WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Sunday, 21 July 2024

कल्कि के फर्स्ट शेड्यूल में प्रेग्नेंट नहीं थीं दीपिका:इसमें काम करने वाले एक्टर बोले- प्रभास ने दिए टिप्स, बिग बी के साथ काम करना अचीवमेंट

फिल्म कल्कि 2898 AD की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में एक और कैरेक्टर है, जिसका काम लोगों को बहुत पसंद आया है। हम बात कर रहे हैं क्रेन यानी हमहू की जिनका असली नाम हिमांशु सिंह है। फिल्म रिलीज के बाद हमहू ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने दीपिका, प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। हमहू के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू करते हैं... सवाल- आपका असली नाम हिमांशु सिंह है। हमहू नाम क्यों चुना? जवाब- फिल्म इंडस्ट्री में आने के कुछ समय बाद मैंने अपना नाम हिमांशु सिंह से हटकर कुछ स्पेशल रखने के बारे में सोचा। खासतौर से मैंने इंस्टाग्राम हैंडल के लिए हिमांशु को शॉर्ट करके हमहू कर लिया था। मैं बिहार का रहने वाला हूं। वहां पर हमहू का मतलब मैं भी होता है। इस तरह यह नाम मेरे लिए और खास हो गया। सवाल- क्या प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका के साथ शूट करना मुश्किल था? जवाब- जब 2 साल पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, तब दीपिका प्रेग्नेंट नहीं थीं। वे सिर्फ फिल्म में प्रेग्नेंट थीं। प्रेग्नेंट दिखने के लिए उन्होंने प्रॉप्स का यूज किया था, जिस पर VFX का भी काम किया गया था। फिल्म के आखिरी शूटिंग शेड्यूल के आस-पास दीपिका प्रेग्नेंट हुई थीं। फिल्म में उनका एक सीन था, जिसकी वजह से रणवीर सिंह बहुत चिंतित थे। वे दीपिका का ख्याल रखने के लिए उस सीन की शूटिंग के वक्त सेट पर मौजूद थे। सवाल- अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा? जवाब- अमिताभ बच्चन के साथ काम करते वक्त बहुत ही अच्छा फील हो रहा था। ये मेरी लिए बहुत गर्व की बात थी कि मैं उस फिल्म में काम कर रहा था, जिसमें बिग भी थे। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। सवाल- क्या शूटिंग के वक्त प्रभास से कुछ एक्टिंग के गुण सीखने का मौका मिला? जवाब- प्रभास के साथ काम करने का भी एक्सपीरियंस बहुत मजेदार रहा। उन्होंने मुझे एक्शन सीक्वेंस के दौरान एक्टिंग टिप्स भी दिए। मैं प्रभास जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के दौरान नर्वस भी था। वे ये बात भाप गए थे कि मैं नर्वस हूं। तब उन्होंने मुझे साइड में बुलाया और एक्शन सीक्वेंस के लिए टिप्स दिए। उनको एक्सपीरियंस भी है, उन्होंने बाहुबली, सालार जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रभास इतने बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन जमीन से जुड़े रहते थे। वे सामने वाले को साइडलाइन फील नहीं कराते। सवाल- फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन के बारे में आपका क्या कहना है? जवाब- मुझे शुरुआत में खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन नाग सर को था। उनका ये कॉन्फिडेंस देख कर मैं खुद पर भरोसा कर पाया। जब मैं पहली बार सर से मिला था, तो लग ही नहीं रहा था कि वे इतनी बड़ी फिल्म के डायरेक्टर हैं। वे बहुत सादगी के साथ सेट पर रहते थे। बहुत नॉर्मल कपड़े भी पहनते थे, वे ट्रैक पेंट, टी-शर्ट और चप्पल में सेट पर आ जाया करते थे। सवाल- फिल्म रिलीज के बाद लोगों और नाग अश्विन का रिएक्शन क्या था? जवाब- फिल्म की रिलीज के बाद मैंने नाग सर को थैंक्यू का मैसेज भेजा था। जवाब में उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेजी थीं और थैंक्यू भी बोला था। उनके इस मैसेज से मालूम पड़ रहा था कि जैसे उन्हें यकीन हो कि मैं क्रेन के किरदार के लिए परफेक्ट च्वाइस था। वहीं आम जनता का भी बहुत प्यार मिल रहा है। लोगों का रिस्पांस जानने के लिए मैं खुद इस फिल्म को 7-8 बार देख चुका हूं। लोग फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं, मेरे किरदार को भी पसंद कर रहे हैं। ये सब देख कर बहुत खुशी हो रही है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XzjtUYs
via IFTTT

Post Office drama star meets real-life victims of scandal

Will Mellor on the role which changed his life and meeting the victims trying to move on with theirs.

from BBC News https://ift.tt/vcKh0Mi

Post Office drama star meets real-life victims of scandal

Will Mellor on the role which changed his life and meeting the victims trying to move on with theirs.

from BBC News https://ift.tt/YHCNVv0

Saturday, 20 July 2024

Boat timber from Late Viking Oslo found

A section of a wooden boat discovered in Oslo is much older than archaeologists thought, and indeed may be Oslo’s oldest boat part. Researchers from the Norwegian Institute for Cultural Heritage Research (NIKU) discovered on the seabed in Bjørvika, a neighborhood east of the city center of Oslo in an inlet of the fjord. It was Oslo’s harbor from the time of its founding by Norway’s last Viking king Harald Hardrada in 1048 through the 17th century. The area is rife with shipwreck remains. Most of them date to the 16th and 17th centuries; there are a number from the 14th century and only one dating back to the 13th century.

In the 2022-2023 excavation, NIKU archaeologists found a well-preserved piece of finely crafted timber in the thick clay of the seabed. It was found under the equally well-preserved remains of a wooden wharf that was dated to approximately 1300. Archaeologists therefore assumed the ship part would date to around the same time, but the shape of the section gave them pause. It was very different from the other shipwreck remains they’d uncovered in the area. It is curved on one side and has a hole in the center through which the mast for the ship’s sail was attached.

Dendrochronological analysis of a sample from the timber revealed the tree it sprouted in 1035 and was felled between 1087 and 1100. That dates it to the end of the Viking Age when Oslo was still a small town, more than 200 years before the wharf the timber was found under was built.

“There’s an aesthetic quality to the ship part we’ve found that we don’t find in the more roughly hewn parts from cargo ships and work ships made in the Middle Ages,” [NIKU archaeologist Håvard] Hegdal tells sciencenorway.no.

“In older ships, it sometimes happens that the planks in the hull are decorated externally with planed lines. But this ship part has decoration on all sides. Even where it has barely been visible,” he says.

Hegdal emphasises that the ship part from Bjørvika cannot be compared with Viking ships like the Gokstad ship from around the year 890, which features more complex lines and specialised planing.

“It showcases both advanced maritime technology and exquisite aesthetics,” he says.



* This article was originally published here

If missiles threaten this Ukrainian festival, the music keeps playing

The organisers of the war-hit country's largest music event say they've missed the festival feeling.

from BBC News https://ift.tt/4R3AJBQ

If missiles threaten this Ukrainian festival, the music keeps playing

The organisers of the war-hit country's largest music event say they've missed the festival feeling.

from BBC News https://ift.tt/lO31M5A

Friday, 19 July 2024

The ‘Experts’ from Afghanistan

The ‘Experts’ from Afghanistan JamesHoare

* This article was originally published here

The Pankhurst musical injecting pop into girl power

A pop musical brings female trailblazers including Emmeline Pankhurst and Rosa Parks to life in London.

from BBC News https://ift.tt/nXeGuBg

‘महाराज’ को लेकर उपजे विवाद पर बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ:बिना जाने-समझे फिल्म को बता दिया धर्म विरोधी, यह मूवी इंसानियत को दर्शाती है

‘वी आर फैमिली’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने डेब्यू किया है। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादों में रही। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि बिना जाने-समझे लोगों फिल्म को धर्म विरोधी बता दिया। जबकि यह फिल्म इंसानियत को दर्शाती है। आइए जानते हैं, इस खास मुलाकात में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सवाल जवाब के दौरान और क्या कहा.... ’महाराज' को जिस तरह से दर्शकों का फीडबैक मिल रहा है, कैसा महसूस कर रहे हैं? बहुत ही सुकून महसूस कर रहा है। इस फिल्म की जर्नी बहुत ही लंबी रही है। जब हम कहानी कहते हैं तो एंटरटेन के साथ- साथ एक मैसेज देने की कोशिश करते हैं। हम किसी कंट्रोवर्सी के लिए फिल्म नहीं बनाते हैं। पूरी शिद्दत और दिल से बनाते हैं। फिल्म के बनने में जो वक्त लगा वो कुछ भी नहीं था। लेकिन उसके बाद जो उतार-चढ़ाव आए वो किसी और के साथ ना हो। यह फिल्म बिना टीजर और ट्रेलर के लांच हुए रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज के समय कोई प्रमोशन भी नहीं हुआ? लोग नेपोटिज्म की बात कहते थे कि फिल्म को आमिर खान प्रमोट करेंगे। इसलिए मैंने उनके बेटे जुनैद को फिल्म में कास्ट किया है, लेकिन आमिर फिल्म को प्रमोट करने नहीं आए। यशराज और नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म को प्रमोट नहीं किया। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर आ गई, हमें भी लगा कि हमारी फिल्म आ गई। इस फिल्म के लिए हमने जितनी भी मेहनत अपनी टीम के साथ की है। वह फिल्म के जरिए नजर आती है। यह सबसे बड़ी हमारी जीत है। इस फिल्म को प्रमोट न करने की क्या वजह मानते हैं? इस फिल्म को भी प्रमोट करने की सारी तैयारियां की गई थी। 40 पेज की मार्केटिंग प्लानिंग की गई थी। उसमें से एक पेज भी नहीं हो पाया। जब फिल्म का पोस्टर आया तो उस पर बवाल मच गया। बिना फिल्म देखे ही लोगों ने मान लिया कि यह फिल्म धर्म के खिलाफ है। वहीं जब फिल्म लिखनी शुरू की थी तब यही सोचा था कि इस फिल्म को हम धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि धर्म और इंसानियत के हित में बनाएंगे। यह फिल्म धर्म के बारे में नहीं बल्कि पत्रकार करसनदास मुलजी बारे में है। जो सती के खिलाफ और विधवा पुनर्विवाह के हित और बहुत सारी चीजों के लिए समाज सुधारक थे। आज फिल्म के प्रति लोगो का नजरिया बदला हुआ है? अब लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म धर्म के हित में है। तुमने तो बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। फिल्म देखने से पहले लोगों के दिमाग में क्या -क्या चल रहा था। वह मेरे कंट्रोल में नहीं था। फिल्म देखने के बाद लोगों को समझ में आई कि इसमें किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया गया है।मैं मानता हूं कि हर किसी को अपने धर्म को प्रोटेक्ट करने का हक है। पोस्टर विवाद से पहले और क्या- क्या चैलेंज आए? यह फिल्म 2021 में ही पूरी हो गई थी। हमने सेंसर के लिए आवेदन किया। कुछ सेंसर और कुछ आदित्य चोपड़ा के सुझाव पर सीन काटे गए। इस तरह से हमें फिल्म के 45 मिनट के सीन काटने पड़े। फिल्म को इस लायक बनाया गया कि इसे UA सर्टिफिकेट मिल जाए। कोविड के बाद हमने सोचा गया कि इसे ओटीटी पर ही लाना सही होगा। अगर यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होती तो इसे दर्शकों का और प्यार मिलता? शायद मिलता। लेकिन वो मेरे हाथ में नहीं है। मैं डायरेक्टर होने के नाते यह सोचता हूं कि प्रोड्यूसर खुश रहें। इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने मुझ पर भरोसा किया। हिचकी के लिए भी उन्होंने मुझ पर भरोसा किया था। अगर आदित्य को लगा होगा कि ओटीटी पर रिलीज करना सही है तो उन्होंने बहुत ही सोच समझकर डिसीजन लिया होगा। इस फिल्म को बनाते समय नहीं लगा कि इस पर काम करना थोड़ा रिस्की हो सकता है? यह फिल्म एक पत्रकार की वास्तविक कहानी पर आधारित है। इसे मैं धर्म की लड़ाई से नहीं देख रहा था। इस पर किताब भी पब्लिश हो चुकी है। इंटरनेट पर स्टोरी है। इसी पर गुजराती नाटक भी है। स्कूल और कॉलेज में यह पढ़ाया जाता है।अब तक इस विषय पर विवाद नहीं हुआ तो मेरे दिमाग में यह बात बिल्कुल भी नहीं थी। फिल्म की स्क्रिप्ट में सबसे खूबसूरत चीज आपको क्या लगी? मेरी दोनों फिल्में ‘वी आर फैमिली’ और ‘हिचकी’ औरतों के हित में बनी हैं। मुझे हमेशा यह लगता है कि औरत मर्द से कहीं ज्यादा शक्तिशाली और बुद्धिमान है। औरतों के प्रति मेरे मन में बहुत इज्जत है। 'महाराज' की कहानी एक ऐसे इंसान करसनदास मुलजी की है, जो औरतों के हित के लिए लड़ता है। मुझे इसमें हीरो की एक जर्नी दिखी। यह चीज मुझे अच्छी लगी। करसनदास मुलजी के किरदार के लिए आपने पहले से ही जुनैद खान को सोचा था? उस समय मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म को जुनैद करेंगे या नहीं करेंगे। क्योंकि वो आमिर खान के बेटे हैं। यह फिल्म कोई रोमांटिक फिल्म तो हैं नहीं। जिससे स्टार किड्स लांच होते हैं। मैंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ की ऑडिशन देखी थी। मैं जुनैद को जानता था। मुझे इस फिल्म के लिए कोई स्टार नहीं बल्कि न्यूकमर चाहिए था। यशराज में वह पावर है, जो न्यूकमर को लांच कर सकता है। आदित्य चोपड़ा से डिस्कस करने के बाद मैंने आमिर सर और जुनैद को कहानी सुनाई। उन्होंने एक दिन का समय मांगा और फिल्म में काम करने के लिए जुनैद राजी हो गए। जुनैद ने एक साल तक पूरी शिद्दत के साथ हमारे साथ स्क्रिप्ट की रीडिंग की है। फिल्म में जे जे के किरदार के लिए मुझे इरफान खान जैसे एक्टर की तलाश थी। जयदीप अहलावत ही ऐसे एक्टर हैं जो इस किरदार को निभा सकते थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की। जब इस स्क्रिप्ट को पहली बार आदित्य चोपड़ा के पास लेकर गए तो उनकी प्रतिक्रिया क्या थी? आदित्य को स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी। थोड़े बहुत बदलाव करने का सुझाव उन्होंने दिया था। मैंने उन्हें कहा कि इसे छोटे बजट में रियल लोकेशन पर शूट करके बनाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि इसे बड़े स्तर पर भंसाली की फिल्मों के जैसा सेट लगाकर बनाओ। आदित्य चोपड़ा ही ऐसे प्रोड्यूसर हैं जो इस तरह से डायरेक्टर पर विश्वास कर सकते हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/n84Ktia
via IFTTT

अथिया शेट्टी-के एल राहुल ने खरीदा 20 करोड़ का घर:अपार्टमेंट के लिए चुकाई 1.20 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी, 15 जुलाई को हुआ प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश एरिया पाली हिल में स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग संधू पैलेस में है। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3350 स्क्वायर फीट है जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है। 1.20 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई अथिया और राहुल ने इस अपार्टमेंट के लिए 15 जुलाई को 1.20 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी के साथ-साथ 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है। फिलहाल ये बात साफ नहीं है कि राहुल और अथिया कब से इस नए अपार्टमेंट में रहना शुरू करेंगे लेकिन इस अपार्टमेंट की पजेशन के बाद उन्हें चार कार पार्किंग स्लॉट्स भी मिलेंगे। पाली हिल, बांद्रा मुंबई के पॉश इलाकों में से एक है जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, आमिर खान के नाम शामिल हैं। 2023 में की थी शादी अथिया और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। फंक्शन में अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा और वरुण एरोन भी मौजूद रहे थे। अथिया ने 2015 में की थी करियर की शुरुआत अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर', जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vPHVh9b
via IFTTT

कल्कि के इस एक्टर को आए थे सुसाइड के ख्याल:घरवालों ने भी सपोर्ट नहीं किया; पेट पालने के लिए हिमांशु को करनी पड़ी फोटोग्राफी

फिल्म कल्कि 2898 AD की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में एक और कैरेक्टर है, जिसका काम लोगों को बहुत पसंद आया है। हम बात कर रहे हैं क्रेन यानी हमहू की जिनका असली नाम हिमांशु है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने अपना नाम हमहू कर लिया। आज की स्ट्रगल स्टोरी में पढ़िए कि कैसे कभी डिप्रेशन से जूझने वाले हमहू आज कल्कि 2898 AD जैसी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। हमहू कहते हैं, ‘कल्कि 2898 AD में काम करने से पहले की लाइफ बहुत कठिन थी। मैं करियर के पूरे सफर में मेंटल प्रॉब्लम से सबसे ज्यादा घिरा रहा। आर्थिक तंगी की वजह से हमेशा परेशान रहता था। मुंबई जैसे शहर में रहना-खाना और कमाना सबसे बड़ा टास्क है। बहुत वक्त ऐसा बीता है कि जब मेरे पास बिल्कुल काम नहीं रहता था, ऐसे में मेंटल स्ट्रेस बहुत बढ़ जाता था। मैं खुद को संभालने तक की स्थिति में नहीं था। आस-पास के लोग कहते थे कि मुझसे ज्यादा कई दूसरे लोग भी दुखी हैं, मेरा दुख तो उनके आगे बहुत छोटा है। वे मेरी स्थिति को समझते नहीं थे, इस कारण और तकलीफ होती थी। इस सिचुएशन को पेरेंट्स के साथ भी शेयर नहीं कर सकता था। वे मुझे लेकर श्योर नहीं थे कि मैं जो कर रहा हूं वो सही कर रहा हूं या नहीं। सोचिए, मेरी हालत कितनी खराब होगी। इस बुरे वक्त में सिर्फ कुछ दोस्तों का ही सहारा था। वे मेरी कंडीशन को समझते थे। मुझे हौसला देते थे कि जल्द ही कुछ बेहतर होगा। जब रोता था, तो वे लोग ही सहारा देते थे। मेरी भावनाओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता था। मैं सही मायने में डिप्रेशन में चला गया था। इस वजह से मुझे थेरेपी और मेडिटेशन का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन शुरुआत में इस सच्चाई का सामना नहीं कर पा रहा था। आज भी समाज में लोग खुलकर डिप्रेशन के बारे में बात नहीं करते। मैं भी नहीं कर पा रहा था। ना ही इसकी थेरेपी लेने के लिए तैयार था। लोग भी मेरी समस्या को नहीं समझते थे, यहां तक कि घरवाले भी इस बात को इग्नोर कर देते थे। हर वक्त मैं सिर्फ निगेटिव थॉट से घिरा रहता था। खुद के काम पर सवाल उठाने लगा था। खुद के ही काम को घटिया और बेकार बताता था। दूसरों की तरह यह मान लिया था कि मैं गलत फील्ड में आ गया हूं और मेरे काम को किसी की सराहना नहीं मिलेगी। निगेटिव थॉट्स का लेवल इस कदर बढ़ गया था कि मैं सुसाइड करना चाहता था। सोचता था कि कुछ ना होने से मर जाना ही बेहतर है। दीपिका पादुकोण जैसी शख्सियत भी डिप्रेशन में रही हैं। जब उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की, तब मुझे भी खुद को और दूसरों को समझाना आसान हो गया था। आज थेरेपी से मेरी लाइफ बहुत आसान हो गई है। हालांकि मैं अभी भी डिप्रेशन में हूं। शायद इससे कभी बाहर भी ना निकल पाऊं, लेकिन थेरेपी की वजह से इस पर कंट्रोल करना सीख गया हूं। डिप्रेशन के अंधेरेपन को अपने क्राफ्ट में यूज करना आ गया है।’ कल्कि के लिए ऑडिशन देने से कतरा रहे थे फुल टाइम एक्टिंग में आने के प्रोसेस के बारे में हमहू ने बताया, ‘थिएटर में मेरा काम देख कर कुछ डायरेक्टर्स ने मुझे शॉर्ट फिल्म ऑफर की थी। फिर इसी की बदौलत मुझे फिल्म कल्कि में काम मिला। कास्टिंग टीम की तरफ से मुझे ऑडिशन का कॉल आया था। साथ ही उन लोगों ने एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार हैं। ये जानकार मैं ऑडिशन भेजने में देरी कर रहा था, लेकिन कास्टिंग टीम की तरफ से बार-बार कॉल आ रहा था। आखिरकार मैंने ऑडिशन भेज दिया और आधे घंटे के अंदर ही मुझे कन्फर्मेशन कॉल भी आ गई कि मुझे सिलेक्ट कर लिया गया है।’ कल्कि का हिस्सा बनने पर पेरेंट्स को विश्वास नहीं हुआ कल्कि में काम करने का ऑफर मिलने पर पेरेंट्स का क्या रिएक्शन था? जवाब में हमहू कहते हैं, ‘जब ये बात पेरेंट्स को पता चली तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। इससे पहले मैंने उन्हें ऑडिशन वाली बात नहीं बताई थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यकीन कर लिया कि इतने टाइम से मेहनत कर रहा हूं तो उसका फल जरूर मिलेगा। फिर जब पापा को यह बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं, तो वे खुशी के मारे हंसने लगे।’ दीपिका के साथ शूटिंग करने पर नर्वस थे हमहू ने दीपिका के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहा, ‘सेट पर पहला सीन मुझे दीपिका के साथ करना था। मुझे उनके साथ किडनैपिंग वाला सीन करना था। इतनी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर नर्वस भी था और खुश भी था। हालांकि मैं यह कोशिश कर रहा था कि वे मेरी फीलिंग्स भाप न सकें, लेकिन दीपिका को पता चल गया था कि मैं नर्वस हूं। तब उन्होंने थोड़ा हंसी-मजाक कर मुझे कम्फर्टेबल कराने की कोशिश की। ये वो यादगार पल है, जिसे मैं पूरी लाइफ भूलना नहीं चाहता हूं।’ फिल्म कल्कि की वजह से आत्मविश्वास बढ़ा फिल्म कल्कि में काम करने के बाद लाइफ कितनी चेंज हो गई है? हमहू कहते हैं, 'कल्कि के बाद बहुत फेमस हो गया हूं। जहां जाता हूं, लोग साथ में तस्वीर क्लिक कराने के लिए कहते हैं। ये सब देख कर बहुत अच्छा लगता है, खुशी होती है। ऐसा फील हो रहा है कि मानो मैं स्पॉटलाइट में आ गया हूं। मुझ में पहले आत्मविश्वास की बहुत कमी थी। संशय में रहता था कि जो काम करूंगा उसे लोग सराहेंगे या नहीं, लेकिन कल्कि में काम करने के बाद कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ गया है। अब खुद पर यकीन हो गया कि मैं कोई भी काम कर सकता हूं।’ पापा इंडियन मिलिट्री में थे, बचपन से एक्टिंग में रुझान था बचपन के दिनों के बारे में हमहू ने बताया, ‘मैं बिहार का रहने वाला हूं। पापा इंडियन मिलिट्री में ऑफिसर थे। इस कारण मेरा बचपन खानाबदोश की तरह बीता है। हर 3-4 साल पर पापा का ट्रांसफर हो जाता था और हम सब एक नई जगह पर जाकर नया बसेरा बसाते थे। कम उम्र से ही मेरा रुझान एक्टिंग की तरफ था। स्कूल के हर फंक्शन में नाटक में पार्टिसिपेट करने के लिए सबसे आगे रहता था। बढ़ती उम्र के साथ थिएटर की तरफ मेरा रुझान और बढ़ता चला गया। मैं सिर्फ एक्ट ही नहीं करता था, बल्कि नाटक लिखने और डायरेक्ट करने में भी पारंगत था।’ कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा नहीं था, गुजारे के लिए फोटोग्राफी हमहू ने बताया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा नहीं था। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे थिएटर करने में मजा आता था, लेकिन कभी फुल टाइम एक्टर बनने के बारे में सोचा नहीं था। मुंबई आने पर कुछ दिन थिएटर करता रहा। हालांकि कुछ समय बाद इसके सहारे गुजर-बसर करना बहुत मुश्किल हो गया। थिएटर में सीखने को तो बहुत कुछ मिलता है, लेकिन कमाई बिल्कुल नहीं हैं। ऐसे में मैंने प्रोफेशनल फोटोग्राफी का काम शुरू कर दिया।’ कल्कि के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे हमहू! हमहू ने लास्ट में अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास एक ड्रामा जॉनर बेस्ड प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म कल्कि 2898 AD के दूसरे पार्ट के बारे में बात की। हमहू ने कहा, 'हां फिल्म के पहले पार्ट में मेरा किरदार अभी जिंदा है। हालांकि फिलहाल दूसरे पार्ट के बारे में ज्यादा अपडेट नहीं है। हम सभी अभी फिल्म की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं।'

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JGd54lL
via IFTTT