WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 29 September 2025

'मेरी दूसरी शादी की अंगूठी पहली पत्नी ने खरीदी':बोनी कपूर ने बताया- मोना कपूर ने श्रीदेवी को भी दी थी शादी की रिंग

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में बताया कि उनकी पहली पत्नी मोना ने उनकी दूसरी शादी के लिए अंगूठी खरीदी थी। बोनी कपूर ने चंदा कोचर को दिए इंटरव्यू में कहा, "मेरी पहली पत्नी, मैंने उन्हें सब बताया था। देखिए यह अंगूठी जो मैं पहन रहा हूं और वह अंगूठी जो श्रीदेवी पहनती थी, दोनों मोना ने खरीदी थी। मैंने उन्हें सब खुलकर बताया। इसी तरह उन्होंने बच्चों को पाला, मेरे और अन्य बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की नफरत पैदा किए बिना।" बता दें कि साल 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी। इसके बाद वह अपने पहले परिवार से अलग हो गए। बोनी कपूर ने कहा कि उस समय उनके बच्चे अर्जुन और अंशुला को तकलीफ हुई थी। अर्जुन ने उन्हें एक चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने कहा, "मेरे पास अर्जुन की चिट्ठी है, जिसमें उसने लिखा था- आप घर क्यों नहीं आते? मुझे बुरा लगता था। मैं बंटा हुआ था। एक तरफ पत्नी श्रीदेवी थीं, दूसरी तरफ बच्चे। श्रीदेवी को मैं अकेला नहीं छोड़ सकता था। उनके माता-पिता का निधन हो चुका था और वह अकेली थी, लेकिन यहां बच्चे, उनकी मां और दादा-दादी के साथ थे।" बोनी ने आगे यह भी कहा, "मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता हूं। उस समय और भी ज्यादा करता था। मुझे हालात संभालने के लिए मजबूत रहना पड़ा क्योंकि मैं सभी बच्चों से प्यार करता हूं। मैं अपनी पहली पत्नी की भी इज्जत करता हूं, क्योंकि उन्होंने कभी बच्चों को मेरे खिलाफ नहीं किया। बच्चे बुरा मानते थे क्योंकि वे अपनी मां को दुखी नहीं देखना चाहते थे। अब मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि चारों बच्चे साथ हैं।"

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A91Y0gO
via IFTTT

No comments: