WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 29 September 2025

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब भी वेंटिलेटर पर:हालत नाजुक, CM मान ने हाल जाना, परिवार से बात की; पिंजौर में हुआ था बाइक हादसा

हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को अभी भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जवंदा की हालत अब भी नाजुक है। उनकी देखभाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की विशेषज्ञ टीम कर रही है। इसमें न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं। रविवार दोपहर को सीएम भगवंत मान ने भी अस्पताल पहुंचकर जवंदा का हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि कल (शनिवार) से उनकी हालत बेहतर है। रविवार को जवंदा से मिलने कई पंजाबी सिंगर भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि जवंदा रिकवर कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की अरदास करे। बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था। परिवार और डॉक्टरों से मिलकर CM ने क्या कहा... लड़ते सांडों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, पिंजौर-नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी सेक्टरों के सामने रोड पर शनिवार को जवंदा का एक्सीडेंट हो गया। वह बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रोड पर लड़ते सांडों को बचाते हुए जवंदा की बाइक जीप से टकरा गई। लोगों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवंदा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शौरी अस्पताल के डॉक्टर विमल ने बताया कि जवंदा की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें बाहर ही आकर चेक किया गया था। वह बेसुध थे और पल्स धीमी थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पंचकूला रेफर कर दिया गया था। वहां से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजे गए। सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक आया शनिवार रात मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को रेफर किया गया था। दोपहर पौने 2 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। फोर्टिस अस्पताल लाने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक भी आया। जवंदा के अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की। डिटेल्ड जांच और चेकअप किए गए। जवंदा को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही है। सेहत पर उनके दोस्त क्या बोल रहे...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gA47dxL
via IFTTT

No comments: