्म मारी 2 मिली तो इसका एक गाना राऊडी बेबी प्रभु देवा और जानी मास्टर ने मिलकर कोरियोग्राफ किया था। संयोग ये रहा कि इस गाने की शूटिंग उसी स्टूडियो में हुई, जहां उस डांस रियलिटी शो की शूटिंग होती थी। प्रभु देवा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया ये गाना काफी हिट रहा। ये गाना 12 जनवरी 2019 में यूट्यूब पर अपलोड हुआ। ये पहला साउथ इंडियन गाना है, जिसके यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज हैं। किसिंग सीन होने पर ठुकराई विजय देवरकोंडा की फिल्म साल 2018 में साई पल्लवी ने विजय देवरकोंडा के साथ डेब्यूटेंट डायरेक्टर भरत कम्मा के साथ फिल्म साइन की थी। इस फिल्म का पहला पोस्टर 9 मई 2018 में विजय के बर्थडे के दिन जारी हुई। हालांकि जब साई को पता चला कि उन्हें फिल्म में विजय के साथ किसिंग सीन देना होगा, तो उन्हें ये फिल्म ठुकरा दी। कश्मीरी पंडितों पर दिए गए बयान पर हुआ विवाद फिल्म विराट पर्वन के प्रमोशनल इवेंट में साई के एक बयान से विवाद हो गया। दरअसल, उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गो तस्करी के आरोपियों की लिंचिंग से की है और कहा कि हिंसा कोई भी करे वह गलत है। साई ने कहा था, 'कश्मीर फाइल्स में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार दिखाया है। अगर आप इसे धर्म की लड़ाई की तरह देख रहे हैं तो उस घटना के बारे में क्या कहेंगे जिसमें गायों से भरा ट्रक लेकर जा रहे मुस्लिम ड्राइवर को पीटा गया और जय श्री राम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। मेरे हिसाब से इन दोनों में कोई फर्क नहीं है।' विवाद होने पर साई पल्लवी ने माफी मांगी और कहा कि वो सिर्फ हिंसा की निंदा कर रही थीं। उनके बयान को गलत तरह पेश किया गया। भारतीय सेना का अपमान करने के आरोप लगे 2022 में साई का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग भारतीय सेना को आतंकवादी मानते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम पाकिस्तानियों को मानते हैं। साई का वीडियो वायरल होने के बाद साई पल्लवी को बॉयकॉट करने के आरोप लगे। बिकिनी में फेक फोटोज वायरल होने पर विवाद हुआ बीते साल साई पल्लवी के बाद साई ने असल तस्वीरें पोस्ट कर साफ किया कि पहले वायरल हुईं फोटोज मॉर्फ्ड थीं। इस बीच रिपोर्ट रही कि रामायण के मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए साई और उनके परिवार से लो-प्रोफाइल रखने की अपील की है। 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम का एड ठुकराया साई पल्लवी को एक बार फेयरनेस क्रीम का एड मिला था। इस एंडोर्समेंट के लिए साई को 2 करोड़ रुपए फीस ऑफर हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने ये कहते हुए ऑफर ठुकरा दिया कि वो नेचुरल ब्यूटी पसंद करती हैं। साई पल्लवी को मिले 34 अवॉर्ड साई पल्लवी ने 11 साल के एक्टिंग करियर में अब तक 54 नॉमिनेशन में 34 अवॉर्ड हासिल किए हैं। उनके पास 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ, 3 साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवर्ड मिले हैं। उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एक्ट्रेस को गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु की तरफ से कलाईममानी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक दिन से किया बॉलीवुड डेब्यू, जल्द रामायण में नजर आएंगी साई पल्लवी ने साउथ सिनेमा स्टारडम हासिल करने के बाद इस साल आई आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उनके साथ जुनैद खान नजर आए हैं। जल्द ही वो पैन इंडिया मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने माता सीता का रोल निभाया है, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। ……………………………………………… फिल्मी हस्तियों से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें- विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते: तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK की जीत में उनकी 'लेडी लक' तृषा कृष्णन को अहम माना जा रहा है। 4 मई को 'लेडी लक' एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन था, जिनका नाम विजय से जुड़ता रहा है। तृषा तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आने से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं। 51 साल के विजय आज तमिल फिल्मों के सबसे बड़े स्टार हैं तो तृषा कृष्णन क्वीन ऑफ साउथ इंडिया कही जाती हैं। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। पूरी खबर पढ़िए… पुण्यतिथि: ऋषि कपूर को सलमान के पिता ने धमकाया:राज कपूर ने सिगरेट पीने पर पीटा, दाऊद के साथ चाय पी, कभी अमिताभ का अवॉर्ड खरीदा 30 अप्रैल 2020, 6 साल पहले सुबह खबर आई कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। कुछ दिन पहले तक वो गंभीर हालत होने के बावजूद हॉस्पिटल स्टाफ को हंसाते तो कभी गाना सुना रहे थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कहती हैं, ‘सब अचानक हुआ, वो बहुत डरावना दिन था। अचानक एक खालीपन आ गया। एक सूनापन, उनकी जिंदगी उनकी मौजूदगी लार्जर देन लाइफ थी।’ पूरी स्टोरी पढ़ें… ………………………………………………. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, पिता ने पिस्तौल तानी:अमिताभ ने फेंका ग्लास, तो टांके आए: महेश भट्ट को धमकाया, आखिरी ख्वाहिश थी- पाकिस्तान जाना लंबी कद-काठी, गोरी रंगत और गहरी आंखें। 18 साल की उम्र में कॉलेज के दिनों में कई लड़कियां विनोद खन्ना के लुक की तारीफ करती नहीं थकती थीं। सबका एक ही सुझाव था, ‘हीरो जैसे लगते हो, फिल्मों में जाओ’, लेकिन विनोद के पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पूरी कर खानदानी टेक्सटाइल बिजनेस संभाले। विनोद का बागी रवैया तभी शुरू हो गया था, जब उन्होंने पिता के कहने पर कॉमर्स के बजाय साइंस चुना। एक रोज उनकी कॉलेज पार्टी में कुछ फिल्मी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें उस दौर के नामी हीरो सुनील दत्त और उनकी दोस्त अंजू महेंद्रू भी थीं। वो देखना चाहते थे कि टीनएजर्स किस तरह पार्टी करते थे। पूरी खबर पढ़ें…

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CckmLFw
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: