WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Thursday, 30 October 2025

मिथुन की बहू मदालसा ने बताया क्यों छोड़ी साउथ इंडस्ट्री:कास्टिंग काउच जैसे एक्सपीरियंस पर कहा- मैं 17 साल की थी बहुत असहज महूसस हुआ, उठकर चली गई

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने साउथ इंडस्ट्री से महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जल्द ही वो बॉलीवुड से जुड़ गईं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में मदालसा ने बताया है कि साउथ इंडस्ट्री में हुए एक असहज एक्सपीरियंस के चलते उन्होंने साउथ इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया था। मदालसा शर्मा ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री छोड़ने पर कहा, 'मैं सिर्फ 16 साल की थी जब मैंने (साउथ इंडस्ट्री में) काम शुरू किया था और फिर हैदराबाद, चेन्नई, रामोजी फिल्म सिटी वगैरह में रहना होता था, तो मुझे घर की, पेरेंट्स की बहुत याद आती थी। इसलिए मैंने सोचना शुरू किया कि अब मुंबई पर थोड़ा फोकस करना चाहिए। इतने साल साउथ को दे दिए, अब शायद मुंबई को समय देने का वक्त आ गया है।' 'इसके अलावा, कुछ अनुभव मेरे लिए थोड़े बुरे भी रहे। मुझे लगा कि शायद मैं नहीं कर सकूंगी, मैं वो रास्ता नहीं ले सकूंगी। जब हम बात करते हैं कास्टिंग काउच जैसी चीजों की, मेरा मानना है कि यह हर इंडस्ट्री में किसी-न-किसी रूप में मौजूद होती हैं, चाहे वो फिल्म हो, कोई कॉर्पोरेट दफ्तर हो या किसी और क्षेत्र में। हर करियर में, कभी-कभी लोग ऐसी स्थितियों का सामना करते हैं। मुझे एक पॉइंट पर निराशा हुई थी। मुझे एक कन्वर्सेशन ने असहज कर दिया था। कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन उस बातचीत ने मुझे बहुत अनकम्फर्टेबल कर दिया था।' आगे मदालसा ने कहा, 'मुझे ठीक-ठीक याद नहीं कि वो बातचीत क्या थी, मैं तब सिर्फ 17 साल की थी। बस इतना याद है कि मुझे बहुत असहज महसूस हुआ, मैं वहां से उठकर चली गई और खुद से कहा, “अब वापस बॉम्बे चलते हैं।”फिर मैंने तय किया कि अब यहां काम करूंगी, वो ही काम करूंगी जो मुझे सचमुच करना है। लेकिन उस समय थोड़ा निराशा हावी हो गई थी और मैंने ठान लिया कि अब बॉलीवुड पर फोकस करते है, अपने घर-परिवार के पास रहना है।' बता दें कि मदालसा शर्मा ने साल 2009 की तेलुगु फिल्म फिटिंग मास्टर से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी नजर आई हैं। इसके अलावा उन्होंने सम्राट एंड को, दिल साला सनकी, करतूत और द बंगाल फाइल्स जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि फिल्मों से ज्यादा मदालसा को टीवी शो अनुपमा से पहचान मिली थी।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1HtmWuB
via IFTTT

No comments: