headlines

WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

LIVE LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha

LIVE - The Car Festival Of Lord Jagannath | Rath Yatra | Puri, Odisha)

» » » 32 साल की सेलेना गोमेज 6.7 हजार करोड़ की मालकिन:कभी प्रियंका चोपड़ा के पति को डेट किया था, इनके नाम 16 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
SGK ADVERTISING ADDA

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज का आज 32वां बर्थडे है। इतनी कम उम्र में ही सेलेना ​​​​​​ने कई बड़े अचीवमेंट्स अपने नाम किए हैं। उनके नाम 16 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी हैं। इसके अलावा वे 425 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब हैं। 2017 में सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वो ल्यूपस नाम की बीमारी से जूझते हुए डिप्रेशन में भी रहीं और बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझीं। कभी तंगहाली में बचपन बिताने वाली सेलेना की नेटवर्थ आज 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 6 हजार 698 करोड़ रुपए है। यह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण से कई गुना ज्यादा है। 32वें बर्थडे पर जानते हैं कैसी रही सेलेना गोमेज की लाइफ… पांच साल की थीं जब पेरेंट्स का तलाक हुआ सेलेना का जन्म 22 जुलाई, 1992 को अमेरिका के टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी शहर में हुआ था। उनके पिता रिकार्डो जोएल गोमेज मीडिया पर्सन और मां मैंडी टीफी स्टेज एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सेलेना का नाम सिंगर सेलेना क्विंटनीला के नाम पर रखा गया था जिनका 1995 में निधन हो गया था। सेलेना जब पांच साल की थीं, तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था जिसके बाद से वो अपनी मां के साथ रहती हैं। सेलेना ने होम स्कूलिंग से अपनी पढ़ाई की थी। मां ने मेरे लिए पूरी लाइफ सैक्रिफाइस कर दी: सेलेना सेलेना जब पैदा हुईं तब उनकी मां सिर्फ 16 साल की थीं। सेलेना का पूरा बचपन तंगहाली में बीता। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं फ्रस्ट्रेट हो गई थी क्योंकि मेरे पेरेंट्स साथ नहीं थे। मां मेरे जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत करती थीं। 16 साल की उम्र में बेटी की रिस्पॉन्सिबिलिटी उठाना आसान नहीं होता, पर उन्होंने मेरे लिए अपनी पूरी लाइफ सैक्रिफाइस कर दी। मां के काम को देखकर हुआ एक्टिंग में इंट्रेस्ट अपनी मां को स्टेज प्रोडक्शन का काम करते देख सेलेना को भी एंटरटेनमेंट फील्ड में इंट्रेस्ट आने लगा। 2002 में उन्होंने चिल्ड्रन टीवी सीरीज 'बार्नी एंड फ्रेंड्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। दो साल तक यह शो करने के साथ-साथ सेलेना 'स्पाई किड्स 3', ‘वॉकर’ और ‘टेक्सास रेंजर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सेलेना ने इसके अलावा डिज्नी चैनल के फेमस शो 'हैना मॉन्टेना' में भी काम किया। 'विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस' से बनीं टीन आइडल बतौर एक्ट्रेस सेलेना काे पहचान मिली 2007 में शुरू हुए डिज्नी चैनल के ही शो 'विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस' से जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया। शो में एलेक्स रूसो के लीड कैरेक्टर ने सेलेना को टीन आइडल बना दिया। कुछ दिनों बाद वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी चाइल्ड स्टार्स में से एक बन गईं। उन्हें एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार यूएस डॉलर यानी 20 से 25 लाख रुपए मिलने लगे। इसी शो ने उन्हें कई अवॉर्ड भी दिलाए। 2008 में किया सिंगिंग डेब्यू 2008 में सेलेना ने पहली बार सिंगिग फील्ड में कदम रखा। एक्ट्रेस ने टीन-म्यूजिकल फिल्म 'अनदर सिंड्रेला स्टोरी' के लिए 3 गाने रिकॉर्ड किए। इनमें से 'टेल मी समथिंग आई डोंट नो' गाना यूएस बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में शामिल हुआ। 16 साल की उम्र में ही सेलेना ने हॉलीवुड रिकॉर्ड्स के साथ एग्रीमेंट कर लिया और अपनी प्रोडक्शन कंपनी जुलाई मून प्रोडक्शन शुरू की। 2009 में उन्होंने सेलेना गोमेज एंड द सीन नाम से पॉप रॉक बैंड बनाया। आने वाले कुछ सालों में सेलेना ने बतौर एक्ट्रेस और बतौर सिंगर कई रिकॉर्ड्स बनाए और खूब नाम कमाया। ट्रीटमेंट के लिए बीच में कैंसिल किया टूर 2013 में सेलेना ने स्टार्स डांस टूर शुरू किया। नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में परफॉर्म करने के बाद उन्होंने दिसंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया और एशिया का टूर कैंसिल कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। अगले महीने जनवरी में पता चला कि वे दो हफ्ते तक एरिजोना के एक ट्रीटमेंट सेंटर में रही थीं, जहां यंगस्टर्स अपने एडिक्शन और ट्रॉमा का इलाज करवाने जाते हैं। 2015 में सेलेना ने कन्फर्म किया कि उन्हें पता चला था कि वो ल्यूपस से पीड़ित हैं। ऐसे में वो टूर कैंसिल करके कीमोथेरेपी कराने के लिए ट्रीटमेंट सेंटर गई थीं। एक हफ्ते में ‘फॉर यू’ एल्बम की 35 हजार यूनिट बिकीं अप्रैल 2014 में सेलेना ने अपनी मां और स्टेपफादर को मैनेजर के पद से हटा दिया, जो करियर की शुरुआत से ही उनके मैनेजर थे। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वे डिज्नी टीन आइडल की इमेज को ब्रेक करना चाहती थीं। इसी साल सेलेना के करियर का पहला ग्रेटेस्ट हिट एल्बम ‘फॉर यू’ रिलीज हुआ। पहले हफ्ते में इस एल्बम की 35 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। दिसंबर 2014 में सेलेना ने हॉलीवुड रिकॉर्ड्स से नाता तोड़कर इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के साथ एग्रीमेंट साइन कर लिया। डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर की शिकार हुईं 2016 में सेलेना ने फिर से रिवाइवल टूर शुरू किया। इस बार नॉर्थ अमेरिका और एशिया में टूर करने के बाद उन्होंने यूरोप और साउथ अमेरिका का टूर कैंसिल कर दिया। वजह ये थी कि उन्हें एंग्जाइटी और पैनिक अटैक आते थे। साथ ही ल्यूपस के चलते वे डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर की भी शिकार हो गई थीं। ‘वी डोंट टॉक एनीमोर’ ने बनाया रिकॉर्ड 2016 में सेलेना गोमेज ने चार्ली पुथ के साथ 'वी डोंट टॉक एनीमोर' परफॉर्म किया, जिसे इंटरनेशनल सक्सेस मिली। यह गाना अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और स्पेन समेत कई देशों के म्यूजिक चार्ट्स में टॉप 10 में शामिल रहा। यह 2016 का यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियो भी बना जिसे (3 बिलियन व्यूज) 319 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। 4 महीने सोशल मीडिया से दूर रहीं इसी बीच बार-बार बीमार होने के चलते सेलेना एक बार फिर से रिहैब गईं, ताकि अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दे पाएं। इस दौरान वे 4 महीनों तक सोशल मीडिया से दूर रहीं। उस वक्त तक वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी थीं और 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाली पहली सेलिब्रिटी भी। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली फीमेल सेलेब हैं फरवरी 2023 में सेलेना ने अपना यह स्टेट्स फिर से हासिल किया और आज वो इंस्टाग्राम पर दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फीमेल सेलेब हैं। फिलहाल उनके 426 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (635 मिलियन) और लियोनल मेसी (504 मिलियन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 1 साल में दर्ज हुए 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2015 से 2016 तक सेलेना ने 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़े। कई महीनों तक सोशल मीडिया से गायब रहने के बाद वे जब लौटीं तब उन्हें अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड 2016 में फेवरेट पॉप/रॉक फीमेल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। इसी फंक्शन में जस्टिन बीबर फेवरेट पॉप/रॉक मेल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुने गए। जस्टिन तब सेलेना के बॉयफ्रेंड थे। कभी टूटा तो कभी जुड़ा बीबर के साथ रिश्ता पर्सनल लाइफ में सेलेना गोमेज वैसे तो कई रिलेशनशिप में रहीं, पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके और कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर के रिश्ते की रही। दोनों पहली बार 2009 में मिले। फिर 2011 की ऑस्कर वैनिटी फेयर पार्टी के रेड कारपेट पर साथ में डेब्यू कर दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। हालांकि 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जहां बीबर, हेली को डेट करने लगे वहीं सेलेना ने डीजे जेड को डेट किया। 2015 में जब सेलेना का जेड से ब्रेकअप हुआ तो वे फिर से बीबर के करीब आ गईं। फिर दोनों का रिश्ता कई बार बनता-बिगड़ता रहा। 2017 में दोनों फिर साथ देखे गए और 2018 का वैलेंटाइन डे सेलेना और जस्टिन ने साथ मनाया। हालांकि सितंबर 2018 में जस्टिन ने हेली से शादी कर ली और सेलेना से उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। प्रियंका के पति निक जोनस को भी डेट किया बीबर से पहले सेलेना ने 2008 में सिंगर निक जोनस को डेट किया था, जाे आज प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। इसके अलावा 2015 में उन्होंने ने डीजे जेड को भी कुछ दिनों के लिए डेट किया। जनवरी 2017 में सेलेना ने कैनेडियन सिंगर द वीकेंड को भी डेट किया। दोनों कुछ महीने साथ भी रहे, पर फिर ब्रेकअप हो गया। दिसंबर 2023 में सेलेना ने कन्फर्म किया कि वे अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में एक-दूसरे को किस करके सनसनी मचा दी थी। 41 करोड़ के घर में रहती हैं सेलेना कभी तंगहाली में बचपन बिताने वालीं सेलेना गोमेज आज जिस बंगले में रहती हैं, उसकी कीमत 4.9 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ रुपए है। इस घर में 6 बेडरूम और 10 बाथरूम हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V1pgvUn
via IFTTT

«
Next
Want To Control Your Cholesterol? Add These 4 Foods In Daily Routine
»
Previous
Giovanni Pernice insists 'I’ll be back' after Strictly accusation

No comments: