WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Saturday, 2 November 2024

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन:दिल्ली में हुए लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार नजर आए थे

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बल के निधन की पुष्टि की। सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा, रोहित एक लीजेंड थे, हम अभी पूरी तरह से हिल गए हैं। उन्होंने बताया कि सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा था। डॉ. आलोक चोपड़ा बल का इलाज कर रहे थे। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 2 घंटे तक पूरी कोशिश की, लेकिन रोहित को बचाया नहीं जा सका। 13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित ने अपने कलेक्शन 'कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स' को पेश किया था। ये उनका आखिरी शो था। अभिनेत्री अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं और उन्होंने शो के अंत में रोहित को गुलाब भेंट किया था। वहीं, रोहित के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया है। रोहित का शनिवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीमारी के चलते पिछले साल हुए थे अस्पताल में एडमिट दिसंबर 2023 में हार्ट से जुड़ी परेशानी के चलते रोहित को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने 2024 की शुरुआत में कमबैक किया था। दिल्ली का अक्टूबर में हुआ लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े किए डिजाइन अपने 30 साल के करिअर में रोहित बल ने हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थुरमन, सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल और बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल जैसे और भी स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। "आधुनिक संवेदनाओं के साथ पारंपरिक पैटर्न के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले, बाल के काम ने भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया... कला और नवाचार की उनकी विरासत फैशन की दुनिया में आगे की सोच के साथ जीवित रहेगी। शांति से आराम करें गुड्डा", पोस्ट में लिखा है। एक बार टाइम मैगज़ीन द्वारा भारत के कपड़े और फंतासी के मास्टर कहे जाने वाले बाल हमेशा अपनी आत्मा में अपने घर कश्मीर का एक हिस्सा रखते थे और उनके डिज़ाइन अक्सर गुलाब और कमल जैसे रूपांकनों के माध्यम से उस सुंदरता को दर्शाते थे। फैशन डिजाइनिंग को लेकर बल का 2019 का बयान- मैं हमेशा वही करता रहा जो मैं हूं और कभी भी वो नहीं किया जो बाकी लोग कर रहे थे। मेरे पास एक बहुत ही मजबूत और फोकस्ड डिजाइन फिलॉसफी है। और मैं उसको फॉलो करता हूं। मेरा मानना ​​है कि आप जो भी दिल और आत्मा से करते हैं वो हमेशा रेलेवंट रहेगा। मैं क्लासिक, एलिगेंट और टाइमलेस होने में सहज हूं। और इसने एक डिजाइनर के तौर पर मेरे ब्रांड और करियर में बहुत योगदान दिया है। कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था रोहित का जन्म रोहित बल का जन्म श्रीनगर में 8 मई 1961 को कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया था। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ था। यहां रोहित ने आगे की पढ़ाई पूरी की थी। रोहित ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन का कोर्स किया था। इसके बाद 1986 में उन्होंने अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। बल के निधन पर किसने क्या कहा- गौतम सिंघानिया- मैं एक अविश्वसनीय दोस्त को अलविदा कहने से बहुत दुखी हूं। सोनम कपूर- आपको शब्दों से परे याद किया जाएगा, लेकिन आपकी आत्मा हम सभी में जीवित रहेगी। RIP, मेरे दोस्त। करीना कपूर- प्यारी गुड्डे, मैं आपके निधन के बारे में सुन रही हूं, मैं आपकी खूबसूरत क्रिएशन (ड्रेस) में दिवाली मनाने जा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप आराम से हैं। हमेशा आपके सबसे बड़ी प्रशंसक (sic)।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/81eBzkX
via IFTTT

No comments: