WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Tuesday, 16 July 2024

सलमान खान की भावुक पोस्ट:अनंत-राधिका की शादी की तस्वीर शेयर कर बोले- तुम्हारे बच्चे होने पर डांस करने का इंतजार नहीं कर सकता

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी की है। इंटरनेशनल गेस्ट की मौजूदगी, खर्च और महंगे रिटर्न गिफ्ट के चलते शादी सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी इस भव्य शादी का हिस्सा बने और बारात में जमकर डांस करते नजर आए। अब एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट कर अनंत-राधिका को मिस्टर एंड मिसेज कहा है। सलमान ने अनंत-राधिका की शादी की तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'अनंत और राधिका, मिस्टर एंड मिसेज अनंत अंबानी, मैंने तुम दोनों का एक-दूसरे के परिवारों के लिए प्यार देखा है। पूरे ब्रह्माण्ड ने तुम्हें मिलाया है। तुम्हारी खुशियों और हेल्थ की दुआ करता हूं। भगवान तुम दोनों को आशीर्वाद दे। तुम्हारे वंडरफुल पैरेंट्स बनने पर डांस करने का इंतजार नहीं कर सकता।' बताते चलें कि 12 जुलाई को हुई शुभ विवाह सेरेमनी में सलमान खान ने बाराती बनकर जमकर डांस किया था। बारात के दौरान सलमान खान को शाहरुख खान के 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन के गाने भंगड़ा पाले में साथ डांस करते देखा गया था। सलमान खान लाइव म्यूजिक के दौरान भी डांस करते नजर आए थे। बारात के दौरान अनंत अंबानी की एंट्री के दौरान भी सलमान उनका हाथ थामे दिखे थे। सलमान खान अनंत अंबानी के करीबी दोस्तों में गिने जाते हैं, जिन्हें अनंत ने शादी के रिटर्न गिफ्ट में 1.67 करोड़ रुपए की 18 कैरेट गोल्ड की लग्जरी वॉच गिफ्ट की है। बताते चलें कि अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को मुंबई से जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका मर्चेंट से शादी की है। दोनों बीते लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। शादी से पहले मार्च 2024 में जामनगर में कपल की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद मई में कपल ने इटली के क्रूज में सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी थी। कपल की शादी के फंक्शन 3 जुलाई से शुरू हुए थे। सबसे पहले मामेरू रस्म हुई फिर 6 जुलाई को संगीत सेरेमनी रखी गई। कपल की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर ने परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद 8 जुलाई को हल्दी सेरेमनी और 10 जुलाई को मेहंदी सेरेमनी हुई। 12 जुलाई को हुई शादी में अनंत अंबानी घर एंटीलिया से बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे थे। शादी के अगले दिन 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अध्यात्म गुरू कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 14 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका का रिसेप्शन हुआ था, जिसमें देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। 15 जुलाई को अंबानी परिवार ने जियो और रिलायंस के कर्मचारियों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया था।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Pncuvx4
via IFTTT

No comments: