WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Wednesday, 25 June 2025

Rod Stewart on Glastonbury: 'I wish they wouldn't call it the tea time slot'

The rock star talks to BBC News ahead of his performance at the Glastonbury Festival this weekend.

from BBC News https://ift.tt/r2nWKUh

अमिताभ बोले - हां, मैं अभिषेक की प्रशंसा करता हूं:यूजर ने पूछा- जया और ऐश्वर्या की तारीफ क्यों नहीं करते हैं? एक्टर ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आमतौर पर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जवाब नहीं देते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ट्रोल्स को सीधे जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ ने एक फेसबुक पोस्ट पर अपने बेटे अभिषेक को लेकर लिखा था- "जी हां मैं प्रशंसा करता हूं अभिषेक की तो !!???" इसके बाद एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह अपनी बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया बच्चन की तारीफ क्यों नहीं करते? इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, "हां मैं उन्हें दिल से सराहता हूं… लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं… महिलाओं के लिए सम्मान है।" मंगलवार को भी अमिताभ ने एक पोस्ट री पोस्ट की, जिसमें अभिषेक की तारीफ की गई थी। पोस्ट में लिखा था, "भैय्यू जी (अभिषेक) एक मेहनती कलाकार हैं। वे हमेशा अपनी कला को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी पूरी दुनिया ने तारीफ करती है। 'कालीधर लापता' के लिए अग्रिम बधाई।" 'कालीधर लापता' में अभिषेक का लीड रोल हैं हाल ही में फिल्म 'कालीधर लापता' का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में अभिषेक के साथ दैविक भगेला और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है। अभिषेक इससे पहले 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। उनकी पिछली फिल्में 'बी हैप्पी' और 'आई वांट टू टॉक' ज्यादा सफल नहीं रहीं। वहीं, ऐश्वर्या को आखिरी बार 2023 में 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। जबकि, अमिताभ पिछले साल रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' में वह जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1cAWCtZ
via IFTTT

करिश्मा कपूर@51, सलमान पर क्रश, अभिषेक से टूटी सगाई/:पति ने हनीमून पर दोस्तों संग सोने को मजबूर किया; 5वीं पास बनीं नंबर वन हीरोइन

बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन रही करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का रियल लाइफ में कई बार दिल टूटा है। बॉलीवुड के कई सितारों के साथ उनकी नजदीकियों के चर्चे रहे, लेकिन किसी के साथ उनका प्यार मुकम्मल नहीं हुआ। उन्हें प्यार में धोखा और बदनामी ही मिली है। शादी हुई तो 13 साल के बाद तलाक भी हो गया। करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हसबैंड पर आरोप लगाया था कि हनीमून के दिन संजय ने अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो संजय ने उनकी पिटाई की थी। यहां तक कि दोस्तों के बीच उनकी बोली लगाई गई थी। आज करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर जानेंगे उनके जीवन के कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में... स्विमसूट पहनने पर ऋषि कपूर नाराज थे, एक्ट्रेस ने लगाई थी क्लास करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में फिल्म 'प्रेम कैदी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। हर किसी ने करिश्मा की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन उनके चाचा ऋषि कपूर फिल्म में करिश्मा के स्विमसूट पहनने पर नाराज थे। 'स्टारडस्ट' से बातचीत के दौरान करिश्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'जब लोग 'प्रेम कैदी' देखकर थिएटर से बाहर निकले, तो किसी को भी स्विमिंग कॉस्ट्यूम याद नहीं आया। हर कोई फिल्म में सिर्फ मेरी एक्टिंग की बात कर रहा था। जब मेरे पेरेंट्स को दिक्कत नहीं थी, तो किसी और को क्यों होनी चाहिए? लोग क्या चाहते थे कि मैं क्या करूं? साड़ी पहनकर पूल में कूदूं? कितनी बेवकूफी है। और वैसे भी, स्विमसूट पहनने में क्या बुराई है? क्या दूसरे नॉर्मल टीनेजर इसे नहीं पहनते? इंडस्ट्री में आने के लिए बगावत करनी पड़ी? ये तो रही करिश्मा कपूर के डेब्यू फिल्म की बात, लेकिन कपूर फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी करिश्मा के लिए फिल्मों की राह इतनी आसान नहीं रही। इसके लिए उन्हें परिवार से बगावत तक करनी पड़ी। ऐसा कहा जाता है कि कपूर खानदान में महिलाओं के फिल्मों में काम न करने की परंपरा पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी। वे इस बात के सख्त खिलाफ थे कि परिवार की बहू-बेटियां फिल्म इंडस्ट्री में काम करें, लेकिन इस परंपरा को करिश्मा कपूर ने तोड़ा। करिश्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- ये सिर्फ लोगों की बनाई हुई बातें थीं। जब मैंने काम शुरू किया, तो ये सब अफवाहें फैलाई गईं। लोग कहते थे कि परिवार मना कर रहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। पापा की बहनों ने फिल्मों में काम नहीं किया, यह उनका खुद का फैसला था क्योंकि उन्हें फिल्मों में काम करने में दिलचस्पी नहीं थी। पापा ने कहा था कि कपूर नाम को नीचा मत करना अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने बताया था- मेरे पिता मुझे एक्टिंग के लिए इंस्पायर करते हैं। उन्होंने कहा था कि कपूर नाम को नीचा मत करना। वह मेरे पीछे बहुत मजबूती से खड़े हैं। मैं उनकी सलाह लेती हूं। हम साथ बैठते हैं तो फिल्मों की बात करते हैं। मैं चाहती हूं कि हर कोई इस बात को अपने दिमाग से निकाल दे कि कपूर परिवार की सोच ऐसी है। दादा राज कपूर ने कहा था कि सबसे अच्छी बनो या... करिश्मा कपूर ने आगे बताया था- मैंने अपने दादा जी को कभी निराश नहीं किया। वो मेरे सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत थे। जब मैं छोटी थी तब उन्हें पता था कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे पता है कि तुम एक्ट्रेस ही बनना चाहती हो, लेकिन अगर तुम बनो, तो सबसे अच्छी बनो या बिल्कुल मत बनो। पहली फिल्म के बाद 5 फ्लॉप फिल्में दीं बहरहाल, फिल्म ‘प्रेम कैदी’ के बाद करिश्मा कपूर के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए। जिसमें जैकी श्रॉफ के साथ ‘पुलिस अधिकारी’, सलमान खान के साथ ‘जागृति’ और ‘निश्चय’, अक्षय कुमार के साथ ‘दीदार’ और राहुल रॉय के साथ ‘सपने साजन के' जैसी फिल्में शामिल हैं। यह सभी फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन ‘अनाड़ी’ और ‘जिगर’ ने करिश्मा के करियर को सही ट्रैक पर ला दिया। ऐश्वर्या की ठुकराई फिल्म से मिला सुपरस्टारडम ‘अनाड़ी’ और ‘जिगर’ के बाद करिश्मा कपूर ने ‘राजा बाबू’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘कुली नंबर वन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। आमिर खान की फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ से करिश्मा कपूर को सुपरस्टारडम हासिल हुआ। बता दें कि पहले यह फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी, लेकिन तब वह पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया। राजा हिंदुस्तानी' को करिश्मा कपूर की एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म ने करिश्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। डायरेक्टर करिश्मा को अपनी फिल्म में लेने के लिए चक्कर काटने लगे। प्यार में धोखा और बदनामी मिली देखते ही देखते करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गया। बॉलीवुड के हर बड़े फिल्ममेकर करिश्मा को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। करिश्मा कपूर को कई फिल्में छोड़नी भी पड़ीं। करिश्मा ने न केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल से भी 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया। हालांकि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का रियल लाइफ में कई बार दिल टूटा है। उन्हें प्यार में धोखा और बदनामी ही मिली है। अजय देवगन के साथ नाम जुड़ा करिश्मा कपूर और अजय देवगन ने पहली बार फिल्म ‘जिगर’ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा और अजय देवगन की दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच अफेयर की खबरें फैलने लगीं। बाद में करिश्मा और अजय के रास्ते अलग हो गए। अक्षय खन्ना से चली थी शादी की बात अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद जब करिश्मा कपूर मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात अक्षय खन्ना से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और बात शादी तक भी पहुंची। करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर खुद बेटी का रिश्ता भेजा था, लेकिन इस कहानी में विलेन करिश्मा की मां बबीता कपूर बन गईं। उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर उनकी बेटी करिश्मा कपूर शादी करें, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था। गोविंदा के साथ रिलेशनशिप में रहीं करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी फिल्मों में खूब हिट रही। दोनों को पर्दे पर एक साथ देख फैंस भी काफी उत्साहित होते थे। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। साथ काम करते हुए चर्चा होने लगी कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जब यह खबरें मीडिया में फैलने लगीं तब दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली। सलमान खान के साथ भी अफेयर के चर्चे गोविंदा के बाद करिश्मा की जिंदगी में सलमान खान की एंट्री हुई। करिश्मा ने सलमान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। इस दौरान दोनों का नाम साथ में जुड़ने लगा। दोनों के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। फिर एक ऐसा समय आया जब दोनों के रास्ते अलग हो गए। कपिल शर्मा शो में करिश्मा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि सलमान खान पर क्रश था। अभिषेक बच्चन से सगाई टूटी करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते ने तो खूब सुर्खियां बटोरी थीं। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच चुका था। करिश्मा बच्चन परिवार की बहू तक बनने वाली थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन से सगाई होने के बाद रिश्ता टूट गया। बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी, फिर तलाक अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद करिश्मा की जिंदगी में संजय कपूर की एंट्री हुई। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। हालांकि शादी के बाद भी करिश्मा की जिंदगी में प्यार की बहार नहीं बह पाई। करिश्मा की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2016 में तलाक ले लिया और अपनी राहें अलग कर लीं। पति पर लगाए थे गंभीर आरोप न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक करिश्मा कपूर ने संजय पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हनीमून के दिन संजय ने अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो संजय ने उनकी पिटाई की थी। करिश्मा कपूर ने यह भी दावा किया था कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो संजय ने अपनी मां से कहा था कि अगर वह ड्रेस में फिट नहीं हो पातीं, तो उन्हें थप्पड़ मारें। संजय कपूर ने कहा था करिश्मा ने पैसों के लिए शादी की मुंबई मिरर के अनुसार, संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को ठीक करने के लिए उन्होंने उन्हें 'रिबाउंड' की तरह इस्तेमाल किया। संजय कपूर ने यह भी खुलासा किया कि करिश्मा एक सही पत्नी नहीं थीं और वह इमोशनली अपनी शादी में शामिल नहीं थीं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस 'क्रूर' थीं और तलाक के बाद उन्होंने संजय और उनके परिवार को उनके बच्चों समायरा और कियान से मिलने से भी रोक दिया। रणधीर कपूर ने संजय को बताया था थर्ड क्लास आदमी संजय कपूर के पैसे वाली बात पर करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रणधीर ने कहा था- संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। हमारी साख क्या है ये तो हर कोई जानता है। हम लोग कपूर्स हैं। हम लोगों को किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हम लोग न केवल पैसों से सम्पन्न हैं, बल्कि टैलेंटेड भी हैं, जिससे अपनी पूरी जिंदगी आराम से काट सकते हैं। एक्स हसबैंड की मौत से लगा गहरा सदमा करिश्मा का संजय कपूर से भले ही तलाक हुआ था, लेकिन उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में अचानक हार्ट अटैक से 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। करिश्मा कपूर ने 19 जून को अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर को आखिरी विदाई दी। ----------------------------------------------------------------------------- बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. राज बब्बर @73, रेखा से नजदीकियां बढ़ीं:अमिताभ की फिल्मों से निकाले गए, रेप सीन देखकर जनता बोली- गोली मार दो; एक्टर से राजनेता बने राज बब्बर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। हालांकि करियर की शुरुआत में उन्हें कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करनी पड़ीं। सबसे बड़ा मौका उन्हें दिलीप कुमार की फिल्म ‘शक्ति’ में मिला था, लेकिन बाद में इस फिल्म में उनकी जगह अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aOI1l05
via IFTTT

Tuesday, 24 June 2025

‘The Writer’s Lot’ by Robert Darnton review

‘The Writer’s Lot’ by Robert Darnton review JamesHoare

* This article was originally published here

Singer Jessie J undergoes surgery for breast cancer

The singer reveals she has undergone surgery and is now resting at home awaiting her results.

from BBC News https://ift.tt/kYV47Bt

आमिर खान ने बताई धूम 3 की ओरिजनल कहानी:बोले- अभिषेक की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल हटाया गया, होता तो फिल्म और बड़ी ब्लॉकबस्टर होती

आमिर खान ने फिल्म धूम 3 में डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई थीं। अब हाल ही में आमिर ने फिल्म की कहानी के बारे में बात की। आमिर खान ने मैशबेल इंडिया से बातचीत में कहा, फिल्म में एक बेहद जरूरी किरदार होना चाहिए था, जो आखिरी वक्त में मेकर्स के कहने पर हटा दिया गया। यह किरदार अभिषेक बच्चन यानी कि जय दीक्षित की वाइफ स्वीटी का था, जो पहले दो पार्ट में रिमी सेन ने निभाया था। कहानी में जय दीक्षित और स्वीटी की तलाक की बात दिखाई जानी थी। कहानी में दिखाया जाना था कि स्वीटी का कहना है कि जय अपनी ड्यूटी में इतना बिजी रहता है कि वह परिवार को टाइम नहीं दे पाता है, इसी कारण वह उससे तलाक मांगती। हालांकि, जय पत्नी से एक आखिरी मौका मांगता और दोनों फिर हनीमून पर जाने का फैसला करते, ताकि उनके रिश्ता बच सके। आमिर ने कहा, कहानी में आगे जब जय अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए निकलने वाला होता है, तभी कमिश्नर का फोन आ जाता और वह उसे तुरंत शिकागो किसी जरूरी केस के लिए जाने को कहते हैं। जय स्वीटी को साथ ले जाने और वहां मामला सुलझाने के लिए मना लेता है। फिल्म में इससे स्वीटी और जय के रिश्ते को आगे बढ़ता हुआ दिखाया जाना था। आमिर खान की मानें तो अगर यह हिस्सा फिल्म में रहता तो फिल्म और भी ज्यादा भावुक हो सकती थी। इससे दर्शक जय दीक्षित की मुश्किलों और परेशानियों को भी समझ पाते। बता दें, धूम फ्रेंचाइजी की 3 फिल्में, धूम, धूम 2 और धूम 3 रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा अहम किरदारों में थे, जबकि दूसरी फिल्म धूम 2 में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। साल 2013 में रिलीज हुई धूम 3 में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था, जबकि उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं। वहीं, अब धूम 4 की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर नजर आएंगे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kbxy32Q
via IFTTT

पवन कल्याण ने बॉलीवुड पर कसा तंज:कहा- हिंदी सिनेमा ने अपना अस्तित्व खो दिया, परंपराओं-संस्कृति को भूलकर बस पैसा कमाने में लगे हैं

टॉलीवुड के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने पवन कल्याण ने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा धीरे-धीरे भारतीय संस्कृति से दूर होता जा रहा है, जबकि साउथ की फिल्म इंडस्ट्री आज भी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक से जुड़ी हुई है। बॉलीवुड पर पवन कल्याण की आलोचना पवन कल्याण ने ‘ऑर्गनाइजर वीकली’ से बातचीत के दौरान देश में सिनेमा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों पर ग्लोबलाइजेशन और सिर्फ मुनाफा कमाने की सोच का ज्यादा प्रभाव पड़ चुका है। कुछ फिल्मों में भारतीय संस्कृति से जुड़ी बातों को दिखाया तो जाता है। लेकिन उनका भी मजाक बना दिया जाता है। साउथ सिनेमा की सराहना साउथ इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा अब भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। इन फिल्मों में हमारी संस्कृति और परंपराएं झलकती हैं। वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड में अब सिर्फ मुनाफे की मानसिकता हावी होती जा रही है।" हिंदी सिनेमा ने खो दी अपनी पहचान पवन कल्याण ने यहां तक कह दिया कि बॉलीवुड ने अपनी पहचान खो दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ही फिल्में ऐसे बनी, जिसमें भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को अच्छे से दिखाया गया था। जैसे ही आमिर खान की फिल्म दंगल। लेकिन अब ऐसे फिल्में बनना भी बंद हो चुकी हैं। 'हरि हर वीरा मल्लू' में दिखेंगे पवन कल्याण पवन कल्याण जल्द ही फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग तेजी से पूरी कर रहे हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aT5wPoL
via IFTTT

Monday, 23 June 2025

Colossal marble head emerges at Trajan’s Forum

A colossal marble head has been discovered under the Forum of Trajan in Rome. The head depicts an adult male with a thick head of wavy hair and a concentrated expression.

It was unearthed in an excavation of the Via Alessandrina on the southern end of the Imperial For a the spot where the Porticus Trisigmentata, a monumental colonnade with three aisles and marble columns 40 feet high, once stood. The Porticus just north of the Basilica Ulpia was the imposing opening of Trajan’s Forum, built by Apollodorus of Damascus between 107 and 112 A.D. It housed statues, reliefs and trophies captured in battle.

The head may have been part of a colossal statue in the Porticus, but it was not discovered in its original location. It was part of a medieval layer of brick and lime mortar. It had been reused as building material in the construction of a foundation centuries later.

The face has not been identified yet, but archaeologists hypothesize that it may be a depiction of the god of wine Dionysus. A similar head with attributes of the god (ivy leaves and flower clusters) was found at the site years ago. Another possibility is that it is an imperial figure, perhaps Trajan or one of his successors. The fine carving, the intensity of the facial expression, massive size and high quality of the marble marks as official imperial statuary. It has features in common with formal portraiture of Trajan — the proportions of the face, the bone structure, the upward-slanting eyes, the wavy hair — from the central years of his rule between 105 and 115 A.D., overlapping the period when the forum was built.

The sculpture will be studied and conserved in the coming months. Petrographic analysis may answer some questions about its origin. When the study is complete, the head will go on display in the Museums of the Imperial Forums.



* This article was originally published here

रति अग्निहोत्री के बेटे ने अपने दम पर बनाई पहचान:तनुज बोले- रणबीर कपूर जैसे रोल नहीं मिलते, इसका मतलब ये नहीं कि मैं काम ना करूं

वेटरन एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी अपनी मेहनत और दमदार परफॉर्मेंस से वेब सीरीज की दुनिया में खास जगह बना चुके हैं। जल्द ही वह ‘राणा नायडू' के दूसरे सीजन में दिखेंगे। अपनी नई भूमिका, करियर के उतार-चढ़ाव और स्टार किड होने के टैग पर उन्होंने खुलकर बात की। पढ़िए बातचीत का प्रमुख अंश- सवाल- ‘राणा नायडू' के दूसरे सीजन में जुड़ने की वजह क्या रही? जवाब- मैं इस शो से इसलिए जुड़ा क्योंकि करण अंशुमन, जो हमारे शो रनर और पहले सीजन के को-डायरेक्टर भी हैं, उनके साथ मैंने पहले ‘इनसाइड एज' के तीनों सीजन पर काम किया है। हमारी अच्छी जान-पहचान है। जब वो सीजन 2 के लिए स्क्रिप्ट डेवलप कर रहे थे, तो हम मिले और उन्होंने मुझसे कहा कि एक बहुत मस्त कैरेक्टर है जो मुझ पर सूट होगा। मैं पहले सीजन का बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे इस तरह के मार-धाड़ वाले शोज बहुत पसंद हैं। फिर हम मिले, उन्होंने मुझे नैरेट किया और मुझे बहुत अच्छा लगा। हमारे बीच एक अच्छी क्रिएटिव ट्यूनिंग भी है। तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मेरे कैरेक्टर का नाम चिराग ओबेरॉय है। कृति खरबंदा और मैं इसमें भाई-बहन के रूप में नजर आएंगे, जो कि काफी अलग डायनेमिक है। रजत कपूर हमारे पिताजी के रोल में हैं। हमारी कुछ बिजनेस डीलिंग्स हैं, जिनको ठीक करने के चक्कर में हम राणा की जाल में फंस जाते हैं। आगे क्या होता है, यह शो में देखने लायक होगा। सवाल- वेंकटेश और राणा दग्गुबाती के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब- अरे, पहले दिन का मेरा शूट वेंकटेश सर के साथ ही था। पहले तो वो नहीं जानते थे कि मेरी मम्मी उनकी को-स्टार रह चुकी हैं। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने मुझे डांटा कि मैंने उन्हें पहले क्यों नहीं बताया। उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आया। राणा के साथ भी काम करके बहुत अच्छा लगा। उनका कैरेक्टर बहुत मुश्किल है क्योंकि इतने सारे कलरफुल कैरेक्टर्स शो में आते-जाते रहते हैं, लेकिन उन्होंने जिस कंसिस्टेंसी के साथ अपना किरदार निभाया है, वह अमेजिंग है। सेट पर हम इम्प्रोवाइज भी करते थे। कैमरा रोलिंग के बाहर वो बड़े शौकीन बंदे हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा है। कृति के साथ भी मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं और रजत कपूर को तो मैं पहले से जानता हूं। सवाल- इस शो के लिए आपने कुछ खास तैयारी की? पिछले काम से अलग बनाने के लिए कुछ नया किया? जवाब- इसमें मैं एक सपोर्टिंग किरदार में नजर आऊंगा। जब आप मेन लीड होते हैं, तो जिम्मेदारी ज्यादा होती है और एक्सपेरिमेंट करने का मौका थोड़ा कम मिलता है। यहां क्योंकि राणा और वेंकटेश सर दोनों हैं, तो मुझे एक्सपेरिमेंट करने का बड़ा मौका मिला। मैंने कोशिश की है कि मेरे डायलॉग्स का अंदाज थोड़ा अलग हो। मैंने अपने तीनों डायरेक्टर्स के साथ डिस्कस किया कि मुझे यह किरदार कैसा लगता है। मैं साउथ बॉम्बे में रहता हूं, और वहां के कई बच्चों के बोलने का अंदाज थोड़ा अलग होता है। वे थोड़ा धीरे-धीरे बात करते हैं और उनका एक अलग सा एक्सेंट होता है। तो मैंने उनके एक्सेंट को थोड़ा इम्प्लिमेंट करके इस किरदार में पेश किया है। चलने का ढंग और कुछ मैनरिज्म भी मैंने इसमें डाले हैं। ऐसे क्रिएटिव लोगों के साथ काम करने में मजा आता है जहां आप अपनी क्रिएटिविटी को एक्सप्रेस कर सकें। सवाल- वेब सीरीज आपके करियर को किस तरह से प्रभावित कर रही हैं? जवाब- जब 2013 में मैंने एक्टर बनने का फैसला किया, तब वेब सीरीज का इतना चलन नहीं था। उस वक्त फिल्म और टीवी ही मुख्य माध्यम थे। मैं फिल्मों में काम करना चाहता था, लेकिन शुरुआती फिल्में नहीं चलीं। फिर मैंने इनसाइड एज के लिए ऑडिशन दिया। तब कई लोगों ने कहा कि ये ओटीटी और वेब सीरीज क्या है, लेकिन मुझे लगा कि अगर अमेजन और एक्सेल जैसे बड़े नाम इससे जुड़े हैं और ऋचा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार इसमें काम कर रहे हैं, तो कुछ खास जरूर होगा। मैंने चांस लिया और वायु राघवन का किरदार लोगों को काफी पसंद आया। शो तीन सीजन तक चला। इसके बाद फिल्मों में भी मौके मिलने लगे। अभी मैं रियलिटी टीवी शो होस्ट कर रहा हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह रही कि मैंने कभी खुद को एक ही फॉर्मेट तक सीमित नहीं किया। मैं मानता हूं कि नए एक्टर्स को तय नहीं करना चाहिए कि सिर्फ फिल्म करेंगे या सिर्फ वेब। जब आप फ्लेक्सिबल रहते हैं, तो नए दरवाजे अपने आप खुलते हैं। और आखिरकार, हम ऑडियंस के लिए काम करते हैं—उनकी पसंद सबसे जरूरी है। सवाल- आपका अपना एफर्ट क्या रहता है कि खुद को मेनस्ट्रीम में कन्वर्ट करें और लीडिंग रोल्स चुनें? जवाब- मैं इस तरह से नहीं देखता। जब मैं इंडस्ट्री में नया-नया आया था, तो मुझे लगता था कि मुझे सिर्फ हीरो बनना है लेकिन समय के साथ मैं समझ गया कि जब आप एक अच्छे प्रोजेक्ट से जुड़ जाते हैं, चाहे आप मेन लीड में न हों, तो भी आप अपनी परफॉर्मेंस से स्टैंड आउट हो सकते हैं। जब मेरी फिल्में नहीं चलीं, तो मैंने अपना देखने का नजरिया थोड़ा चेंज कर दिया। ऑफ कोर्स, मैं अभी भी लीड रोल्स में नजर आऊंगा, चाहे वो फिल्म्स में हों या वेब सीरीज में। जैसे मेरी एक नई फिल्म आ रही है, विजय राज के साथ ‘जॉनी जम्पर', जिसमें मैं टाइटल कैरेक्टर में हूं। वेब सीरीज की दुनिया में भी मेरा एक नया शो है ‘डोमेस्टिक एंटी टेररिज्म यूनिट' (DATU), जिसमें मैं मेन लीड में नजर आऊंगा। तो मैं अभी प्रोजेक्ट के हिसाब से देखता हूं - बैनर, प्रोडक्शन हाउस, को-स्टार्स और रोल कैसा है। सवाल- स्टार किड वाला टैग आपके मामले में उतना स्ट्रॉन्गली क्यों नहीं दिखता? जवाब- ईमानदारी से कहूं तो मैं खुश हूं कि मेरे नाम के साथ 'स्टार किड' का टैग नहीं जुड़ा। आज कई स्टार किड्स के पास सपोर्ट सिस्टम होते हुए भी वे इंडस्ट्री में नहीं टिक पा रहे। अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो जो भी काम मिले, उसका सही इस्तेमाल जरूरी है। रणबीर कपूर या रणवीर सिंह जैसे रोल नहीं मिलते, तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं काम ना करूं। अगर धर्मा की फिल्म में सपोर्टिंग रोल भी कर रहा हूं, तो अपनी मेहनत से कर रहा हूं। वेब सीरीज में मैं लीड भी कर रहा हूं और सपोर्टिंग भी। आज कई बड़े स्टार्स घर बैठे हैं। कई स्टार किड्स पिछले 5-10 साल से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मेरी मां एक समय मेन लीड थीं, लेकिन उनका दौर अलग था। अगर मैं उन्हीं पुरानी बातों में अटका रहूं, तो डिप्रेशन में चला जाऊं। मां हमेशा सपोर्ट करती हैं। वो मेरी मां ही नहीं, मेरी बेस्ट फ्रेंड भी हैं। लेकिन मैंने तय किया था कि काम खुद के दम पर करूंगा और खुद ही अपने कॉन्टैक्ट्स बनाऊंगा। सवाल- कोई ऐसा रोल या किरदार जिसने आपको सबसे ज्यादा संतुष्टि दी हो? जवाब- ‘इनसाइड एज' में वायु राघवन का किरदार निभाकर मुझे काफी सैटिस्फैक्शन मिली है। ‘कार्टेल' जो शो था, उसमें भी मुझे बहुत मजा आया। वह काफी टफ शूट था। मुझे उस शो के लिए काफी अप्रिशिएशन मिला और मैं डेफिनेटली हिस्टोरिकल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहूंगा। आज तक मुझे हिस्टोरिकल में काम करने का मौका नहीं मिला है, तो उम्मीद है कि वह भी मेरी तमन्ना पूरी हो जाएगी।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d9DOSfZ
via IFTTT

पिता ने फिल्मों में लाने से किया इनकार:तो घर छोड़ चले गए थे विजय, जाते वक्त छोड़ी चिट्ठी में लिखा था- उन्हें ढूंढा न जाए

'जना नायकन' तमिल स्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। विजय ‘तमिलगा वेट्ट्री कझगम’ (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। अगर उनकी पार्टी को अगले साले वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है, तो वह राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो सकते हैं। बता दें कि विजय ने 1992 में अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर की फिल्म नालैया थीरपू से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर भी काम किया था। 2015 की फिल्म पुली के बाद से उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। बीस्ट (2022), वारिसु (2023) और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT, 2024) जैसी फिल्मों को मिले-जुले रिव्यूज मिले, लेकिन कमाई अच्छी रही। बाल कलाकार के रूप में 1984 में विजय ने एक्टिंग शुरू की विजय ने 1984 में फिल्म वेट्री में बाल कलाकार के रूप में फिल्मों काम करना शुरू किया था। फिल्म को उनके पिता चंद्रशेखर ने डायरेक्ट किया था। बाद में जब उन्होंने फिल्मों में हीरो बनने की इच्छा जताई, तो उनके पिता ने शुरुआत में मना कर दिया। स्टार विजय चैनल के शो 'कॉफी विद अनु' में विजय ने बताया था कि वे पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और जीवन में कुछ करना चाहते थे। इसलिए बार-बार अपने पिता से फिल्मों में लाने की बात करते थे। जब पिता ने बार-बार इनकार किया, तो विजय नाराज होकर घर छोड़कर उधयम थिएटर चले गए। जाते वक्त उन्होंने एक चिट्ठी छोड़ दी कि उन्हें ढूंढा न जाए। उनका प्लान था कि दो घंटे में फिल्म देखकर लौट आएंगे, लेकिन तभी उनके पिता को थिएटर में उनके होने की जानकारी मिल गई। वे थिएटर पहुंचे और विजय को घर ले आए। पिता चाहते थे डॉक्टर बने विजय इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विजय के पिता ने भी यह किस्सा शेयर किया था। उनके अनुसार, विजय सुबह 10 बजे घर से निकले और शाम तक नहीं लौटे। बाद में उधयम थिएटर में उन्हें खोजा गया, जहां एक वॉचमैन ने बताया कि विजय फिल्म देख रहे हैं। चंद्रशेखर ने यह भी बताया था कि वे चाहते थे कि विजय डॉक्टर बनें। खासकर इसलिए कि विजय की छोटी बहन, जो सिर्फ दो साल की थी, ब्लड कैंसर की वजह से गुजर गई थी। उस वक्त विजय सिर्फ दस साल के थे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KmUR9cx
via IFTTT

'भागकर शादी की, अब वो भी भाग गई':कपिल के शो पर सलमान खान ने उड़ाया सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह का मजाक

एक्टर सलमान खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। शो में सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह पर मजाक किया है। दरअसल, शो में सलमान ने बताया कि उनके घर के दरवाजे हमेशा मेहमानों के लिए खुले रहते हैं। उन्होंने फोटोग्राफर अविनाश गोवारीकर का किस्सा सुनाया। सलमान ने बताया कि अविनाश कुछ दिनों के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहने आए थे। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही किराए का घर ढूंढ लेंगे, लेकिन इसके बाद वो कई सालों तक वहीं रहे। सलमान बोले- सोहेल ने भागकर शादी की थी सलमान ने कहा कि जब उन्होंने अविनाश से पूछा कि घर मिला या नहीं, तो अविनाश ने बताया कि उन्हें कुछ ही दिन बाद घर मिल गया था, लेकिन उन्होंने उसे सबलीज पर दे दिया और सलमान के घर में ही रहने लगे क्योंकि वहां का माहौल अच्छा था। ये किस्सा बताते हुए सलमान ने सोहेल और सीमा के पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली थी। अब वह भी भाग गई है। बता दें कि सोहेल और सीमा ने 1998 में आर्य समाज रीति से शादी की थी, फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए। सलमान का 'तेरे नाम' में हेयरस्टाइल अब्दुल कलाम से इंस्पायर्ड था वहीं, शो में सलमान खान ने फिल्म 'तेरे नाम' के चर्चित हेयरस्टाइल को लेकर बताया कि यह लुक उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित होकर अपनाया था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 3' के पहले एपिसोड में पहुंचे सलमान ने कहा, "ये 'तेरे नाम' का जो लुक है, वो अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर्ड था।" सलमान ने ये भी बताया कि फिल्म 'आशिकी' में एक्टर राहुल रॉय का हेयरस्टाइल भी कुछ ऐसा ही था। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि छोटे शहरों का हीरो लंबे बालों वाला होता है। पुराने जमाने के ज्यादातर हीरो भी लंबे बाल रखते थे। वहीं से मुझे आइडिया मिला।" सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में उनके रोल को आज भी उनके सबसे दमदार रोल्स में गिना जाता है। यह फिल्म 1999 की तमिल मूवी 'सेथु' की रीमेक थी, जिसमें विक्रम लीड रोल में थे। इस फिल्म से एक्ट्रेस भूमिका चावला ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। वहीं शो में जब कपिल ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए सलमान से पूछा कि वह कब शादी करेंगे, जिसका सलमान ने बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया। कपिल शो में सलमान से पूछते नजर आ रहे हैं कि आमिर भाई ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवा दिया, वो रुके ही नहीं और आप हैं कि कर ही नहीं रहे। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा, "आमिर की बात ही अलग है। वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को वो एकदम परफेक्ट नहीं बना लेगा।" सलमान के इस जवाब से वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का नया सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। इस बार शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह शो 30 मार्च 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। पहला सीजन 13 एपिसोड के साथ 22 जून 2024 को खत्म हुआ। दूसरा सीजन 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक चला। अब 21 जून से तीसरा सीजन शुरू हुआ।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6Xx80rB
via IFTTT

राज बब्बर @73, रेखा से नजदीकियां,:अमिताभ की फिल्मों से निकाले गए, रेप सीन देखकर जनता बोली- एक्टर को गोली मार दो; खलनायक से बने जननायक

एक्टर से राजनेता बने राज बब्बर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। हालांकि करियर के शुरुआत में उन्हें कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करनी पड़ीं। सबसे बड़ा मौका उन्हें दिलीप कुमार की फिल्म ‘शक्ति’ में मिला था, लेकिन बाद में इस फिल्म में उनकी भूमिका में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन की वजह से राज बब्बर डायरेक्टर प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘नमक हलाल’ भी नहीं कर पाए। बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ राज बब्बर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। एक्टर ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था। जिसे करने से कई स्टार्स पहले मना कर चुके थे। राज बब्बर ने नेगेटिव रोल को इतनी शिद्दत से निभाया था कि दर्शक उनसे नफरत करने लगे थे। आज राज बब्बर के 73वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़े कुछ और खास किस्से.. फिल्म में सेकेंड लीड फिर भी मिले सिर्फ 500 रुपए करियर के शुरुआत में राज बब्बर ने लगभग 14 फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं की। उनमें से कुछ फिल्में रिलीज हुई थी। जिसमें से एक फिल्म ‘शारदा’ है। लेख टंडन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र और रामेश्वरी लीड भूमिका में थीं। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में राज बब्बर ने कहा था- ‘शारदा’ में मुझे सिर्फ 500 रुपए मिले थे। कहने को तो सारिका के सामने सेकेंड हीरो की भूमिका थी, लेकिन फिल्म के एंड में चेहरा नजर आता है। जितेंद्र जब पकड़ते हैं तब सिर्फ इतना भी डायलॉग था कि ‘नहीं पहचाना मुझे..’सारिका कहती हैं वही है। बस इतनी सी लाइन फिल्म में थी। खलनायक बनकर छाए, दर्शक नफरत करने लगे राज बब्बर के करियर की ‘इंसाफ का तराजू’ ऐसी फिल्म थी, जिससे बतौर एक्टर वे फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। इस फिल्म में राज बब्बर ने एक बलात्कारी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को निभाने से कई स्टार्स ने पहले मना कर दिया था। राज बब्बर ने अपने किरदार को परदे पर ऐसा जीवंत किया था कि लोग उनसे नफरत करने लगे थे। फिल्म में रेप सीन को देखकर दर्शक कहने लगे थे कि ऐसे एक्टर को गोली से मार देनी चाहिए। रेपिस्ट के किरदार पर दिमाग अटक गया राज बब्बर ने बताया था- जब बीआर चोपड़ा के ऑफिस पहुंचा तो चोपड़ा साहब ने कहा कि वह एक फिल्म बना रहे हैं। जीनत से बात हो गई है। जब उन्होंने कहानी सुनाई गई तो मेरा दिमाग रमेश के किरदार पर अटक गया। मैं थिएटर के बैकग्राउंड से आया था। मेरे दिमाग में हीरो और विलेन वाली बात नहीं थी। बस मुझे अच्छे किरदार करने थे। मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि रमेश का किरदार मिल जाए। कहानी सुनाने के बाद चोपड़ा साहब ने खुद कहा कि तुम रमेश का किरदार कर रहे हो। बड़ी हीरोइनें पहले 'हीरो दिखाई' करती थीं जैसे आजकल शादी के लिए लड़कियां देखी जाती हैं। वैसे बड़ी हीरोइनें किसके साथ काम करेंगे, ये देखती थीं। पहली मुलाकात में ही जीनत जी ने मेरे साथ काम करने के लिए हामी भर दी थीं। उन्होंने मुझसे कहा, तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं है ना, मेरा रोल बढ़िया, मैं तो करूंगी। फोटो के लिए अच्छी शर्ट नहीं थी जब फिल्म के लिए फोटो शूट रखा गया तब मेरे पास अच्छी शर्ट नहीं थी। तब रेनू भाभी (रवि चोपड़ा की पत्नी) ने रवि जी का शर्ट दिया था। उसी शर्ट में मेरा फोटो शूट जीनत अमान और दीपक पाराशर के साथ हुआ था। फिल्म के पोस्टर में जो शर्ट दिखता है, वही है। रेप सीन में थोड़ा सा बदलाव चाहते थे राज बब्‍बर फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अपनी इमेज को लेकर सबसे ज्‍यादा डरे हुए थे। राज बब्बर ने कहा था- मैंने चोपड़ा साहब से यह गुजारिश की थी कि रेप सीन में कुछ बदलाव करें। इसे वीभत्‍स और खौफनाक बनाने की बजाय थोड़ा नरम रुख अपनाएं, लेकिन चोपड़ा साहब अपनी फिल्‍म और स्‍क्र‍िप्‍ट को लेकर स्‍पष्‍ट थे। वह ऐसा कोई बदलाव नहीं चाहते। वह यही चाहते थे कि यह सीन इस कदर भयानक हो कि जब अंत में ऐक्‍ट्रेस अपने रेपिस्‍ट को गोली मारे तो वह गुस्‍सा दर्शकों को भी महसूस होना चाहिए। खास बात है कि ऐसा हुआ भी। फिल्म देखने के बाद मां फूट-फूटकर रोई थी फिल्म में रेप सीन की वजह से लोगों ने राज बब्बर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। राज बब्बर ने आप की अदालत में बताया था- मैं अपनी मां के साथ फिल्म देखने गया था। इंटरवल में हर आदमी गाली दे रहा था। खासकर औरतें बहुत गालियां दे रही थीं। मेरी मां को बहुत बुरा लगा। जब हम फिल्म देखकर टैक्सी में बैठ गए तो मेरी मां ने रोना शुरू कर दिया। अमिताभ की वजह से छिनी थी दो फिल्में राज बब्बर को पहले रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शक्ति’ में अमिताभ बच्चन की जगह साइन किया गया था। राज बब्बर ने ‘आपकी अदालत’ में फिल्म ‘शक्ति’ से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। राज ने कहा था- उन दिनों मैं दिल्ली में नाटकों में काम करता था। फिल्म के राइटर सलीम-जावेद साहब ने मुझे वही से फाइनल किया था। मेरा स्क्रीन टेस्ट दिलीप साहब को दिखाया गया था। उन्हें मेरा स्क्रीन टेस्ट पसंद भी आया। सब कुछ फाइनल था, लेकिन कॉमर्शियल कारणों से मुझे फिल्म से हटा दिया गया। मेकर्स को लगा अमिताभ बच्चन से ज्यादा मुनाफा होगा राज बब्बर ने बताया बताया था- मैंने कभी भी इस बारे में चर्चा नहीं की, लेकिन जब जावेद साहब ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलासा किया था तब मैं यह बात कर रहा हूं। प्रकाश मेहरा की भी फिल्म हाथ से गई थी राज बब्बर ने कहा था- मेरे साथ ऐसे हादसे होते रहे। जो मुझे मिलना चाहिए था वो छीनकर कोई और ले जाता था। प्रकाश मेहरा ने मुझे दो फिल्मों के लिए साइन किया था। उनमें से एक फिल्म 'नमक हलाल' थी। उस समय मैं दिल्ली में रहता था। मैंने प्रकाश मेहरा से कहा कि मेरे पास मुंबई में रहने की कोई जगह नहीं है, आपको मुझे एक घर देना होगा। प्रकाश मेहरा ने मुझे एक साल तक रहने की जगह दी, लेकिन बाद में जब उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें ये रोल नहीं दे सकता, मैंने कहा कि मैं अभी एक साल और इस घर में रहूंगा। ठीक एक साल के बाद मैंने प्रकाश मेहरा का घर छोड़ दिया, लेकिन उसी घर की बदौलत में मुंबई में अपना घर बना पाया। राज बब्बर के साथ काम करने के लिए अमिताभ तैयार नहीं थे न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक 'नमक हलाल' में अमिताभ बच्चन, राज बब्बर के साथ काम करने को इच्छुक नहीं थे। वे राज बब्बर के बदले किसी बड़े लोकप्रिय कलाकार को अपने साथ चाहते थे। अमिताभ के दबाव के कारण प्रकाश मेहरा ने राज बब्बर की जगह शशि कपूर को फिल्म में लिया, लेकिन अमिताभ की यह जिद प्रकाश मेहरा को बुरी लगी। फिर भी प्रकाश मेहरा ने निभाया अपना वादा अमिताभ बच्चन की वजह से भले ही प्रकाश मेहरा, राज बब्बर के साथ ‘नमक हलाल' में नहीं काम कर पाए। बाद में उन्होंने राज बब्बर को अपनी अगली फिल्म ‘मुकद्दर का फैसला' में राज कुमार, राखी, मीनाक्षी शेषाद्रि और टीना मुनीम के साथ कास्ट किया। यह फिल्म 31 जुलाई 1987 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के पिता यश जौहर ने किया था। रेखा के साथ नजदीकियों के चर्चे राज बब्बर और रेखा के बीच नजदीकियों के भी खूब चर्चे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर पूरी तरह से टूट गए थे। उस गम से बाहर निकलने में राज बब्बर को कई साल लगें। उसी दौरान उनकी दोस्ती रेखा से हो गई। बताया जाता है उसी वक्त रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता भी टूटा था। ऐसी स्थिति में राज और रेखा एक दूसरे का सहारा बन गए थे। राज बब्बर और रेखा के रिश्ते की काफी चर्चा होने लगी थी। शादी के लिए अप्रोच किया जब दोनों के रिश्ते की खबरें बॉलीवुड में फैलने लगी तब रेखा ने राज बब्बर से शादी की बात की। जैसे ही रेखा ने उन्हें शादी के लिए अप्रोच किया तो वह उन्हें छोड़कर वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट गए थे। इस वजह से रेखा टूट गईं थीं। फिर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप राज बब्बर से ब्रेकअप के बाद रेखा ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की कोशिश की थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में राज बब्बर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया था। हालांकि अधिकारियों ने इस घटना को प्रेमी का झगड़ा बताकर खारिज कर दिया था और एक्ट्रेस को वापस घर भेज दिया था। एक दूसरे के इमोशनल सपोर्ट बन कर उभरे थे IBTimes को दिए एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने कहा था- रेखा ने उस तरह से मेरी मदद की थी जैसे हालातों में मैं था। रेखा भी अपने लंबे रिलेशनशिप के टूटने के बाद बिखरी हुई थीं। वह भी उस दुख से बाहर निकलना चाहती थीं। मेरी भी ऐसी ही हालत थी। उस वक्त हम दोनों साथ में काम भी कर रहे थे। ऐसे में हम दोनों एक दूसरे के इमोशनल सपोर्ट बन कर उभरे थे। क्योंकि हम एक दूसरे की परेशानी और दुख को समझ पा रहे थे। स्मिता पाटिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहें फिल्म ‘भीगी पलके’में काम करने के दौरान ही राज बब्बर को एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से प्यार हो गया। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल के साथ काम करने के लिए राज बब्बर अपनी फीस आधी कर देते थे। दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि समाज की परवाह किए बगैर लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहें। जिसकी काफी आलोचना हुई थी, इसके कुछ समय बाद उन्होंने शादी कर ली थी। स्मिता पाटिल यह जानती थी कि राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी में लेखिका मैथिली राव ने लिखा है कि स्मिता पाटिल ये जानते हुए भी कि उनके प्रेम की वजह से किसी का घर बर्बाद हो रहा है, अपने कदम पीछे नहीं खींच पा रही थीं। करियर के पीक पर 63 फिल्में छोड़ दी करियर के पीक पर राज बब्बर फिल्में छोड़कर राजनीति में चले गए। उनकी फिल्म ‘दलाल’ हिट रही, इस फिल्म राज बब्बर ने निगेटिव किरदार निभाया था। इस किरदार में ना सिर्फ राज बब्बर की खूब सराहना हुई थी। बल्कि, इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकन मिला था। इस फिल्म के बाद राज बब्बर पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में राज बब्बर ने कहा था- जब मुझे पहली बार राज्य सभा में सांसद बनाया गया, तब मेरे पास 63 फिल्में थीं। जब राज्य सभा के अंदर आया तो मुझे लगा कि यह तो बड़ी जिम्मेदारी का काम है। वहां ऐसा सक्रिय हुआ कि 63 फिल्में साइन नहीं की। राज बब्बर का राजनीतिक करियर राज बब्बर ने 1989 में जनता दल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। 1994-99 तक वो राज्यसभा के सांसद थे। इस बार उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में भी उन्होंने गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और तब भी उनकी हार ही हुई थी। राज बब्बर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो साल 2004 में फिरोजाबाद सीट से सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। साल 2009 में उन्होंने डिंपल यादव को फिरोजाबाद सीट पर हुए चुनाव में हराया था। हालांकि दो साल बाद ही सपा से निकाले जाने के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। _________________________________________________________ बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. लाइट्स, कैमरा...शोषण!:बॉलीवुड के पीछे छिपा कास्टिंग काउच का काला सच; न लड़कियां सुरक्षित न लड़के, एक साल में 50 फिल्ममेकर्स पर रेप के आरोप कास्टिंग काउच एक ऐसा घिनौना कृत्य है जो वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री को कलंकित कर रहा है। आखिर इसके पीछे सच्चाई क्या है? यह मजबूरी है या समझौता। फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं। पिछले साल 50 फिल्ममेकर्स पर रेप के आरोप लगे। पूरी खबर पढ़ें..

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rpAWhqC
via IFTTT

Sunday, 22 June 2025

Neolithic Venus found in Poland

A Neolithic sculpture of a female figure has been discovered in Kołobrzeg, Poland. Dating back at least 6,000 years, the Venus of Kołobrzeg is the first of its kind ever found in Poland.

The limestone figurine is 12 cm (4.7 inches) high and depicts a stylized female figure with exaggerated emphasis on sexual characteristics and distorted proportions. The arms and legs are shortened, symbolically carved to imply a seated position and arms folded over the breasts. The face is featureless. This type of figurine is known as a Venus because it is considered a symbolic representation of fertility and female generative power.

It was found by a farmer in a field near the Parsęta River in December 2022. In early 2023, a photo of the figurine was sent to Jan Orliński, president of the Parsęta Exploration and Search Group. He and other researchers identified it as a worked figurine of the prehistoric Venus type, and shortly thereafter it was handed over to the Provincial Conservator of Monuments.

On the surface of the figurine, there are visible indentations resulting from the nature of the raw material from which it was made – a trace of the presence of mollusk shells. On the convex parts of the body, there are delicate traces of smoothing, especially around the breasts and hips, which may suggest the use of the figurine (e.g. storage in a package made of organic material – e.g. leather?). The back of the figure is relatively flat, which may indicate that the figurine was placed vertically or attached to some base.

Schematic anthropomorphic figurines are commonly found in Neolithic sites from the 6th and 5th millennium BC in the vast areas south and southeast of the Carpathians. Similar figurines are discovered in Anatolia and southern Europe. The Kołobrzeg Venus is a unique find from Poland, where no analogy has been found so far.

An interdisciplinary team of scientists has been studying the Venus and will soon published the results of their analyses. The figurine will be exhibited to the public for the first time at the Polish Arms Museum this fall.



* This article was originally published here