WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Tuesday, 27 May 2025

बिग बॉस 19 में यूट्यूबर्स-इंफ्लुएंसर की एंट्री पर बैन:शो के फॉर्मेट में बड़े बदलाव, टीवी और फिल्मों से जुड़े कंटेस्‍टेंट आएंगे नजर

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस’ के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस सीजन 19 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर नहीं नजर आएंगे। शो में सिर्फ टेलीविजन और फिल्मों से जुड़े कंटेस्‍टेंट नजर आएंगे। बीते कई सीजन्स से यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म देने की आलोचना होती रही है। 'टेली रिपोर्टर' के मुताबिक इस बार शो के मेकर्स ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से संपर्क न करने का फैसला किया है। मेकर्स का इस बार पूरा फोकस टीवी और फिल्मों के लोकप्रिय सितारों पर होगा। पिछले कुछ सीजन्‍स में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), मनीषा रानी और रजत दलाल जैसे डिजिटल क्रिएटर्स ने बिग बॉस के घर के अंदर खूब धमाल मचाया। सोशल मीडिया सेलेब्‍स की वजह से शो की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन उससे ज्यादा शो की आलोचना भी खूब हुई। साथ ही इन कंटेस्‍टेंट्स की लोकप्रियता के कारण दूसरे कंटेस्‍टेंट्स को मिलने वाले वोट्स पर बुरा असर पड़ा। जिसकी वजह से शो पुराने फैंस इससे नाराज भी दिखे। इस वजह से शो के मेकर्स ने इस बार टीवी और फिल्म के चर्चित सितारों को ही शो में कंटेस्‍टेंट के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है। बताया जाता है कि कंटेस्‍टेंट्स की कास्टिंग पर जोर शोर से काम शुरू हो गया है, लेकिन शो के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस 19' का प्रीमियर इस बार 19 जुलाई, 2025 से होने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। खबर है कि सलमान खान जून 2025 के अंत तक 'बिग बॉस 19' के लिए प्रोमो शूट कर लेंगे। इस बार यह शो 3 महीने के बजाय 5.5 महीने तक चलेगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि अब बिग बॉस का OTT वर्जन बंद कर दिया गया है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3npRFkU
via IFTTT

No comments: