WHAT’S HOT NOW

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

» » » निक जोनस @32- ब्यूटी पार्लर में गाना गाकर शुरुआत की:दो बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला; प्रियंका को ट्विटर पर अप्रोच किया, 6 महीने डेटिंग फिर शादी की

1998 की बात है.. अमेरिका में रहने वालीं साइन लैंग्वेज टीचर और सिंगर डेनिस जोनस ब्यूटी पॉर्लर में अपना हेयर कट करवा रही थीं। उनके साथ छह साल का बेटा निक भी था, जिसने वहां एक गाना गाया। उसका टैलेंट देखकर मां ने अगले ही दिन उसे प्रोफेशनल शो बिजनेस मैनेजर से मिलवा दिया और यहां से शुरू हुई अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर, म्यूजिशियन और एक्टर निक जोनस की जर्नी। निक का इंडिया से भी खास नाता है। 2018 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादी की। भले ही निक को इंडिया में पहचान बहुत देर से मिली हो, लेकिन अमेरिका में और इंटरनेशनल लेवल पर वे कम उम्र में ही मशहूर हो गए थे। आज निक के 32वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें… पिता चर्चा में गाते थे, मां भी सिंगर थीं निक का बचपन से ही म्यूजिक में इंट्रेस्ट था। इसकी एक वजह यह भी थी कि उनके पिता पॉल केविन जोनस म्यूजिशियन थे और चर्च में गाते थे। वहीं उनकी मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर और सिंगर थीं। परिवार में निक से बड़े दो भाई जोए और केविन और एक छोटा भाई फ्रैंकी भी थे। 2005 भाईयों के साथ मिलकर बैंड बनाया उस दिन जब मां ने निक का सिंगिंग टैलेंट देखा तो उन्होंने निक को भी म्यूजिक पर ही फोकस करने की सलाह दी। शुरुआत में निक ने सिंगल गाने गाए और फिर 2005 में बाद अपने दोनों बड़े भाईयों के साथ मिलकर म्यूजिक बैंड बना लिया। 2008 में ग्रैमी अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला तीनों भाईयों ने साथ में ‘इट्स अबाउट टाइम’, ‘जोनस ब्रदर्स’ और ‘हैप्पिनेस बिगेन्स’ जैसे कई हिट एल्बम दिए। 2008 में बैंड को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेशन मिला। हालांकि, मई 2012 में तीनों भाई अलग हो गए और तीनों ने अपने सोलो करियर पर फोकस किया। 2019 में तीनों ने फिर से साथ काम किया और उनका गाना 'सकर' बेहद फेमस रहा। इस गाने को भी ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। एक्टिंग में भी आजमाया हाथ सिंगिंग के अलावा निक ने जहां ‘हैना मोंटेना’ और ‘कैंप रॉक’ जैसे टीवी शोज किए। वहीं ‘जुमानजी’, ‘गोट’ और ‘द गुड हाफ’ समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी की। प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर किया था मैसेज इसके बाद साल 2016 में निक की लाइफ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई। दोनों का लव स्टोरी निक के भाई केविन जोनस की वजह से शुरू हो पाई थी। केविन को प्रियंका का शो ‘क्वांटिको’ पसंद आया था। केविन ने ही निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। इसके बाद निक ने हिम्मत दिखाई और प्रियंका को ट्विटर पर DM किया। निक काे प्रियंका ने दिया मजेदार रिप्लाय निक का मैसेज पढ़ते ही एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब दिया कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। इसके बाद प्रियंका ने निक को अपना नंबर भेज दिया और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। उस वक्त ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थीं प्रियंका प्रियंका ने डैक्स शेफर्ड को दिए इंटरव्यू में में खुलासा किया था कि शुरुआत में वो निक जोनस के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। जब निक ने उन्हें मैसेज किया तब उनका 5-6 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ ही था। हालांकि, प्रियंका के दोस्तों ने सलाह दी कि वो मूव ऑन करके निक का हाथ थामें और वैसा ही हुआ। मेट गाला में टकराए, फिर साथ में पब्लिक अपीयरेंस दी एक साल तक निक और प्रियंका एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे। साल 2017 में दोनों ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहली बार साथ में पब्लिक अपीयरेंस दी थी। मजेदार बात यह है कि दोनों इस इवेंट में साथ में नहीं पहुंचे थे। इवेंट में ही एक दूसरे से टकराए और फिर तय किया कि साथ में रेड कार्पेट पर वॉक करते हैं। मेरे गाने तुम्हारे लिए लव लैटर्स की तरह होंगे एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि जब उन्होंने निक को डेट करना शुरू किया तब निक ने उनसे कहा था कि वो बहुत ज्यादा नहीं बोलते पर उनके गाने एक्ट्रेस के लिए लव लैटर्स की तरह होंगे। प्रपोज करने से पहले एक्ट्रेस की मां को मनाया इसी बीच प्रियंका जब मुंबई आईं तो निक भी उनके साथ इंडिया आए। वो यहां प्रियंका के अपार्टमेंट में ही रुके। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं। फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में मधु ने बताया था, ‘निक जब इंडिया आए थे तब मुझे नहीं पता था कि उनके और प्रियंका के बीच क्या रिश्ता है। दोनों ने एक-दूसरे को अपना दोस्त बताया था। इसके बाद एक दिन निक मुझे लंच पर ले गए। प्रियंका हमारे साथ नहीं थीं। तब निक ने मुझसे पूछा कि उन्हें प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहिए? इस पर मैंने उन्हें वो खूबियां बताईं जो मैं अपने दामाद में देखना चाहती थी। वो सुनकर निक ने मेरा हाथ पकड़ा और बोले- मैं वो लड़का हूं। क्या मैं प्रियंका से शादी कर सकता हूं। मैं आपसे वादा करता हूं आपको कभी दुखी नहीं करूंगा।’ 36वें बर्थडे के एक दिन बाद प्रपोज किया इसके बाद निक ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन के एक दिन बाद उन्हें ग्रीस में घुटनों के बल बैठकर डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया। निक ने कहा- ‘क्या आप मुझे दुनिया के सबसे लकी इंसान बना सकती हैं?’ यह सुनकर प्रियंका कुछ देर चुपचाप खड़ी रहीं और फिर उन्होंने हां कह दी। निक को इंडियन फैंस प्यार से बुलाते हैं जीजू निक को इंडिया में पैपराजी और फैंस जीजू कहकर बुलाते हैं। मजेदार बात तो यह है कि अब सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे म्यूजिकल कॉन्सर्ट में निक को फैंस जीजू कहकर पुकारते हैं। हाल ही में जिमी फैलन के टॉक शो ‘द टुनाइट शो’ में निक ने इस पर बात की। सिंगर ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी शादी प्रियंका से हुई है। उसके बाद से ही यह हैशटैग शुरू हुआ। उस वक्त से ही मैं नेशनल ‘जीजू’ बन गया। जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए मैं इंडिया का बड़ा भाई हूं।’

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zykhGta
via IFTTT

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments: