'सलमान खान को पहली फिल्म मैंने दिलाई थी':जैकी श्रॉफ बोले- मैं सलमान की तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था
एक्टर जैकी श्रॉफ ने सलमान खान के करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जैकी ने कहा कि उस समय सलमान फिल्म फलक (1988) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनके पिता सलीम खान फिल्म के डायलॉग लिख रहे थे। जैकी ने कहा, 'मैंने सल्लू बाबा को उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी दिलाई थी। हालांकि बाद में मैंने प्यार किया रिलीज हुई और उसी ने उन्हें स्टार बना दिया।' उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान की तस्वीर देखने के बाद उन्हें लगा था कि सलमान तो बहुत हैंडसम हैं।
जैकी ने कहा,
'मैं उनकी फोटो लेकर सुभाष घई जी के पास गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर मैं उसे के सी बोकाड़िया के पास ले गया। उन्होंने अपने साले को फोटो दिखाने के लिए कहा और इसी तरह सलमान को वह रोल मिला। मैं उनकी तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था।' सलमान के साथ अपने लंबे संबंधों पर बात करते हुए जैकी ने कहा कि उन्होंने सलमान की अधिकांश फिल्मों में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा, 'पहले वह मुझे अपनी हर फिल्म में लेते थे, लेकिन कुछ समय से उन्होंने मुझे किसी फिल्म में कास्ट नहीं किया है।' शाहरुख खान के बारे में भी की बात
जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। जो फिल्म किंग अंकल (1993) की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिस फिल्म में शाहरुख उनके छोटे भाई की भूमिका निभा रहे थे। जैकी ने कहा, 'शाहरुख एक गाने की शूटिंग के लिए सेट पर आए थे और एक कोने में चुपचाप बैठे थे। उनमें सम्मान दिखाने का एक खास तरीका था, लेकिन वह अपनी दूरी भी बनाए रखते थे। मुझे वह बहुत आकर्षक लगे और उनकी मुस्कान बेहद खूबसूरत थी।” वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन में नजर आएंगे, जो 29 मई को रिलीज होने वाली है। जैकी श्रॉफ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जैकी श्रॉफ बोले- भाई को खोकर जिंदगी समझी: मनीष ने कहा- तारीफ और अपनापन ही ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का असली इमोशन है जैकी श्रॉफ और तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर मनीष सैनी ने फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - एलियंस का आगमन’ को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने बच्चों से अपने खास कनेक्शन, जिंदगी के उतार-चढ़ाव, भाई की मौत के ट्रॉमा और बिंदास जिंदगी जीने के मंत्र पर बात की। पूरी खबर यहां पढ़ें…
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pXySHfd
via IFTTT





No comments:
Post a Comment