WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Thursday, 27 March 2025

राम चरण @40, ‘RRR’ ने बनाया ग्लोबल स्टार:कभी प्रियंका चोपड़ा संग थी अफेयर की चर्चा, बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू के बाद नहीं की दूसरी फिल्म

राम चरण… ये वो नाम है, जो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार है। एक्टिंग का हुनर तो उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान उन्होंने खुद के दम पर बनाई। राम चरण चाहते तो पिता के दम पर पहली फिल्म हासिल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने बाकायदा एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और पढ़ाई की। इसके बाद फिल्मों में कदम रखा। यही कारण है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोग उनकी एक्टिंग और डांसिंग की तारीफ करते हैं। फिल्मी दुनिया के अलावा उन्होंने एक अलग बिजनेस साम्राज्य भी खड़ा किया है। राम आज करोड़ों के लग्जरी घर से लेकर एयरलाइन कंपनी और पोलो राइडिंग क्लब तक के मालिक हैं। RRR के ऑस्कर में जलवा दिखाने के बाद से तो पूरी दुनिया में राम चरण के नाम का डंका बज रहा है। राम चरण के 40वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में.. चिरंजीवी के बेटे हैं, सुपरस्टार-मेगास्टार से भरा पड़ा है परिवार राम चरण भले ही साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनका पूरा खानदान फिल्मी सितारों से भरा पड़ा है। अल्लू अर्जुन भी उनके भाई लगते हैं। राम चरण के दादा कोनिडेला शिवशंकर वरप्रसाद राव थे। उनके तीन बेटे चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण हैं । तीनों बेटे तेलुगु सिनेमा के बड़े सितारे हैं। चिरंजीवी, राम चरण के पिता हैं, जबकि नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण उनके चाचा। राम चरण की दो बुआ हैं, जिनका नाम है विजया दुर्गा और माधवी राव। चिरंजीवी की विरासत राम चरण ने संभाल रखी है। वहीं, नागेंद्र बाबू का बेटा वरुण तेज और एक बेटी निहारिका है। वे दोनों ही तेलुगु सिनेमा के जाने-माने स्टार हैं। पवन कल्याण की कुल तीन शादियां हुई हैं और उनके चार बच्चे हैं। वहीं, राम चरण की दो सगी बहनें हैं, जिसका नाम सुष्मिता कोनिडेला और श्रीजा कोनिडेला है। जो मीडिया से दूर रहती हैं। राम चरण के नाना फ्रीडम फाइटर थे राम चरण के नाना अल्लू रामलिंगैया एक होम्योपैथिक डॉक्टर थे, जो देश की आजादी के आंदोलन से जुड़े थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे गिरफ्तार भी हुए थे। राम के नाना फ्रीडम फाइटर होने के साथ-साथ एक कॉमेडियन भी थे, जिन्होंने लगभग एक हजार फिल्मों में काम किया। राम चरण के नाना अल्लू रामलिंगैया, अल्लू अर्जुन के दादा भी थे। अल्लू अर्जुन, अल्लू अरविंद के बेटे हैं। जबकि अल्लू अर्जुन की बुआ राम चरण की मां लगती हैं। इस लिहाज से अल्लू अर्जुन और राम चरण कजिन हैं। अल्लू अरविंद की दो बहनें हैं, जिनके नाम वसंत लक्ष्मी और सुरेखा है। अल्लू अरविंद के तीन बेटे है- अल्लू वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष। 35 सालों से है एनटीआर और राम चरण की फैमिली में दुश्मनी भले ही राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म आरआरआर में साथ काम किया था, लेकिन उनके परिवारों के बीच पिछले 30-35 सालों से दुश्मनी रही है। इस बात का खुलासा खुद जूनियर एनटीआर ने अनुपमा चोपड़ा से बातचीत में किया था। जूनियर एनटीआर ने बताया, 'मैं और राम चरण दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। मैं नहीं जानता कि यह मुझे कहना चाहिए या नहीं, लेकिन हम दोनों के परिवारों में करीब 30-35 साल पुरानी दुश्मनी है, लेकिन इसके बाद भी हम दोनों ने साथ में यह फिल्म की है। RRR के बाद पूरा सिनैरियो बदल गया है। अब मैं और राम चरण बहुत अच्छे दोस्त हैं। करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई RRR 2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR राम चरण के लिए अब तक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इसने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। फिल्म का बजट 550 करोड़ रुपए था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की शानदार कमाई की। हालांकि इस फिल्म को बनाने में 4 साल का समय लग गया था। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। इस गाने को शूट करने के लिए राम चरण को 12 दिन लगे थे और लगातार 7 दिन तक इसकी प्रैक्टिस करने से उनके घुिटनों में दर्द होने लगा था। RRR की यूनिट को बांटे थे सोने के सिक्के RRR ने जब 10 दिन में 900 करोड़ रु. का कलेक्शन किया था तब इससे खुश होकर राम चरण ने RRR की टीम को गोल्ड कॉइन गिफ्ट किए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सिक्का लगभग 10 ग्राम का था और कुल सिक्कों की कीमत ₹18 लाख से ज्यादा थी। सोने के सिक्के की एक तरफ RRR और दूसरी तरफ राम चरण का नाम लिखा था। राम चरण ने यह सिक्के फिल्म के हर यूनिट मेंबर को दिए। इसमें करीब 35 टेक्नीशियंस के साथ-साथ कई डिपार्टमेंट्स के हेड भी शामिल थे। RRR की सफलता के बाद बढ़ाई फीस इसी साल 10 जनवरी को राम चरण की फिल्म गेमचेंजर रिलीज हुई थी। साउथ के जाने-माने डायरेक्टर शंकर ने इसका डायरेक्शन किया। इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रुपए था। राम चरण ने फिल्म के लिए 65 करोड़ रुपए की फीस वसूली थी। पहले ये फीस 100 करोड़ बताई जा रही थी, लेकिन फिल्म बार-बार पोस्टपोन हो रही थी तो राम चरण ने फीस में कटौती करने का फैसला किया। ये उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। फिल्म RRR के लिए उन्हें 45 करोड़ की फीस दी गई थी। हालांकि फिल्म गेम चेंजर बुरी तरह पिट गई और मजह 186.25 करोड़ रुपए ही कमा पाई। एक नजर राम चरण के फिल्मी करियर पर.. फिल्मों में आने से पहले सीखी थीं एक्टिंग की बारीकियां राम चरण साउथ की मेगा फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इतना ही नहीं, एक्टिंग के गुण उन्हें परिवार की विरासत से मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले मुंबई के पॉपुलर किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया। ये वही स्कूल है, जहां से करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई स्टार्स ने एक्टिंग सीखी है। पहली फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड, लेकिन दूसरी से मिली पहचान राम चरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया। इसमें दर्शक उनके लुक्स और एक्टिंग के दीवाने बन गए। हालांकि 2009 में आई फिल्म मगधीरा से उन्हें एक अलग पहचान मिली। ये उस समय तेलुगु सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में राम चरण ने डबल रोल निभाए थे। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली थे। इस फिल्म ने साउथ फिल्मफेयर में छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। 57वें नेशनल अवॉर्ड में फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और बेस्ट कोरियोग्राफी के अवॉर्ड भी मिले थे। इसके अलावा राम चरण को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने ऑरेंज, राचा, नायक, तूफान, येवादू और गोविंदुडु अंडारी वाडेले जैसी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में की सिर्फ एक फिल्म, फ्लॉप साबित हुआ डेब्यू टॉलीवुड में अपना स्टारडम जमाने के बाद राम चरण ने साल 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा था। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म जंजीर के रीमेक में नजर आए थे। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त भी थे, लेकिन दो बड़े स्टार्स के बावजूद यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई। आलम यह था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं वसूल पाई थी। इसके बाद राम चरण ने फिर करियर में किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया था। प्रियंका चोपड़ा और नेहा शर्मा के साथ थी अफेयर की चर्चा ये बात साल 2007 की है। जब सुपरस्टार राम चरण ने अपना डेब्यू किया था। इसी दौरान खबर सामने आई थी कि एक्टर का अफेयर अपनी को-एक्टर नेहा शर्मा से चल रहा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी भी की थी। यहां तक कि राम चरण और नेहा शर्मा सीक्रेट हनीमून पर भी गए थे। फिर राम चरण ने इन खबरों पर बाद में खुद सफाई देते हुए इन्हें अफवाह बताया था। इसके अलावा राम चरण और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी अफेयर रहा था। दोनों फिल्म जंजीर के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे। कहा ये भी जाता है कि इनके अफेयर की खबरों की वजह से राम चरण की गर्लफ्रेंड उपासना खुश नहीं थीं, लिहाजा जल्द ही ये मामला खत्म हो गया था। कारों के हैं शौकीन राम चरण को कार लवर कहा जाता है। उनके कार कलेक्शन में करोड़ों की कई कारें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम के पास एक एस्ट्रोन मार्टिन विंटेज एस कार है, जिसकी कीमत लगभग 3.2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 2.75 करोड़ रुपए की रेंज रोवर वोग, 90 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलई 450 एएमजी कूप। 70 लाख की ऑडी क्यू7 भी है। इसके अलावा एक मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी भी है, जिसकी कीमत 95 लाख रुपए है। वहीं, राम चरण की नेटवर्थ तकरीबन 1370 करोड़ रुपए है। 2012 में राम चरण ने की थी शादी रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी और तभी से दोनों साथ हैं। राम चरण और उपासना की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। पर्सनली ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनली भी दोनों ने काफी ग्रो किया है। राम चरण और उपासना अलग-अलग फील्ड में हैं, लेकिन अपनी फील्ड में उन्होंने खूब नाम बनाया और दौलत-शोहरत भी कमाई है। शादी के दस साल बाद दोनों 20 जून 2023 को एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। राम चरण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स वैसे तो राम चरण फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक के बाद एक चार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। इनमें ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस राम चरण के अपोजिट दिखाई देंगी। आरसी 16- जान्हवी कपूर और राम चरण की फिल्म आरसी 16 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार जान्हवी और राम की जोड़ी नजर आएगी। आरसी 17- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण साउथ के जाने-माने डायरेक्टर सुकुमार के साथ भी फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म में राम के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी, इसके बारे में अब तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। द इंडियन हाउस- राम चरण अपकमिंग फिल्म द इंडियन हाउस में भी नजर आ सकते हैं। इसमें एक्टिंग के साथ ही वे इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। ----------------- बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें.. इमरान @46, ऐश्वर्या को बताया प्लास्टिक, मल्लिका को बैड किसर:एक्टर ने कहा था- महेश भट्ट ने मेरी हिट फिल्मों से खरीदा बड़ा घर एक्टर इमरान हाशमी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ विवादित बयानों को भी लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण' में इमरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रेटी के बारे में विवादित बयान देकर चर्चा में आए थे। पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/51PUqzh
via IFTTT

Wigmore Hall quits 'crippling' funding system

The classical music venue says it will stop taking public money because of the "onerous" conditions.

from BBC News https://ift.tt/pbkTNiL

Wigmore Hall quits 'crippling' funding system

The classical music venue says it will stop taking public money because of the "onerous" conditions.

from BBC News https://ift.tt/QGps0u6

Wednesday, 26 March 2025

Have We Forgotten How to Listen to Lectures?

Have We Forgotten How to Listen to Lectures? JamesHoare

* This article was originally published here

प्रमोशनल वीडियो में साथ दिखे सलमान-आमिर:गजनी-सिकंदर के क्रॉसओवर से फैंस खुश, डायरेक्टर मुरुगदास के साथ नजर आए दोनों सुपरस्टार्स

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के पहले आमिर खान के साथ एक स्पेशल प्रमोशनल वीडियो में नजर आए। सलमान ने प्रमोशनल वीडियो का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'एआर मुरुगदास के साथ अमर-प्रेम का अंदाज'। साथ ही उन्होंने सिकंदर मीट गजनी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। वीडियो में 'सिकंदर' फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदास सलमान और आमिर के साथ बैठे नजर आते हैं। वीडियो में आमिर मुरुगदास से पूछते हैं कि मेरे और सलमान में असली सिकंदर कौन है? इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर थोड़ा हैरान दिखते हैं। हालांकि, उनका कोई जवाब नहीं आता है। दोनों सुपरस्टार की बातचीत वाला ये पूरा वीडियो जल्द रिलीज होने वाला है। सलमान और आमिर को एक साथ देखकर दोनों के फैंस बहुत खुश हैं। उन्हें ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। दोनों के फैंस कमेंट में इस अब तक सबसे बड़ा कोलैबरेशन बता रहे हैं। वहीं, कुछ अंदाज अपना-अपना-2 बनाने की बात कर रहे हैं। आमिर खान और सलमान खान 'अंदाज अपना-अपना' में साथ दिखे थे। ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल है। एआर मुरुगदास ने सलमान और आमिर दोनों के साथ काम किया है। साल 2008 में उन्होंने आमिर के साथ फिल्म गजनी बनाई थी। इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड बनाए थे। सलमान खान की फिल्म सिंकदर 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के ओपजिट रश्मिका मंदाना दिखेंगी। इसके अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे। फिल्म को एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस। अंदाज अपना-अपना के सीक्वल पर चल रहा है काम-आमिर हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान से फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल पर सवाल किया गया था। इस पर एक्टर ने कहा, उसके सीक्वल पर भी काम चल रहा है। लेकिन काम चलने और फिल्म बनने में बहुत फर्क होता है। मैं इतनी आसानी से स्क्रिप्ट सुनकर हां नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि सलमान को भी इतना ही फर्क पड़ता होगा। स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है, लेकिन अभी इसका मतलब ये नहीं है कि फिल्म बन रही है और कन्फर्म है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ew4yV5J
via IFTTT

अपने बर्थडे पर ठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर:एक्ट्रेस की तरफ से खुद के लिए खरीदी बुगाटी-पगानी, बोला- तुम्हारी विश पूरी की

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेटर लिखा है। सुकेश ने जैकलीन के नाम तीन पन्ने की चिट्ठी लिखी है। लेटर में वो जैकलीन को माई बेबी बू कह कर संबोधित करता है। बुरे दौर में भी स्पेशल फील कराया अपने लेटर में वो लिखता है- ‘मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं। तुम्हारे बिना मेरा एक और जन्मदिन। बेबी मैं तुम्हारा गले लगाना और बर्थ डे विश करना मिस कर रहा हूं। मेरी बेबी गर्ल तुम मेरी ताकत हो और ये बात तुम जानती हो। बेबी तुमने मुझे लाइफ के हर फेज में हमेशा स्पेशल फील कराया है। जब हम साथ रहे हैं, यहां तक ​​कि सबसे बुरे दौर में भी।’ एक्ट्रेस की तरफ से खुद को किया कार गिफ्ट तीन पन्ने के इस लेटर में सुकेश कई पुरानी बातों को भी याद करता दिखा। साल 2021 के अपने जन्मदिन को याद करके वो लिखता है- ‘तुम्हारे साथ 25 मार्च 2021 का मेरा जन्मदिन मेरे जीवन का बेस्ट बर्थडे था। बेबी गर्ल मुझे बहुत खास महसूस कराने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मैं इस धरती का सबसे लकी इंसान हूं कि मेरे जीवन में एक सुपर वुमन जैकलीन फर्नांडिस है। बेबी क्या तुम्हें याद है, मेरे बर्थडे पर तुम मुझे मेरा पसंदीदा कार गिफ्ट करना चाहती थी। जो कि हो नहीं पाया। लेकिन माई लव आज मैं तुम्हारी उस पेडिंग विश को पूरा कर रहा हूं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर तुम्हारी तरफ से मैं खुद को बुगाटी और पगानी गिफ्ट कर रहा हूं। ये तुम्हारी फेवरेट कलर में है और मैं इन्हें हमारे दुबई वाले घर के लिविंग रूम में आर्ट के तौर पर डिस्प्ले कर रहा हूं।’ बता दें कि वैलेंटाइन के मौके पर सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। एक लेटर के जरिए सुकेश ने क्लेम किया था कि प्राइवेट जेट का नाम जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षरों (JF) पर रखा गया है। साथ ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन के बर्थ मंथ से लिया गया है। यह पूरी तरह कस्टमाइज प्राइवेट जेट है। सुकेश कई मौकों पर जैकलीन को लेटर लिख चुका है। वह दावा करता है कि जैकलीन उसके साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों शादी की भी तैयारी में थे। जब जांच एजेंसियों ने सुकेश पर शिकंजा कसा तो जैकलीन भी रडार में आई थीं। उन्होंने सुकेश पर धोखा देने और झूठ बोलने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया कि सुकेश ने खुद को बिजनेसमैन बताते हुए जैकलीन से रिश्ता रखा था। उस समय वह उन्हें कई महंगे तोहफे भी देता था। वहीं, जैकलीन ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वे नहीं जानती थीं कि सुकेश एक ठग है। जैकलीन को इन लेटर्स से आपत्ति सुकेश चंद्रशेखर ने कई मौकों पर जैकलीन को जेल से लव लेटर लिखा है। जैकलीन के वकील ने इन लेटर्स पर रोक लगाए जाने की भी मांग की थी, क्योंकि इससे उनकी छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। ED की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती होने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं.. महंगी ज्वैलरी- चार पर्शियन बिल्लियां 57 लाख रुपए का एक घोड़ा बहरीन में रह रहे जैकलीन के पेरेंट्स को 1.89 करोड़ की दो गाड़ियां (पोर्श और मसेराटी) जैकलीन के भाई को SUV जैकलीन की बहन को सवा करोड़ की BMW कार

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dcLH4Jn
via IFTTT

पैरोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा को काट देने की धमकी:500 से ज्यादा कॉल आईं; वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, कामरा को कम से कम 500 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। उधर पुलिस ने मंगलवार को कामरा को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि कामरा के वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा है। कामरा फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। 36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। इस बीच कुणाल कामरा ने 25 मार्च को एक और नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हम होंगे कामयाब की लाइन को बदलकर उन्होंने हम होंगे कंगाल एक दिन में बदल दिया। नए पैरोडी सॉन्ग में तोड़फोड़ के सीन, जलती हुई तस्वीर शिवसेना क्यों इस पैरोडी को शिंदे से जोड़कर देख रही शिवसेना का आरोप है कि कामरा की पैरोडी की शुरुआत में ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के लुक को बताया गया है। फिर उनके शिवसेना से बगावत कर विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने की बात कही गई है। इसके अलावा उनके रिक्शा (ऑटो रिक्शा) चलाने और ठाणे के होने का भी जिक्र है। शिंदे ठाणे के रहने वाले हैं और पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे। वहीं, शिंदे को गद्दार, दलबदलू और फडणवीस की गोद में बैठने वाला बताया गया है। विवाद के बीच डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा- किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है। कामरा पर FIR दर्ज, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच होगी स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 24 मार्च को FIR दर्ज हुई। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा- कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, CDR और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है। इधर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पर कार्रवाई की। शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ताओं ने इस पैरोडी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट माना और रविवार रात को यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की। कुल 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई। ------------------------------------------------------- कुणाल कामरा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... कॉमेडियन कुणाल कामरा ने OLA CEO भाविश को कहा घटिया: ई-बाइक पर शुरू हुई थी बहस कॉमेडियन कुणाल कामरा और Ola Cabs CEO भाविश अग्रवाल के बीच करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी। कुणाल ने OLA ई-बाइक के सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर करके सर्विस पर सवाल उठाए थे। OLA CEO भाविश अग्रवाल ने उन्हें जमकर बातें सुनाईं थीं। पूरी खबर पढ़ें...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cag8K1X
via IFTTT

Spider-Man and Harry Potter producers to make next Bond

Amy Pascal and David Heyman have been described as "two of the most accomplished" producers around.

from BBC News https://ift.tt/oxjXncZ

Tuesday, 25 March 2025

Ancient boats found under fishpond in Vietnam

Two ancient wooden boats in remarkably well-preserved condition have been found under a fishpond in Thuan Thanh, a town in the northern Vietnamese province of Bac Ninh. Discovered at a depth of 13 feet, they have not been precisely dated yet, but their design are typical of the Giao Chi region when it was ruled by the Han Dynasty of China (ca. 111 B.C.- 203 A.D.).

The boats first came to light in December 2024 when a local man uncovered the top edges of them while digging down into an old fish pond to restore it to function. He informed authorities and the Department of Culture, Sports, and Tourism to collaborate with the Vietnam Academy of Social Sciences’ Institute of Archaeology began an emergency excavation of the site on March 3rd.

When the tops of the boats first emerged, archaeologists thought it was a shallow, single-log design, like a dugout canoe, but after 20 days of excavation, they have revealed themselves to be made of solidly-crafted timber planks. One boat is about 50 feet long seven feet wide; the other is slightly smaller at about 46 feet long and five feet wide. They were found parallel to each other about six feet apart. A wooden beam connects to both bows, suggesting the two maneuvered as a single boat, an unusual structure that would have made it more powerful in the water.

The hulls are divided into six compartments of varying depths and widths, with the deepest reaching five feet. The compartments were filled up with sand and mud, and archaeologists removed each layer from each compartment separately, then washed them through filters in designated areas to recover any artifacts and organic remains. Numerous fruit seeds were found in the compartments, as were several artifacts. Analysis of the remains will determine what kind of cargo the compartments were holding, what kind of fruits and even which region the fruit trees that bore them were grown in.

The fishpond is on the Dau River about half a mile from the ancient citadel of Luy Lay, the first major urban center in what is now Vietnam. Archaeologists believe that their location on the river and proximity to Luy Lay suggests the vessels were involved in the transport of goods along the major trade network that flourished in northern Vietnam.

According to historical records, Western and Southern countries wishing to trade and interact with China had to pass through Giao Chi. Since before the Common Era, and especially from the 2nd to 3rd centuries CE, increasing numbers of foreign merchants arrived at Giao Chau, with their boats frequently docking at Luy Lau. Archaeological evidence and historical documents at Luy Lau confirm that it was a major international commercial hub during the Northern domination period.

“These boats have yet to be definitively dated, but they could be solid proof of the trading activities along the Dau River,” Dr. Trieu emphasized.

The excavation will continue until April 3rd, after which the priority will be the preservation of the ships and their delicate wood. It will have to be kept saturated with water to keep it from rapidly deteriorating for now before long-term conservation.



* This article was originally published here

Watch: Conan O'Brien honoured at Trump-run Kennedy Center

The comedian received the Mark Twain Prize for American Humor at one of the more prominent events since US President Donald Trump took over the Kennedy Center.

from BBC News https://ift.tt/ihOEr8X

Netflix's Adolescence makes UK TV ratings history

The hit drama becomes the first streaming show to top the UK's overall weekly TV ratings.

from BBC News https://ift.tt/pHQvTg2

Watch: Conan O'Brien honoured at Trump-run Kennedy Center

The comedian received the Mark Twain Prize for American Humor at one of the more prominent events since US President Donald Trump took over the Kennedy Center.

from BBC News https://ift.tt/opxGl27

Monday, 24 March 2025