WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Tuesday, 27 May 2025

तब्बू के साथ इंटीमेट सीन पर बोले ईशान खट्टर:सेट पर एक बच्ची की तरह रहती हैं, सामने वाले एक्टर को सहज महसूस करवाती हैं

एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान 2020 में स्ट्रीम हुई सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में एक्ट्रेस तब्बू के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया। एक्टर ने हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत में बताया कि कैसे तब्बू ने वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में एक इंटीमेट सीन के दौरान सहज महसूस करवाया था। ईशान खट्टर ने कहा- इंटीमेट सीन के दौरान मैं बिल्कुल भी घबराया नहीं। वो ऐसी एक्ट्रेस हैं जो समाने वाले को सहज महसूस करवा देती हैं। ईशान खट्टर ने आगे बताया था- सेट पर एक बच्ची की तरह रहती हैं। मजाक करते-करते अचानक अपने किरदार में खो जाती हैं। यह बहुत ही मजेदार अनुभव था। तब्बू के साथ हमारी जोड़ी परफेक्ट थी। हमारी उम्र में गैप के बाद भी अगर लोगों को जोड़ी परफेक्ट लगी तो इसका श्रेय राइटिंग टीम को जाता है। बता दें कि वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ नेटफ्लिक्स पर 2020 को स्ट्रीम हुई थी। यह सीरीज इसी नाम से विक्रम सेठ के के उपन्यास पर आधारित है। मीरा नायर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में ईशान खट्टर को तब्बू के साथ रोमांस करते देखा गया, जो उनसे 24 साल बड़ी हैं। दोनों को उनके प्रदर्शन और केमिस्ट्री के लिए सराहा गया। वहीं बात करें ‘होमबाउंड’ की, तो इसकी कहानी ऐसे दो जिगरी दोस्तों की है, जो नॉर्थ इंडिया के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं और पुलिस नौकरी की तलाश में हैं। हालांकि जैसे-जैसे वह अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते है, दोनों ही दोस्ती में परिस्थितियों की वजह से कमजोर पड़ने लगती है। इस फिल्म में ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा जैसे स्टार्स हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fXB07RF
via IFTTT

No comments: