WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Monday, 24 March 2025

मुंबई में कॉमेडियन कुणाल कामरा का स्टूडियो तोड़ा गया:शिंदे पर तंज कसा था, अरेस्ट की मांग; संजय राउत बोले- एक गाने से मिर्ची लग गई

कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर बनाया गया वीडियो विवादों में आ गया। वीडियो में कुणाल ने बिना नाम लिए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए। भारी संख्या में समर्थक रविवार देर रात मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था। शिवसेना समर्थकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनकी मांग है कि कुणाल कामरा को तुरंत अरेस्ट किया जाए। तोड़फोड़ की तस्वीरें... कुणाल कामरा के गाने के बोल, जिस पर विवाद हुआ... ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय ! एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय। मंत्री नही है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय ! शिंदे गुट के प्रवक्ता बोले- शिवसेना स्टाइल में ट्रीटमेंट करेंगे शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा- मुंबई पुलिस तुरंत कुणाल कामरा को गिरफ्तार करे। उपमुख्यमंत्री को लेकर इस तरह शब्दों का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नही करेगी। हम शिवसेना के स्टाइल में ट्रीटमेंट करेंगे। राउत ने कहा- एक गाने से मिर्ची लग गई, देवेंद्र जी कमजोर गृहमंत्री इस पूरे विवाद पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि, कुणाल कामरा एक जानेमाने लेखक और स्टैंडप कॉमेडियन है। कुणाल ने महाराष्ट्र की राजनीती पर एक व्यंगात्मक गाना लिखा तो शिंदे गैंग को मिर्ची लग गई। उनके लोगों ने कामरा का स्टूडियो तोड दिया। देवेंद्रजी, आप कमजोर गृहमंत्री हो! शिंदे गुट के सांसद बोले- कुणाल को पूरे हिंदुस्तान में घूमने नहीं देंगे शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि, कुणाल कामरा आपको न अभी महाराष्ट्र ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में घूमने नहीं देंगे। आप यूबीटी गुट और संजय राउत से पैसे लेकर एकनाथ शिंदे पर कमेंट कर रहे हैं। हम बाल ठाकरे के शिवसैनिक हैं, अगर आपके पीछे लग गए न तो भारत छोड़कर भागना पड़ेगा। ये खबर भी पढ़ें... कॉमेडियन कुणाल कामरा ने OLA CEO भाविश को कहा घटिया: ई-बाइक पर शुरू हुई थी बहस कॉमेडियन कुणाल कामरा और Ola Cabs CEO भाविश अग्रवाल के बीच करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी। कुणाल ने OLA ई-बाइक के सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर करके सर्विस पर सवाल उठाए थे। OLA CEO भाविश अग्रवाल ने उन्हें जमकर बातें सुनाईं थीं। पूरी खबर पढ़ें...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8dZi1cu
via IFTTT

No comments: