WHAT’S HOT NOW

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 003

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 002

GOPAL KRISHNA SAD SONGS 001

ಗುರುವಾರ ಕೇಳಿ ಶ್ರೀ ರಾಘವೇಂದ್ರ ರಕ್ಷಾ ಮಂತ್ರ

Friday, 4 October 2024

Naomi Campbell's charity had complaint from Unicef

The UN children's agency lodged a "serious incident report" with a watchdog over the model's charity.

from BBC News https://ift.tt/RjnW6FM

किसानी की चाहत में करोड़ों का कर्ज चढ़ा:बेटे के स्कूल के बाहर सब्जियां बेचीं; बताते हुए रोए; गिरकर दोबारा उठे तो लगातार फिल्में मिलीं

एक ऐसा एक्टर, जो एक्टिंग की दुनिया में ठीक-ठाक काम कर रहा था। साराभाई vs साराभाई जैसे सीरियल से उसे काफी प्रसिद्धि मिली। लाफ्टर रियलिटी शो का विनर भी बना। जीवन अच्छा चल रहा था, तभी चकाचौंध से दूर एक दिन खेती-बाड़ी करने का ख्याल आ गया। रेंट पर 20 एकड़ खेत ले लिया। हालांकि उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया। कभी बाढ़ आ गई तो कभी फसल जल गई। सारे पैसे डूब गए और करोड़ों का कर्ज चढ़ गया। जेब में दो से ढाई हजार रुपए बचे थे। जब लगा कि खेती-बाड़ी से कुछ होने वाला नहीं है, तब दोबारा फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। हम बात कर रहे हैं एक्टर राजेश कुमार की। वैसे तो राजेश कुमार 1999 से ही टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन हाल के सालों में उन्हें वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री और ये मेरी फैमिली में देखा गया है। इसके अलावा वे फिल्म हड्डी, रौतू का राज और 27 सितंबर को रिलीज हुई बिन्नी एंड फैमिली में भी नजर आए। शाम का वक्त था। हम निकल पड़े राजेश कुमार के घर। सबसे पहले उन्होंने चाय-पानी पूछा। थोड़ी बातचीत के बाद हमने इंटरव्यू शुरू किया। पूरे इंटरव्यू के दौरान राजेश कई बार भावुक हुए। कई बार गला रूंधा, लेकिन जीवन के संघर्षों के बारे में उन्होंने अपनी बात रखनी जारी रखी। राजेश कुमार की कहानी उन्हीं की जुबानी.. बचपन बिहार में बीता, वहां सरनेम लगाने से डरते थे राजेश कुमार ने सबसे पहले बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मेरी पैदाइश रांची की है, लेकिन मेरे जन्म के बाद परिवार बिहार के गया में शिफ्ट हो गया था। पांचवीं तक वहीं पढ़ाई हुई। फिर आगे की पढ़ाई के लिए परिवार पटना आ गया। बिहार में जातिवाद इतना था कि हम अपना सरनेम भी लगाने से डरते थे। पिताजी ने मेरा नाम राजेश खन्ना रख दिया था। शायद वे राजेश खन्ना से काफी प्रभावित थे। वैसे मेरा असली नाम राजेश कुमार सिंह है। बिहार के माहौल को देखते हुए मुझे आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून भेज दिया गया।' किडनैपिंग के डर से बॉडीगार्ड रखना पड़ा ‘बिहार के हालात इतने खराब थे कि शादी के वक्त मुझे अपने साथ बॉडीगार्ड भी रखने पड़े थे। दरअसल, शादी मुंबई में हुई, लेकिन रिसेप्शन पटना में रखा गया था। मैं उस वक्त तक थोड़ा बहुत फेमस हो गया था। पुलिस विभाग के कुछ लोगों से पिताजी के अच्छे रिलेशन थे। कहीं मैं किडनैप न हो जाऊं, इसी वजह से रिसेप्शन के 2-3 दिन तक मेरे साथ पुलिस के जवान रहते थे।’ राजेश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। राजेश बचपन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रुचि लेते थे। इसी वजह से धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ रुझान होने लगा। फिर इसी सिलसिले में वे मुंबई आ गए। मुंबई आने पर उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। वहां से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। हालांकि मन में हमेशा एक अशांति रहती थी। उनके पिता और दादा हमेशा से खेती करते आए थे, तो राजेश कुमार का मन भी कहीं न कहीं उधर ही लगा रहता था। इसके अलावा वे सद्गुरु की रैली फॉर रिवर्स अभियान से भी जुड़े थे। वहां से उन्हें प्रेरणा मिली जिसके बाद एक्टिंग से ब्रेक लेते हुए किसानी करने निकल गए। 20 एकड़ खेत किराए पर लिया, 15 हजार पेड़ लगाए जो बारिश में बर्बाद हो गए राजेश कहते हैं, ‘अप्रैल, 2019 में मैंने एक दोस्त के साथ मिलकर खेती करनी शुरू की थी। हमने मुंबई से सटे पालघर में 20 एकड़ का खेत किराए पर लिया। वहां हमने 15 हजार पौधे लगाए। उस एरिया में कभी बाढ़ नहीं आती थी, लेकिन किस्मत देखिए कि उस साल बहुत बारिश हुई। सारे पौधे नष्ट हो गए। शुरुआत ही काफी खराब हो गई। उस साल अक्टूबर तक बारिश रुकी ही नहीं।' दूसरी बार पौधे लगाए तब लॉकडाउन लग गया, इस बार फसल का 75% हिस्सा खराब हो गया 'नवंबर में बारिश रुकी तो हमने दोबारा 15 हजार पेड़ लगाए। अभी 2-3 महीने ही हुए थे कि कोविड लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन की वजह से हम घरों में कैद हो गए। खेत देखने नहीं जा पाते थे। एक दिन गए भी तो गांव वालों ने खदेड़ दिया। उन्हें डर था कि कहीं हम अपने साथ कोरोना तो लेकर नहीं आ गए। वे पुलिस के साथ आए थे, इसलिए हमें वहां से भागना ही पड़ा। जून से लेकर अक्टूबर तक दोबारा बारिश शुरू हुई। इस बार भी लगभग 75% फसल खराब हो गई। इस तरह मुझे दो बार नुकसान का सामना करना पड़ा।’ हेल्पर्स को भी सैलरी देनी थी, खुद से गोबर उठाने का काम शुरू किया राजेश ने आगे कहा, ‘दो बार फसल बर्बाद होने से उदासी और हताशा तो बहुत हुई, लेकिन खुद को हिम्मती बनाकर रखना बहुत जरूरी था। खेत रेंट पर था, इसलिए हर महीने किराया भी देना था। ऊपर से 2-3 किसान भी रखे थे, उनके मेहनताने की भी व्यवस्था करनी थी। मैं एक्टिंग से दूर चला गया था, इसलिए पैसे आने बंद हो गए थे। काफी सोच-विचार कर तीसरा प्रयास करने का साहस जुटाया। इस बार खुद से ही गोबर उठाने, पौधे लगाने और उन्हें खाद देने जैसे काम करने लगा।’ तीसरी बार आग लगने से आधी फसल राख हुई ‘जैसे-तैसे हिम्मत करके मैंने तीसरी कोशिश की थी, लेकिन एक फोन कॉल की वजह से मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। किसी ने कहा कि आपके खेत में आग लग गई है। मैं आनन-फानन में मुंबई से निकला और डेढ़ घंटे में पालघर पहुंचा। जब तक पहुंचा, तब तक आधी फसल राख हो चुकी थी। दरअसल, यह आग उस खेत में नहीं बल्कि मेरे सपनों पर लगी थी, जिससे मैं उबर ही नहीं पाया। उस वक्त मेरे पास सिर्फ 70 हजार रुपए बचे थे।' अंत में सब्जियां उगानी शुरू की, खुद से बेचने निकल पड़ा मैंने और दोस्त ने उस 20 एकड़ के अलावा वहीं बगल में 5 एकड़ का एक और प्लॉट रेंट पर लिया था। वहां हमने धान-गेहूं की खेती की थी। मैंने सोच लिया कि अब इसी 5 एकड़ में थोड़ा-बहुत कुछ करके निकल जाना चाहिए, वो 20 एकड़ तो भूल जाओ। फिर हमने वहां सब्जियां उगानी शुरू कीं।’ खेती करने के चक्कर में कर्ज में डूबा, लोग घर पर पैसे मांगने चले आते थे ‘मेरी EMIs बाउंस होने लगी थी। क्रेडिट कार्ड वाले घर तक आने लगे। करोड़ों का कर्ज चढ़ गया था। बच्चे की फीस देने के लिए पैसे नहीं थे। मम्मी-पापा से भी पैसे मांगने की हिम्मत नहीं थी। हालांकि उन्होंने मेरी हेल्प कर दी। इससे थोड़ा बहुत उधार कम हो गया। अब आगे जीवन-यापन कैसे हो, इसकी चिंता सताने लगी। खेत की तरफ तो मैंने दोबारा देखना जरूरी ही नहीं समझा। कृषि के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की चाहत लेकर आया था, लेकिन किस्मत ने धोखा दे दिया।’ काम के लिए अपना सिर मुंडवाया राजेश को लगा कि अब खेती से कुछ होने वाला नहीं है, तो उन्होंने दोबारा इंडस्ट्री में वापसी करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक्टिंग में कमबैक शुरू किया। हालांकि एक ही तरह की इमेज की वजह से काम मिलने में बहुत दिक्कत हो रही थी। वजन भी बहुत बढ़ गया था। इसी बीच फिल्म हड्डी का ऑफर मिला। मैं इस ऑफर को खो नहीं सकता था, इसलिए डायरेक्टर का कहना मान कर मैंने अपना सिर मुंडवा लिया। फिर मैंने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और रौतू का राज सहित बैक टु बैक 4 फिल्में कीं।' राजेश ने रोते हुए कहा- अकाउंट में सिर्फ 2500 रुपए थे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बिन्नी एंड फैमिली की शूटिंग 2022 के आस-पास ही शुरू हो गई थी। यह उसी समय की बात है, जब खेती में हुए नुकसान की वजह से राजेश आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म की शूटिंग के लिए मैं 24 दिन के लिए यूके गया था। यह लाइफ का खराब दौर था। मेरे अकाउंट में सिर्फ 2500 रुपए थे। तंगहाली इतनी थी कि वहां से बच्चों के लिए एक चॉकलेट भी नहीं ला पाया।’ यह कहते हुए राजेश रोने लगते हैं। फिर कुछ देर बाद वे आगे की कहानी बताना शुरू करते हैं। वे कहते हैं, ‘फिल्म बिन्नी एंड फैमिली की शूटिंग मैंने हड्डी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से पहले ही कर ली थी, लेकिन यह अभी रिलीज हुई है। मेरे करियर को संवारने में कोटा फैक्ट्री जैसी सीरीज का भी मेजर रोल है। अब आने वाले समय में मुझे सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट में देखा जाएगा। इस सीरीज में मेरा मेजर रोल होने वाला है।' फ्री में धनिया मांगने से पहले किसानों का दर्द समझें राजेश कुमार ने इंटरव्यू के अंत में कहा कि उन्हें इस बात का गम नहीं है कि खेती के चक्कर में उनके पैसे डूब गए। दुख बस इतना है कि उनके काम को सही तरीके से समझा नहीं गया। वे सरकार से अपील करते हैं कि किसानों पर ध्यान दिया जाए। आम लोगों से भी रिक्वेस्ट है कि वे किसानों की मेहनत को समझें। हम जब भी सब्जी खरीदने जाते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि एक बंडल धनिया फ्री में मिल जाए। यह भूल जाते हैं कि उस एक बंडल धनिए को उगाने में एक किसान को कितनी मेहनत लगती है। ***

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mvSlhrj
via IFTTT

Thursday, 3 October 2024

Solving the Victorian Housing Crisis

Solving the Victorian Housing Crisis JamesHoare

* This article was originally published here

सिंगिंग रियलिटी शो में सचेत-परंपरा बने मेंटर्स:म्यूजिक इंडस्ट्री में बदलाव पर बोले- यहां टीमवर्क की कमी, सब अपनी-अपनी राह पर चल रहे हैं

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में म्यूजिक कंपोजर-सिंगर जोड़ी सचेत और परंपरा बतौर मेंटर्स शामिल हुए हैं। हाल ही में दोनों ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अपने अनुभव शेयर किए। 'सा रे गा मा पा' का हिस्सा बनकर आपको किस तरह की प्रेरणा मिली है? परंपरा: मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं। यह केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स के लिए भी एक शानदार अनुभव है। 'सा रे गा मा पा' एक खास शो है, जो संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है। मैंने इसे अपने बचपन से देखा है और हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहता था। जब हमें इस शो का मौका मिला है, तो यह हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां हम अपने सपनों को सच करने का एक और कदम बढ़ा रहे हैं। रियलिटी शो टैलेंट्स के लिए कितना मायने रखता है? सचेत: रियलिटी शो टैलेंट के लिए बहुत जरूरी हैं। जब कंटेस्टेंट इस शो में आते हैं, तो वे केवल अपने गाने नहीं गाते, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने और सुधारने का मौका भी पाते हैं। हर दिन जो वे यहां बिताते हैं, वह उनके लिए सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने का एक अनमोल अवसर होता है। इस दौरान उन्हें जो भी फीडबैक मिलता है, वह उनकी जर्नी को और भी आसान बनाता है। क्या आप लोगों को इंडस्ट्री में किसी तरह का चैलेंज का सामना करना पड़ा है? परंपरा: हां, मुझे लगता है कि सबसे बड़ा चैलेंज यह था कि हमें अपनी ओरिजिनलिटी कैसे ढूंढनी है। जब हम शुरुआत कर रहे थे, तो हमें यह समझना था कि अगर हम सच में ओरिजिनल हैं, तो हमें जल्दी से नोटिस किया जाएगा। शुरुआत में, हमें यह समझने में वक्त लगा कि हमारे गाने कितने अलग और खास होने चाहिए। यह एक बड़ा चैलेंज था। पहले तीन-चार साल हमारे लिए काफी मुश्किल थे, लेकिन हमने मेहनत पर ध्यान दिया और अपने लक्ष्यों से नहीं भटके। हमने अपने काम पर फोकस किया और खुद को साबित करने के लिए मेहनत की। इंडस्ट्री में कौन सा बदलाव लाना जरूरी है? सचेत: पहले लोग एक साथ बैठकर काम करते थे, जो कि बहुत अच्छा था। अब लोग ज्यादातर अपनी-अपनी राह पर चल रहे हैं, और यह मुझे ठीक नहीं लगता। मैं चाहता हूं कि सभी क्रिएटर्स फिर से एक साथ मिलकर गाने बनाने की प्रोसेस में लौटें। पहले जैसे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और अन्य म्यूजिशियंस जब एक साथ बैठकर काम करते थे, तब एक बेहतरीन तालमेल बनता था। परंपरा: हां, जब सभी म्यूजिशियंस और डायरेक्टर्स एक साथ बैठते थे, तो एक टीम बनती थी। सब मिलकर गाने लिखते थे और फिर उसे नया रूप देते थे। यह पूरी प्रोसेस काफी मजेदार और प्रेरणादायक होती थी। अगर हम फिर से इस प्रोसेस को अपनाएं, तो यह बहुत फायदेमंद होगा। क्या आप मानते हैं कि क्रियेटिव टीम को एकजुट होकर काम करना चाहिए? सचेत: बिल्कुल। मुझे पता है कि जिनका म्यूजिक वर्क पिछले कुछ सालों में किया गया है, उनकी टीमें मेहनती होती हैं। वे काफी बैठकों में हिस्सा लेते हैं, क्योंकि क्रिएशन एक बार में नहीं आता। हर गाना एक जर्नी होती है, और इस जर्नी में सहयोग बहुत जरूरी है। जब हम एक साथ बैठते हैं, तो हमारे विचारों का आदान-प्रदान होता है, और इससे हम और बेहतर नतीजे पा सकते हैं। परंपरा: अगर हम पुराने तरीके से काम कर पाते हैं, तो बहुत अच्छा होगा। जब प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और क्रिएटर्स सब मिलकर एक साथ काम करेंगे, तो असली म्यूजिक बनाने की प्रोसेस कभी भी थकाऊ नहीं होगी। इससे न केवल हमारी क्रिएटिविटी बढ़ेगी, बल्कि ऑडियंस को भी असली और दिल से बना संगीत सुनने को मिलेगा।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nXwVhq8
via IFTTT

रोड एक्सीडेंट में खराब हुआ था महिमा का चेहरा:बोलीं, मैंने अजय देवगन से कहा था कि इसे सीक्रेट रखें; डर था कि इंडस्ट्री बायकॉट कर देगी

महिमा चौधरी इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म द सिग्नेचर की तैयारी में बिजी हैं। इस फिल्म से वे आठ साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी। इसी बीच महिमा ने एक इंटरव्यू में 1999 में फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान हुए रोड एक्सीडेंट के बारे में बात की है। महिमा फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के आखिरी दिन जब लोकेशन पर जा रही थीं तभी उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिमा के चेहरे पर काफी चोट आई थी। महिमा ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने अपने को-स्टार अजय देवगन और डायरेक्टर प्रकाश झा से गुजारिश की थी कि वो इस बात को सीक्रेट रखें, नहीं तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री बायकॉट कर देगी। महिमा ने कहा, जब मेरा एक्सीडेंट हुआ, मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेरे फेस पर कितने कट्स लगे हैं। एक दिन मैंने खुद को बाथरुम के मिरर में देखा। उससे पहले मैं प्रकाश झा से कह रही थी कि चलिए शूटिंग करते हैं क्योंकि डॉक्टर्स मुझे देख चुके थे। उन्होंने कहा कि नहीं अभी रुको। फिर मैंने जब अपना फेस देखा तो मुझे समझ आया कि मेरा चेहरा काफी खराब हो गया है। फिर मैंने अजय देवगन और प्रकाश जी से कहा कि प्लीज इसके बारे में किसी को नहीं बताना कि मेरे साथ ये सब हो गया है। मैं देखती हूं कि इस सबके साथ मैं कैसे अपना करियर बचा पाऊंगी। फिल्म के प्रोडक्शन में लगे किसी भी व्यक्ति ने ये बात किसी से शेयर नहीं की।20 साल बाद जब मैंने ये कहानी शेयर की तो लोगों को पता चला। महिमा ने आगे कहा, वो बहुत मुश्किल समय था क्योंकि मैं तब काफी यंग थी। अजय मुझे बार-बार समझाते थे कि सर्जरी के बाद सब ठीक हो जाएगा लेकिन मैं उनकी बात नहीं सुनती थी। मैं अन्य करियर ऑप्शन के बारे में सोचने लगी थी। आज भी मेरी एक आंख दूसरी आंख से छोटी है। मैं तब से कैमरा सामने से फेस नहीं करती, हमेशा कोई एंगल से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती हूं। परदेस से किया था डेब्यू 1997 से 2002 तक महिमा का करियर बेहतरीन रहा। इस पीरियड में उन्होंने परदेस, दाग: द फायर, धड़कन और कुरुक्षेत्र जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इसके बाद उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं और 2006 के बाद वे स्क्रीन से लगभग गायब हो गईं। 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी करने के बाद 2007 में महिमा ने बेटी को जन्म दिया था। इसके करीब 4 साल बाद यानी 2011 में महिमा और बॉबी सेपरेट हो गए। 2013 में दोनों का तलाक भी हो गया।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vBpMH8s
via IFTTT

Wednesday, 2 October 2024

Inside Disney's Controversial Plan to Open a Theme Park Inspired by American History

In the early 1990s, historians and the public alike questioned how Disney's America would accurately and sensitively document the nation's thorny past

* This article was originally published here

Netflix fails to get Baby Reindeer lawsuit dropped

Fiona Harvey claims the streaming giant told "brutal lies" about her to more than 50 million viewers.

from BBC News https://ift.tt/hjdrXxK

Netflix fails to get Baby Reindeer lawsuit dropped

Fiona Harvey claims the streaming giant told "brutal lies" about her to more than 50 million viewers.

from BBC News https://ift.tt/guhH4oW

Tuesday, 1 October 2024

Death of the King of Siam

Death of the King of Siam JamesHoare

* This article was originally published here

ತಿಂಗಳ ಆರಂಭದಲ್ಲೇ ಚಿನ್ನ ಪ್ರಿಯರಿಗೆ ಬಂಪರ್‌! ಇಂದು ಸಹ ಚಿನ್ನದ ರೇಟ್‌ನಲ್ಲಿ ಇಳಿಕೆ, ಬೆಳ್ಳಿ ದರ ಸ್ಥಿರ


via Breaking News News in Kannada, Breaking News Latest News, Breaking News News https://ift.tt/hSB25H4

गोविंदा के पैर में गोली लगी:खुद की ही रिवॉल्वर से हुआ मिस फायर, अंधेरी के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। दैनिक भास्कर के करीबी सूत्रों के अनुसार, 60 साल के एक्टर गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी है। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है। मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बहा है, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरें से बाहर हैं। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं.. जब गोविंदा ने देखा लाइफ का सबसे बुरा समय:11 फैमिली मेंबर्स की मौत ने एक्टर को तोड़ दिया था, चार महीने की बेटी भी चल बसी थी अपनी फिल्मों से अक्सर सबको हंसाने वाले गोविंदा ने रियल लाइफ में बेहद ट्रैजिक समय भी देखा है।साल 2014 में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उन्होंने अपने परिवार में 11 मेंबर्स की डेथ देखी है। गोविंदा के अनुसार वो दौर उनकी लाइफ का सबसे चैलेंजिंग और इमोशनली तोड़ देने वाला समय था। पूरी खबर पढ़िए...

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gnzm7sV
via IFTTT

सलमान की फिल्म में वरुण धवन की भतीजी की एंट्री:सिकंदर में नजर आएंगी अंजिनी धवन, हाल में ही किया है डेब्यू

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजिनी अब सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी। मिड डे के रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म सिकंदर में एक मैन किरदार के लिए किसी फ्रेश फेस की तलाश थी। अंजिनी उसमें पूरी तरह से फिट बैठती हैं, इसलिए उन्हें कास्ट किया गया है। अब जल्द ही वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म में सलमान खान के साथ उनका क्या रिश्ता होगा। लेकिन ये जरूर बताया गया है कि अंजिनी फिल्म की अहम कड़ी होने वाली हैं, इसीलिए मेकर्स उनके कैरेक्टर को छिपाकर रखना चाहते हैं। ‘सिकंदर’ की कास्ट फिल्म सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, सत्यराज और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे हैं।। फिल्म की कहानी फिल्म में सलमान खान भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते दिखाई देने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। ‘बिन्नी एंड फैमिली’ की कहानी ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन के अलावा पंकज कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी आज की पीढ़ी से परिचित कराती एक ऐसी लड़की की है, जो जीवन के अलग-अलग अनुभवों से गुजरी है।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GjTlwS1
via IFTTT

रजनीकांत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती:हालत स्थिर, पेट दर्द की शिकायत; आज हार्ट सर्जरी भी हो सकती है

सुपरस्टार रजनीकांत को 30 सितंबर की देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट दर्द की शिकायत बताई जा रही है। उधर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज रजनीकांत की दिल से जुड़ी सर्जरी की जाएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी लता ने एक मीडिया चैनल से कहा , सब ठीक है। पिछले कई सालों में रजनीकांत की तबियत कई बार खराब हुई है। रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। अब पढ़िए रजनीकांत के फिल्मी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें... एक्टर बनने से पहले कुली और बस कंडक्टर रहे रजनीकांत रजनीकांत के परिवार को शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में रजनीकांत कुली बनकर काम करने लगे। आमदनी कम थी, तो वो छोटे-मोटे कई और काम भी किया करते थे। कुछ समय बाद हुनर की बदौलत इन्हें बैंगलोर ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई। रजनीकांत अपनी दमदार आवाज में लोगों को बड़ी ही स्टाइल में टिकट दिया करते थे, जिसे देखने के लिए हर पैसेंजर की नजरें उन्हीं पर टिकी होती थीं। दूसरे बस कंडक्टर और ड्राइवर रजनीकांत को काफी पसंद किया करते थे। एक दिन प्लेराइटर टोपी मुनिप्पा बस में सफर कर रहे थे, तभी उनकी नजर बस कंडक्टर रजनीकांत पर पड़ी। उन्हें रजनी की स्टाइल काफी पसंद आई। उन्होंने झट से रजनी को अपने प्ले का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दे दिया। रजनी भी मान गए और कंडक्टर का काम करने के साथ-साथ प्ले भी करने लगे। मेडिकल स्टूडेंट से हुआ था प्यार, गर्लफ्रेंड ने कहा था- आपको हीरो बनना चाहिए बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए रजनीकांत की दोस्ती बैंगलोर में ही पढ़ने वाली मेडिकल स्टूडेंट निर्मला से हो गई। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर दोनों को प्यार हो गया। एक दिन रजनीकांत ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्ले देखने बुलाया। रजनीकांत का अभिनय इतना दमदार था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा- आपको हीरो बनना चाहिए। रजनीकांत खुद भी एक्टिंग सीखने की इच्छा रखते थे, तो एक दिन निर्मला ने उनका मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए फॉर्म भर दिया, जिसकी बदौलत रजनीकांत का दाखिला हुआ था। परिवार ने साथ नहीं दिया तो कंडक्टर दोस्त ने की मदद रजनी का गरीब परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ था, लेकिन दोस्त और को-वर्कर राज बहादुर ने जब फाइनेंशियल मदद की तो रजनीकांत ने यहां एडमिशन ले लिया। एक्टिंग कोर्स के दौरान ही एक दिन रजनीकांत पर मशहूर साउथ डायरेक्टर के. बालाचंदर की नजर पड़ी। बालाचंदर ने उनसे कहा कि अगर वो तमिल भाषा सीख जाएंगे, तो वो उन्हें अपनी फिल्म में लेंगे। रजनीकांत ने चंद दिनों में ही तमिल भाषा पर मजबूत पकड़ बना ली और उन्हें फिल्म अपूर्वा रांगागल (1975) मिल गई। 25 साल के रजनीकांत ने फिल्म में एक्टर कमल हासन और श्रीविद्या के साथ साइड रोल निभाया था, हालांकि पहली ही फिल्म से अपने हुनर से उन्होंने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले थे। शुरुआती करियर में रजनीकांत को कथा संगम, बालू जेनू, आवारगल, 16 वयाधिनिली जैसी फिल्मों में विलेन के रोल ही दिए जाते थे। 13 साल की श्रीदेवी को दी जाती थी रजनीकांत से ज्यादा फीस कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने के बाद रजनीकांत को 1976 की फिल्म मूंदरू मुदिचू में बड़ा रोल मिला। फिल्म में लीड रोल में कमल हासन थे और इसी फिल्म में पहली बार 13 साल की श्रीदेवी बतौर लीड नजर आई थीं। उस समय कमल हासन बड़े एक्टर माने जाते थे, उनकी फीस 30 हजार थी, जबकि रजनीकांत की महज 2 हजार रुपए। बतौर लीड पहली फिल्म कर रहीं श्रीदेवी को भी रजनीकांत से 5 हजार रुपए ज्यादा फीस दी गई थी। फिल्म में स्टाइल से सिगरेट फ्लिप करते हुए रजनीकांत को दर्शकों ने काफी सराहा और लोग उनके स्टाइल की कॉपी करने लगे। 1977 में पहली बार मिला था लीड रोल 1977 की फिल्म चिलाकम्मा चेप्पिंदी में पहली बार रजनीकांत को बतौर हीरो फिल्म में लिया गया। दमदार अभिनय से रजनीकांत ने फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन हासिल किया। रजनीकांत की जिंदगी बदलने वाला साल 1978 था, जब उन्हें फिल्म बैरवी में सोलो लीड कास्ट किया गया। फिल्म रिलीज से रातोंरात रजनीकांत सुपरस्टार बन गए और उन्हें सुपरस्टार कहा जाने लगा।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jLNiWh2
via IFTTT