WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Sunday, 17 August 2025

बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप:डिजाइनर का दावा ड्रेस इस्तेमाल कर बर्बाद की, मुआवजे के 85 हजार देने से इनकार किया

मुंबई की एक डिजाइनर ने कशिश कपूर पर 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। डिजाइनर का दावा है कि कशिश कपूर की टीम ने कुछ दिनों पहले उनसे संपर्क कर कोलेबोरेशन के लिए काउचर गाउन मांगी थी। डिजाइनर ने टीम से बात कर दो दिनों के लिए गाउन दी थी, लेकिन जब गाउन लौटाई गई, तो वो पूरी तरह रेत में लिपटी हुई और फटी हुई थी। डिजाइनर ने एक्ट्रेस कशिश कपूर से मुआवजा मांगा था, लेकिन कुछ देर तक टालने के बाद उन्होंने डिजाइनर को ब्लॉक कर दिया। डिजाइनर स्मिता श्रीनिवास ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पोस्ट में बयां किया है। उन्होंने लिखा है, कशिश कपूर ने मेरे साथ 85000 की धोखाधड़ी की। ये सिर्फ एक हरी काउचर गाउन के बारे में नहीं है। ये इस बारे में है कि कैसे छोटे डिजाइनर्स का कोलेबोरेशन और एक्सपोजर के नाम पर शोषण होता है। डॉट मीडिया एंजेसी ने कशिश कपूर के लिए मेरी गाउन ली थी। मैंने सही साइज डिटेल शेयर की जो स्मॉल थी। उन्हें एक्स्ट्रा स्मॉल की जरुरत थी, इसके बावजूद उन्होंने गाउन ले ली। आगे डिजाइनर ने लिखा है, गाउन पूरी तरह खराब हालत में आई, गीली, रेत से भरी, शल वाली और उल्टी। ये 85 हजार रुपए का काउचर पीस था, जिसे हफ्तों लगे बनाने में। इस हालत में ये बिकने लायक नहीं है, न ही इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। मैंने उनसे मुआवजा मांगा या कहा कि वो इसे खरीदें। 40 हजार में शांति से बात तय हुई। इसके बाद हफ्तों तक बहाने चले कि हम कल पैसे ट्रांसफर करेंगे, बैंक इशू है, मैं ट्रेवल कर रही हूं, फिर फाइनली कशिश ने मुझे ब्लॉक कर दिया। जब मैंने एजेंसी से दोबारा संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हम कंपनसेशन की जगह सोशल मीडिया पर आपका प्रमोशन कर देंगे। क्या इससे काउचर पीस के नुकसान की भरपाई होगी। डिजाइनर स्मिता ने इस मामले में कोलेबोरेशन के मैसेज से लेकर मुआवजे पर हुई बातचीत के भी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनकी पोस्ट के मुताबिक, उनसे 24 जून को ड्रेस ली गई थी, लेकिन अब तक उन्हें कंपनसेशन नहीं मिला है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qH1PV7U
via IFTTT

No comments: