WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 22 December 2025

ध्रुव राठी पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्या:धुरंधर की लगातार आलोचना करने पर लताड़ा, कहा- बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कब बोलेगा; जमकर ट्रोल हुईं

पॉपुलर इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी लगातार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की आलोचना करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। 21 दिसंबर को ध्रुव ने नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसका टाइटल है रियलिटी ऑफ धुरंधर। वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या भड़क गई हैं। हालांकि देवोलीना के कमेंट पर कुछ लोग भड़क गए हैं। ध्रुव राठी ने धुरंधर पर एक-एक कर कई पोस्ट किए। एक ऐसी ही पोस्ट के जवाब में देवोलीना भट्टाचार्या ने लिखा, मैं तुम्हारे बकवास वीडियो नजरअंदाज करने की बहुत कोशिश करती हूं, पता नहीं X अकाउंट मेरी फीड पर इन्हें ला देता है। खैर, धुरंधर के बारे में सोचना बंद कर और बांग्लादेश के हिंदू के लिए कब बोलेगा। देवोलीना की पोस्ट सामने आने के बाद एक्स यूजर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने देवोलीना पर लिखा, ध्रुव राठी देश का प्रधानमंत्री है या गृहमंत्री है, जो बांग्लादेश के बारे में सोचेगा। देवोलीना दम है तो यह बात प्रधानमंत्री से पूछना। वहीं एक ने लिखा है, ये सवाल देश के प्रधानमंत्री से पूछना है या एक यूट्यूबर से। एक यूजर ने लिखा, हमें भी ध्रुव पसंद नहीं हैं, लेकिन X यूजर्स का अटेंशन लेने के लिए कुछ भी मत करो। बता दें कि ध्रुव राठी ने हाल ही में एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म धुरंधर को प्रोपोगेंडा फिल्म बताते हुए इसकी जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि फिल्म को फिक्शनल कहा जा रहा है, जबकि इसमें कई इवेंट्स की असल फोटोज और वीडियोज इस्तेमाल की गई हैं। साथ ही ध्रुव ने ये भी कहा कि फिल्म के जरिए आदित्य धर ने भारत पर लगने वाले पाकिस्तान के कई आरोपों को सही साबित कर दिया है। जबकि भारत सरकार कई बार ये सफाई दे चुकी है कि वो पाकिस्तान में जासूस नहीं भेजता।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jzA0U19
via IFTTT

No comments: