WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Thursday, 26 June 2025

हार्दिक संग रिश्ते पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी:कहा- सिर्फ कुछ समय तक बातचीत हुई, हम दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों कुछ समय के लिए एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे, लेकिन वह रिश्ता कभी डेटिंग तक नहीं पहुंचा। ईशा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हां, कुछ समय तक हमारी बातचीत हुई थी। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी, लेकिन हम कुछ महीनों तक बात कर रहे थे। हम उस स्टेज पर थे जहां लगता था शायद कुछ हो जाए, शायद नहीं। ये बातचीत डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई। हम एक या दो बार ही मिले थे।" जब ईशा से पूछा गया कि क्या उनके बीच कपल बनने की संभावना थी, तो उन्होंने कहा, "शायद हो सकता था, लेकिन लगता है कि ऐसा होना नहीं था। उस समय हार्दिक पहले से ही टीवी पर कुछ बयान देकर विवादों में थे और तब तक हमारी बातचीत भी बंद हो चुकी थी।" ईशा ने 'कॉफी विद करण' के उस एपिसोड का भी जिक्र किया जिसमें हार्दिक पांड्या और केएल राहुल साथ आए थे। इस एपिसोड में हार्दिक के बयानों पर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा, "मैं उस समय तक खुद को काफी मजबूत बना चुकी थी। जब एपिसोड आया तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे भी वे लोग पहले ही बहुत कुछ झेल रहे थे, अगर मैं और कुछ बोलती तो क्या फायदा होता?" ईशा ने कहा- वो मेरे टाइप के नहीं थे बातचीत कैसे खत्म हुई, इस पर ईशा ने कहा, "जब वो एपिसोड आया, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। हमें लगा कि हम एक जैसे नहीं हैं। सबका एक टाइप होता है। उन्होंने साफ किया कि हार्दिक में कोई कमी नहीं थी और न ही उनमें, लेकिन दोनों की सोच और पसंद अलग थी। उन्होंने यह भी कहा, "एक-दो महीने में हार्दिक को भी समझ आ गया था कि मैं उनकी टाइप की नहीं हूं और मुझे भी ऐसा ही लगा। हम दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे" बता दें कि 1 जनवरी 2020 को पांड्या ने डांसर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी. 30 जुलाई 2020 को उनके पहले बच्चे, एक लड़के, अगस्त्य पांड्या का जन्म हुआ था। वहीं हार्दिक और नताशा जुलाई 2024 में अलग हो गए।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/M4Ale8X
via IFTTT

No comments: